Blog

  • आपका पैसा- टाइम पर EMI नहीं चुकाया तो क्या होगा:RBI ने रिकवरी रूल्स में किया बदलाव, जानिए अब बैंक आपके साथ क्या नहीं कर सकता

    आजकल कोई भी लोन लेना पहले के मुकाबले आसान हो गया है। लेकिन किसी वजह से EMI मिस हो जाए या लोन डिफॉल्ट हो जाए, तो बैंक ग्राहक के खिलाफ क्या कार्रवाई कर सकता है। इसे लेकर लोगों के मन में अक्सर कई सवाल रहते हैं। एक जरूरी सवाल यह है कि क्या बैंक या रिकवरी एजेंट लोन की रकम वसूलने के लिए ग्राहक के मोबाइल, लैपटॉप या दूसरे डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं? इन्हीं सवालों के बीच हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लोन रिकवरी से जुड़े नियमों में कुछ अहम बदलाव किए हैं। नए दिशा-निर्देशों का मकसद ग्राहकों के अधिकारों की सुरक्षा करना और लेंडर्स की जिम्मेदारियां स्पष्ट करना है। इसलिए आज ‘आपका पैसा’ में RBI के नए रिकवरी रूल्स पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद सवाल- हाल ही में RBI ने लोन डिफॉल्ट को लेकर एक नया फैसला लिया है। इसकी पूरी डिटेल बताएं? जवाब- RBI ने लोन डिफाॅल्ट और रिकवरी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- पहले बैंक लोन वसूली के लिए ग्राहकों को किन तरीकों से परेशान करते थे? जवाब- बैंक और लोन लेंडिंग कंपनियां लोन रिकवरी के लिए ये तरीके आजमाती थीं- 1. फोन को दूर से लॉक कर देना। ग्राहक फोन हाथ में होने पर भी उसे यूज नहीं कर पाते थे। अब क्या होगा: अब फोन लॉक नहीं किया जा सकेगा। 2. डिवाइस की कुछ सुविधाएं बंद कर देना। यह तरीका लोन पर डिवाइस लेने पर इस्तेमाल किया जाता था। अब क्या होगा: RBI ने अब इस तरह के तकनीकी प्रतिबंधों के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया तय की है। 3. बार-बार रिकवरी कॉल करना रिकवरी के लिए ग्राहकों को बार-बार फोन किया जाता था। अब क्या होगा: RBI के नए नियमों में अब रिकवरी कॉल का रिकॉर्ड रखने और कॉल रिकॉर्ड करने का प्रावधान है। 4. लगातार दबाव बनाना और धमकाना रिकवरी एजेंट ग्राहकों को डराते-धमकाते और आक्रामक व्यवहार करते थे। अब क्या होगा: RBI ने साफ किया है कि रिकवरी का तरीका ग्राहक के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ नहीं होना चाहिए। 5. परिवार या दूसरे लोगों से संपर्क करना रिकवरी एजेंट परिवार, दोस्तों को फोन कर ग्राहक पर दबाव बनाते थे। अब क्या होगा: नए नियमों में ऐसे उत्पीड़न पर ज्यादा स्पष्ट सीमाएं लगाई गई हैं। 6. फोन के पर्सनल डेटा का इस्तेमाल अब तक डिवाइस में मौजूद कॉन्टैक्ट, एसएमएस, कॉल लॉग, फोटो और लोकेशन हिस्ट्री जैसे डेटा को रिकवरी के लिए इस्तेमाल किया जाता था। अब क्या होगा: बैंक ने साफ किया है कि ये पर्सनल डेटा लोन रिकवरी के लिए यूज नहीं किया जा सकता। सवाल- यह नियम किस तरह के लोन पर लागू होगा? जवाब- यह नियम उन सभी लोन पर लागू होगा, जिनकी रिकवरी RBI के रेगुलेटेड बैंक, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) और अन्य वित्तीय संस्थान करते हैं। सवाल- RBI को ये फैसला लेने की जरूरत क्यों पड़ी? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- लोन रिकवरी को लेकर पहले क्या स्थिति थी? जवाब- पहले इसके लिए बैंक और फाइनेंस कंपनियों के पास सामान्य अधिकार थे। लेकिन डिजिटल डिवाइस के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट और एकसमान नियम नहीं थे। खासकर EMI पर खरीदे गए मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप के मामलों में अलग-अलग तरीके अपनाए जाते थे। इसी वजह से RBI ने अब इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सवाल- क्या अब किसी भी स्थिति में मोबाइल या लैपटॉप लॉक नहीं किया जा सकेगा? जवाब- नहीं, RBI के नए नियमों में कुछ अपवाद भी हैं। कुछ विशेष परिस्थितियों में मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप की कुछ सर्विसेस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके लिए RBI ने स्पष्ट शर्तें तय की हैं। सवाल- अगर फोन या लैपटॉप EMI पर खरीदा गया हो तो क्या होगा? जवाब- डिफॉल्ट की स्थिति में बैंक या फाइनेंस कंपनी उसकी कुछ सुविधाओं पर प्रतिबंध लगा सकती है। हालांकि ऐसा तभी किया जा सकेगा, जब इसकी शर्त लोन एग्रीमेंट में पहले से स्पष्ट रूप से शामिल हो और RBI के तय नियमों का पालन किया जाए। इसके अलावा डिवाइस पर प्रतिबंध लगाने से पहले ग्राहक को नोटिस देना भी जरूरी होगा। सवाल- डिवाइस लॉक होने पर कौन-सी सुविधाएं चालू रहनी चाहिए? जवाब- RBI के मुताबिक, अगर किसी डिवाइस पर प्रतिबंध लगाया भी जाता है, तब भी कुछ जरूरी सुविधाएं बंद नहीं की जा सकतीं। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- लोन डिफॉल्ट से रिकवरी के लिए अब बैंकों के पास क्या अधिकार होंगे? जवाब- RBI के नए नियमों का मतलब यह नहीं है कि बैंक या फाइनेंस कंपनियां लोन की वसूली नहीं कर सकेंगी। उन्हें अब भी बकाया राशि वसूलने के लिए कई अधिकार प्राप्त रहेंगे। लेकिन यह प्रक्रिया तय नियमों और ग्राहक के अधिकारों को ध्यान में रखकर पूरी करनी होगी। लोन रिकवरी के लिए बैंक के पास कौन-से अधिकार हैं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या इस फैसले का मतलब ये है कि EMI न भरने पर कोई कार्रवाई नहीं होगी? जवाब- नहीं, RBI के नए नियम सिर्फ लोन रिकवरी के तरीके तय करते हैं, लोन चुकाने की जिम्मेदारी खत्म नहीं करते। अगर कोई व्यक्ति EMI नहीं भरता है, तो उसे डिफॉल्टर माना जा सकता है और उसके खिलाफ नियमानुसार रिकवरी प्रक्रिया जारी रह सकती है। सवाल- EMI न भरने पर ग्राहक को क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- इससे सिर्फ पेनल्टी ही नहीं लगती, बल्कि क्रेडिट हिस्ट्री पर भी इसका असर पड़ता है। लगातार डिफॉल्ट की स्थिति में बैंक या फाइनेंस कंपनी रिकवरी और कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर सकती है। ग्राफिक में देखिए EMI न भरने पर ग्राहक को क्या नुकसान हो सकते हैं- सवाल- लोन की EMI नहीं चुकाने पर क्या बैंक घर, कार या दूसरी संपत्ति जब्त कर सकता है? जवाब- हां, लेकिन यह लोन के प्रकार पर निर्भर करता है। अगर आपने होम लोन, कार लोन या किसी अन्य सिक्योर्ड लोन के बदले कोई संपत्ति गिरवी रखी है, तो लगातार डिफॉल्ट की स्थिति में बैंक तय कानूनी प्रक्रिया के तहत उस संपत्ति पर कार्रवाई कर सकते हैं। हालांकि, बैंक तुरंत घर या कार जब्त नहीं कर सकते। इसके लिए नोटिस देने जैसी अन्य कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी होता है। वहीं पर्सनल लोन जैसे इनसिक्योर्ड लोन में बैंक के पास कोई गिरवी संपत्ति नहीं होती। ऐसे मामलों में बैंक रिकवरी और कानूनी प्रक्रिया अपना सकते हैं, लेकिन सीधे किसी संपत्ति पर दावा नहीं कर सकते। सवाल- लोन लेने वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- लोन लेते समय सिर्फ EMI की रकम नहीं, बल्कि उसकी पूरी जिम्मेदारी को समझना भी जरूरी है। समय पर भुगतान और सही वित्तीय योजना से डिफॉल्ट की स्थिति से बचा जा सकता है। ग्राफिक में देखिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए- RBI का यह फैसला याद दिलाता है कि लोन लेते समय सिर्फ रकम और EMI नहीं, बल्कि उससे जुड़ी शर्तों को समझना भी जरूरी है। जागरूक उधारकर्ता अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और अनावश्यक विवादों से बच सकता है। ***** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा …………………… ये खबर भी पढ़ें… आपका पैसा- इंवेस्टमेंट के 7 आसान नियम:एक्सपर्ट से समझें पैसा कब होगा डबल, कितना करें निवेश और कितना रिस्क लेना सही हर निवेशक चाहता है कि उसका पैसा समय के साथ दोगुना, तीन गुना या चार गुना हो जाए। इसके लिए कुछ लोग जल्दबाजी में बिना प्लानिंग के निवेश शुरू कर देते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि उन्हें अलग-अलग जगहों से अलग-अलग सलाह मिलती है। पूरी खबर पढ़ें…
  • मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नेपाल में अबतक 570 से ज्यादा मौतें, 84 भारतीय सुरक्षित; दावा- पब्लिशर सोनिया की किताब नहीं छापेगा; यूपी में आंगन धंसा, लड़की की गिरकर मौत

    नमस्कार, नेपाल त्रासदी के तीन दिन बीत चुके हैं। अबतक 570 से ज्यादा लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। नेपाल सरकार के मुताबिक 1900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की किताब को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे यूपी में कैसे आंगन धंसने से लड़की की मौत हो गई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में यूनिवर्सिल वननेस सेलिब्रेशंस होगा। RSS प्रमुख मोहन भागवत चीफ गेस्ट होंगे। 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की 4 दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. नेपाल बाढ़ से अब तक 579 की मौत, लापता लोगों की संख्या 1900 पार; 84 भारतीयों का भी रेस्क्यू, 21 की वतन वापसी नेपाल बाढ़ त्रासदी से अबतक 570 से ज्यादा लोगों की मौत चुकी है। 1900 से ज्यादा लापता हैं, सेना और दूसरी टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। तिब्बत बॉर्डर के ऊपरी इलाके में बर्फ-चट्टानों के मलबे से बनी झील से अब भी नेपाल पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। नेपाल में 84 भारतीयों का भी रेस्क्यू हुआ है। इनमें से 21 लोग शनिवार को भारत लौटे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक 320 लोगों से फिलहाल संपर्क नहीं हो सका है। 400 के करीब लोग चीन में फंसे हुआ है। वहीं 149 लोग चीन से नेपाल के काठमांडू पहुंचे हैं। नेपाल सरकार के मुताबिक, रेस्क्यू और राहत अभियान में 13,295 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। इनमें 7,250 नेपाल पुलिस, 4,200 नेपाली सेना और 1,845 आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान शामिल हैं। 3253 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। तीन पॉइंट में नेपाल के हालात पूरी खबर पढ़ें… 2. घर का आंगन 25 फीट धंसा, गिरकर लड़की की मौत, 60 जवानों ने गड्ढा खोदकर निकाला, बोरवेल के ऊपर फर्श बना दी थी कानपुर में शुक्रवार सुबह 6:40 बजे घर का आंगन अचानक धंसने से लड़की 25 फीट गहरे गड्‌ढे में चली गई। लड़की को 7 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया गया। लेकिन अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाथरूम से नहाकर निकली थी यशी: रक्षाबंधन पर 18 साल की यशी सविता नहाकर बाथरूम से बाहर निकली थी। जैसे ही उसने अपना एक कदम आंगन की तरफ बढ़ाया, नीचे की जमीन धंस गई। यशी नीचे मौजूद बोरिंग में समा गई। उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। भाई को राखी बांधने की तमन्ना अधूरी रह गई हादसे के वक्त घर में मौजूद बहन ने यशी को रस्सी डालकर बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन मिट्‌टी धंसने से यशी और गड्ढे में चली गई। सूचना पर पुलिस और घर से 22 किमी दूर जाजमऊ से फायरब्रिगेड को बुलाया गया। तब तक डेढ़ घंटे बीत चुके थे। भाई लखनऊ से सुबह कानपुर जा रहा था। यशी भी उसे राखी बांधने की तैयारी कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें… 3. दावा-भारतीय पब्लिशर ने सोनिया की किताब छापने से मना किया:पेंगुइन इंडिया ड्राफ्ट में बदलाव कराना चाहता था, लेखक राजी नहीं हुए किताब छापने वाली कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि वह भारत में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की संस्मरण किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को पब्लिश नहीं करेगी। यह कहना सही नहीं है कि लेखक के संपादकीय बदलावों से इनकार करने के बाद उसने किताब प्रकाशित करने से हाथ खींच लिया है। इससे पहले द इंडियन एक्सप्रेस ने रिपोर्ट दी थी कि पेंगुइन ने एक हिस्से में कुछ “एडिटोरियल बदलाव और हिस्से हटाने” की मांग की थी, लेकिन लेखकों ने इस मांग को ठुकरा दिया था। किताब को पहले 10 नवंबर को प्रकाशित किया जाना था। इसमें सोनिया अपने राजनीतिक सफर और 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले से जुड़े अनुभव साझा करेंगी। सोनिया पहले लिख चुकी हैं 4 किताबें पूरी खबर पढ़ें… 4. ममता बोलीं- BJP ने चुनाव ‘हाईजैक’ किया, वोट लूटने के लिए SIR का इस्तेमाल; बंगाल में पुलिस के जरिए डर का माहौल बनाया जा रहा पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव ‘हाईजैक’ करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया। वोटर लिस्ट से लाखों नाम गैर-कानूनी तरीके से हटाकर ‘वोट लूटने’ के लिए SIR का इस्तेमाल किया गया। भाजपा बंगाल में बांटने वाली राजनीति कर रही है और डर फैलाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। ममता की स्पीच, 3 बड़ी बातें पूरी खबर पढ़ें… 5. कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा, ऐलान करके रोने लगे; पहले 2024 में पद से हटे कर्नाटक में कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। उन पर वाल्मीकि स्कैम को लेकर दबाव बन रहा था। यह मामला 89 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़ा है। मई 2024 में निगम के अकाउंट्स ऑफिसर पी. चंद्रशेखरन ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक नोट में फंड के अनधिकृत ट्रांसफर का आरोप लगाया था। जांच में निगम के बैंक खातों से बड़ी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई थी। नागेंद्र उस समय सिद्धारमैया सरकार में जनजातीय कल्याण मंत्री थे। विवाद के बाद उन्होंने जून 2024 में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद 3 अगस्त को उन्हें डीके शिवकुमार की कैबिनेट में दोबार मंत्री बनाया गया था। पूरी खबर पढ़ें… 6. ट्रम्प ने कनाडा से जुड़ी झील का नाम बदला:’लेक ओंटारियो’ अब ‘लेक अमेरिका’ कहलाएगा कनाडा और अमेरिका के बॉर्डर पर मौजूद लेक ओंटारियो अब ‘लेक अमेरिका’ कहलाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसका नाम बदलने वाले आदेश पर साइन किए। अगले 30 दिन में यह प्रक्रिया पूरी होगी और अमेरिका के सरकारी नक्शों व रिकॉर्ड में लेक का नया नाम इस्तेमाल होगा। ट्रम्प के फैसले पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा- हकीकत में इसका नाम लेक ओंटारियो ही है। पहले भी, अब भी और हमेशा। कनाडा इस झील को लेक ओंटारियो ही बुलाएगा। दरअसल, लेक ओंटारियो अमेरिका और कनाडा के बीच स्थित पांच बड़ी झीलों में से एक है। इसके एक तरफ न्यूयॉर्क और दूसरी तरफ कनाडा का ओंटारियो प्रांत है। दोनों देशों की सीमा भी इसी झील से होकर गुजरती है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: NTA में केंद्र के तीन अफसरों की नियुक्ति: 2 डायरेक्टर, एक जॉइंट डायरेक्टर; तीन हफ्ते में पद संभालने का आदेश (पूरी खबर पढ़ें) 2. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में 200 साल पुराना गुरुद्वारा गिराया: शॉपिंग मॉल बनाया जा रहा; BJP बोली- सिखों की विरासत खत्म की जा रही (पूरी खबर पढ़ें) 3. बिजनेस: जियो के IPO को SEBI की मंजूरी: 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी, बाजार में आएगा सबसे बड़ा IPO (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: दिल्ली के कपल पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप: दुबई के रास्ते 8 भारतीय सिम भेजे, पाकिस्तानी हैंडलर से 2 साल से संपर्क में थे (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: S-400 से डरकर बॉर्डर के पास नहीं आए पाकिस्तानी जेट: पूर्व वायुसेना अधिकारी का दावा- स्लीपर सेल से डिफेंस सिस्टम की लोकेशन की जासूसी कराई (पूरी खबर पढ़ें) 6. तमिलनाडु: CM विजय तय सीट छोड़कर मंत्रियों के बीच बैठे: सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया, तमिलनाडु विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ (पूरी खबर पढ़ें) 7. छत्तसीगढ़: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान का टायर फटा: दिल्ली से आए सभी 35 यात्री सुरक्षित; हादसे की वजह से प्रयागराज की फ्लाइट कैंसिल (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: भारतीय सेना अमेरिकी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल खरीदेगी: सेकेंड्स में दुश्मन के टैंक तबाह होंगे; दागते ही टारगेट को खुद ढूंढ लेगी (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: राखी पर रामदेव ने कंगना को मिठाइयां-रुपए भेजे: कहा- विवाद खत्म करें; एक्ट्रेस बोलीं- त्योहार पर भूल-चूक माफ, ईश्वर आपको लंबी आयु दे (पूरी खबर पढ़ें) 10. स्पोर्ट्स: एशियाड में क्रिकेट की B टीमें भेज सकता है भारत: जापान में सुविधाओं से BCCI नाराज; होटल के कमरे छोटे, स्टेडियम से 20km दूर (पूरी खबर पढ़ें) 11. एंटरटेंमेंट: टॉक्सिक एक्ट्रेस रुक्मिणी के पिता को मिला था अशोक चक्र: कर्नल वसंत वेणुगोपाल उरी में आठ आतंकियों से लड़े थे, परिवार ने सेवा परंपरा जारी रखी (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… कैफे मे कॉफी पीजिए, उल्लू और सांप के साथ खेलिए जापान में एनिमल कैफे का चलन बढ़ रहा है, जहां लोग जानवरों के साथ बैठकर कॉफी पीते और उनके साथ खेलते हैं। कुछ कैफे में उल्लू, रैकून और सांप जैसे जंगली जानवर भी रखे जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: बांग्लादेश चीन से J-10 लड़ाकू विमान खरीदेगा, कहा- ‘इसने भारत के राफेल गिराए’; भारत को कैसे घेर रहे चीन-पाकिस्तान 2. मेंटल हेल्थ: 25 साल बाद पेरेंट्स के घर लौटी हूं:यहां मन नहीं लग रहा, अपनी अकेली जिंदगी याद आती है, क्या मैं स्वार्थी हूं 3. जरूरत की खबर: रक्षाबंधन पर खेलें फन फैमिली गेम्स:भाई-बहन से लेकर मम्मी–पापा, दादा-दादी को भी करें शामिल, राखी को बनाएं यादगार 4. ग्राउंड रिपोर्ट: लॉरेंस का घर पूछा तो झिझका दुकानदार:बुजुर्ग बोले- 110 एकड़ जमीन, 3-4 कोठियां, लैंडलॉर्ड का बेटा; चंडीगढ़ जाकर गलत संगत में पड़ा 5. भास्कर इंटरव्यू: ‘मोहन भागवत का कार्यक्रम सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं’:आयोजक बोले- 16 धर्मों के लोग आएंगे, विरोध करने वाले भी आएं 6. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: जमीन में नहीं, केमिकल से पैदा हो रहा नया आलू:4 गुना कमाई, VIDEO में देखिए कैसे बनता है ‘जहरीला’ आलू 7. दिशा पाटनी 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं:‘हीरोपंती’ के ऑडिशन में फेल हुईं; इंजीनियरिंग छोड़ी, फिर ‘एमएस धोनी’ से बनीं स्टार 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: नेपाल त्रासदी से कैसे बचा बिहार,गंडक बैराज पर क्या हुआ:22 घंटे में 35 लाख क्यूसेक पानी आया, 2 घंटे देर होती तो 8 जिले बह जाते 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: UP में 62 हजार शिक्षकों के लिए स्पेशल TET:यह सामान्य TET से कितना अलग, क्या नौकरी पर भी असर पड़ेगा? 10. राजस्थान एक्सप्लेनर: निर्दलियों को मिलेंगे ‘चिमटा-चप्पल-जुराब’जैसे सिंबल?:निकाय चुनाव में ‘पतंग’ के लिए हाईकोर्ट पहुंची ओवैसी की पार्टी, जानिए- कैसे होता है आवंटन 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: भाई को पाकिस्तान की जेल से छुड़ाकर लाई बहन:बोली-सब उसे मरा हुआ मानते, लेकिन मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी, 8 साल बाद बांधी राखी 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: ‘SP ने कहा- मुझे मारेंगे, झूठे केस लगा देंगे’:स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल 6 साल का बच्चा बोला- जबरदस्ती एंबुलेंस में बिठाया, माता-पिता से अलग रखा 13. ग्राउंड रिपोर्ट: पेंड्रावन स्कूल के छात्रों ने कहा- किसी ने नहीं भड़काया:4 साल से शिक्षक कम, ओपन स्कूल की ड्यूटी से पढ़ाई प्रभावित; इसलिए चक्काजाम किया 14. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: 35 लाख में MBBS, बिना ट्रेनिंग डॉक्टर बनाने का दावा:एजेंट बोले- साल में एक बार परीक्षा देने जाना होगा; 100+ सेंटरों पर डिग्री शॉर्टकट 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
    📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि वालों का रुका पेमेंट मिलने संकेत हैं। कन्या राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
  • जरूरत की खबर- FDA ने रोकी धतूरे की ऑनलाइन बिक्री:जानिए यह कितना खतरनाक, अगर गलती से खा लिया तो तुरंत क्या करें

    कर्नाटक के फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अमेजन, स्विगी, इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जांच में पता चला कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे के फल और बीज खाने-पीने के प्रोडक्ट्स की कैटेगरी में बेचे जा रहे थे। मामला तब सामने आया, जब एक महिला की मां ने धतूरे को सामान्य फल समझकर खा लिया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद फूड सेफ्टी अधिकारियों ने जांच शुरू की। दरअसल, धतूरा एक टॉक्सिक प्लांट है। इसके सेवन से गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ऐसे में इसके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में धतूरा पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. एम.के सिंह, डायरेक्टर, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम सवाल- धतूरा क्या है? जवाब- धतूरा एक टॉक्सिक प्लांट है, जो भारत समेत दुनिया के कई देशों में उगता है। बड़े सफेद या बैंगनी फूल और कांटेदार फल इसकी पहचान हैं। यह नाइटशेड (Solanaceae) परिवार का सदस्य है, जिसमें टमाटर, आलू और बैंगन जैसे पौधे भी शामिल हैं। हालांकि, धतूरा इन पौधों से अलग है, क्योंकि इसके बीज, पत्तियां, फूल, फल और जड़, सभी में जहरीले रसायन पाए जाते हैं। सवाल- इसे जहरीला क्यों माना जाता है? जवाब- धतूरे के सभी हिस्सों में जहरीले केमिकल होते हैं। ये ब्रेन और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं। इसलिए धतूरे को जहरीला पौधा माना जाता है। सवाल- धतूरे को खाने की चीज बताकर ऑनलाइन बेचने का पूरा मामला क्या है? क्या ये सिर्फ मिस्टेक है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- क्या यह सिर्फ गलती थी? फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने इसे साधारण गलती नहीं माना है। डिपार्टमेंट का कहना है कि धतूरा एक जहरीला पौधा है। अगर कोई प्लेटफॉर्म उसे खाने वाले प्रोडक्ट की तरह दिखाता है, तो इससे लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है। इसी वजह से अधिकारियों ने केवल लिस्टिंग हटाने के बजाय लाइसेंस निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई भी की है। सवाल- धतूरे में कौन-से जहरीले तत्व होते हैं? जवाब- धतूरे में ‘ट्रोपेन एल्कलॉइड्स’ नाम के जहरीले केमिकल कंपाउंड्स होते हैं। ये केमिकल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं और धतूरे की टॉक्सिसिटी के लिए जिम्मेदार होते हैं। ग्राफिक में इस समूह के सभी जहरीले तत्व देखिए- सवाल- अगर कोई गलती से धतूरा खा ले सेहत पर क्या असर होगा? जवाब- धतूरा खाने के बाद उसके जहरीले केमिकल पेट और आंतों से ब्लड में पहुंच जाते हैं। इसके बाद ये पूरे शरीर में फैलकर नर्वस सिस्टम को प्रभावित करने लगते हैं। इसे थोड़ा विस्तार से समझिए- 1. जहर ब्लड में पहुंचता है 2. शरीर के सामान्य सिग्नल गड़बड़ होने लगते हैं 3. ब्रेन पर असर शुरू होता है 4. हार्ट और शरीर पर असर बढ़ता है 5. गंभीर टॉक्सिसिटी सवाल- धतूरा खाने पर कौन-से शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं? जवाब- धतूरा टॉक्सिसिटी के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि व्यक्ति ने धतूरे की कितनी मात्रा खाई है। उसके शरीर में जहर कितना फैल चुका है। ग्राफिक में सभी लक्षण देखिए- सवाल- धतूरा खाने के कितनी देर बाद लक्षण दिख सकते हैं? जवाब- आमतौर पर इसके शुरुआती लक्षण 30 मिनट से 2 घंटे के भीतर दिखने शुरू हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में इन्हें उभरने में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति ने धतूरे का कौन-सा हिस्सा खाया है, कितनी मात्रा में खाया है और उसकी उम्र और हेल्थ कंडीशन कैसी है। सवाल- क्या धतूरा जानलेवा भी हो सकता है? जवाब- हां, इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इसमें मौजूद जहरीले रसायनों की मात्रा का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। यही कारण है कि डॉक्टर धतूरा टॉक्सिसिटी के हर केस को मेडिकल इमरजेंसी मानते हैं। सवाल- अगर कोई गलती से धतूरा खा ले तो तुरंत क्या करना चाहिए? जवाब- इसे मेडिकल इमरजेंसी मानना चाहिए। घरेलू इलाज या लक्षणों के दिखने का इंतजार करने के बजाय तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या धतूरे को छूने से भी नुकसान हो सकता है? जवाब- पौधे को छूने के बाद अगर हाथ धोए बिना आंख, नाक या मुंह को छू लिया जाए तो समस्या हो सकती है। सवाल- क्या आयुर्वेद या पारंपरिक चिकित्सा में धतूरे का कोई इस्तेमाल है? जवाब- हां, आयुर्वेद में धतूरे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे सामान्य जड़ी-बूटी की तरह नहीं माना जाता। ‘जर्नल ऑफ आयुर्वेदिक एंड इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंस’ (JIMS) में पब्लिश एक रिव्यू के मुताबिक, आयुर्वेद में धतूरे को सेमी-पॉइजनस कैटेगरी में रखा गया है। यानी यह ऐसा पदार्थ है, जिसमें औषधीय गुण भी हैं और विषैले गुण भी। इसके पत्ते, फूल, बीज और जड़ का यूज अलग-अलग आयुर्वेदिक दवाओं में होता है। हालांकि, आयुर्वेद में भी धतूरे का उपयोग बहुत सावधानी से किया जाता है। पहले विशेष प्रक्रियाओं से इसकी टॉक्सिसिटी कम की जाती है। साथ ही इसकी मात्रा का सख्ती से पालन किया जाता है, क्योंकि थोड़ी सी चूक भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। सवाल- किसी जहरीले पौधे को फूड सप्लीमेंट बताकर बेचने पर क्या कार्रवाई हो सकती है? जवाब- ऐसे मामलों में फूड सेफ्टी अधिकारी जांच कर सकते हैं और कई सख्त कदम उठा सकते हैं, जैसेकि- सवाल- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऐसा प्रोडक्ट मिलने पर ग्राहक इसकी शिकायत कहां कर सकते हैं? जवाब- ग्राहक इसकी शिकायत सीधे FSSAI के ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल पैकेज्ड फूड, ऑनलाइन एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़ी शिकायतों के लिए बनाया गया है। ग्राहक शिकायत के साथ प्रोडक्ट की फोटो, स्क्रीनशॉट, बिल या अन्य सबूत भी अपलोड कर सकते हैं। ***** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा …………………… ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- 4,000 किलो मिलावटी खोया जब्त:ऐसे करें असली खोया की पहचान, मिठाई खरीदते समय बरतें ये 8 जरूरी सावधानियां हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खोया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कानपुर, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद से अब तक करीब 4,000 किलो मिलावटी खोया जब्त करके उसे नष्ट किया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें…
  • क्या पडिक्कल बनेंगे भारत के अगले द्रविड़ या पुजारा:नंबर-3 पर लगातार दो शतक; श्रीलंका सीरीज में 328 रन, इनमें 123 स्पिन के खिलाफ

    देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो शतक लगाकर भारत के नंबर-3 बल्लेबाज की तलाश को फिलहाल खत्म कर दिया है। उन्होंने गॉल में 167 और कोलंबो में 117 रन की पारियां खेलीं। पडिक्कल ने सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा 328 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। इनमें 123 रन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आए। 26 साल के पडिक्कल को चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में मौका मिला था। लेकिन जिस नंबर-3 पोजिशन पर 2023 में चेतेश्वर पुजारा के बाद लगातार बदलाव होते रहे, वहां पडिक्कल ने सिर्फ तीन पारियों में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। स्टोरी में नंबर-3 पर भारत की परेशानी, पडिक्कल का घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड और स्पिन खेलने की खास तकनीक के बारे में… भारत में नंबर-3 की जगह इतनी अहम क्यों? टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 बल्लेबाज को कई बार ओपनर और मिडिल ऑर्डर दोनों की भूमिका निभानी पड़ती है। इसलिए यह टीम की बल्लेबाजी की सबसे अहम पोजिशन में से एक होती है। राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए इस जगह पर 10 हजार से ज्यादा रन बनाए। उनके बाद चेतेश्वर पुजारा ने यह जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 13 साल में नंबर-3 पर 155 पारियां खेलते हुए 6529 रन बनाए। 11 जून 2023 में पुजारा के आखिरी टेस्ट के बाद भारत ने नंबर-3 पर कुल 7 बल्लेबाजों को आजमाया। शुभमन गिल को सबसे पहले यह पोजिशन मिली। उन्होंने इस नंबर पर 972 रन बनाए। उनके टेस्ट मिस करने पर विराट कोहली और केएल राहुल ने भी इस पोजिशन पर बल्लेबाजी की। लेकिन कोहली के रिटायरमेंट के बाद गिल नंबर-4 पर बैटिंग करने लगे। इसके बाद साई सुदर्शन को इंग्लैंड दौरे पर टीम में शामिल किया। हालांकि वे कुछ खास नहीं कर सके। नंबर-3 पर सुदर्शन ने लगभग 32 की औसत से 383 रन बनाए हैं। इंग्लैंड सीरीज में करुण नायर और वॉशिंगटन सुंदर को भी इस नंबर पर मौका मिला। वे भी टीम का भरोसा नहीं जीत सके। ऐसे में देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ 5 पारियों में 353 रन बनाकर अपने आपको रेस में सबसे आगे कर दिया है। श्रीलंका में मौका कैसे मिला? साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए। इससे नंबर-3 की जगह पडिक्कल के लिए खुली। इससे पहले वे भारत A के लिए दो अर्धशतक लगा चुके थे और श्रीलंका में ही टूर गेम में 142 रन की नाबाद पारी खेल चुके थे। पडिक्कल ने 2025-26 के घरेलू फर्स्ट-क्लास सीजन में 812 रन 47.76 के औसत से बनाए। इसमें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 150 और रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में 232 रन की पारियां शामिल थीं। उन्होंने कर्नाटक की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया। पडिक्कल ने 109.33 की औसत से रन बनाए पडिक्कल ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 167 रन बनाए और दूसरी पारी में 44 रन जोड़े। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 117 रन की पारी खेली। इस तरह सीरीज में उनके नाम 328 रन रहे। उन्होंने 109.33 की औसत से बल्लेबाजी की। उनके दोनों शतक लगातार टेस्ट मैचों में आए। यह प्रदर्शन इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह उनकी पहली सीरीज रही, जहां उन्होंने सभी मैच खेले। इससे पहले उन्हें 2024 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ एक-एक टेस्ट खेलने का मौका मिला था। पडिक्कल का स्पिन के खिलाफ बैकफुट गेम मजबूत भारत के बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ खेलने की मजबूत पहचान रही है, लेकिन हाल के दौर में टीम इसी कमजोरी से परेशान रही। न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने तीन टेस्ट में 37 विकेट लिए और उनका औसत 23.48 रहा। इसके बाद साउथ अफ्रीकी स्पिनर्स ने भारत में दो टेस्ट में 25 विकेट लिए और 15.48 के औसत से गेंदबाजी की। यह भारत में किसी विदेशी टीम के स्पिनर्स का टेस्ट इतिहास में सबसे बेहतर औसत था। इसी दौर में देवदत्त पडिक्कल ने स्पिन के खिलाफ अलग तरीका अपनाया। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में स्पिनर्स की लेंथ गेंदों पर उन्होंने 37.4% गेंदें बैकफुट से खेलीं। कोलंबो टेस्ट में 117 रन की पारी के दौरान भी पडिक्कल ने स्पिन के खिलाफ बैकफुट से 52 रन बनाए, जिनमें 47 रन लेंथ गेंदों पर आए। श्रीलंका सीरीज में स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट करीब 65 रहा। पडिक्कल की 6 फीट 3 इंच की लंबाई भी उनके इस अंदाज में मदद करती है। वे अच्छी लेंथ की गेंदों पर भी पीछे जाकर कट, पंच और पुल जैसे शॉट खेलते हैं। आमतौर पर भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ फ्रंटफुट पर जाकर खेलते हैं, जबकि पडिक्कल का तरीका अलग है। पडिक्कल और साई सुदर्शन में क्या अंतर? दोनों बल्लेबाज स्पिनर्स की लेंथ गेंदों के खिलाफ बैकफुट पर खेलने का तरीका अपनाते हैं। साई सुदर्शन ने ऐसी गेंदों पर करीब 36.5% बार बैकफुट का इस्तेमाल किया, जो पडिक्कल के 37.4% के लगभग बराबर है। फर्क इन शॉट्स से रन बनाने में नजर आता है। पडिक्कल बैकफुट शॉट्स पर करीब 50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, जबकि साई सुदर्शन का स्ट्राइक रेट इन शॉट्स पर सिंगल डिजिट में रहा है। घरेलू क्रिकेट में पडिक्कल का रिकॉर्ड कितना मजबूत है? पडिक्कल ने जूनियर स्टेज से ही घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। 2018 की कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने 829 रन बनाए और टूर्नामेंट के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके बाद उन्हें कर्नाटक की सीनियर टीम में जगह मिली। 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में पडिक्कल ने 609 रन बनाए और टूर्नामेंट के टॉप रन-स्कोरर रहे। इसी दौरान उन्होंने अपना पहला लिस्ट-A शतक भी लगाया। 2025-26 फर्स्ट-क्लास सीजन में 812 रन बनाने के प्रदर्शन ने भी उनके टेस्ट दावे को मजबूत किया। IPL और इंटरनेशनल करियर कैसा रहा? पडिक्कल ने 2020 में RCB के लिए IPL डेब्यू किया। उन्होंने शुरुआती चार मैचों में तीन अर्धशतक लगाए और पूरे सीजन में 473 रन बनाए। उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया। 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाकर उन्होंने अपना पहला IPL शतक लगाया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए दो सीजन में पडिक्कल ने 28 मैचों में 637 रन बनाए, जबकि 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उनका औसत सिर्फ 5.43 रहा। हालांकि, 2025 और 2026 में RCB की खिताबी टीम का हिस्सा रहते हुए उन्होंने टीम को लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने में योगदान दिया। 2025 में उन्होंने 10 मैचों में 247 रन बनाए, जबकि 2026 में 16 मैचों में 464 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में पडिक्कल ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया। पहली ही पारी में उन्होंने 65 रन बनाए। 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वे दोनों पारियों में 0 और 25 रन ही बना सके। द्रविड़ और पुजारा पडिक्कल के बारे में क्या कहते हैं? पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में पडिक्कल की 167 रन की पारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में आए पडिक्कल ने मिले मौके का शानदार फायदा उठाया और नंबर-3 पर अपनी पहली बड़ी पारी खेली। पडिक्कल ने द्रविड़ की तरह ही नंबर-3 पर प्रभावी शुरुआत की है। कर्नाटक क्रिकेट में भी द्रविड़ उनके लिए मददगार रहे हैं। पडिक्कल के मुताबिक, द्रविड़ कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) में उनसे मिलने और जरूरी सलाह देने के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। वहीं, पूर्व नंबर-3 बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि पडिक्कल को इस पोजिशन पर लगातार कुछ समय तक मौका मिलना चाहिए। उनके मुताबिक घरेलू क्रिकेट और IPL में प्रदर्शन के दम पर पडिक्कल इस अवसर के लिए तैयार थे और उन्होंने अपनी तकनीक पर भी काम किया है।
  • हिमाचल: हादसों पर लगेगी लगाम, नए सिरे से चिन्हित किए जाएंगे ब्लैक स्पॉट, सड़क पांच मीटर चाैड़ी होगी

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

     हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट को नए सिरे से चिन्हित करने और मौजूदा ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश में पहले के चिन्हित 239 ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त किया जाएगा। इन स्थानों पर रोड सेफ्टी के लिए उपलब्ध बजट से जरूरी सुधार कार्य किए जाएंगे। दुर्घटना संभावित स्थानों पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ-साथ क्रैश बैरियर समेत अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। सड़क सुरक्षा को लेकर लोक निर्माण विभाग, पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। विभागों की ओर से ऐसे स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं या सड़क की बनावट, तीखे मोड़, कम चौड़ाई और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण दुर्घटना का खतरा अधिक है। इन स्थानों का नए सिरे से चयन भी किया जाएगा, ताकि हादसों की वास्तविक स्थिति के आधार पर ब्लैक स्पॉट की सूची को अपडेट किया जा सके।

    सड़क संकेतक, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और चेतावनी बोर्ड लेगेंगे

    ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरत के अनुसार सड़क के हिस्से को करीब पांच मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इससे वाहनों को मोड़ काटने और आमने-सामने से आने वाले वाहनों को सुरक्षित तरीके से गुजरने में मदद मिलेगी। जहां सड़क चौड़ी करना संभव नहीं होगा, वहां अन्य इंजीनियरिंग उपायों के माध्यम से दुर्घटना की आशंका कम करने पर जोर रहेगा। इसके अलावा सड़क संकेतक, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और चेतावनी बोर्ड लगाने जैसे उपाय भी किए जाएंगे।

    हादसों के आंकड़ों के आधार पर होगा चयन

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पहले के चिन्हित और नए ब्लैक स्टाफ चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त किया जाना है। जहां सड़क तंग है, उसे भी विभाग को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। नए ब्लैक स्पॉट के चयन में पुलिस और परिवहन विभाग से मिलने वाले हादसों के आंकड़ों को भी आधार बनाया जाएगा। दुर्घटनाओं की संख्या, उनकी गंभीरता और सड़क की स्थिति का अध्ययन कर प्राथमिकता तय होगी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग इन स्थानों पर जरूरी इंजीनियरिंग सुधार करवाएगा। रोड सेफ्टी फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से इन कार्यों के लिए किया जाएगा।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • बैंक मैनेजर की पत्नी का मंगलसूत्र 6-सेकंड में उड़ाया, VIDEO:लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते समय दांत से काटकर चुराया

    लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला ने बैंक मैनेजर की पत्नी का मंगलसूत्र दांत से महज 6 सेकंड में काटकर चुरा लिया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। वह शिवलिंग पर जल चढ़ाती रहीं। मंगलसूत्र काटने वाली महिला भी उनके साथ ही गर्भगृह से बाहर निकल गई। बुधवार दिन में करीब 11.43 बजे की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर पारा थानाक्षेत्र की है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में महिला पीछे से बैंक मैनेजर की पत्नी के गले से मंगलसूत्र काटती नजर आ रही है। बैंक मैनेजर ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान करने में जुटी है। 5 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… जानकीपुरम निवासी आशुतोष पांडेय एचडीएफसी बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। उनकी पत्नी ममता पांडेय बुधवार दोपहर बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन करने गई थीं। सावन में मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। बुधवार को भी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। बैंक मैनेजर की पत्नी लाइन में आगे बढ़ते हुए गर्भगृह में पहुंचीं और पूजा करने लगीं। पूजा के दौरान जल चढ़ाने के लिए वह झुकीं, तभी दूसरी महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर पीछे से उनके गले से मंगलसूत्र काटकर चोरी कर लिया। मंगलसूत्र चोरी होने की भनक तक मैनेजर की पत्नी को नहीं लगी। वह पूजा कर बाहर निकल गईं। आरोपी महिला भी उनके पीछे आराम से बाहर निकल गई। भीड़ से अलग होने के बाद उन्हें गले में कुछ कमी महसूस हुई। टटोलने पर मंगलसूत्र नहीं मिला। वह घर पहुंचीं और अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद पति ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। मंदिर का सीसीटीवी निकलवाया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि, महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं सावन माह में बुधवार को बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की बाइक, मोबाइल, पर्स, मंगलसूत्र और सोने की चेन चोरी होने की कई शिकायतें सामने आई हैं। गर्भगृह में हुई कुछ चोरियों की फुटेज भी सामने आई हैं। दरअसल, सोमवार की तरह बुधवार को भी बुद्धेश्वर महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और चोर इसी का फायदा उठाते हैं। आलमबाग निवासी राम जी की सोने की चेन बुधवार को दर्शन के दौरान चोरी हो गई। 12 अगस्त को दुबग्गा निवासी निशा ने गर्भगृह के अंदर से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत की थी। सत्यम सिटी निवासी गणेश कुमार चौबे की चेन गर्भगृह के पास से चोरी हुई। अजगैन निवासी सरोजनी देवी और बीकेटी निवासी सोनम पाल ने भी चेन चोरी की शिकायत की। मानकनगर आरडीएसओ निवासी वीरू मौर्य का मोबाइल दर्शन के दौरान चोरी हो गया। 11 अगस्त को मानकनगर कनौसी निवासी आशा का थैला काटकर पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में करीब 1,500 रुपये, जरूरी दस्तावेज और सोने का लॉकेट था। बुद्धेश्वर निवासी रागिनी चौरसिया और फतेहगंज निवासी ममता यादव के पर्स चोरी होने की शिकायत भी सामने आई। पर्स से रुपए और पार्किंग से बाइक गायब हिन्द नगर निवासी अतुल पाल के पर्स से करीब 4,300 रुपये और तकरोही-इंदिरानगर निवासी माधुरी के पर्स से करीब 3,000 रुपये चोरी हो गए। मायापुरम, पारा निवासी मुस्कान रावत का पर्स भी चोरी हुआ। इससे पहले 5 अगस्त को राजाजीपुरम निवासी रश्मि मिश्रा के सोने के लॉकेट और चेन चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। मुन्नू खेड़ा निवासी प्रभु दयाल 26 अगस्त को दर्शन करने बुद्धेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर के बाहर से उनकी पैशन प्रो बाइक चोरी हो गई। चोरी करने वाली महिलाओं का कोई निश्चित ठिकाना नहीं पारा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया- ये महिलाएं कुछ समय के लिए लखनऊ आती थीं। इनका यहां कोई निश्चित ठिकाना नहीं है। घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो जाती थीं। पुलिस उनके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य घटनाओं के बारे में और जानकारी जुटा रही है। ……………. ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में चेन झपटने वाली जेठानी-देवरानी गिरफ्तार:ऑटो में छीनती थीं सोने की चेन; बताया बाराबंकी, निकलीं कुशीनगर की लखनऊ में चेन झपटने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं। गुरुवार को पारा पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया। तीनों महिलाओं को बुधवार को सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के पास लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शुरुआत में अपनी पहचान बाराबंकी की निवासी के रूप में बताती रहीं। गहनता से पूछताछ में बताया कि कुशीनगर की रहने वाली हैं और वहां के आईडी कार्ड भी दिए। इन महिलाओं ने यह भी कबूल किया है कि पिछले महीने एक बुजुर्ग महिला की भी चेन स्नेचिंग की थी। उम्र में सबसे बड़ी महिला जेठानी, दूसरे नंबर की उसकी देवरानी और सबसे छोटी वाली महिला जेठानी की बेटी है। पढ़िए पूरी खबर…
  • घर का आंगन 25 फीट धंसा, गिरकर लड़की की मौत:7 घंटे फंसी रही, 60 जवानों ने गड्ढा खोदकर निकाला, बोरवेल के ऊपर फर्श बना दी थी

    कानपुर में घर का आंगन अचानक धंसने से 25 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरी लड़की को 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया गया। लेकिन अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा शुक्रवार सुबह 6:40 बजे हुआ। रक्षाबंधन पर 18 साल की यशी सविता नहाकर बाथरूम से बाहर निकली थी। जैसे ही उसने अपना एक कदम आंगन की तरफ बढ़ाया, नीचे की जमीन धंस गई। यशी नीचे मौजूद बोरिंग में समा गई। उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के वक्त घर में सिर्फ बड़ी बहन थी। मां-बाप घर से 200 मीटर दूर भैंस बांधने गए थे। बहन ने देखा तो उसने पहले रस्सी डालकर यशी को निकालने की कोशिश की। इतनी देर में मिट्‌टी और धंस गई और लड़की नीचे अंदर चली गई। बहन चीखते हुए घर से बाहर भागी। मां-बाप और पड़ोसियों को बुलाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 35 मिनट बाद पुलिस आई, लेकिन वह बेबस दिखी। घर से 22 किमी दूर जाजमऊ से फायरब्रिगेड को बुलाया गया। तब तक डेढ़ घंटे बीत चुके थे। 8 बजे फायरकर्मी मौके पर आए। उन्होंने उसी गड्‌ढे को फावड़े से खोदना शुरू किया, जिसमें यशी गिरी थी। मिट्‌टी धंसकर गड्‌ढे में गिर रही थी, इसलिए रेस्क्यू रोक दिया गया। फिर जेसीबी मंगवाई गई और बरामदे को तोड़ा गया। हादसा स्थल से 10 फीट दूर जेसीबी से गड्‌ढा खोदा गया। 10 बजे तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ दोनों रेस्क्यू में लग चुकी थी। जेसीबी से करीब 20 फीट गड्‌ढा खोदा गया, लेकिन यशी की सटीक लोकेशन नहीं मिल रही थी। तब पोकलेन मंगाई गई। इससे 10 फीट और गहरा गड्‌ढा खोदा गया। दोपहर 2.20 बजे 30 फीट की खुदाई के बाद 60 जवानों की रेस्क्यू टीम लड़की तक पहुंच पाई। उसे जब बाहर निकाला गया। वह अचेत थी। मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव का है। यशी, पिता विनोद, मां रेखा, बड़ी बहन ऋचा और भाई अमित उर्फ भास्कर के साथ रहती थी। यशी सबसे छोटी थी। दो बहनों रूपा और अनुपमा की शादी हो चुकी है। भाई अमित लखनऊ में एक मेडिकल कंपनी में जॉब करता है। पिता बंटाई पर खेती करते हैं। घटना से जुड़ीं तस्वीरें देखिए… तीन साल पहले बोरिंग कराई, पानी नहीं निकला तो ऊपर फर्श बनवा दी घरवालों ने बताया, करीब तीन साल पहले 630 स्क्वॉयर फीट में घर बनाया गया, जो 18 फीट चौड़ा और 35 फीट लंबा है। घर की शुरुआत में एक बरामदा है। फिर आंगन और आखिर में कमरा है। आंगन से सटा बाथरूम है। घर निर्माण के समय आंगन में बोरिंग कराई गई थी, लेकिन पानी नहीं निकलने के कारण उसे छोड़ दिया गया और दूसरी जगह नई बोरिंग कराई गई। उसी पुरानी बोरिंग के ऊपर फर्श बना दी गई थी। लगातार बारिश के कारण जमीन कमजोर हो गई थी। अब जमीन धंसने से यह हादसा हो गया। डॉक्टर बोले- युवती को मृत अस्पताल लाया गया CHC सरसौल के डॉक्टर दीपेंद्र उत्तम ने बताया कि युवती को दोपहर 2:43 बजे अस्पताल लाया गया था। करीब 10 मिनट तक जांच की गई, लेकिन उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। डॉक्टर के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती की मौत हो चुकी थी। भाई को राखी बांधने की तमन्ना रह गई अधूरी भाई अमित लखनऊ से सुबह कानपुर जा रहा था। घर में यशी राखी बांधने की तैयारी कर रही थी। वह नहाने के बाद कजलिया तालाब में प्रवाहित करने जाने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही हादसे में उसकी मौत हो गई। कजलिया गेहूं या जौ के पौधे होते हैं, जिन्हें पहले से उगाया जाता है। मान्यता है कि रक्षाबंधन पर कजलिया नदी या तालाब में प्रवाहित करने से फसल की अच्छी पैदावार होती है। भाई-बहन के संबंध और मजबूत होते हैं। नीचे 2 स्लाइड से समझिए कैसे और कहां हुआ हादसा? रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
  • यूपी की बड़ी खबरें:पीलीभीत में बाघ ने किसान को मार डाला; शव रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाया

    पीलीभीत में शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाघ ने एक किसान पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। वह केले के खेत की रखवाली करने गए थे। परिजन और गांव उन्हें तलाश करते पहंचे तो उनका खून से लथपथ शव मिला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रामनगर तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। नारेबाजी शुरू कर दी। वह प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर किसी तरह रास्ता खुलवाया। मामला पूरनपुर इलाके का है। शांतिनगर गांव निवासी मुंशी प्रसाद (60) रात करीब 8 बजे केले के खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से घात लगाए बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उन्हें तलाशते हुए खेत पहुंचे। वहां उनका शव मिला। पढ़ें बड़ी खबर कानपुर RTO में छापेमारी के बाद 2 बाबू सस्पेंड कानपुर RTO में छापेमारी के बाद शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीनियर क्लर्क मधुर मिश्रा और बाबू विपिन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त चित्रलेखा सिंह के आदेश पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। छापेमारी के बाद आरटीओ कार्यालय की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं। गुरुवार को एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के पास पहुंची दो शिकायतों में आरटीओ परिसर में एजेंटों के जरिए लोगों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया। एक मामले में OLX पर स्कूटी बेचने का विज्ञापन देकर युवक को आरटीओ कार्यालय बुलाया गया। यहां एजेंटों से मिलवाने के बाद कागजी कार्रवाई कराने के नाम पर 25 हजार रुपए और चालान के 15 हजार रुपए लिए गए। इसके बाद युवक को कार्यालय के अंदर ले जाकर आरोपी फरार हो गया और बाहर खड़ी स्कूटी भी गायब मिली। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने हनुमंत विहार के एक युवक से भी 15 हजार रुपए ठगने की बात कबूल की है। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी के होटल के कमरे में महाराष्ट्र के श्रद्धालु का मिला शव
    वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज के पास होटल विजय के एक कमरे में महाराष्ट्र निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान बृज गोपाल दुबे के रूप में हुई है, जो वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे। होटल के मैनेजर जामवंत यादव के अनुसार, बृज गोपाल दुबे 4 दिन पहले होटल के कमरा नंबर-4 में ठहरे थे। उन्होंने खुद को महाराष्ट्र का निवासी बताया था। होटल कर्मचारियों से बातचीत में उन्होंने मिर्जापुर की ओर से वाराणसी आने और उपचार संबंधी कार्य से शहर में ठहरने की जानकारी दी थी। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर देहात में दो बाइको की टक्कर में मासूम समेत तीन की मौत, दो घायल मेडिकल कॉलेज रेफर कानपुर देहात में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक मासूम समेत तीन की लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

    अलीगढ़ में AMU के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मैं लूजर हूं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र ने गुरुवार रात पीजी के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। उसका दोस्त देर रात जब कमरे पर पहुंचा। तो दरवाजा अंदर से लॉक था। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन कमरा नहीं खुला। जिसके बाद उसने पीजी में रहने वाले अन्य किरायेदारों इसके बारे में बताया उन्होंने पुलिस को सूचना देने को कहा। उसके सूचना देने के थोड़ी देर के अंदर ही पुलिस कमरे पर पहुंच गई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस उसके कमरे पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। देखा तो छात्र का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में बस-पिकअप की टक्कर, चालक और महिला की मौत:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिलर से टकराई बस, 32 यात्री घायल आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पशुओं से भरी पिकअप और रोडवेज बस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर टकरा गई। हादसे में बस चालक और एक महिला की मौत हो गई। जबकि 32 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे पवई थाना क्षेत्र में हुई। परिवहन निगम की बस 76 यात्रियों को लेकर गुरुवार रात करीब 10 बजे लखनऊ से बलिया के बेल्थरा रोड के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 1 बजे बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पवई थाना क्षेत्र में माइलस्टोन नंबर 191 के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही पशुओं से लदी पिकअप से बस की जोरदार टक्कर हो गई। पिकअप से टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा टकराई। हादसे में बस चालक रजनीकांत यादव (35) की मौत हो गई। वह मऊ जिले के रहने वाले थे और उनके पिता का नाम सुरेश यादव बताया गया है। हादसे में एक महिला की भी मौत हुई है, जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पढ़ें पूरी खबर आगरा में हादसे में पिता-पुत्र की मौत:एक्टिवा में ईको कार ने टक्कर मारी, 10 फीट उछलकर दूर गिरे आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र में लालऊ पुल के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों 10 फीट उछलकर दूर गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ईको गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि कागारौल कस्बे के रहने वाले पप्पू और उनका पुत्र सनी सिकंदरा स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करते थे। दोनों गुरुवार को रात की शिफ्ट में काम करने गए थे। देर रात एक्टिवा से घर लौट रहे थे। खेरागढ़ रोड पर लालऊ पुल के पास तेज रफ्तार ईको ने उनकी एक्टिवा में सामने से टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर
    सितंबर में 7.93% सस्ती बिजली मिलेगी, बिल में 604 करोड़ का सीधा फायदा मिलेगा यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर में बिल में बड़ी राहत मिलेगी। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) में 7.93% की कटौती का आदेश जारी किया है। इस फैसले से प्रदेश भर के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सीधे करीब 604 करोड़ रुपए की छूट मिलेगी। UPPCL के आदेश के अनुसार, जून 2026 में बिजली खरीद लागत में आई कमी का फायदा उपभोक्ताओं को सितंबर के बिल में दिया जा रहा है। इससे पहले जुलाई में 4.43% और अगस्त में 2.92% की कटौती की गई थी। इंस्टाग्राम पर हिंदू युवक से हुआ प्यार, बरेली में युवती ने धर्म-परिवर्तन कर लिए सात फेरे बरेली में सोनम खातून नाम की युवती ने हिंदू धर्म अपनाया। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से युवक से शादी की। दोनों ने मढ़ीनाथ के अगस्त्य मुनि आश्रम में हवन-पूजन के बीच शादी की रस्में पूरी कीं।जानकारी के मुताबिक, सोनम एक शहर में रहकर फैक्ट्री में काम करती थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात बरेली के संजीव कुमार से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों बरेली पहुंचे और अगस्त्य मुनि आश्रम में हवन-पूजन के साथ शादी की। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और बड़ों का आशीर्वाद लिया। शादी के बाद सोनम खातून का नाम बदलकर सोनम देवी रखा गया। पढ़िए पूरी खबर…

  • अखिलेश यादव को गाली देने वाली महिला पर FIR:नोएडा में गार्ड से कहा था- तेरी कोई औकात नहीं, तुझसे जूते साफ कराऊंगी

    तुम अखिलेश यादव के $*# हो….कहकर गार्ड से बदतमीजी करने वाली महिला की सपा नेता ने थाने में शिकायत की है। महिला का नाम प्रियंका है। वह ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में रहती है। महिला ने गार्ड से चीखते हुए कहा- तेरी कोई औकात नहीं मेरे आगे, तुझसे जूता साफ कराऊंगी। गार्ड को मारने के लिए लात भी उठाई थी। इसी दौरान उसने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। 25 अगस्त की रात बिरसख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी में हुई इस घटना का वीडियो सामने आया था। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बिसरख थाने में शिकायत दी। हालांकि, सपा नेता की शिकायत से पहले ही पुलिस ने गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला डिलीवरी बॉय को गेट पर रोकने पर गार्ड पर भड़क गई थी। विवाद के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान किया। देखिए हंगामा की तस्वीरें… सपा नेता बोले- महिला अखिलेश यादव से माफी मांगे समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने कहा- राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं। लेकिन, अखिलेश यादव के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता। पुलिस को महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। महिला को सार्वजनिक रूप से अखिलेश यादव से माफी मांगनी चाहिए।
    रात 2:30 बजे डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर पहुंचा था सिक्योरिटी गार्ड भानु प्रताप सिंह ने बिसरख थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि 25 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे Zepto का डिलीवरी बॉय टावर F-3 के फ्लैट नंबर 906 का ऑर्डर लेकर गेट नंबर-2 पर पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका और नियमानुसार एंट्री कराने के लिए कहा। डिलीवरी बॉय ने एंट्री करा ली, लेकिन फ्लैट से अंदर आने का कोई अप्रूवल नहीं मिला। इसके चलते सुरक्षाकर्मियों ने उसे सोसाइटी के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। महिला गुस्सा करते हुए आई, गार्डों से की बदसलूकी डिलीवरी बॉय ने महिला प्रियंका को फोन कर गेट पर बुलाया। कुछ देर बाद महिला वहां पहुंची। उन्होंने सिक्योरिटी ऑफिसर मोहित चौधरी, सुपरवाइजर अमित शर्मा और गार्ड रोहित सिंह, धीरज कुमार, अरुण और पप्पू यादव के साथ अभद्रता की। महिला ने सुरक्षाकर्मियों को लात मारने की कोशिश भी की। सिक्योरिटी सुपरवाइजर अमित शर्मा का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे तोड़ दिया। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मियों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गार्ड की शिकायत पर धारा 115(2) – किसी को चोट पहुंचाना, धारा 352- अपमान करना और धारा 324(4) – शरारत या तोड़फोड़ करने के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने जो शिकायत की है, उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिल्मों में काम करती थी महिला, अब मां के साथ रहती पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला प्रियंका पहले फिल्मों में काम करती थीं। अब उनके पास काम नहीं है, इसलिए मां के साथ फ्लैट में रहती है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में महिला की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया। बिरसख थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया- महिला के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई थी। पांच लाख का बॉन्ड भी भराया गया था। अब शिकायतमिलने के बाद जांच की जा रही है। ————– ये खबर भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का नया CCTV: हाथ में बैग लेकर जिम से निकले, घात लगाकर खड़े थे 4 हमलवार, सीट पर बैठते ही झोंके फायर शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान (32) की हत्या का एक और सीसीटीवी सामने आया है। ये फुटेज एक मिनट छह सेकेंड का है। बुधवार की शाम 6:44 बजे अंकित ब्लैक टीशर्ट- लोअर पहनकर जिम से बाहर आते हैं। उनके हाथ में ब्राउन कलर का एक बैग था। पढ़िए पूरी खबर…
  • लखनऊ की प्रिया ने समुद्र के अंदर मनाया रक्षाबंधन:सीएम योगी ने बच्चियों से बंधवाई राखी, सपा नेता ने गिफ्ट में ली 5 किलो चीनी

    लखनऊ में आज रक्षाबंधन का त्योहार अलग-अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर ब्रह्माकुमारी राधा ने उन्हें राखी बांधी। वहीं सीएम योगी ने अपने आवास पर बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। जिला जेल में बहनें बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं। प्रशासन की तरफ से उनके लिए खास व्यवस्था की गई है। इस बीच लखनऊ की प्रिया मिश्रा ने समुद्र के अंदर स्कूबा डाइविंग के दौरान भाई को राखी बांधकर अनोखे अंदाज में पर्व मनाया। वहीं, बढ़ती चीनी की कीमतों के विरोध में सपा नेता पूजा शुक्ला ने भाई को राखी बांधकर गिफ्ट में 5 किलो चीनी ली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने रक्षाबंधन के मौके पर वृंदावन कॉलोनी स्थित पॉल मर्सी होम अनाथालय पहुंचकर त्योहार मनाया। उन्होंने बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया और इसे भावुक अनुभव बताया। अजय राय ने कहा कि इन बच्चियों के बीच रक्षाबंधन मनाकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। बच्चियों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी जीवन की कामना की। रक्षाबंधन की 8 तस्वीरें देखिए… …………….. रक्षाबंधन कार्यक्रम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…