अखिलेश यादव को गाली देने वाली महिला पर FIR:नोएडा में गार्ड से कहा था- तेरी कोई औकात नहीं, तुझसे जूते साफ कराऊंगी

Written by

in

तुम अखिलेश यादव के $*# हो….कहकर गार्ड से बदतमीजी करने वाली महिला की सपा नेता ने थाने में शिकायत की है। महिला का नाम प्रियंका है। वह ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में रहती है। महिला ने गार्ड से चीखते हुए कहा- तेरी कोई औकात नहीं मेरे आगे, तुझसे जूता साफ कराऊंगी। गार्ड को मारने के लिए लात भी उठाई थी। इसी दौरान उसने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। 25 अगस्त की रात बिरसख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी में हुई इस घटना का वीडियो सामने आया था। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बिसरख थाने में शिकायत दी। हालांकि, सपा नेता की शिकायत से पहले ही पुलिस ने गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला डिलीवरी बॉय को गेट पर रोकने पर गार्ड पर भड़क गई थी। विवाद के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान किया। देखिए हंगामा की तस्वीरें… सपा नेता बोले- महिला अखिलेश यादव से माफी मांगे समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने कहा- राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं। लेकिन, अखिलेश यादव के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता। पुलिस को महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। महिला को सार्वजनिक रूप से अखिलेश यादव से माफी मांगनी चाहिए।
रात 2:30 बजे डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर पहुंचा था सिक्योरिटी गार्ड भानु प्रताप सिंह ने बिसरख थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि 25 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे Zepto का डिलीवरी बॉय टावर F-3 के फ्लैट नंबर 906 का ऑर्डर लेकर गेट नंबर-2 पर पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका और नियमानुसार एंट्री कराने के लिए कहा। डिलीवरी बॉय ने एंट्री करा ली, लेकिन फ्लैट से अंदर आने का कोई अप्रूवल नहीं मिला। इसके चलते सुरक्षाकर्मियों ने उसे सोसाइटी के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। महिला गुस्सा करते हुए आई, गार्डों से की बदसलूकी डिलीवरी बॉय ने महिला प्रियंका को फोन कर गेट पर बुलाया। कुछ देर बाद महिला वहां पहुंची। उन्होंने सिक्योरिटी ऑफिसर मोहित चौधरी, सुपरवाइजर अमित शर्मा और गार्ड रोहित सिंह, धीरज कुमार, अरुण और पप्पू यादव के साथ अभद्रता की। महिला ने सुरक्षाकर्मियों को लात मारने की कोशिश भी की। सिक्योरिटी सुपरवाइजर अमित शर्मा का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे तोड़ दिया। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मियों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गार्ड की शिकायत पर धारा 115(2) – किसी को चोट पहुंचाना, धारा 352- अपमान करना और धारा 324(4) – शरारत या तोड़फोड़ करने के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने जो शिकायत की है, उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिल्मों में काम करती थी महिला, अब मां के साथ रहती पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला प्रियंका पहले फिल्मों में काम करती थीं। अब उनके पास काम नहीं है, इसलिए मां के साथ फ्लैट में रहती है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में महिला की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया। बिरसख थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया- महिला के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई थी। पांच लाख का बॉन्ड भी भराया गया था। अब शिकायतमिलने के बाद जांच की जा रही है। ————– ये खबर भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का नया CCTV: हाथ में बैग लेकर जिम से निकले, घात लगाकर खड़े थे 4 हमलवार, सीट पर बैठते ही झोंके फायर शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान (32) की हत्या का एक और सीसीटीवी सामने आया है। ये फुटेज एक मिनट छह सेकेंड का है। बुधवार की शाम 6:44 बजे अंकित ब्लैक टीशर्ट- लोअर पहनकर जिम से बाहर आते हैं। उनके हाथ में ब्राउन कलर का एक बैग था। पढ़िए पूरी खबर…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *