Blog

  • आगरा में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम:भजन संध्या में बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं

    आगरा के शाहदरा स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के मंदिर में कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भजन संध्या में मधुर भजनों के साथ श्री कृष्ण की स्तुति की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे बच्चों द्वारा राधा कृष्ण के रूप में दी गईं प्रस्तुतियां रही। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा एत्मादपुर अध्यक्ष निखिल पोरवाल, अन्य सदस्य अखिल पोरवाल, अगम पोरवाल, दीपू शर्मा, संजय गुप्ता आदि सम्मिलित रहे।
  • भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया:कप्तान हरमनप्रीत ने छक्का मारकर जिताया, 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में चेज

    भारत ने विमेंस एशिया कप के मैच में पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है। शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की 2 बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सकी। सबसे ज्यादा 14 रन शवाल जुल्फिकार ने बनाए। भारतीय टीम की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले। भारत ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं। फातिमा सना ने स्मृति मंधाना (9 रन), प्रतिका रावल (4 रन) और शेफाली वर्मा (12 रन) को आउट किया। भारत-पाकिस्तान की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया टॉस के समय भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय कप्तान ने 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था। 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है। मेंस एशिया कप से शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। हरमनप्रीत बतौर कप्तान 150वां मैच खेल रहीं हरमनप्रीत कौर 150वें मैच में कप्तानी कर रही हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।
  • बीएचयू में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान:स्वतंत्रता भवन में 14 शिक्षाविदों को योगदान के लिए सम्मानित किया गया

    वाराणसी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक, शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर अपने सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करते हुए श्रद्धा एवं कृतज्ञता के साथ शिक्षक दिवस-2026 मनाया। डॉ. राधाकृष्णन ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चौथे कुलपति के रूप में 8 वर्ष से अधिक समय तक सेवाएं दी थीं। देशभर में उनकी जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। शनिवार को स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह में उपस्थित 14 सेवानिवृत्त शिक्षकों को विश्वविद्यालय एवं शिक्षा जगत में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने महामना की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शिक्षकों के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों और अन्य हितधारकों के बीच विश्वविद्यालय की धारणा को और बेहतर बनाने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय समुदाय के निरंतर एवं सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया तथा इस दिशा में महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों की चर्चा की। कुलपति ने बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विश्वविद्यालय की शासन-व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता बताई। उन्होंने शिक्षण एवं अध्यापन पद्धति में आवश्यक बदलावों का सुझाव दिया। उन्होंने एक शताब्दी से अधिक पुरानी विश्वविद्यालय के गवर्नेंस सिस्टम में विभिन्न सुधारों की आवश्यकता पर स्पष्ट रूप से अपने विचार रखते हुए नवाचार की आवश्यकता बताई। इसके समाधान के रूप में उन्होंने विश्वविद्यालय में विकेन्द्रीकृत व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक संस्थानों में विकेन्द्रीकृत व्यवस्था के मॉडल विकसित हुए हैं। उनके अनुसार, केंद्रीकृत व्यवस्था एक बड़े विश्वविद्यालय के लिए उपयुक्त नहीं है और इससे केंद्रीय एवं विभागीय स्तर के निकायों के बीच दूरी उत्पन्न होती है। विकेन्द्रीकृत व्यवस्था से निर्णय-प्रक्रिया में अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी, क्योंकि विभाग, संकाय और संस्थान मिलकर विश्वविद्यालय का स्वरूप बनाते हैं। मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. नागेश्वर राव ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शिक्षकों की विशिष्ट मूल्य-व्यवस्था का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्र के लिए महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • सात्विक-चिराग तीसरी बार चाइना मास्टर्स के फाइनल में:इस टूर्नामेंट में पहली ट्रॉफी का इंतजार; चीन से खिताबी मुकाबला

    भारत की मेंस डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के नूर मोहम्मद अज्रिन और तान वी कियोंग की जोड़ी को 21-16, 18-21, 21-11 से हरा दिया। शेनझेन एरिना में खेला गया यह मुकाबला 1 घंटे 6 मिनट तक चला। अब फाइनल में उनकी भिड़ंत चीन की जोड़ी हे जी टिंग और रेन शियांग यू से होगी। सात्विक-चिराग ने पिछले चार सालों में तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि वे एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सके। खराब शुरुआत के बाद वापसी की सेमीफाइनल मैच के पहले गेम में सात्विक और चिराग की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और वे 0-5 से पिछड़ गए थे। हालांकि, इसके बाद भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए लगातार 7 अंक हासिल किए और 7-5 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने बढ़त को कायम रखते हुए पहला गेम 21-16 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने पलटवार किया और 18-21 से गेम जीतकर मुकाबले को तीसरे गेम तक ले गई। भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम एकतरफा जीता तीसरे और आखिरी गेम में सात्विक-चिराग पूरी तरह हावी रहे। उन्होंने मलेशियाई खिलाड़ियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि विरोधी जोड़ी ने दो मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन भारतीय जोड़ी ने 21-11 से गेम और मैच अपने नाम कर लिया। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अल्काराज और मेदवेदेव US ओपन के चौथे राउंड में पहुंचे:सबालेंका के मैच में गांजे की बदबू से रुका खेल, विंबलडन फाइनलिस्ट मुचोवा बाहर न्यूयॉर्क में शुक्रवार को US ओपन 2026 के तीसरे राउंड में स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने चीन के वू यिबिंग को 6-3, 6-4, 6-1 से हराकर मेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में पहुंच गए। 139 दिन बाद सिंगल्स कोर्ट पर लौटे अल्काराज ने 2 घंटे 20 मिनट में मैच जीता। पूरी खबर पढ़ें…
  • जैन संस्थान में शिक्षक दिवस समारोह:विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और कविताओं से शिक्षकों के प्रति सम्मान जताया

    आगरा के सेठ पदम चंद जैन संस्थान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बीबीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात चिराग, साक्षी एवं आस्था ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वंशिका खंडेलवाल एवं शगुन ने शिक्षक दिवस के महत्व पर विचारपूर्ण भाषण प्रस्तुत किया, वहीं उमंग, विदुषी और प्रेम पाल ने शिक्षकों की भूमिका व उनके महत्व को दर्शाती भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में हर्षिता ने “म्यूजिक बजेगा लाउड तो राधा नाचेगी” और सानवी व हर्षिता ने “राधा ऑन द डांस फ्लोर” पर ऊर्जापूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। खुशी दिवाकर ने दिव्यांश मित्तल के गिटार वादन के साथ “जग घुमेया मैंने सारा” गीत गाया। भूमि पालीवाल, खुशी त्यागी, वंशिका गौतम एवं अंशु ने शिक्षकों पर आधारित एक रोचक कहानी प्रस्तुत की। प्रियल शर्मा ने “घर मोरे परदेसिया” पर नृत्य किया, जबकि कीर्ति, चिराग, आशे एवं आस्था ने 80 के दशक के गीतों पर थिरककर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा दिव्यांश मित्तल, दिव्यांग द्विवेदी एवं उमंग ने “है जुनून”, अबीर व अर्चित ने “जिंदगी एक सफर है सुहाना”, रीतपाल व सैजल ने “डांस पे चांस”, तीव्र बंसल ने “मौजा ही मौजा”, तथा वृद्धि सुराणा, गौरी बंसल व सोनाक्षी दूबे ने “झुमका गिरा रे” गीत पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। अंत में याशिका एवं कीर्ति ने नृत्य प्रस्तुत किया। संस्थान के निदेशक प्रो. बृजेश रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन अपनी जिम्मेदारियों को समझने और जीवन में बेहतर योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन मुस्कान मित्तल, टिया एवं पायल ने किया, जबकि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निशांत, यश, अंश एवं अक्षांश ने संभाली। इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. स्वाति माथुर, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. जागृति असीजा, सुश्री लकी आर्य एवं पूजा उपस्थित रहे।
  • भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट किया:विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे छोटा स्कोर; इंडिया 31/3

    भारत ने विमेंस एशिया कप के मैच में पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है। शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की 2 बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सकी। सबसे ज्यादा 14 रन शवाल जुल्फिकार ने बनाए। भारतीय टीम की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले। भारत ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं। फातिमा सना ने स्मृति मंधाना (9 रन), प्रतिका रावल (4 रन) और शेफाली वर्मा (12 रन) को आउट किया। भारत-पाकिस्तान की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया टॉस के समय भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय कप्तान ने 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था। 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है। मेंस एशिया कप से शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। हरमनप्रीत बतौर कप्तान 150वां मैच खेल रहीं हरमनप्रीत कौर 150वें मैच में कप्तानी कर रही हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।
  • जनाधिकार पार्टी चीफ के तुलादान में सिक्के लूटने लगे कार्यकर्ता:झांसी में पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित किया था

    झांसी में जनाधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा के सम्मान में आयोजित तुलादान कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया, जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के तराजू से उतरते ही पार्टी कार्यकर्ता सिक्के लूटने के लिए टूट पड़े। बारिश और कीचड़ के बीच कार्यकर्ताओं में सिक्के बटोरने की ऐसी होड़ मची कि कई लोग जमीन पर गिर पड़े। मंच से आयोजक और पार्टी नेता लगातार कार्यकर्ताओं को वापस पंडाल में आने की अपील करते रहे, लेकिन कार्यकर्ता सिक्के समेटने के बाद ही लौटे। घटना का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, शनिवार को शहर के एक स्थानीय विवाह घर में जनाधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के जरिए पार्टी के स्थानीय नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन भी किया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाया गया था। दोपहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आयोजन स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद मंच पर उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।
    स्वागत और सम्मान का सिलसिला आगे बढ़ा तो पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में तुलादान कार्यक्रम भी रखा। इसके लिए विवाह घर के मैदान में बड़ी तराजू लगाई गई थी। एक पलड़े में शिवकन्या कुशवाहा को बैठाया गया, जबकि दूसरे पलड़े में उनके वजन के बराबर पांच रुपये के सिक्के रखे गए।
    तुलादान की प्रक्रिया पूरी होने तक सबकुछ सामान्य रहा। लेकिन जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष तराजू के पलड़े से नीचे उतरीं, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का ध्यान सिक्कों पर चला गया। देखते ही देखते कई कार्यकर्ता सिक्के उठाने के लिए मैदान में पहुंच गए। कोई हाथों से सिक्के बटोरता नजर आया तो कोई कीचड़ में झुककर एक-एक सिक्का तलाशता रहा। बारिश के कारण मैदान में जगह-जगह कीचड़ था। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं में सिक्के बटोरने की होड़ कम नहीं हुई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता फिसलकर जमीन पर भी गिर गए। उधर मंच से कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिव शरण कुशवाहा और अन्य नेता लगातार कार्यकर्ताओं से वापस पंडाल में आने की अपील करते रहे। नेताओं की अपील का कार्यकर्ताओं पर खास असर नहीं पड़ा और वे सिक्के समेटने में ही जुटे रहे। तुलादान के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में रखा गया कार्यक्रम सिक्कों की इस अफरा-तफरी के कारण चर्चा में आ गया। अब इसी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
  • भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट किया:विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे छोटा स्कोर; इंडिया 24/2

    भारत ने विमेंस एशिया कप के मैच में पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है। शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की 2 बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सकी। सबसे ज्यादा 14 रन शवाल जुल्फिकार ने बनाए। भारतीय टीम की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले। भारत ने 3 ओवर में दो विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर हैं। प्रतिका रावल 4 रन और शेफाली वर्मा 12 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली इस फॉर्मेट में 3 हजार रन बनाने वाली सबसे युवा महिला बल्लेबाज बनीं। भारत-पाकिस्तान की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया टॉस के समय भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय कप्तान ने 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था। 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है। मेंस एशिया कप से शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। हरमनप्रीत बतौर कप्तान 150वां मैच खेल रहीं हरमनप्रीत कौर 150वें मैच में कप्तानी कर रही हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।
  • पत्नी के इनकार से आहत युवक नदी में कूदा:मायके लेने गया था; पुल पर लवारिस हालत में खड़ी मिली बाइक

    पीलीभीत में शनिवार शाम करीब साढ़े 3 बजे काटना नदी के पुल पर एक युवक की बाइक लावारिस हालत में मिली। इसके कुछ देर बाद ग्रामीण ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना। बताया- एक युवक ने पुल से नदी में छलांग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों से नदी में तलाश शुरू कराई। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मामला बरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था विकास बिलसंडा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी विकास शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी को विदा कराने बरखेड़ा थाना क्षेत्र के भगवंतपुर स्थित ससुराल गया था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले करीब एक महीने से मायके में रह रही थी। विकास ने पत्नी को काफी समझाकर साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने ससुराल लौटने से इनकार कर दिया। ससुराल से लौटते समय लापता हुआ पत्नी के साथ घर चलने से इनकार करने के बाद विकास मायूस होकर दोपहर करीब 2 बजे बाइक से अकेले अपने गांव के लिए निकल पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी बाइक काटना नदी के पुल पर लावारिस हालत में मिली। बाद में ग्रामीण ने युवक के नदी में कूदने की सूचना पुलिस को दी। गोताखोरों ने शुरू की तलाश सूचना मिलते ही बरखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि पुल के ऊपर से युवक की बाइक बरामद हुई है। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है। परिजनों को दी गई सूचना पुलिस ने युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन नदी के किनारे पहुंच गए हैं और युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
  • मुरादाबाद में 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान:डीएम बोले- बच्चों में पढ़ने और सीखने की जिज्ञासा जगाएं

    मुरादाबाद में शिक्षक दिवस पर आज पंचायत भवन में एक सम्मान समारोह हुआ। इसे बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मिलकर आयोजित किया। कार्यक्रम में एमएलसी गोपाल अंजान और जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। जिले के अलग-अलग इलाकों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं इसमें शामिल हुए। इस दौरान गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 81 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। मुरादाबाद की बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका सुनीता रानी और माध्यमिक शिक्षा विभाग के डॉ. अनुज अग्रवाल को भी यह पुरस्कार मिला। पंचायत भवन में मौजूद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लाइव प्रसारण के जरिए दोनों शिक्षकों को सम्मानित होते देखा। इसके बाद जिले में अच्छा काम करने वाले बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुल 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान दिया गया। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के 20 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक थे। एमएलसी गोपाल अंजान, जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने इन शिक्षकों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि शिक्षक समाज और देश बनाने का आधार हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सिर्फ सिलेबस पूरा कराने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें बच्चों में सीखने की इच्छा और पढ़ने की आदत बढ़ानी चाहिए। डीएम ने बताया कि बच्चों में नियमित रूप से किताबें पढ़ने की आदत से उनका ज्ञान, भाषा और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है। डीएम ने यह भी कहा कि शिक्षकों को खुद भी लगातार पढ़ते रहना चाहिए, ताकि वे बच्चों के लिए प्रेरणा बन सकें। स्कूलों में ऐसा अच्छा और प्रेरणा देने वाला माहौल बनाना चाहिए, जहां बच्चे अपनी मर्जी से पढ़ने और नई चीजें सीखने के लिए तैयार हों। उन्होंने स्कूलों में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत चल रहे कामों और उनकी प्रगति के बारे में भी बताया। मुख्य अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

    जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने भी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सचिन शुक्ला और डॉ. हरनन्दन प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।