वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज के पास होटल विजय के एक कमरे में महाराष्ट्र निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान बृज गोपाल दुबे के रूप में हुई है, जो वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे। होटल के मैनेजर जामवंत यादव के अनुसार, बृज गोपाल दुबे 4 दिन पहले होटल के कमरा नंबर-4 में ठहरे थे। उन्होंने खुद को महाराष्ट्र का निवासी बताया था। होटल कर्मचारियों से बातचीत में उन्होंने मिर्जापुर की ओर से वाराणसी आने और उपचार संबंधी कार्य से शहर में ठहरने की जानकारी दी थी। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर देहात में दो बाइको की टक्कर में मासूम समेत तीन की मौत, दो घायल मेडिकल कॉलेज रेफर कानपुर देहात में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक मासूम समेत तीन की लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

अलीगढ़ में AMU के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मैं लूजर हूं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र ने गुरुवार रात पीजी के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। उसका दोस्त देर रात जब कमरे पर पहुंचा। तो दरवाजा अंदर से लॉक था। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन कमरा नहीं खुला। जिसके बाद उसने पीजी में रहने वाले अन्य किरायेदारों इसके बारे में बताया उन्होंने पुलिस को सूचना देने को कहा। उसके सूचना देने के थोड़ी देर के अंदर ही पुलिस कमरे पर पहुंच गई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस उसके कमरे पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। देखा तो छात्र का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में बस-पिकअप की टक्कर, चालक और महिला की मौत:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिलर से टकराई बस, 32 यात्री घायल आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पशुओं से भरी पिकअप और रोडवेज बस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर टकरा गई। हादसे में बस चालक और एक महिला की मौत हो गई। जबकि 32 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे पवई थाना क्षेत्र में हुई। परिवहन निगम की बस 76 यात्रियों को लेकर गुरुवार रात करीब 10 बजे लखनऊ से बलिया के बेल्थरा रोड के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 1 बजे बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पवई थाना क्षेत्र में माइलस्टोन नंबर 191 के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही पशुओं से लदी पिकअप से बस की जोरदार टक्कर हो गई। पिकअप से टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा टकराई। हादसे में बस चालक रजनीकांत यादव (35) की मौत हो गई। वह मऊ जिले के रहने वाले थे और उनके पिता का नाम सुरेश यादव बताया गया है। हादसे में एक महिला की भी मौत हुई है, जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पढ़ें पूरी खबर आगरा में हादसे में पिता-पुत्र की मौत:एक्टिवा में ईको कार ने टक्कर मारी, 10 फीट उछलकर दूर गिरे आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र में लालऊ पुल के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों 10 फीट उछलकर दूर गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ईको गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि कागारौल कस्बे के रहने वाले पप्पू और उनका पुत्र सनी सिकंदरा स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करते थे। दोनों गुरुवार को रात की शिफ्ट में काम करने गए थे। देर रात एक्टिवा से घर लौट रहे थे। खेरागढ़ रोड पर लालऊ पुल के पास तेज रफ्तार ईको ने उनकी एक्टिवा में सामने से टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर
सितंबर में 7.93% सस्ती बिजली मिलेगी, बिल में 604 करोड़ का सीधा फायदा मिलेगा यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर में बिल में बड़ी राहत मिलेगी। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) में 7.93% की कटौती का आदेश जारी किया है। इस फैसले से प्रदेश भर के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सीधे करीब 604 करोड़ रुपए की छूट मिलेगी। UPPCL के आदेश के अनुसार, जून 2026 में बिजली खरीद लागत में आई कमी का फायदा उपभोक्ताओं को सितंबर के बिल में दिया जा रहा है। इससे पहले जुलाई में 4.43% और अगस्त में 2.92% की कटौती की गई थी। इंस्टाग्राम पर हिंदू युवक से हुआ प्यार, बरेली में युवती ने धर्म-परिवर्तन कर लिए सात फेरे बरेली में सोनम खातून नाम की युवती ने हिंदू धर्म अपनाया। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से युवक से शादी की। दोनों ने मढ़ीनाथ के अगस्त्य मुनि आश्रम में हवन-पूजन के बीच शादी की रस्में पूरी कीं।जानकारी के मुताबिक, सोनम एक शहर में रहकर फैक्ट्री में काम करती थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात बरेली के संजीव कुमार से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों बरेली पहुंचे और अगस्त्य मुनि आश्रम में हवन-पूजन के साथ शादी की। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और बड़ों का आशीर्वाद लिया। शादी के बाद सोनम खातून का नाम बदलकर सोनम देवी रखा गया। पढ़िए पूरी खबर…
Leave a Reply