
Blog
-
मंडी जिला पंचायत सदस्य का क्रमिक अनशन शुरू:कंसा डंपिंग साइट का विरोध, अनिल सैनी बोले- समस्या का समाधान नहीं कर रहा प्रशासन
मंडी जिले में कंसा डंपिंग साइट को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने शनिवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने साफ किया कि जब तक ग्रामीणों की मांगों और डंपिंग साइट से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान ग्राम पंचायत स्यांह के प्रधान अश्विन सैनी, उपप्रधान तुलसी राम, बीडीसी सदस्य कुलदीप चंद, मगर पाधरू, अनिल चौधरी और सुमन चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आंदोलन को समर्थन दिया और डंपिंग साइट से जुड़ी अपनी चिंताएं बताईं। उन्होंने समस्या के पक्के समाधान की मांग की। प्रशासन ने नहीं किया समस्या का समाधान : अनिल सैनी जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने कहा कि कंसा डंपिंग साइट को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से अपनी मांगें प्रशासन के सामने उठा रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का पक्का हल नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सही कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि डंपिंग साइट की वजह से इलाके के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब ग्रामीणों की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता। प्रशासन को इस मामले में जल्द जरूरी कदम उठाने चाहिए। ग्रामीणों ने किया भूख हड़ताल का समर्थन वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि डंपिंग साइट से जुड़ी समस्याओं का समाधान उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने अनिल सैनी की क्रमिक भूख हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सही कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। -
7 बेटियों ने मां की अर्थी को दिया कंधा:छोटी बेटी ने मुखाग्नि दी, बोली- हमें बेटों की तरह पाला, किसी और का सहारा क्यों लें
औरैया में शनिवार को मां की मौत के बाद 7 बेटियों ने बारी-बारी से अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। शमशान घाट पहुंचने पर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई। इसी बीच जब मुखाग्नि देने की बात आई तो सब लोग सोच में पड़ गए कि चिता को आग कौन लगाएगा? चर्चा के बाद सबसे छोटी बेटी ने फैसला लिया कि वह मां की चिता को मुखाग्नि देगी, किसी पुरुष रिश्तेदार का सहारा क्यों लें। बड़ी बहनों ने भी छोटी बहन के फैसले का समर्थन किया। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे छोटी बेटी ने मां की चिता को आग लगाई। मामला दिबियापुर इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… पिता के निधन के बाद मां ने अकेले पाला दुर्गा नगर निवासी कृष्ण देवी (59) के पति रामकिशोर सविता फौज में थे। रिटायर होने के कुछ साल पहले उनका निधन हो गया था। उस समय सामाजिक रीति-रिवाजों के कारण रामकिशोर के अंतिम संस्कार में परिवार के भतीजे की मदद ली गई थी। क्योंकि रामकिशोर के कोई बेटा नहीं था। पति की मौत के बाद कृष्ण देवी ने अकेले ही अपनी 7 बेटियों की परवरिश की। बेटियों के लिए मां ही उनका सहारा और मार्गदर्शक थीं। कृष्णा देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनकी बेटियां मिलकर इलाज और घर का खर्च चला रही थीं। छोटी बेटी सोनी सविता (25) मायके में रहकर मां की देखभाल कर रही थी। उनके पति आगरा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां की अर्थी को सातों बहनों ने दिया कंधा शनिवार सुबह कृष्ण देवी का निधन हो गया। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान मुखाग्नि देने की चर्चा हुई। गांववालों और परिवार में किसी पुरुष रिश्तेदारों से यह जिम्मेदारी निभाने की बात चली। इसी बीच कृष्ण देवी की सबसे छोटी बेटी सोनी सविता ने सबको टोक दिया। कहा- जब मां ने हमें बेटों की तरह पाला। वह कहती थीं, तुम सब बहने मेरे लिए बेटे ही हो। हमने भी कभी उन्हें बेटे की कमी महसूस नहीं होने दी। उनके अंतिम संस्कार के लिए किसी और का सहारा क्यों लिया जाए। बेटी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ मां को मुखाग्नि दी सामाजिक रीति-रिवाजों को दरकिनार करते हुए कृष्ण देवी की 7 बेटियों ने मां की अर्थी को बारी-बारी से कंधा दिया। गांव वालों और परिवार के लोगों ने भी उनकी मदद की। पार्थिव शरीर को लेकर सभी लोग दिबियापुर के मुक्तिधाम पहुंचे। मुक्तिधाम में कृष्ण देवी की सबसे छोटी बेटी सोनी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ मां को मुखाग्नि दी। बेटियों ने दिया जिम्मेदारी निभाने का संदेश सातों बेटियों के इस फैसले ने समाज में बेटियों की भूमिका को लेकर एक संदेश दिया। गांववालों के मुताबिक, मां ने जीवनभर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया। उनके लिए हर मुश्किल में खड़ी रहीं। बेटियों ने भी अंतिम समय में मां के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। —————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- ‘चंपत राय बेदाग-निष्कलंक, उनका भोलापन मुसीबत बना’:उन्होंने सब पर विश्वास करके गलती की; महासचिव बनने के बाद गोविंद देव गिरि का पहला इंटरव्यू
‘चंपत राय बेदाग और निष्कलंक हैं। यह मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं। उनका भोलापन उनके लिए मुसीबत बन गया। उन्होंने सब पर विश्वास करके गलती की। लोगों की पहचान करने में उनसे चूक हुई।’ ‘ट्रस्ट के दायित्व निभाने में कुछ कमियां रही हैं। अगर कोई कमी नहीं होती तो चोरी कैसे हो सकती थी? जहां कमी रही है, वहां सुधार किया जाएगा। चोरी करने वालों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।’ ये बातें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव गोविंद देव गिरि महाराज ने कहीं। जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले दैनिक भास्कर से बात की। पढ़ें पूरी खबर -
हिमाचल: कार से चिट्टा त****ी करने निकले थे 2 यार, नाके पर पुलिस ने दबोचा; लाखों की खेप बरामद
हिमाचल: कार से चिट्टा तस्करी करने निकले थे 2 यार, नाके पर पुलिस ने दबोचा; लाखों की खेप बरामद

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत स्पेशल सेल ने शोघी में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो युवकों को लाखों के चिट्टा संग साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार में दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पारदर्शी पाउच मिले।
यह भी पढ़ें :
पुलिस ने जब दोनों पाउच की जांच की तो उनमें कुल 13.160 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेन्द्र (30) पुत्र सोहन लाल और अनुज (26) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। दोनों कुमारसैन, जिला शिमला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें :
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के पास चिट्टा कहां से आया था और वे इसे कहां ले जा रहे थे।
धारा 29 के तहत पुलिस अब आरोपियों के संपर्कों और चिट्टे की सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें :
दोनों आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच में चिट्टा सप्लाई करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी सामने आ सकती है।
-
PDA का मतलब पराया धन अपना… यूपी BJP प्रभारी विनोद तावड़े का अखिलेश यादव पर ह**ा
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कमान अपने हाथ में ले ली है. शनिवार को प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह लखनऊ में BJP के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर हमला बोला.

यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि NDA कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में जीत हासिल करेंगे.
यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि NDA अगले पांच वर्षों तक राज्य की जनता के प्रति समर्पित रहेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि SP का ‘PDA’ विफल हो जाएगा. साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव के PDA की व्याख्या पराया धन अपना के रूप में की. तावड़े ने स्पष्ट किया कि पार्टी पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्यों और नीतियों के आधार पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरेगी और बड़ी जीत दर्ज करेगी.
कई जगहों से हटाए गए स्वागत के होर्डिंग
इससे पहले उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी के प्रभारी विनोद तावड़े ने सख्त निर्देश दिए थे कि उनके स्वागत के लिए अलग-अलग जगहों पर ट्रैफिक न रोका जाए और बड़े होर्डिंग न लगाए जाएं. नतीजतन, कई जगहों से होर्डिंग हटा दिए गए. बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और यूपी प्रभारी तावड़े दोपहर करीब 1:45 बजे पार्टी ऑफिस पहुंचे. पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मीडिया से बातचीत की. इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की.
तावड़े, मुख्यमंत्री योगी से करेंगे मुलाकात
उनके स्वागत के लिए बीजेपी ऑफिस में स्टेट प्रेसिडेंट पंकज चौधरी, को-इंचार्ज जगदीश ईश्वर पटेल, स्टेट मीडिया कन्वीनर मनीष दीक्षित, स्टेट सेक्रेटरी और मीडिया इंचार्ज यतींद्र शर्मा, चीफ स्पोक्सपर्सन दिनेश चौहान, को-इंचार्ज हिमांशु दुबे और स्टेट स्पोक्सपर्सन हीरो बाजपेयी, मनीष शुक्ला और आलोक अवस्थी मौजूद थे. माना जा रहा है कि तावड़े बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे.
-
सोलन युवक ह*******ड: सबूत जुटाने पहुंची टीम को करना पड़ा महिलाओं के गुस्से का सामना, जानें क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखेंहिमाचल प्रदेश के सोलन के चौक बाजार स्थित दाड़ला कॉलोनी में शुक्रवार देरशाम हुई युवक की हत्या के बाद शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां पर आए दिन नशेड़ी घूमते रहते हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। काफी देर तक महिलाओं ने यहां पर अपना विरोध जताया। हालांकि, बाद में पुलिस के समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं।
बता दें, शुक्रवार देरशाम चौक बाजार में दो गुटों में खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो युवक घायल हो गए। देर शाम करीब 8:00 बजे युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पुलिस के अनुसार इसमें मंथन नाम के एक युवक ने अमन नाम के 24 वर्षीय युवक को चाकू मार दिया। इस दौरान मंथन के भी एक उंगली कट गई, वहीं बीच बचाव में आए अंकुश नाम के युवक के भी गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में तीनों युवकों को स्थानीय लोग क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक हरियाणा राज्य के कालका का रहने वाला था। वहीं मंथन व अंकुश का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने मंथन व अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इनमें पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं शुक्रवार को जब यह आमने-सामने आए तो पुरानी बातों को लेकर फिर से एक बार इनमें खूनी झड़प हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more . -
मंडी में जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर ह**ा:बोले- जनता के काम छोड़ कुर्सी बचाने में जुटे मुख्यमंत्री; कर्मचारी-पेंशनर भी परेशान
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ध्यान लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अपनी सरकार और कुर्सी बचाने पर है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी, पेंशनर और बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कर्मचारियों को पेंशन लाभ, मेडिकल बिल और अन्य बकाया राशि के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उनके अनुसार, प्रदेश के इतिहास में पहली बार पूर्व कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए इस तरह आंदोलन करना पड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए उन्होंने हाल ही में सामने आई कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ियों और प्रबंधन से जुड़े गंभीर तथ्य सामने आए हैं। भाजपा रिपोर्ट की जांच कर रही है और तथ्यों के साथ जनता के सामने सरकार की स्थिति रखेगी। जयराम ठाकुर ने मंडी समेत प्रदेश में सड़कों की खराब हालत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं और तीखे मोड़ों पर सुरक्षा व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब 4,700 किलोमीटर नई सड़कें बनाई और पक्की की गई थीं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और सरकार बनने पर पूर्व कर्मचारियों, पेंशनरों व युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। -
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टर-तीमारदार भिड़े:गाली-गलौज के बाद म****ट और तोड़फोड़, पुलिस ने संभाली स्थिति
देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार सुबह 11 बजे मरीज के तीमारदारों और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया, जिससे इमरजेंसी में हंगामा मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। जानकारी के अनुसार, एक मरीज का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे इंजेक्शन और दवा देने की बात कही। इसी दौरान मरीज को भर्ती करने और इंजेक्शन लगाने को लेकर डॉक्टर और तीमारदारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ तीमारदारों ने डॉक्टर के साथ बदतमीजी की और उनका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद गाली-गलौज होने लगी। तीमारदारों पर कुछ बाहरी युवकों को बुलाने का भी आरोप है, जिसके बाद डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। इस मारपीट और हंगामे में कई लोगों को चोटें आने की खबर है। इमरजेंसी में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में इमरजेंसी के हालात सामान्य किए गए। पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। आरोपों और घटना के दौरान हुई तोड़फोड़ की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। -
हिमाचल में एक और म**र्डर -कहासुनी के बाद भिड़े 2 गुट, बीच बाज़ार हुई वारदात
इस झड़प में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक की उंगली कट गई, जबकि दूसरे के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया। दोनों घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। -
कांगड़ा में तेज बारिश के बीच बाइक खाई में गिरी:तीन युवकों की म*त; सुबह ग्रामीणों ने शव देखे, गांव में पसरा मातम
कांगड़ा। भलेड इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा तेज बारिश और अंधेरे के दौरान हुआ, जिसके कारण रातभर किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे टूटी झाड़ियों और पहाड़ी से नीचे गिरी बाइक देखी तो हादसे का पता चला। जानकारी के अनुसार, दरिणी ग्राम पंचायत के चनैना गांव निवासी अमित कुमार (26), रोहित शर्मा (24) और पंकज कुमार (22) शुक्रवार को दूली गांव में गुग्गा जाहरवीर के मेले में माथा टेकने गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। भलेड के पास तीखे मोड़ पर तेज बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी और दृश्यता भी कम थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद तीनों युवक रातभर खाई में पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें देखा और बाहर निकालकर निजी वाहनों से शाहपुर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों युवक अपने परिवारों के कमाऊ सदस्य थे। अमित कुमार विवाहित था, जबकि रोहित और पंकज अविवाहित थे। एक साथ तीन युवकों की मौत से चनैना गांव में मातम पसरा है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन को पोस्टमार्टम प्रक्रिया में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार फौरी राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज बारिश, फिसलन और मोड़ पर बाइक का नियंत्रण खोना सामने आ रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। -
मिर्जापुर के क्रेशर प्लांट में मशीन का हिस्सा गिरा:4 मजदूरों के दबे होने की आशंका; एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे, जांच शुरू की
मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र में शनिवार को एक क्रेशर प्लांट में मशीन का भारी हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मलबे के नीचे करीब चार मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस और प्रशासन ने किसी मजदूर के दबे होने या मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। पिंटू सिंह पटेल के क्रेशर प्लांट में हुआ हादसा हादसा पिंटू सिंह पटेल के क्रेशर प्लांट में हुआ। बताया गया कि प्लांट में मशीन का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी।
पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के समय प्लांट में कितने मजदूर मौजूद थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि करीब चार मजदूर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं, लेकिन अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। प्लांट मालिक के मौजूद नहीं होने से जानकारी जुटाना चुनौती बताया जा रहा है कि हादसे के समय प्लांट मालिक या कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसे में पुलिस के सामने हादसे की परिस्थितियों और प्लांट में मौजूद मजदूरों की संख्या की जानकारी जुटाना चुनौती बना हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सीओ गायत्री यादव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घटना की जांच पुलिस और एसडीएम स्तर से की जा रही है। सीओ गायत्री यादव भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। अधिकारियों ने हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल, प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मशीन का भारी हिस्सा किन परिस्थितियों में गिरा और हादसे के समय प्लांट में कितने मजदूर मौजूद थे। पुलिस ने किसी मजदूर की मौत या मलबे में दबे होने की पुष्टि नहीं की है।