
Blog
-
हिमाचल में तैनात थे फर्स्ट पैरा के जवान: हथिनीकुंड बैराज में डूबे- शरीर बरामद किया गया..
वहीं, जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय पैरा ट्रूपर अजय भगत का पार्थिव शरीर भी सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। उनका शव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक गांव के पास नदी से मिला। -
लव मैरिज के दो साल बाद दी जान:फंदे से लटका मिला महिला का शव, सोशल मीडिया पर प्यार, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
हरदोई में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद एक युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की। शादी के सिर्फ दो साल बाद ही युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे उसका शव कमरे में साड़ी के पल्लू से फंदे पर लटका मिला। शनिवार के दोपहर 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर कल्लू गांव निवासी शिवम राजपूत की मुलाकात अयोध्या (फैजाबाद) जिले के कनकपुर जगरौली निवासी नीतू यादव (22) से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। ऑनलाइन चैटिंग से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग जाति के होने के कारण दोनों परिवारों में इस रिश्ते को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद करीब दो साल पहले शिवम और नीतू ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर फैजाबाद में लव मैरिज कर ली। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। शुक्रवार शाम को नीतू की सास रामपोथी किसी काम से उसे ढूंढते हुए उसके कमरे में पहुंचीं। कमरे का दृश्य देखते ही वे चीख पड़ीं। नीतू ने कमरे के अंदर साड़ी के पल्लू से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। सास की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। शिवम ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही उसने तुरंत नीतू के भाई अर्जुन को फोन करके पूरी जानकारी दी। शिवम का कहना है कि उनके बीच सब कुछ ठीक चल रहा था और कभी कोई विवाद या लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी
विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले चारों मुकाबले जीते टीम इंडिया पिछले 4 मैचों से अजेय है। पाकिस्तान ने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में एशिया कप के मुकाबले में ही भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी। यह एशिया कप टी-20 में भारत के खिलाफ उसकी इकलौती जीत भी है। टूर्नामेंट में खेले बाकी के 6 मुकाबले भारत ने अपने नाम किए। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 17 बार भिड़ी हैं। इनमें भारत ने 14 मैचों में पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान 3 मुकाबलें ही जीत सका है। पाकिस्तान जीता तो सेमीफाइनल में पहुंचेगा ग्रुप में भारत 4 अंकों के साथ पहले और पाकिस्तान 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। यह मैच जीतने पर पाकिस्तान टॉप-4 में पहुंच जाएगा। हारने की स्थिति में उसे अपने आखिरी लीग मैच में हॉन्गकॉन्ग को हराना होगा। मंधाना और दीप्ति शानदार फॉर्म में हैं इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना और स्पिनर दीप्ति शर्मा टॉप परफॉर्मर रही हैं। मंधाना ने 2 मैचों में 193.24 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले मैच में 124 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 2 मैचों में सिर्फ 2.16 की इकोनॉमी से 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ बिना रन दिए 3 विकेट लिए थे। पाकिस्तान को मुनीबा अली और सादिया इकबाल से उम्मीदें पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनीबा अली और स्पिनर सादिया इकबाल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मुनीबा ने खेले इकलौते मैच में 54 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में सादिया ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ 2.75 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। दुबई में स्पिनर्स को 71, पेसर्स को 31 विकेट एशिया कप के शुरुआती 7 मैचों में 6 बार टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ भारत ने 150+ का स्कोर बनाया है। बल्लेबाज शुरुआत में तेजी से रन बना रहे हैं, लेकिन आखिरी ओवर्स में रन बनाने की रफ्तार कम हुई है। पिच से स्पिनरों को मदद मिली है। स्पिनर्स ने सिर्फ 5.1 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 71 विकेट लिए हैं। वहीं तेज गेंदबाजों को 31 विकेट मिले हैं। दुबई में शनिवार को मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 37 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। स्मृति मंधाना ने दुबई की परिस्थितियों को ‘स्टीम बॉक्स’ जैसा बताया था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा। पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, ईमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल। -
हिमाचल में दो लोगों की देह मिलने से मचा हड़कंप, एक खड्ड किनारे तो दूसरा ट्रक में पड़ा मिला
दूसरा मामला कांगड़ा के एक पार्किंग क्षेत्र का है। यहां खड़े एक ट्रक के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। -
श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए ब्राइडन कार्स:इंग्लैंड ने ऑफ-फील्ड विवाद के कारण दिया ब्रेक; पुलिस मामले की जांच कर रही है
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वाइट-बॉल सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। कार्स चयन के लिए उपलब्ध थे, लेकिन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने डर्बी की घटना के बाद उन्हें टीम से बाहर रखने का फैसला किया। ECB ने कहा कि कार्स को ऑफ-फील्ड विवाद से जुड़े मुद्दों पर काम करने और खुद को रीसेट करने के लिए समय देना जरूरी है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी जांच के नतीजे को पहले से तय नहीं करता। डर्बी में क्या हुआ था? कार्स को डरहम के साथ काउंटी चैंपियनशिप में जीत का जश्न मनाने के दौरान डर्बी में एक बार के बाहर कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा करने के संदेह में कुछ समय के लिए गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम से अलग कर दिया गया। डर्बीशायर पुलिस ने अब इस घटना से जुड़े कथित मारपीट के मामले की जांच शुरू की है। हालांकि, इस मामले में कार्स की कोई भूमिका थी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। साथ ही, उनके व्यवहार को लेकर क्रिकेट रेगुलेटर भी जांच कर रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट से भी बाहर हुए थे डर्बी की घटना के बाद कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने उस समय खिलाड़ियों के ऑफ-फील्ड व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि टीम के खिलाड़ियों की ओर से बार-बार ऐसी गलतियां होना निराशाजनक है और यह घटना टीम में सांस्कृतिक बदलाव का कारण बन सकती है। रूट के मुताबिक, कार्स अपने व्यवहार को लेकर परेशान और माफी मांगने वाले थे। 2024 में भी लगा था बैन कार्स को 2024 में भी ऑफ-फील्ड व्यवहार के कारण कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। ECB के सट्टेबाजी नियमों के उल्लंघन के मामले में उन्हें 3 महीने का प्रतिबंध लगा था। इसके बाद कार्स ने इंग्लैंड की टीम में तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह मजबूत की। पिछले सीजन ऑस्ट्रेलिया में हुई एशेज सीरीज में वे इंग्लैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। जेमी ओवरटन की दोनों टीमों में वापसी जेमी ओवरटन को T20I और ODI दोनों टीमों में जगह मिली है। वे चोट के कारण भारत के खिलाफ पिछली वाइट-बॉल सीरीज में नहीं खेल सके थे। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ घरेलू वाइट-बॉल सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम ने T20I सीरीज 4-0 से जीती थी, जबकि ODI सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। डोनाल्ड और क्रोकोम्ब को पहली बार मौका ओपनर एन्यूरिन डोनाल्ड को पहली बार इंग्लैंड की T20I टीम में शामिल किया गया है। वहीं, अनकैप्ड तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकोम्ब को पहली बार ODI टीम में जगह मिली है। डोनाल्ड ने इस सीजन Vitality Blast में शानदार प्रदर्शन किया था। क्रोकोम्ब ने हाल में लगातार दो काउंटी मैचों में हैट्रिक भी ली है। दोनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। सैम करन और फिल साल्ट उपलब्ध नहीं सैम करन और फिल साल्ट चोट से उबर रहे हैं। इसी कारण दोनों श्रीलंका सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। जैकब बेथेल भी घुटने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। वह इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। हैरी ब्रूक दोनों टीमों के कप्तान हैरी ब्रूक को T20I और ODI दोनों टीमों की कप्तानी सौंपी गई है। जो रूट को ODI टीम में शामिल किया गया है। 15 सितंबर से श्रीलंका सीरीज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वाइट-बॉल सीरीज की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। दोनों टीमों के बीच पहले 3 टी-20 इंटरनेशनल खेले जाएंगे। पहला टी-20 15 सितंबर को साउथैम्पटन, दूसरा 17 सितंबर को कार्डिफ और तीसरा 19 सितंबर को मैनचेस्टर में होगा। इसके बाद 22 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला वनडे चेस्टर-ली-स्ट्रीट, दूसरा 24 सितंबर को लीड्स और तीसरा 27 सितंबर को द ओवल में खेला जाएगा। इंग्लैंड की T20I टीम हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जोश टंग। इंग्लैंड की ODI टीम हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सॉनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। पूरी खबर -
हिमाचल में बड़ा हा.दसा: खाई में गिरी बाइक, एक साथ 3 युवकों की मौ**त; एक ही गांव के थे तीनों
रात के अंधेरे में हुआ यह हादसा इतना भयावह था कि काफी देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। हादसे के बाद तीनों युवक खाई में पड़े रहे और समय पर मदद नहीं मिलने के कारण जान चली गई। -
एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी
जापान में होने वाले एशियन गेम्स के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) अलग से होटल की व्यवस्था नहीं करेगा। अगर BCCI आयोजकों की ओर से तय होटलों के बजाय अपनी पसंद का होटल चुनता है, तो खिलाड़ियों के ठहरने, खाने, स्थानीय परिवहन और मैच वेन्यू तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बोर्ड की होगी। IOA के CEO रघुराम अय्यर ने कहा कि एशियन गेम्स में शामिल सभी 36 खेलों के खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। मेंस टीम को 3-स्टार, विमेंस टीम को 4-स्टार होटल एशियन गेम्स के आयोजकों ने भारतीय मेंस टीम के लिए 3-स्टार APA होटल नागोया एकिमाए और विमेंस टीम के लिए 4-स्टार ग्रैंड होटल की व्यवस्था की है। दोनों होटलों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेटरों के आमतौर पर रहने वाले 5-स्टार होटल की तुलना में ये एक लेवल नीचे हैं। खिलाड़ियों के लिए कमरे ट्विन-शेयरिंग के आधार पर दिए जाएंगे। यही व्यवस्था BCCI के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। BCCI भेजेगा एडवांस टीम BCCI CEO हेमांग अमीन और IOA CEO रघुराम अय्यर के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। BCCI अगले हफ्ते की शुरुआत में एक एडवांस टीम जापान भेजेगा। यह टीम होटल, क्रिकेट वेन्यू और दूसरी स्थानीय सुविधाओं का जायजा लेगी। इसके बाद बोर्ड तय करेगा कि आयोजकों की ओर से दिए गए होटलों में रहना है या अपनी व्यवस्था करनी है। अय्यर ने कहा कि BCCI अपने खिलाड़ियों के हित में फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। अगर बोर्ड अलग व्यवस्था करता है तो IOA को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी BCCI की होगी। अलग होटल में भी लागू रहेंगे सुरक्षा और डोपिंग नियम अगर BCCI अपनी व्यवस्था करता है तो क्रिकेटर एशियन गेम्स सिस्टम से बाहर नहीं होंगे। खिलाड़ियों पर गेम्स के सुरक्षा, एक्रेडिटेशन और एक्सेस प्रोटोकॉल लागू रहेंगे। बिना वैध एक्रेडिटेशन वाले बाहरी लोगों को खिलाड़ियों के होटल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा वाडा (WADA) और इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) के डोप-कंट्रोल अधिकारियों को खिलाड़ियों के ठिकाने की जानकारी देनी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर रैंडम डोप टेस्ट किया जा सके। महिला टीम पहले पहुंचेगी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम दुबई में एशिया कप खेलने के बाद 13 सितंबर को भारत लौटेगी और 14 सितंबर को नागोया के लिए रवाना होगी। महिला टीम एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी। उसका पहला मुकाबला 18 सितंबर को होगा और टीम का टूर्नामेंट 22 सितंबर तक चलेगा। 21 सितंबर को जापान रवाना होगी पुरुष टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम 21 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी। पुरुष टीम भी सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी और उसका पहला मैच 28 सितंबर को होगा। दोनों टीमों के अलग-अलग समय पर जापान पहुंचने के कारण BCCI के लिए होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था अहम होगी। एशियन गेम्स से पहले जापान से खेलेगा भारत एशियन गेम्स से पहले भारत और जापान की पुरुष टीमें 22 सितंबर को T20I मैच खेलेंगी। यह मुकाबला दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर सुजुकी कप के तहत खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम को जापान की परिस्थितियों में ढलने और एशियन गेम्स से पहले मैच प्रैक्टिस हासिल करने का मौका देगा। एशियन गेम्स में करीब 17 हजार एथलीट-काउच आईचि-नागोया में होटल व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। गेम्स में खिलाड़ियों और कोच की संख्या शुरुआती अनुमान 15 हजार से बढ़कर करीब 17 हजार पहुंचने की उम्मीद है। होटलों की कमी को देखते हुए आयोजक मोबाइल अकोमोडेशन और कोस्टा सेरेना क्रूज शिप का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। पूरी खबर -
हिमाचल में अब नहीं चलेगी निजी स्कूल संचालकों की मनमानी, नियम तोड़े तो लगेगा एक लाख रुपए जुर्माना
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा बलविंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि बिना मान्यता स्कूल चलाने के मामलों को अब हल्के में नहीं लिया जाएगा। निजी स्कूल संचालकों को नियमों के अनुसार पंजीकरण और मान्यता करवाने के निर्देश दिए गए हैं। -
अल्काराज और मेदवेदेव US ओपन के चौथे राउंड में पहुंचे:सबालेंका के मैच में गांजे की बदबू से रुका खेल, विंबलडन फाइनलिस्ट मुचोवा बाहर
न्यूयॉर्क में शुक्रवार को US ओपन 2026 के तीसरे राउंड में स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने चीन के वू यिबिंग को 6-3, 6-4, 6-1 से हराकर मेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में पहुंच गए। 139 दिन बाद सिंगल्स कोर्ट पर लौटे अल्काराज ने 2 घंटे 20 मिनट में मैच जीता। वहीं, डेनियल मेदवेदेव ने आर्थर रिंडरकनेच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। विमेंस सिंगल्स में डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने मैच के दौरान स्टैंड्स से आ रही गांजे की बदबू की शिकायत की, जबकि एम्मा नवारो ने विंबलडन फाइनलिस्ट करोलिना मुचोवा को हराकर बड़ा उलटफेर किया। चोट से वापसी के बाद लय में लौट रहे अल्काराज कलाई की चोट के कारण अप्रैल से सिंगल्स कोर्ट से दूर रहे अल्काराज टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज ने पहले राउंड में सीधे सेटों में जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे राउंड में पुर्तगाल के जेमी फारिया के खिलाफ एक सेट गंवाना पड़ा था। वहीं तीसरे राउंड में वू यिबिंग के खिलाफ अल्काराज ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। जीत के बाद अल्काराज ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं जितना सोच रहा था, उससे बेहतर स्थिति में हूं। पहले मैच के बाद मुझे लगा था कि शारीरिक रूप से परेशानी होगी, लेकिन मेरी रिकवरी बहुत अच्छी हो रही है।’ चौथे राउंड में अल्काराज का सामना अमेरिका के टॉमी पॉल से होगा। अल्काराज पॉल के खिलाफ लगातार पिछले 6 मैच जीत चुके हैं। मेदवेदेव ने भी सीधे सेटों में जीत दर्ज की 2021 के US ओपन चैंपियन डेनियल मेदवेदेव ने तीसरे राउंड में फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। मेदवेदेव ने टूर्नामेंट में अब तक अपने तीनों मुकाबले सीधे सेटों में जीते हैं। अगले राउंड में उनका सामना अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो या मोनाको के वालेंटिन वाचेरोत से होगा। सबालेंका के मैच में गांजे की बदबू से रुका खेल विमेंस सिंगल्स में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी और डिफेंडिग चैंपियन आर्यना सबालेंका के तीसरे राउंड के मुकाबले में अजीब स्थिति बन गई। कामिला राखिमोवा के खिलाफ मैच के तीसरे गेम में सबालेंका ने स्टैंड्स से आ रही गांजे की तेज बदबू की शिकायत की। उस समय सबालेंका सर्विस कर रही थीं और स्कोर 30-0 था। उन्होंने चेयर अंपायर की ओर इशारा करते हुए कहा कि दर्शकों में कोई गांजा पी रहा है और बदबू बहुत तेज है। अंपायर ने इसके बाद मदद के लिए स्टाफ को बुलाया। US ओपन के कर्मचारी बदबू के स्रोत का पता लगाने के लिए स्टैंड्स में गए। हालांकि, इस रुकावट का सबालेंका के खेल पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। उन्होंने पहला सेट 35 मिनट में जीता और राखिमोवा को हराकर चौथे राउंड में जगह बना ली। अब चौथे राउंड में उनका सामना रूस की डायना श्नाइडर या अमेरिका की टेलर टाउनसेंड से होगा। नवारो ने विम्बलडन फाइनलिस्ट मुचोवा को हराया विमेंस सिंगल्स में अमेरिका की एम्मा नवारो ने बड़ा उलटफेर करते हुए करोलिना मुचोवा को 6-3, 7-5 से हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई। मुचोवा इस साल विम्बलडन की रनर-अप रही थीं और US ओपन की दो बार सेमीफाइनलिस्ट भी हैं। वह टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टॉप-10 खिलाड़ी बनीं। नवारो की यह इस सीजन में किसी टॉप-10 खिलाड़ी के खिलाफ तीसरी जीत है। वह 2024 US ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंच चुकी हैं।चौथे राउंड में नवारो का सामना एलीना स्वितोलिना या एना कलिन्स्काया से होगा। सरेना-वीनस पहले राउंड में हारीं विमेंस डबल्स के पहले राउंड में सेरेना और वीनस विलियम्स की जोड़ी हार गई। माया जॉइंट और चान हाओ-चिंग ने उन्हें 6-3, 6-7, 7-6 से हराया। विलियम्स बहनों ने 5-0 की बढ़त बनाई थी। सितसिपास पहली बार चौथे राउंड में वहीं, मेंस सिंगल्स में स्टेफानोस सितसिपास ने जिरी लेहेका को 2-6, 6-1, 7-6 (7-3), 6-1 से हराकर पहली बार US ओपन के चौथे राउंड में जगह बनाई। फ्रांसिस टियाफो ने वेलेंटिन वाचेरोत को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। ———————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। पूरी खबर -
हिमाचल में आफत की बारिश: भ*****न से बनी कृत्रिम झील से द**त में लोग; 4 पंचायतों पर मंडराया खतरा
हिमाचल में आफत की बारिश: भूस्खलन से बनी कृत्रिम झील से दहशत में लोग; 4 पंचायतों पर मंडराया खतरा

पहाड़ दरकने से हुए भूस्खलन ने रोका खड्ड का बहाव, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
नालागढ़/सोलन। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने अब लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सोलन जिले के कुमारहट्टी क्षेत्र में बारिश और भारी भूस्खलन के बाद ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया है, जिसने आसपास रहने वाले लोगों की रातों की नींद उड़ा दी।
चिकनी खड्ड में पहाड़ दरकने के बाद भारी मात्रा में पानी जमा हो गया और देखते ही देखते यहां कृत्रिम झील बन गई। पानी का बढ़ता स्तर आसपास की चार पंचायतों के लिए खतरे की घंटी बन गया। हालात ऐसे बने कि स्थानीय लोग पूरी रात दहशत में रहे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है और बड़े स्तर पर काम शुरू किया गया है।
कुमारहट्टी स्थित चिकनी खड्ड में भूस्खलन के कारण पानी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हुआ। इसके बाद खड्ड में पानी जमा होने लगा और कुछ ही समय में यहां कृत्रिम झील जैसी स्थिति पैदा हो गई। पानी जमा होने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में बेचैनी बढ़ गई। लोग लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।
यह भी पढ़ें :
रात के समय खतरा और अधिक महसूस हुआ, क्योंकि अंधेरे में पहाड़ों से होने वाले किसी भी नए भूस्खलन या अचानक पानी के बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल था। चार पंचायतों के लोगों पर मंडराते संभावित खतरे ने प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी। हालांकि फिलहाल पानी की निकासी शुरू होने के बाद स्थिति में राहत के संकेत मिले हैं।
स्थानीय लोगों के लिए यह रात किसी डरावने सपने से कम नहीं रही। कृत्रिम झील में लगातार पानी जमा होने की खबर के बाद लोगों की नजरें खड्ड और पहाड़ी की तरफ टिकी रहीं। लोगों को आशंका थी कि अगर जलभराव और बढ़ा तो पानी अपना रास्ता बदल सकता है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण दोबारा भूस्खलन होने का खतरा भी बना हुआ था। ऐसे हालात में प्रशासन की ओर से लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें :
खतरे को देखते हुए नालागढ़ प्रशासन ने तत्काल जल निकासी के प्रयास शुरू किए। वैकल्पिक निकासी व्यवस्था तैयार किए जाने के बाद कृत्रिम झील में जमा पानी धीरे-धीरे बाहर निकलना शुरू हो गया है। उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र कुमार आहलूवालिया ने कहा कि प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों के बाद पानी की निकासी शुरू हो गई है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
हालांकि पानी की निकासी शुरू हो गई है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। प्रशासन ने लोगों को चिकनी खड्ड से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी स्थिति में खड्ड के नजदीक जाकर पानी का स्तर देखने या वीडियो बनाने का जोखिम न उठाएं। साथ ही आसपास के नागरिकों को भी सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें :
इसी बीच कुमारहट्टी क्षेत्र में बारिश और भूस्खलन ने सड़क संपर्क को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर कुमारहट्टी के पास सड़क का बड़ा हिस्सा करीब 15 फीट नीचे धंस गया। सड़क पर जगह-जगह गहरी और चौड़ी दरारें पड़ गई हैं। हालात इतने खतरनाक हैं कि मार्ग को पूरी तरह बंद करना पड़ा है। सड़क के नीचे धंसने से यहां किसी बड़े हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पिछले वर्ष भी 6 अगस्त को इसी मार्ग पर सड़क धंसने की घटना हुई थी। इस साल फिर वही स्थिति सामने आने से स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
लगातार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। शनिवार सुबह 10 बजे तक राज्य में भूस्खलन और अन्य कारणों से 92 सड़कें बाधित थीं। इसके अलावा 44 बिजली ट्रांसफार्मर और 25 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
यह भी पढ़ें :
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि 6 से 10 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद 11 सितंबर को फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से कमजोर हो चुकी जमीन को देखते हुए बारिश की वापसी भूस्खलन का खतरा फिर बढ़ा सकती है।