
Blog
-
रायगंज खुरमपुर में जन्माष्टमी उत्सव:श्रद्धालुओं ने कृष्ण पूजन संग भक्ति गीत गाए, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया
गोरखपुर के रायगंज खुरमपुर में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की और भक्ति गीत गाए। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन पर्व पर धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। सभी ने मिलकर इस पर्व का आनंद लिया और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। -
SAI कोच पर जूनियर निशानेबाजों से यौन उ******न के आरोप:श****ग रेंज से हटाया गया, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम के साथ था
भारतीय जूनियर राइफल निशानेबाजों ने एक SAI कोच पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। भारतीय शूटिंग टीम जून में जर्मनी के सुहल में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ शूटर यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने आरोपी कोच को दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटा दिया है। इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी के सामने पेश हुआ कोच NRAI सूत्रों के अनुसार, इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी ने खिलाड़ियों के लगाए गए आरोपों पर कोच का जवाब सुना। इसके बाद NRAI ने अपनी रिपोर्ट SAI को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर SAI ने कोच को तुगलकाबाद स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटा दिया। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। SAI के अनुसार, उसे डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में तैनात एक शूटिंग कोच के खिलाफ एक महिला शूटर की शिकायत की जानकारी NRAI से मिली थी। मामला फिलहाल NRAI की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) के सामने विचाराधीन है, इसलिए PoSH एक्ट, 2013 की धारा 16 के तहत इसकी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती। प्रशासनिक कदम के तौर पर संबंधित कोच को डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटाकर दिल्ली के SAI रीजनल सेंटर से अटैच कर दिया गया है। यह व्यवस्था NRAI की ICC जांच पूरी होने तक लागू रहेगी। SAI का कर्मचारी है आरोपी आरोपों का सामना कर रहा कोच SAI का कर्मचारी है। फिलहाल मामले में इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी की प्रक्रिया जारी है। उपलब्ध जानकारी में आरोपों की पूरी प्रकृति या जांच के अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान भी एक शूटर ने कोच यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे
नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 साल राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज ने फरीदाबाद के एक होटल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। खिलाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी। आरोप था कि दिसंबर 2025 में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में नेशनल लेवल की प्रतियोगिता के दौरान कोच ने प्रदर्शन के मूल्यांकन के बहाने उसे होटल बुलाया था। इसके बाद NRAI ने भारद्वाज को सस्पेंड कर दिया था। अंकुश खुद इंटरनेशनल शूटर रहे और उनकी पत्नी अंजुम मोदगिल हैं। जो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 12 दिन पहले मुंबई में मलखंभ के द्रोणाचार्य अवॉर्डी के खिलाफ भी दर्ज हुआ था मामला 12 दिन पहले मुंबई में द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पूरी खबर ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। पूरी खबर -
हिमाचल: खाई में पड़ी मिली बाइक, कुछ ही दूर थी 36 वर्षीय फार्मासिस्ट की देह; हा*दसा या….
हिमाचल: खाई में पड़ी मिली बाइक, कुछ ही दूर थी 36 वर्षीय फार्मासिस्ट की देह; हा*दसा या….

परिवार रात भर करता रहा बेटे का इंतजार, सुबह मिली बुरी खबर
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में कभी हत्या तो कभी सड़क हादसे लोगों की जिंदगी छीन रहे हैं। अब ऐसा ही एक गंभीर और रहस्यमयी मामला कांगड़ा जिले के जवाली से सामने आया है, जहां 36 वर्षीय वेटनरी फार्मासिस्ट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नगर परिषद जवाली के लब वार्ड निवासी विशाल कुमार पुत्र रमेश चंद के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार विशाल कुमार सिद्धपुरघाड़ में वेटनरी फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को वह एक बीमार पशु के उपचार के सिलसिले में घर से निकले थे। परिजनों को उम्मीद थी कि काम पूरा करने के बाद वह शाम तक वापस घर लौट आएंगे, लेकिन रात होने तक विशाल घर नहीं पहुंचे। मोबाइल और संपर्क को लेकर चिंता बढ़ने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रातभर परिवार की बेचैनी बढ़ती रही। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले दिन उनकी तलाश बेहद दर्दनाक खबर में बदल जाएगी।
यह भी पढ़ें :
शनिवार सुबह भाटी गांव के समीप स्थानीय लोगों की नजर खाई में पड़ी मोटरसाइकिल पर गई। जब ग्रामीणों ने नीचे जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति भी पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। एक तरफ बाइक और दूसरी तरफ उसी के साथ मिला युवक का शव देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विशाल कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्या बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। चूंकि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मंजीत मनकोटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खाई काफी गहरी होने के कारण शव को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है, जिससे मौत की परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी। डीएसपी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें :
विशाल कुमार की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में परिवार अपने सदस्य के सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहा था, वहां अचानक मातम छा गया।
36 वर्ष की उम्र में विशाल का इस तरह दुनिया से चले जाना परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। परिजनों की आंखों के सामने अब उस आखिरी सफर की तस्वीरें घूम रही हैं, जब विशाल घर से काम के लिए निकले थे।यह भी पढ़ें :
एक परिवार का सहारा अचानक चला गया और पीछे छोड़ गया अपनों के लिए गहरा दर्द। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है और हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है कि आखिर उस रात हुआ क्या था।
-
सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने पर भड़के चंद्रशेखर:बोले- रात में अफसरों ने कहा कि गिराएंगे नहीं, सुबह बुलडोजर चला दिया; आंदोलन करेंगे
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 70 साल पुरानी मस्जिद को बुलडोजर से ढहाए जाने को लेकर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भड़क गए। शनिवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि रात करीब 12 बजे उनकी अधिकारियों से बात हुई थी। अफसरों ने भरोसा दिया था कि मस्जिद नहीं गिराई जाएगी। लेकिन, तड़के वहां बुलडोजर चला दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश में कब्जा हटाने की बात थी, तो पूरा धार्मिक ढांचा क्यों गिराया गया। चंद्रशेखर ने प्रशासन की कार्रवाई को न्यायपालिका और संवैधानिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया। उन्होंने कहा कि अपील की अवधि पूरी होने से पहले ही कार्रवाई कर दी गई। सवाल है कि क्या शासन-प्रशासन खुद ही कोर्ट बनकर अंतिम फैसला लेने लगा है। चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा- अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। बोले- क्या शासन-प्रशासन खुद कोर्ट बनना चाहता है? चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कब्जा हटाना अलग कार्रवाई है और किसी पूरे धार्मिक ढांचे को गिरा देना अलग बात। उनके मुताबिक मस्जिद मामले में अपील की अवधि भी पूरी नहीं हुई थी। ऐसे में कार्रवाई जल्दबाजी में की गई। उन्होंने सवाल किया कि अगर ऊपरी अदालतों के फैसले और अपील की व्यवस्था मौजूद है तो क्या प्रशासन खुद ही अंतिम फैसला लेने लगा है? उन्होंने कहा, “क्या आप शासन-प्रशासन हायर ज्यूडिशियरी से ऊपर हो गए हैं? क्या आप न्यायपालिका से ऊपर हो गए हैं? या आप खुद में कोर्ट बनना चाहते हैं?” चंद्रशेखर ने कहा कि संवेदनशील धार्मिक मामलों में सरकार और प्रशासन को बेहद सावधानी से व्यवहार करना चाहिए। रात में अफवाहों को बताया था गलत, सुबह खुद कार्रवाई देखी सांसद ने कहा कि रात में जनप्रतिनिधियों और एक वरिष्ठ अधिवक्ता से उन्हें मस्जिद गिराए जाने की आशंका की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं होने का भरोसा दिलाया तो उन्होंने खुद लाइव आकर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। लेकिन सुबह मस्जिद पर बुलडोजर चलने की जानकारी सामने आई। उन्होंने कहा कि इस तरह आश्वासन देकर सुबह कार्रवाई करना सही प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है। चंद्रशेखर ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ओर से जनप्रतिनिधियों के फोन उठाने और उन्हें जवाब देने की बात कही गई है, लेकिन सहारनपुर में उन्हें अधिकारियों से संपर्क करने में परेशानी हो रही है। बोले- धार्मिक स्थलों पर राजनीति ठीक नहीं, “सब याद रखा जाएगा” चंद्रशेखर ने कहा कि सहारनपुर में मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च समेत अलग-अलग धार्मिक आस्थाओं के केंद्र हैं। किसी राजनीतिक एजेंडे के लिए धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना ठीक नहीं है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का हवाला देते हुए धार्मिक आस्था और अधिकारों के सम्मान की बात कही। उन्होंने कहा कि “सिर्फ राजनीतिक एजेंडे के लिए धार्मिक स्थलों पर हमला करना अच्छा नहीं है।” चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि उन्होंने जो लिखा कि “सब याद रखा जाएगा”, उसका मतलब है कि ऐसी घटनाओं को लोग भूलेंगे नहीं। भाजपा नेताओं के बयान में रोटी, रोजगार और महंगाई पर बात क्यों नहीं? प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर ने भाजपा और प्रदेश सरकार की राजनीति पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के बयान रोजगार, महंगाई, रोटी-कपड़ा-मकान जैसे मुद्दों पर कम और हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर ज्यादा होते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान के न्याय सिद्धांत पर इस तरह का हमला स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने विकास के मोर्चे पर पर्याप्त काम किया होता तो उसे इस तरह के मुद्दों की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही उन्होंने पंचायत चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि जनता सब देख रही है। कानूनी लड़ाई के बाद आंदोलन की भी चेतावनी आजाद समाज पार्टी के अगले कदम पर चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी कानूनी रास्ता अपनाएगी और अदालत में मामला मजबूती से रखेगी। साथ ही अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को एक जगह तक सीमित मानकर चुप नहीं बैठा जा सकता। अगर आज इस पर आवाज नहीं उठाई गई तो कल किसी दूसरे जिले में ऐसी कार्रवाई हो सकती है। चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी कोशिश पहली बार में ही सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करने की होगी। “जनता घबराएगी नहीं, वोट की चोट से जवाब देगी” चंद्रशेखर ने कहा कि धार्मिक स्थलों और कानून से जुड़े विवादों पर जनता को डरने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक ऐसी कार्रवाइयों से जनता का मनोबल कमजोर होने के बजाय और बढ़ेगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता इन मुद्दों का जवाब चुनाव में देगी। उन्होंने कहा, “जनता घबराएगी नहीं, जनता का और मनोबल बढ़ेगा और वह आपको वोट की चोट से जवाब देगी।” -
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा
पूर्व भारतीय ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बेखौफ अंदाज में क्रिकेट खेलने वाला यह युवा बल्लेबाज सही मार्गदर्शन मिलने पर वर्ल्ड क्रिकेट का सुपरस्टार बन सकता है। श्रीकांत ने यह भी बताया कि वैभव की बल्लेबाजी का असर ऐसा है कि उनकी पत्नी भी दलीप ट्रॉफी देखने लगी हैं। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर वैभव को सही तरीके से तैयार किया गया, तो वे विश्व क्रिकेट में बड़ा नाम बन सकते हैं। श्रीकांत बोले- वैभव को हतोत्साहित नहीं करना चाहिए श्रीकांत ने कहा, ‘वे शानदार खेल रहा है। उसे प्रोत्साहित करना चाहिए और कभी हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। अगर उसे सही तरीके से तैयार किया गया, तो वह सुपरस्टार बनने की राह पर है। वे टेस्ट क्रिकेट को फिर उसके गौरव तक पहुंचाएगा।’ श्रीकांत ने आगे कहा, सूर्यवंशी की वजह से लोग दलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट को भी देखने लगे। यहां तक कि मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही थीं। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन बनाए वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रनों की आक्रामक पारी खेली। दूसरी पारी में भी उन्होंने 40 रन बनाए। ईस्ट जोन ने यह मुकाबला चार विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के दौरान वैभव ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। रेड-बॉल क्रिकेट में भी गेंदबाजों पर दबाव बना रहे वैभव श्रीकांत ने वैभव की बल्लेबाजी के तरीके की खास तौर पर तारीफ की। उनका कहना है कि रेड-बॉल क्रिकेट में भी जिस तरह यह युवा बल्लेबाज गेंदबाजों पर दबाव बना रहा है, वह उनकी असाधारण क्षमता दिखाता है। श्रीकांत ने कहा, ‘लोग इस बात पर संदेह कैसे कर सकते हैं कि यह लड़का हाई लेवल क्रिकेट खेल सकता है या नहीं? वह हर स्तर का क्रिकेट खेल सकता है और जल्द ही सभी फॉर्मेट में विश्व क्रिकेट पर राज करने वाला है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘रेड-बॉल क्रिकेट में भी वह मीडियम पेसरों को सीधे छक्के मार रहा है। वह गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहा है।’ IPL 2026 में बनाए 776 रन, जिम्बाब्वे के खिलाफ की वापसी वैभव ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और देश के सबसे कम उम्र के डेब्यूटेंट बने। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव की शुरुआत अपेक्षा के मुताबिक नहीं रही। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में 151 रन बनाकर शानदार वापसी की। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर… -
विजिलेंस ने जमीन फर्जीवाड़े में धरा MLA सुधीर शर्मा का करीबी, 300 रजिस्ट्रियां- 400 कनाल जमीन…
विजिलेंस ने जमीन फर्जीवाड़े में धरा MLA सुधीर शर्मा का करीबी, 300 रजिस्ट्रियां- 400 कनाल जमीन…

विजिलेंस ने नेक राम को किया गिरफ्तार, जमीन फर्जीवाड़े में की बड़ी कार्रवाई
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने सरकारी जमीन के अवैध हस्तांतरण, फर्जी राजस्व रिकॉर्ड तैयार करने और करोड़ों की बेनामी संपत्ति बनाने के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। विजिलेंस ने इस मामले में धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के बेहद करीबी और पूर्व चालक/सहयोगी रक्कड़ निवासी नेक राम को गिरफ्तार किया है।
300 से अधिक संदिग्ध रजिस्ट्रियों और करीब 400 कनाल जमीन के फर्जीवाड़े की प्राथमिक जांच के बाद हुई इस कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति में सियासी हड़कंप मचा दिया है। पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आरोपी को आज दोबारा धर्मशाला की विशेष अदालत में पेश कर आगे की हिरासत मांगी जा रही है।
विजिलेंस ब्यूरो ने रक्कड़ स्थित आरोपी नेक राम के घर पर छापेमारी कर जमीन और संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में पाया गया कि धर्मशाला और पालमपुर तहसील के अलग-अलग पटवार सर्किलों में वर्ष 2011 से 2025 के बीच नेक राम, उसकी पत्नी किरण बाला और मां मंगला देवी के नाम पर करीब 400 कनाल जमीन खरीदी गई है।
यह भी पढ़ें :
विजिलेंस के अनुसार नेक राम और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर करीब 400 कनाल जमीन होने की जानकारी भी जांच के दायरे में आई है। इसके अलावा रक्कड़ स्थित करोड़ों रुपये की लागत से बनी कोठी के निर्माण में खर्च हुई रकम के स्रोत की भी पड़ताल की जा रही है। विजिलेंस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी संपत्तियां खरीदने और निर्माण में इस्तेमाल धन का वास्तविक स्रोत क्या था।
विजिलेंस ने इस पूरे मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि सरकारी जमीन को कथित तौर पर गलत तरीके से निजी व्यक्तियों के नाम म्यूटेशन यानी इंतकाल किया गया और बाद में बिक्री, गिफ्ट डीड या अन्य दस्तावेजों के जरिए उसका हस्तांतरण किया गया। एक मामले में धर्मशाला के घनियारा, चकबन घनियारा और आसपास के क्षेत्रों की जमीन का रिकॉर्ड जांच के दायरे में है। विजिलेंस को संदेह है कि कुछ राजस्व रिकॉर्ड में कथित तौर पर बदलाव कर जमीन के मालिकाना हक अथवा कब्जे से जुड़ी प्रविष्टियां बदली गईं।
यह भी पढ़ें :
दूसरी एफआईआर रक्कड़-सिधवारी क्षेत्र की जमीन से जुड़ी बताई जा रही है। विजिलेंस के अनुसार वर्ष 2019 में सरकारी जमीन के एक हिस्से के कथित फर्जी म्यूटेशन के बाद उसी जमीन को नेक राम की पत्नी किरण बाला के नाम खरीदे जाने की बात जांच में सामने आई है। एक अन्य संपत्ति के रिकॉर्ड में नेक राम की मां मंगला देवी का नाम कब्जाधारी के तौर पर दर्ज होने का भी उल्लेख है। इन सभी रिकॉर्ड और लेन-देन की कड़ियों को जोड़कर विजिलेंस पूरे मामले की तस्वीर तैयार करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें :
विजिलेंस ने धर्मशाला और पालमपुर तहसील के विभिन्न पटवार सर्किलों में नेक राम, उसकी पत्नी और मां के नाम खरीदी गई जमीन का रिकॉर्ड भी खंगाला है। जांच में सामने आई संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इन संपत्तियों की खरीद के लिए धन कहां से आया और क्या सभी लेन-देन घोषित आय के अनुरूप थे। जांच का दायरा वर्ष 2007 से अब तक के संदिग्ध जमीन लेन-देन तक बढ़ाए जाने की बात भी सामने आई है।
नेक राम की गिरफ्तारी ने इस मामले को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बना दिया है। उन्हें धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का करीबी बताया जाता है। यही वजह है कि जमीन मामले में विजिलेंस की कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सुधीर शर्मा स्वयं आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :
गिरफ्तारी से पहले विजिलेंस टीम ने रक्कड़ स्थित नेक राम के घर पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जमीन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई है। जांच एजेंसी अब जब्त दस्तावेजों, राजस्व रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन का मिलान कर रही है। विजिलेंस की नजर इस बात पर भी है कि कथित जमीन सौदों से वास्तविक आर्थिक लाभ किसे मिला और किसी संपत्ति के पीछे कोई वास्तविक लाभार्थी छिपा हुआ है या नहीं।
मामले की जांच केवल नेक राम और उनके परिवार की संपत्तियों तक सीमित नहीं है। विजिलेंस कथित तौर पर यह भी पता लगा रही है कि राजस्व रिकॉर्ड में यदि कोई हेरफेर हुआ तो वह किस स्तर पर हुआ और इसमें किन लोगों की भूमिका रही। जाली दस्तावेज, कथित फर्जी हस्ताक्षर, मुख्तारनामा और मूल राजस्व रिकॉर्ड के गायब होने जैसे आरोपों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अब आने वाले दिनों में जमीन के सौदों, बैंकिंग लेन-देन, राजस्व रिकॉर्ड और संभावित अन्य आरोपियों से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें :
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार नेक राम को 1 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और अदालत ने उन्हें 5 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा था। पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को कई अहम सुराग मिलने की बात कही गई है। अब आरोपी को दोबारा अदालत में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत रिमांड की मांग की जा सकती है। विजिलेंस का फोकस फिलहाल कथित जमीन घोटाले में धन के स्रोत, संपत्तियों के वास्तविक लाभार्थियों और राजस्व रिकॉर्ड में संभावित हेरफेर की पूरी कड़ी जोड़ने पर है।
-
आपका पैसा- करोड़पति अपना पैसा कैसे मैनेज करते हैं:क्या वे भी SIP करते हैं, जानें करोड़पतियों के 7 मनी रूल्स, क्या गलतियां न करें
क्या करोड़पति बनने का तरीका सिर्फ ज्यादा पैसे कमाना है? जवाब है- नहीं। असली फर्क इस बात से पड़ता है कि कोई व्यक्ति अपने पैसों को कैसे मैनेज करता है। दुनिया के ज्यादातर सफल और संपन्न लोग कमाई के साथ बचत, निवेश और रिस्क मैनेजमेंट पर खास ध्यान देते हैं। वे अपनी कमाई को पहले बचत और निवेश के लिए अलग करते हैं और इसके बाद खर्च की योजना बनाते हैं। नियमित SIP, लंबी अवधि के निवेश, इनकम के कई सोर्स तैयार करना और अनावश्यक कर्ज से बचना उनकी रेगुलर फाइनेंशियल हैबिट्स होती हैं। यही वजह है कि लंबे समय तक उनकी संपत्ति बढ़ती रहती है। अगर आप भी अपनी फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत करना चाहते हैं, तो करोड़पतियों के कुछ आसान, लेकिन असरदार मनी रूल्स अपनाकर शुरुआत कर सकते हैं। इसलिए आज ‘आपका पैसा’ में समझेंगे कि पैसे बचाने और पैसे से पैसा बनाने का हुनर कैसे सीखें। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद सवाल- क्या करोड़पति सिर्फ कमाई पर ध्यान देते हैं या पैसा भी बेहतर मैनेज करते हैं? जवाब- करोड़पति पैसे कमाने के साथ उन्हें बेहतर ढंग से मैनेज भी करते हैं। मनी मैनेजमेंट पर फेमस किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी के मुताबिक, अमीर बनने के लिए सिर्फ ज्यादा पैसे कमाना ही नहीं, बल्कि सही फाइनेंशियल मैनेजमेंट भी जरूरी है।’ लगभग हर करोड़पति या अमीर शख्स इस बात को फॉलो करता है। करोड़पति अपना मनी मैनेजमेंट कैसे करते हैं, नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- करोड़पति और आम निवेशकों की सोच में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है? जवाब- करोड़पति पैसे को संपत्ति (एसेट) बनाने के साधन के रूप में देखते हैं। पहले निश्चित अमाउंट निवेश करते हैं, फिर खर्च करते हैं। वहीं आम निवेशक पहले पैसे खर्च करते हैं, इसके बाद बचे पैसे इन्वेस्ट करते हैं। सभी फर्क नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- करोड़पति बनने और करोड़पति बने रहने में क्या फर्क है? जवाब- ये दोनों अलग-अलग बाते हैं। इसे ऐसे समझिए– सवाल- क्या सिर्फ ज्यादा आय होने से कोई अमीर बन सकता है? जवाब- नहीं, सिर्फ ज्यादा इनकम काफी नहीं है। अमीर बनने के लिए यह समझ भी जरूरी है कि इनकम का कितना हिस्सा बचाकर निवेश करना है और कितना खर्च करना है, ताकि लंबे समय में पैसा बनाया जा सके। सवाल- करोड़पति अपनी कमाई का कितना हिस्सा बचाते हैं? जवाब- इसका कोई तय प्रतिशत नहीं है। लेकिन इसे ऐसे समझिए– सवाल- क्या करोड़पति लोग भी बजट बनाते हैं? अपने खर्चों को ट्रैक करते हैं? जवाब- हां, करोड़पति बनने के लिए ये बेसिक बातें फॉलो करना बहुत जरूरी है। यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि बजट बनाने में और खर्चों में छोटी सी गलती भी भविष्य में बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। सवाल- करोड़पति अपना पैसा कहां निवेश करते हैं? जवाब- करोड़पति आमतौर पर पैसे को कई प्रकार के एसेट्स में बांटकर निवेश करते हैं। उनका गोल सिर्फ रिटर्न कमाना नहीं होता, बल्कि पैसे को सुरक्षित रखने के साथ उसे लगातार बढ़ाना होता है। करोड़पति अपने पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा शेयर्स में रखते हैं, क्योंकि लॉन्ग टर्म में इनसे अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वे आमतौर पर इन जगहों पर इन्वेस्ट करते हैं- सवाल- करोड़पति निवेश चुनते समय किन बातों पर ध्यान देते हैं? जवाब- वे सिर्फ ये नहीं देखते कि कितना रिटर्न मिलेगा, वे रिस्क का आकलन भी करते हैं। साथ ही ये भी देखते हैं कि पैसा कितने समय के लिए कैश फ्लो में नहीं होगा और निवेश उनकी कंप्लीट स्ट्रेटेजी में कैसे फिट बैठेगा। करोड़पतियों के निवेश करने की आदतें ग्राफिक में देखिए- सवाल- वे जोखिम को कैसे मैनेज करते हैं? जवाब- वे रिस्क से बचने के लिए निवेश से पहले ही कुछ बातों का ध्यान रखते हैं, जैसेकि- 1. सारे पैसे एक जगह नहीं लगाते हैं। 2. अपनी क्षमता के अनुसार ही जोखिम लेते हैं। 3. कैश फ्लो के लिए लिक्विडिटी रखते हैं। 4. इमरजेंसी फंड रखते हैं। 5. कर्ज लेने से बचते हैं। 6. इश्योरेंस रखते हैं। सवाल- क्या करोड़पति SIP करते हैं? जवाब- हां, कई करोड़पति SIP करते हैं। हालांकि वे हमेशा इसे नियमित और अनुशासित निवेश के सिद्धांत की तरह देखते हैं। सवाल- करोड़पति कंपाउंडिंग की ताकत का फायदा कैसे उठाते हैं? जवाब- कंपाउंडिंग यानी ‘पैसे से पैसा कमाने की ताकत।’ इसमें लॉन्ग टर्म में बड़ा मुनाफा मिलता है। करोड़पति या अनुभवी इन्वेस्टर इसका ऐसे फायदा उठाते हैं- सवाल- जल्दी निवेश शुरू करना क्यों जरूरी है? जवाब- कंपाउंडिंग के ज्यादा लाभ के लिए ज्यादा समय चाहिए। जितना अधिक समय तक पैसा इन्वेस्टमेंट में रहेगा, उतना ही अधिक वह ‘रिटर्न पर रिटर्न’ कमाएगा। सवाल- करोड़पति लॉन्ग टर्म निवेश पर इतना जोर क्यों देते हैं? जवाब- अधिकांश बड़ी संपत्तियां एक-दो साल में नहीं, बल्कि दशकों की कंपाउंडिंग से बनती हैं। इसलिए करोड़पति लॉन्ग टर्म निवेश पर ज्यादा जोर देते हैं। सवाल- करोड़पति सिर्फ एक सैलरी पर निर्भर क्यों नहीं रहते? जवाब- मल्टीपल इनकम सोर्स होने पर फाइनेंशियल रिस्क कम हो जाता है। पैसा जल्दी बनता है और फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस भी मिलती है। इसलिए करोड़पति सिर्फ एक सैलरी पर निर्भर नहीं रहते। सवाल- उनके पास आमतौर पर कितने इनकम सोर्स होते हैं? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- वे कितना इमरजेंसी फंड रखते हैं? जवाब- करोड़पति आमतौर पर 6-12 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड रखते हैं। कई लोग 12-24 महीने तक का फंड भी रखते हैं। इसे ऐसी जगह रखा जाता है जहां से आसानी से निकाला जा सके और पूंजी पर ज्यादा रिस्क न हो। सवाल- हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस को वे कितना महत्व देते हैं? जवाब- करोड़पति निवेश से पहले पर्याप्त बीमा कवरेज पर ध्यान देते हैं। वे इन दोनों को फाइनेंशियल सेफ्टी की बुनियाद मानते हैं। क्योंकि- सवाल- क्या करोड़पति फटाफट अमीर बनने वाली स्कीम्स से दूर रहते हैं? जवाब- हां, ज्यादातर करोड़पति और सफल निवेशक पैसा जल्दी दोगुना या तिगुना करने के दावों से सतर्क रहते हैं। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- करोड़पतियों की कौन-सी आदतें हर व्यक्ति अपना सकता है? जवाब- उनकी कुछ अच्छी फाइनेंशियल हैबिट्स लंबे समय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर आय सीमित है तो हेल्दी फाइनेंशियल आदतें कैसे विकसित करें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसेकि- नीचे ग्राफिक में दी ये गलतियां कभी न करें- सवाल- अगर आज शुरुआत करनी हो तो कौन-से कदम उठाएं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- ************ ग्राफिक- विपुल शर्मा ………………………… ये खबर भी पढ़ें… आपका पैसा- टाइम पर EMI नहीं चुकाया तो क्या होगा:RBI ने रिकवरी रूल्स में किया बदलाव, जानिए अब बैंक आपके साथ क्या नहीं कर सकता आजकल कोई भी लोन लेना पहले के मुकाबले आसान हो गया है। लेकिन किसी वजह से EMI मिस हो जाए या लोन डिफॉल्ट हो जाए, तो बैंक ग्राहक के खिलाफ क्या कार्रवाई कर सकता है। इसे लेकर लोगों के मन में अक्सर कई सवाल रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें… -
भारत जूनियर मेंस हॉकी एशिया कप में 14-0 से जीता:इंडोनेशिया को हराया, प्रभदीप ने 5 और अनमोल ने 4 गोल किए
भारत की जूनियर मेंस हॉकी टीम ने चीन के मोकी में जूनियर एशिया कप 2026 की शुरुआत 14-0 की बड़ी जीत से की। ग्रुप ए के पहले मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को हराया। प्रभदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 5 गोल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान अनमोल एक्का ने 4, अजीत यादव ने 3, जबकि हरपाल और आशु मौर्य ने 1-1 गोल किया। पहले क्वार्टर में भारत की बढ़त भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और इंडोनेशिया पर लगातार दबाव बनाए रखा। प्रभदीप ने 5वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद हरपाल ने 8वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। इंडोनेशिया भारतीय टीम के तेज हमलों और लगातार मूवमेंट का सामना नहीं कर सका। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 2-0 से आगे था। हाफ-टाइम तक स्कोर 6-0 दूसरे क्वार्टर में कप्तान अनमोल ने 16वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसके चार मिनट बाद अजीत यादव ने गोल कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। प्रभदीप ने 26वें और 30वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। हाफ-टाइम तक भारत 6-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा तीसरे क्वार्टर में अनमोल ने 35वें और 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले प्रभदीप ने एक और गोल किया। इससे स्कोर 9-0 हो गया। आखिरी क्वार्टर में 5 गोल आखिरी क्वार्टर सबसे ज्यादा गोल वाला रहा। अनमोल ने 51वें मिनट में अपना चौथा गोल किया। इसके एक मिनट बाद प्रभदीप ने मैच का पांचवां गोल दागा। अजीत यादव ने 53वें मिनट में 2 गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत की बढ़त 13-0 कर दी। मौर्य ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके स्कोर 14-0 कर दिया। भारत ने मैच में 9 फील्ड गोल, 4 पेनल्टी कॉर्नर और 1 पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किए। अनमोल ने 3 पेनल्टी कॉर्नर और 1 पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। मौर्य ने चौथे सेट-पीस से गोल किया। ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर… -
हिमाचल का बेटा विकास भारतीय सेना में बना बड़ा अधिकारी, अग्निवीर से शुरू किया था सफर
प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत से कई शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने क्रॉस-कंट्री दौड़ में अकादमी का नेतृत्व किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए उन्हें पीटी मेरिट कार्ड से भी सम्मानित किया गया। -
मानव सुथार ने काउंटी डिविजन वन में 7 विकेट लिए:वारविकशायर ने हैम्पशायर को पारी और 129 रन से हराया, रॉब येट्स ने जड़ा शतक
इंग्लैंड के साउथैंप्टन में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-1 के मुकाबले में भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की। वारविकशायर की ओर से खेल रहे सुथार ने हैम्पशायर की दोनों पारियों में कुल 7 विकेट लिए। उनकी टीम ने हैम्पशायर को पारी और 129 रन से हराया। हैम्पशायर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वारविकशायर ने पहली पारी में बनाए 398 रन मुकाबले की शुरुआत में हैम्पशायर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, वारविकशायर के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। वारविकशायर ने अपनी पहली पारी में मजबूत बल्लेबाजी करते हुए 398 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वारविकशायर की ओर से सलामी बल्लेबाज रॉब येट्स ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने 208 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 109 रन बनाए। उनके अलावा सैम हेन ने 90 रन, डैन मौसली ने 77 रन और काय स्मिथ ने 51 रन का अहम योगदान दिया। हैम्पशायर की ओर से गेंदबाजी करते हुए काइल एबोट ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पहली पारी में 115 रन पर सिमटी हैम्पशायर, मानव ने लिए 3 विकेट 398 रनों के जवाब में उतरी हैम्पशायर की पहली पारी भारतीय स्पिनर मानव सुथार और वारविकशायर के तेज गेंदबाजों के सामने ढह गई। पूरी टीम पहली पारी में महज 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। हैम्पशायर के लिए टोबी एल्बर्ट ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। वारविकशायर के लिए पहली पारी में मानव सुतार ने बेहद किफायती और खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 16 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके साथी गेंदबाज इथान बांबर और ओलिवर हानन ने भी शानदार साथ निभाते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। 283 रन की लीड मिलने पर मिला फॉलोऑन, दूसरी पारी में मानव ने चटकाए 4 विकेट पहली पारी के आधार पर वारविकशायर को 283 रनों की विशाल बढ़त मिली, जिसके बाद उन्होंने हैम्पशायर को फॉलोऑन खेलने के लिए मैदान पर उतारा। दूसरी पारी में भी हैम्पशायर के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर के सामने असहाय नजर आए। हैम्पशायर की पूरी टीम दूसरी पारी में केवल 154 रन बनाकर सिमट गई। दूसरी पारी में टीम के लिए जैक लेहमैन ने 42 रन, बेन मायेस ने 31 रन और टोबी एल्बर्ट ने 27 रन बनाए। दूसरी पारी में मानव सुथार की फिरकी का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोला। उन्होंने 23.3 ओवर में 52 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और ओलिवर हानन को 2-2 सफलताएं मिलीं। दोनों पारियों को मिलाकर मानव ने 7 विकेट चटकाकर टीम की बड़ी जीत में मुख्य भूमिका निभाई। ———————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा पूर्व भारतीय ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बेखौफ अंदाज में क्रिकेट खेलने वाला यह युवा बल्लेबाज सही मार्गदर्शन मिलने पर वर्ल्ड क्रिकेट का सुपरस्टार बन सकता है। श्रीकांत ने यह भी बताया कि वैभव की बल्लेबाजी का असर ऐसा है कि उनकी पत्नी भी दलीप ट्रॉफी देखने लगी हैं। पूरी खबर