हिमाचल: कार से चिट्टा त****ी करने निकले थे 2 यार, नाके पर पुलिस ने दबोचा; लाखों की खेप बरामद

हिमाचल: कार से चिट्टा तस्करी करने निकले थे 2 यार, नाके पर पुलिस ने दबोचा; लाखों की खेप बरामद

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत स्पेशल सेल ने शोघी में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो युवकों को लाखों के चिट्टा संग साथ गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान  इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार में दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पारदर्शी पाउच मिले।

यह भी पढ़ें : 

पुलिस ने जब दोनों पाउच की जांच की तो उनमें कुल 13.160 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेन्द्र (30) पुत्र सोहन लाल और अनुज (26) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। दोनों कुमारसैन, जिला शिमला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के पास चिट्टा कहां से आया था और वे इसे कहां ले जा रहे थे।

धारा 29 के तहत पुलिस अब आरोपियों के संपर्कों और चिट्टे की सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें : 

दोनों आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच में चिट्टा सप्लाई करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी सामने आ सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *