Blog

  • कानपुर में बंद मकान में युवक का शव मिला:2 दिन से नहीं थी कोई खबर, दोस्त देखने पहुंचा तो अंदर से बंद था दरवाजा

    कानपुर के काकादेव के पांडु नगर में शनिवार दोपहर बंद मकान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की दो दिन से कोई खबर नहीं थी। उसका दोस्त सोनू उसे देखने घर पहुंचा था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पड़ोसियों को सूचना दी और 112 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही काकादेव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर खोला। अंदर युवक का शव मिला। सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार साल पहले की थी शादी, पत्नी छोड़कर चली गई मृतक की पहचान अंकित सविता (27) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास योजना नंबर-3 का रहने वाला था और पांडु नगर में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, अंकित के पिता नन्हें सविता की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में मां सरोज, भाई सूरज और गोलू हैं। परिजनों ने बताया कि अंकित के पड़ोस में रहने वाली सिमरन से करीब पांच साल पहले प्रेम संबंध हुए थे। इसके बाद करीब चार साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी। उनकी तीन साल की बेटी मोना भी है। परिजनों का कहना है कि करीब आठ महीने पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से अंकित अक्सर परेशान रहता था। दोस्त घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला शनिवार दोपहर अंकित का दोस्त सोनू उसे बुलाने के लिए पांडु नगर स्थित घर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। सोनू ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों के साथ उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। कमरे में अंकित का शव मिला। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की जानकारी मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के जरिए उसके भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। थाना प्रभारी बोले- तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र राम ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी में पत्नी के चले जाने के बाद युवक के परेशान रहने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी के मुताबिक, परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट! कई जिलों में बरसेंगे मेघ, जाने अगले चार दिन का हाल

    हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट! कई जिलों में बरसेंगे मेघ, जाने अगले चार दिन का हाल

    धर्मशाला में पानी की सप्लाई हुई प्रभावित

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरुवार को हुई लगातार भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। चंडीगढ़-शिमला हाईवे के एक हिस्से पर मलबा आने से सड़क बंद हो गई और ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वहीं, तेज बहाव के साथ आया पानी सड़क किनारे बनी कुछ दुकानों में घुस गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 9 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

    परवाणू से करीब 10 किलोमीटर दूर चक्की मोड़ के पास चंडीगढ़-शिमला फोरलेन हाईवे पर मलबा आने से सड़क का एक हिस्सा बंद करना पड़ा। ऐसे में वाहनों को सिर्फ एक लेन से निकालना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

    यह भी पढ़ें : 

    भारी बारिश के कारण हाईवे से बहकर आया पानी धर्मपुर के पास जबली इलाके की कुछ दुकानों में घुस गया। वहीं, परवाणू के कई हिस्सों में भी पानी भर गया। पहाड़ी इलाकों से पानी और मलबा तेजी से नीचे आने के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया।

    अधिकारियों के मुताबिक अभी तक बारिश के कारण किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, कसौली विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन कसौली, धर्मपुर, चक्की मोड़ और परवाणू समेत आसपास के इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

    यह भी पढ़ें : 

    कसौली के एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान लोग बेवजह घरों से बाहर न निकलें और नदी-नालों व जलाशयों के पास जाने से बचें।

    कांगड़ा जिले में भी बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। धर्मशाला शहर को पानी पहुंचाने वाली मुख्य ग्रेविटी पाइपलाइनें नड्डी इलाके में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है।

    यह भी पढ़ें : 

    गुरुवार को बिलासपुर के नैना देवी में सबसे ज्यादा 130.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मंडी के मुरारी देवी में 85.8 मिलीमीटर, जट्टोन बैराज में 67.6 मिलीमीटर, नाहन में 45.4 मिलीमीटर और कसौली में 45 मिलीमीटर बारिश हुई। धर्मशाला में 44.3 मिलीमीटर, पच्छाद में 33 मिलीमीटर और कांगड़ा में 25.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

    भारी बारिश और भूस्खलन के कारण गुरुवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में कुल 95 सड़कें ट्रैफिक के लिए बंद थीं। सबसे ज्यादा सड़कें मंडी जिले में बंद हैं। इसके अलावा कुल्लू, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा, ऊना, शिमला, सोलन, लाहौल-स्पीति और बिलासपुर में भी कई सड़कें प्रभावित हुई हैं।

    यह भी पढ़ें : 

    बारिश का असर सिर्फ सड़कों तक ही सीमित नहीं रहा। प्रदेश में 43 बिजली के ट्रांसफार्मर और 35 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। इससे कई इलाकों में बिजली और पानी की समस्या पैदा हो गई है।

    स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक 30 जून को मानसून शुरू होने के बाद से अब तक हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में करीब 108 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, प्रदेश को करीब 1,235 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

  • सिद्धार्थनगर में एसएसपी ने कई थानेदार बदले:रामकृष्ण मिश्र को खेसरहा का प्रभार, शशिकांत को सर्विलांस सेल भेजा गया

    सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस व्यवस्था में शनिवार को बदलाव किया गया। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दी हैं। इस आदेश के बाद कई थानों में नए प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। आदेश के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक बांसी मृत्युंजय पाठक को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नियुक्ति के लिए ट्रांसफर होने के कारण पुलिस लाइन भेजा गया है। रामकृष्ण मिश्र को पुलिस लाइन से खेसरहा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी को पुलिस लाइन से बांसी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। त्रिलोकपुर के प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है। उनकी जगह खेसरहा के थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्र को त्रिलोकपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। अनूप कुमार मिश्र के खेसरहा से हटने के बाद वहां रामकृष्ण मिश्र को तैनात किया गया है। पुलिस की विशेष टीमों में भी बदलाव हुए हैं। उपनिरीक्षक चंद्रकांत पांडेय को एसओजी प्रभारी से ढेबरुवा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। शशिकांत को पुलिस लाइन से सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है। थाना स्तर पर हुए फेरबदल में जनार्दन प्रसाद को पुलिस लाइन से पथरा बाजार का थाना प्रभारी और पवन कुमार मौर्य को पुलिस लाइन से चिल्हिया का थाना प्रभारी बनाया गया है। पथरा बाजार के थाना प्रभारी ओम प्रकाश मिश्र को एनपी थेफ्ट टीम का प्रभारी बनाया गया है। एनपी थेफ्ट टीम के प्रभारी संतोष कुमार सिंह को डुमरियागंज थाने भेजा गया है। इसके अलावा, चिल्हिया के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता और ढेबरुआ के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद को दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के कारण पुलिस लाइन भेजा गया है। एक साथ हुए इस फेरबदल से जिले के कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथ में पहुंच गई है। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन की ओर से किए गए बदलाव के बाद अब नए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • हिमाचल शर्मसार – धड़ से अलग मिला मा**सूम का सि..र, जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि नवजात की मौत कब और किस वजह से हुई थी।
  • उपलब्धि: गिरिपार के चार युवाओं ने कबड्डी में दम दिखाया, अब रेफरी बनकर संभालेंगे कमान

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार एवं भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा की बहन संतोष राणा समेत गिरिपार के चार युवाओं ने एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) की नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (रेफरी) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


    विज्ञापन

    संतोष राणा, जास्वी गांव के कबड्डी खिलाड़ी सगे भाई पवन जस्टा और विलम जस्टा और नैनीधार गांव के अनिकेत ठाकुर शामिल हैं। प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव कुलदीप राणा, जिला इकाई के पूर्व महासचिव जीएस नेगी, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार पुष्पा राणा ने सभी को बधाई दी। 

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • हिमाचल के 17 पुलिस ऑफिसर अगले साल होंगे रिटायर:इनमें 3 IPS और 14 HPS शामिल; गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

    हिमाचल सरकार ने साल 2027 में रिटायर होने वाले पुलिस अधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है। गृह विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार- हिमाचल कैडर के 3 IPS तथा 14 हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPPS) अगले साल रिटायर होंगे। इसके मुताबिक- 1993 बैच के IPS एवं वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर जनरल पद पर सेवाएं दे रहे अनुराग गर्ग 31 जुलाई, 2027 को रिटायर होंगे। HP 1995 बैच के IPS एवं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे एन वेणुगोपाल 31 दिसंबर 2027 और 2008 बैच के IPS एवं आईजी डा. डीके चौधरी 31 दिसंबर 2027 को रिटायर होंगे।
  • विश्वनाथपुर स्कूल में शिक्षक दिवस आयोजित:बच्चों ने राधाकृष्णन को याद किया, शिक्षकों ने भविष्य की चुनौतियों पर समझाया

    गोरखपुर में प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर विकासखंड ब्रह्मपुर में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक और छात्र-छात्राओं द्वारा भारत रत्न सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें याद किया गया। शिक्षकों ने बताया कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति और महान दार्शनिक शिक्षा विद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हम शिक्षक दिवस के रूप में क्यों मनाते हैं। बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय के सहायक अध्यापक अभय पाठक ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने कहा है कि एक शिक्षक को केवल विद्यार्थियों में तथ्यों को नहीं ठूसना चाहिए, बल्कि उसे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार भी करना चाहिए।
  • हिमाचल : BP बढ़ने पर अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला को लगा डाला हार्ट का इंजेक्शन, हुआ हंगामा

    महिला के बेटे दिनेश और इंदु ने बताया कि पुलिस में शिकायत देने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे माफी मांगी। महिला की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर उन्हें IGMC शिमला भेजा गया है, जहां डॉक्टर उन्हें करीब 12 घंटे तक निगरानी में रखेंगे।
  • गोरखपुर: शर्ट फाड़ी, थप्पड़े मारे… स्कूल में बेटी को मुर्गा बनाने पर पिता ने प्रिंसिपल को पीटा, देर से पहुंची थी छात्रा

    Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कक्षा 6 की छात्रा की देर से स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल ने उसे मुर्गा बना दिया. वहीं, जब इसकी जानकारी छात्रा के पिता को हुई तो वह भड़क गए और स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को थप्पड़ मार दिया. इतना ही नहीं, छात्रा के पिता ने प्रिंसिपल की शार्ट भी फाड़ दी, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया. छात्रा के पिता ने प्रिंसिपल को दुबारा ऐसा करने पर बुरा नतीजा भुगतने की धमकी भी दी. इसके बाद, स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है.

    जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला गोला थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकिटा दुबे का है. घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है. वहीं, प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार की तकरीर पर 3 सितंबर को गोला थाने में छात्रा के पिता के खिलाफ मारपीट और स्कूल में तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कराया है.

    देर से स्कूल पहंची थी छात्रा

    स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी पाने तहरीर में बताया है कि 1 सितंबर 2026 को छठवीं कक्षा की एक छात्रा सुबह स्कूल देर से पहुंची थी. उन्होंने बताया कि छात्रा अनुशासन में रहे इस लिए उसे कुछ देर के लिए पनिशमेंट देते हुए मुर्गा बना दिया था. स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्रा घर गई तो उसने यह बात अपने पिता से बताई. इसके बाद पिता तुरंत स्कूल पहुंच गए. स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि हम लोग भी स्कूल से घर के लिए निकलने वाले थे.

    मुर्गा बनाने पर भड़के छात्रा के पिता

    छात्रा के पिता ने छात्रा को पनिशमेंट देने का कारण पूछा, जिसके बाद छात्रा के पिता की प्रिंसिपल से बहस होने लगी. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. इसके बाद, उसने स्कूल में तोड़फोड़ भी की, उन्होंने बताया कि वहां मौजूद टीचरों ने बीच बचाव कर के मामला शांत कराया. छात्रा के पिता पेंट पॉलिश का काम करता हैं.

    आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

    वहीं इस मामले में गोला थानेदार चंद्र प्रकाश पांडे ने बताया कि प्रिंसिपल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित प्रिंसिपल ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. प्रिंसिपल ने ऐसी घटना आगे भी होने की आशंका जताते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

  • हिमाचल माैसम: भ*****न से राज्य में 92 सड़कें बाधित, इस दिन से बारिश में कमी आने के आसार, जानें पूर्वानुमान

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून की बारिश लगातार जारी है। राज्य में भूस्खलन से शनिवार सुबह 10:00 बजे तक 92 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 44 बिजली ट्रांसफार्मर व 25 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक सड़कें-बिजली ट्रांसफार्मर मंडी और कुल्लू जिले में बंद हैं। वहीं हमीरपुर जिले के बड़सर व भोरंज उपमंडल में सबसे अधिक 17 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।

    आज कई भागों में बारिश की संभावना

    माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि 6 से 10 सितंबर तक प्रदेश में बारिश में कमी होने के आसार हैं। इस दाैरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 11 सितंबर को फिर कई भागों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 30.2, आरएल बीबीएमबी 21.4, ओलिंडा 20.0, रायपुर मैदान ऊना 18.0, जोत चंबा 12.6, पालमपुर 12.0, कंडाघाट 7.8 व कसोल में 7.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    मानसून सीजन में अब तक 267 लोगों की गई जान

    इस मानसून सीजन में 30 जून से 4 सितंबर तक प्रदेश में आपदा की वजह से 267 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 487 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 159 की सड़क हादसों में माैत हुई। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दाैरान 35 पक्के और 80 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 477 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 17 दुकानों व 444 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 1,23,715.33 लाख रुपये पहुंच गया है। 

    नालागढ़-रामशहर मार्ग बंद, कुमारहट्टी के पास करीब 15 फीट नीचे धंसी सड़क

    वहीं नालागढ़-रामशहर मार्ग पर कुमारहट्टी के पास एक बार फिर भूस्खलन होने से सड़क का बड़ा हिस्सा करीब 15 फीट नीचे धंस गया है। भूस्खलन के चलते मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे स्थिति काफी खतरनाक बनी हुई है। पिछले वर्ष भी छह अगस्त को यह मार्ग धंस गया और इस वर्ष भी वही हालत हो गई है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम व प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सड़क के समीप स्थित एक मकान को भी खाली करवा दिया है। भारी भूस्खलन होने से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .