Blog

  • मऊ में 16 वर्षीय युवक का शव बरामद:महादेव घाट पर नहाते समय डूबा था, रेलवे पुल के नीचे मिला

    मऊ के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महादेव घाट पर गुरुवार देर शाम नदी में नहाते समय 16 साल सुमित मद्धेशिया डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। रातभर चले सघन तलाशी अभियान के बावजूद किशोर का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। करीब 22 घंटे बाद दोपहर 3 बजे घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर रेलवे पुल के नीचे सुमित का शव बरामद हुआ। नहाते समय गहरे पानी में चला गया था किशोर
    जानकारी के अनुसार, सुमित गुरुवार शाम करीब 5 बजे महादेव घाट पर नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोरों ने रातभर नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह फिर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
    शुक्रवार सुबह पुलिस और गोताखोरों की टीम ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटे तक नदी में तलाश करने के बाद दोपहर करीब 3 बजे सुमित का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे रेलवे पुल के नीचे मिला। पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार
    पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
  • BCCI आकिब नबी को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में:न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले डोमेस्टिक मैच खिलाने की तैयारी, इंग्लिश काउंटी टीम सरे से बातचीत जारी

    BCCI जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में है। नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज को ध्यान में रखते हुए बोर्ड उन्हें इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में 2-3 रेड-बॉल मैच खिलाने की योजना बना रहा है। इसके लिए BCCI काउंटी क्लब सरे से बातचीत कर रहा है। नबी को काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दौर में शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। आकिब नबी पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में 60 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इसके बावजूद उन्हें और गुरनूर बरार को श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को वर्कलोड के चलते ब्रेक दिया गया है। वहीं, गुरनूर बरार दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन की ओर से खेलेंगे। नबी के लिए इंग्लैंड में 2-3 मैचों की तैयारी BCCI के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर PTI से कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने गुरनूर को दलीप ट्रॉफी में खिलाने का फैसला किया है। सूत्र ने कहा, प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज पहले से हैं। गुरनूर, सुनील कुमार की जगह लेंगे। BCCI इंग्लैंड में आकिब के लिए कम से कम 2-3 रेड-बॉल मैचों की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है। सरे से खेलने पर बातचीत जारी लंदन स्थित काउंटी क्लब सरे एक स्विंग गेंदबाज की तलाश में है। इसी वजह से आकिब नबी के सरे के लिए कुछ मैच खेलने की संभावना पर बातचीत हो रही है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सरे के प्रमुख एलेक स्टीवर्ट की BCCI से जुड़े लोगों के साथ इस बारे में बातचीत चल रही है। BCCI आकिब का UK वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहा है। वीजा मिलने के बाद उनके इंग्लैंड रवाना होने की संभावना है। गुरनूर नॉर्थ जोन के लिए खेलेंगे गुरनूर बरार नॉर्थ जोन की टीम के साथ साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में खेलेंगे। यह मुकाबला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होना है। इंग्लैंड में खेल रहे अन्य भारतीय मानव सुथार वारविकशायर के लिए दो मैच खेल चुके हैं। कुलदीप यादव यॉर्कशायर के रेड-बॉल मैचों के लिए इंग्लैंड लौट चुके हैं। आशुतोष शर्मा ने मिडलसेक्स के लिए रॉयल लंदन वनडे कप में खेला है। साई किशोर ग्लोसेस्टरशायर के लिए खेल रहे हैं। ——————
    क्रिकेट की यह खबर भी पढ़ें…
    विमेंस एशिया कप के बारे में सब कुछ:आज से 10वां एडिशन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा; भारत-पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को विमेंस क्रिकेट एशिया कप का 10वां एडिशन आज से दुबई में शुरू होगा। इस बार 8 टीमों के बीच 12 मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत 7 खिताब के साथ सबसे सफल टीम है। पूरी खबर पढ़ें…
  • नोएडा हिंसा के मामले में आरोपी को जमानत:हाईकोर्ट ने पाया भीड़ हिंसा में आरोपी की कोई विशिष्ट भूमिका नहीं

    इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ ने गौतमबुद्ध नगर के थाना फेज-2 में दर्ज भीड़ हिंसा मामले में आरोपी हिमांशु ठाकुर को सशर्त जमानत दे दी। 15 अप्रैल 2026 को दर्ज एफआईआर के अनुसार गौतमबुद्ध नगर की कंपनियों और सार्वजनिक स्थल पर करीब 450-500 महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ की, जिससे सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। आरोपी को 17 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया था और वह 19 अप्रैल से जेल में बंद था। आरोपी पर 10 केस आरोपी का कहना था कि उसकी कोई विशेष भूमिका घटना में सामने नहीं आई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से सात में वह पहले से जमानत पर है और तीन में जमानत अर्जी लंबित है। राज्य की ओर से अपर शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए राज्यभर में हिंसा भड़काने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और इंटरनेट के माध्यम से नफरत फैला रहा था। आरोपी की भूमिका की जांच की दोनों पक्षों को सुनने और रिकॉर्ड देखने के बाद अदालत ने पाया कि भीड़ हिंसा के इस मामले में आरोपी की कोई विशिष्ट भूमिका नहीं बताई गई है। इसी आधार पर, मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना, कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के गिरीश गांधी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (2024) मामले में दिए गए दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। आरोपी को व्यक्तिगत मुचलके और दो जमानतदारों की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया गया, साथ ही उसे न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने का निर्देश भी दिया गया है।
  • ललितपुर में बारिश से बांध उफनाए, 5 गेट खोले गए:माताटीला से 35 हजार और राजघाट से 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; कई जगह मकान-पेड़ गिरे

    ललितपुर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण नदियां और तालाब उफान पर हैं। शुक्रवार शाम 6 बजे तक राजघाट, माताटीला, कंचनौदा, उटारी और शहजाद बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। भारी बारिश के कारण जिले में कई जगह मकान, पेड़ और बाउंड्रीवॉल गिरने की घटनाएं सामने आईं। शुक्रवार को माताटीला बांध के 12 गेट खोलकर करीब 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं राजघाट बांध के चार गेट खोलकर 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दोनों बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कंचनौदा के 3 गेट खुले, शहजाद में भी बढ़ा जलस्तर कंचनौदा बांध के तीन गेट खोलकर करीब 3,300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कंचनौदा से पानी छोड़े जाने के बाद शहजाद बांध का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते उसके भी तीन गेट खोल दिए गए। उटारी बांध के पांच गेट खोलकर भी पानी छोड़ा जा रहा है। घिसौली मार्ग पर पेड़ गिरा, बिजली पोल भी सड़क पर आया दिनभर हुई बारिश के चलते जखौरा थाना क्षेत्र के घिसौली मार्ग पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ के साथ विद्युत पोल भी सड़क पर आ गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 30 फीट लंबी बाउंड्रीवॉल ढही मड़ावरा तहसील क्षेत्र के टोरी गांव में धनीराम पुत्र कडोरे सेन के घर के पास बनी करीब 30 फीट लंबी बाउंड्रीवॉल जमीन धंसने के कारण गिर गई। बारिश के कारण मिट्टी कमजोर होने से यह हादसा हुआ। जमडार नदी के पुल पर पानी, प्रमुख मार्ग बाधित छायन-कुम्हेड़ी-बारोन-बगसपुर-गोना होते हुए कारीटोरन जाने वाले प्रमुख मार्ग पर भी बारिश का असर पड़ा। जमडार नदी पर बने पुल पर पानी आ जाने के कारण मार्ग बाधित हो गया। इससे आसपास के गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ। बार कस्बे में ग्रामीण का मकान ढहा लगातार बारिश के कारण कस्बा बार में ग्रामीण आशाराम प्रजापति का मकान भी शुक्रवार को ढह गया। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है।
  • उधार देने से बचने के लिए दोस्त को मार डाला:चाकू से गोदा, सिर पर ईंट मारी; आरोपी पर 1.10 लाख रुपए का कर्ज था

    कौशांबी में 25 अगस्त को मिले शकील अहमद हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार शाम खुलासा कर दिया। पुलिस ने समदा निवासी मोहम्मद कदीम को गिरफ्तार कर लिया है। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी कदीम ने पैसे के लेनदेन के विवाद में हत्या करने की बात कबूल की है। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, शकील अहमद उर्फ राशिद ने कदीम को करीब 1.10 लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। ब्याज सहित रकम बढ़कर करीब 2.75 लाख रुपये हो गई थी। शकील लगातार पैसे वापस मांग रहा था। इससे कदीम परेशान था। पैसे नहीं लौटाने पड़ें, इसलिए उसने हत्या की योजना बनाई। पैसे देने के बहाने बुलाया पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे कदीम ने शकील को पैसे देने के बहाने बधवा रजभर जाने वाले धनश्यामपुर चौराहे के पास निर्माणाधीन मकान में बुलाया। वहां पहुंचने के बाद उसने लोहे के चाकू से शकील पर कई वार किए। इसके बाद सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। मोबाइल तोड़कर किया गुमराह करने का प्रयास हत्या के बाद आरोपी ने शकील का मोबाइल तोड़ दिया। उसके पुर्जे अलग-अलग कर दिए। वह चाकू, मोबाइल के टूटे हिस्से, पर्स और अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गया। चारपाई पर मिला था शव 25 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे शकील का शव निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर मिला था। परिजनों के अनुसार, शकील 24 अगस्त की रात करीब 9 बजे दवा लेने मंझनपुर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद था। चाकू और दस्तावेज बरामद एसपी सत्यानारायण प्रजापत के निर्देश पर पुलिस ने तीन टीमें लगाई थीं। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल लोहे का चाकू और ईंट बरामद की है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल के टूटे पुर्जे, पर्स, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी समेत अन्य सामान भी मिला है।
  • निर्माण परियोजनाओं में देरी, गुणवत्ता पर सीडीओ सख्त:समय पर कार्य पूरा कर विभागों को सौंपें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    एटा में चल रही निर्माण परियोजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने गुरुवार शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमआईएस के तहत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में देरी या गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। समयसीमा में काम पूरा कर विभागों को सौंपने के निर्देश
    सीडीओ ने विभागवार परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कर संबंधित विभागों को हस्तांतरित किए जाएं, ताकि आमजन को परियोजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। परियोजनाओं के पूर्ण होने में अनावश्यक देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। शासन स्तर की बाधाओं का तत्काल कराया जाए समाधान
    उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं का तत्काल समाधान कराया जाए। यदि किसी परियोजना में शासन स्तर से संबंधित समस्या आ रही है तो संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को तत्काल पत्र भेजकर उसका निस्तारण कराया जाए। सीडीओ ने अधिशासी अभियंताओं और अवर अभियंताओं को नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने और साइट रजिस्टर को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। घटिया निर्माण मिला तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
    सीडीओ ने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता निर्माण परियोजनाओं की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधोमानक निर्माण, मानकों की अनदेखी या अनावश्यक देरी मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। कई विभागों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा
    बैठक में राजकीय निर्माण निगम, जल निगम, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन, आवास विकास परिषद, यूपी सिडको, सीएंडडीएस, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, मंडी परिषद, पुलिस आवास निगम, यूपीआरएनएसएस, राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे मौजूद
    बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार, एडीएसटीओ डॉ. उपेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक श्रवण कुमार सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
  • विदेश में पैसा कमाने का अवसर: दो लाख के करीब सैलरी; एक सितंबर तक करें आवेदन; सारी जानकारी बस एक क्लिक दूर

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए इजराइल में रोजगार का अवसर आया है। भारत सरकार के अधीन राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से होम बेस्ड केयरगिवर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले से इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।


    विज्ञापन

    जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की शुरुआत में दो वर्ष की अनुबंध अवधि होगी, जिसे नियमानुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    नर्सिंग से लेकर जीडीए, एएनएम और जीएनएम वालों के लिए मौका

    केयरगिवर पद के लिए अभ्यर्थी के पास केयरगिविंग सेवाओं से संबंधित कम से कम 990 घंटे का मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण, जिसमें ऑन-जॉब ट्रेनिंग यानी ओजेटी भी शामिल हो, होना चाहिए। इसके स्थान पर सक्षम भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र भी मान्य होगा। इसके अलावा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट या मिडवाइफरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हो सकते हैं। विभाग के अनुसार जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    विज्ञापन

    करीब 1.99 लाख रुपये बताया गया मासिक वेतन

    इन पदों के लिए कुल मासिक वेतन 6,443.85 न्यू इजरायली शेकेल (NIS) निर्धारित बताया गया है। वर्तमान विनिमय दर के आधार पर यह राशि करीब 1.99 लाख रुपये प्रतिमाह के बराबर बैठती है। हालांकि यह पूरी राशि सीधे इन-हैंड वेतन के रूप में नहीं मिलेगी। निर्धारित नियमों के तहत बीमा, आवास, भोजन और अन्य मदों में कटौती की जाएगी। इन कटौतियों के बाद वास्तविक इन-हैंड वेतन करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह रहने की जानकारी दी गई है।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • हाथरस सड़क हादसों में 11 घायल:अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी, हायर सेंटर रेफर

    हाथरस जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कुल 11 लोग घायल हो गए। इनमें कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसों के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। रुहेरी के पास दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल
    हाथरस में अलीगढ़ रोड पर गांव रुहेरी के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में नगला नत्थू निवासी वीरेंद्र और श्रीनिवास समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं और वह हादसे के बाद से बेहोश बताया जा रहा है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
    ऑटो की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजा घायल
    सिकंदराराऊ रोड पर बाहनपुर के निकट शाम करीब 5 बजे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मेंडू कस्बा निवासी नवीन और उनकी चाची नीलम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
    कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो को अलीगढ़ रेफर
    सासनी क्षेत्र में गांव जरैया निवासी काशीराम पुत्र नवाब सिंह, जवाहरलाल पुत्र श्यामलाल और परवीन पुत्र कांति बाइक से पेट्रोल पंप जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे जरैया मोड़ के पास एनएच-93 पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। डॉक्टरों ने काशीराम और परवीन को अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने जा रहे तीन लोग घायल
    सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव बिलार के पास शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दीपपुर, अकराबाद निवासी सुखबीर (50), उनकी पत्नी शारदा (45) और सुनीता (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों रक्षाबंधन के मौके पर राखी बंधवाने जा रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात कराया सुचारु
    हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस संबंधित हादसों की जांच कर रही है।
  • 3 साल जेल काटने वाला कोच बरी:पानीपत में नाबालिग बैडमिंटन खिलाड़ी ने किया था सुसाइड; पिता ने सेक्सुअल असॉल्ट के आरोप लगाए थे

    पानीपत की फास्ट ट्रैक (पॉक्सो) कोर्ट ने नाबालिग बैडमिंटन खिलाड़ी को सुसाइड के लिए उकसाने और सेक्सुअल असॉल्ट के आरोपी कोच को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला सबूतों और गवाहों के बयानों में अंतर के आधार पर सुनाया। कोर्ट ने माना कि आरोपी के खिलाफ यौन शोषण, रेप या आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई ठोस और कानूनी साक्ष्य सामने नहीं आया। कोच के एडवोकेट ने बताया कि मामले में उनका क्लाइंट करीब 3 साल 8 दिन तक न्यायिक हिरासत में जेल में भी रहा। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… 21 मई 2023 को नाबालिग ने किया था सुसाइड मामला 21 मई 2023 का है। पानीपत स्थित अपने घर में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। घटना के बाद उसके पिता ने शुरुआत में मानसिक तनाव को आत्महत्या का कारण बताया था। उन्होंने किसी पर शक भी नहीं जताया था। इसके बाद पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की। अगले दिन पिता ने कोच पर लगाए आरोप घटना के अगले दिन मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के बैडमिंटन कोच अमित मलिक ने उस पर मानसिक दबाव बनाया था। पुलिस ने शुरुआती प्राथमिक जांच के बाद मामला दर्ज किया। बाद में मृतका की बड़ी बहन के बयानों के आधार पर केस में गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। इनमें पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और 10 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 305 और 376 शामिल थीं। अब जानिए कोच के एडवोकेट ने क्या बताया…. कोर्ट में जांच को लेकर सवाल उठे कोच अमित मलिक के एडवोकेट तरुण शर्मा ने बताया कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस जांच के तरीके पर सवाल उठाए। जांच के दौरान मृतका की बहन ने ‘वीर’ नाम के एक अन्य लड़के पर भी उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस ने उसे जांच में शामिल नहीं किया। कोर्ट में घर, बैडमिंटन एकेडमी और होटलों के CCTV फुटेज भी पेश किए गए। इन फुटेज में अमित की ओर से किसी गलत आचरण या यौन उत्पीड़न का कोई प्रमाण नहीं मिला। मुख्य गवाह ने भी नहीं देखा था शारीरिक संबंध बनाते एडवोकेट तरुण शर्मा के मुताबिक, मृतका की बड़ी बहन इस मामले में मुख्य गवाह थी। उसने कोर्ट में स्वीकार किया कि उसने अमित को कभी अपनी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए नहीं देखा। कोर्ट ने यह भी देखा कि टूर्नामेंट के दौरान कोच की अपनी बेटी और परिवार का ड्राइवर भी साथ रहते थे। इसके बावजूद किसी ने आरोपी की ओर से किसी संदिग्ध गतिविधि की बात नहीं कही। घटना के बाद आरोपी को घर बुलाया एडवोकेट ने बताया कि कोर्ट ने घटना के बाद के व्यवहार को भी महत्वपूर्ण माना। घटना के बाद मृतका की बहन ने खुद अमित को अपने घर बुलाया था। दोनों ने सामान्य रूप से बैठकर बातचीत भी की थी। कोर्ट ने इसे मामले के अन्य तथ्यों के साथ महत्वपूर्ण माना। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों की भी जांच की गई। इनमें जबरन यौन शोषण की पुष्टि नहीं हो सकी। कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी तरुण शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने आयु निर्धारण के मापदंडों के आधार पर माना कि घटना के समय मृतका की उम्र 16 वर्ष से कम थी और वह नाबालिग थी। हालांकि, कोर्ट ने पाया कि अमित के खिलाफ यौन शोषण, रेप या आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई ठोस और कानूनी साक्ष्य सिद्ध नहीं हुआ। इन सभी तथ्यों को देखते हुए कोर्ट ने अमित मलिक को धारा 305, 376(3), 376(2)(n) IPC और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 व 10 के तहत लगे सभी आरोपों से पूरी तरह बरी करने का आदेश दिया।
  • हिमाचल प्रदेश: तकलेच में सड़क से 30 मीटर नीचे खड्ड में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    उपतहसील तकलेच में पुल के समीप वीरवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार में सवार 64 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। घायल का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच में किया गया।


    विज्ञापन

    पुलिस के अनुसार कार संख्या एचपी 63सी-3943 (वेन्यू) को जगदीश चंद (40) पुत्र निका राम, निवासी थेड़ा, डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर चला रहे थे। उनके साथ उनके पिता निका राम (64) पुत्र डागू राम भी कार में सवार थे।

    विज्ञापन

    पुल के पास अनियंत्रित हुई कार

    बताया जा रहा है कि वीरवार रात करीब 8:30 बजे तकलेच में पुल के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में निका राम को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार चला रहे जगदीश चंद घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

    विज्ञापन

    विज्ञापन

    पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

    हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह जानकारी पुलिस थाना रामपुर के प्रभारी रमेश नेगी ने दी।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .