सोनभद्र के गुरमा स्थित जिला कारागार में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व भावुक माहौल में मनाया गया। बंदी भाइयों से मिलने पहुंची बहनों ने उनकी कलाइयों पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लंबे समय बाद भाई-बहनों की मुलाकात से जेल परिसर में भावनात्मक माहौल रहा। सुबह से ही जेल परिसर में जुटीं बहनें
रक्षाबंधन के मौके पर सुबह से ही कारागार परिसर में मुलाकातियों की भीड़ लगी रही। बहनों ने भाइयों से उनका हालचाल पूछा। वहीं, बंदी भाइयों ने भी बहनों के प्रति अपने स्नेह का इजहार करते हुए उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। जांच और औपचारिकताओं के बाद कराई गई मुलाकात
जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर मुलाकातियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जेल प्रशासन की टीम मौजूद रही। जेल अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र, जेलर अरविंद कुमार सिन्हा, उपकारापाल शशांक, गौरव कुमार और गरिमा कुमारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की निगरानी में रक्षाबंधन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
बांदा में ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत बिसंडा पुलिस ने शुक्रवार रात एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 47.1 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। इसकी कीमत करीब 5.5 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी बाइक से गांव-गांव जाकर स्मैक बेचता था। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा पुलिस रक्षाबंधन को लेकर क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक स्मैक लेकर बिलगांव-खुरहंड रोड से गुजरने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में मिली 47.1 ग्राम स्मैक पकड़े गए युवक ने अपना नाम धर्मराज पुत्र बच्चा बताया। वह ग्राम सहेवा, थाना गिरवां का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से 47.1 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली। गांव-गांव जाकर बेचता था स्मैक पूछताछ में धर्मराज ने पुलिस को बताया कि वह संजय नशीला उर्फ छंग्गू मास्टर से स्मैक खरीदता था। इसके बाद बाइक से अलग-अलग गांवों में जाकर ग्राहकों को महंगे दाम पर बेचता था। स्मैक सप्लायर अभी फरार पुलिस के अनुसार, धर्मराज को स्मैक उपलब्ध कराने वाला संजय नशीला उर्फ छंग्गू मास्टर अभी फरार है। वह भूरा डेरा, कनवारा, थाना कोतवाली नगर का निवासी बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी को कोर्ट भेजा बिसंडा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार धर्मराज को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब स्मैक तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
फर्रुखाबाद के कायमगंज में उद्योगपति के मुनीम से 8 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने शुक्रवार शाम 5 बजे खुलासा कर दिया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 लाख 70 हजार रुपये, दो बाइक, 315 बोर का तमंचा और सात मोबाइल बरामद किए गए हैं। एक आरोपी अभी फरार है। तमंचे की बट से हमला कर बैग छीना यह वारदात गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे हुई थी। नारायण टुबैको कंपनी के मुनीम पंकज शर्मा स्कूटी से करीब 8 लाख रुपये लेकर गोदाम जा रहे थे। उन्हें मजदूरों को पेमेंट करना था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचे की बट से उन पर हमला किया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। 250 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले एसपी आरती सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने 250 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। रास्ते में लगे सभी कैमरों को चेक किया गया। मुनीम से पूछताछ में भी पुलिस को अहम जानकारी मिली। सात लोगों ने मिलकर बनाई थी योजना पुलिस के अनुसार, शुरुआत में दो बदमाशों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई थी। जांच में सात लोगों के शामिल होने का पता चला। आरोपियों में से एक पहले नारायण टुबैको कंपनी के गोदाम में काम कर चुका था। उसे पता था कि मुनीम किस समय मजदूरों का पेमेंट लेकर जाता है। रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम आरोपियों ने पहले मुनीम की रेकी की थी। वारदात के दिन विक्की और अभय अलग-अलग जगह खड़े होकर मुनीम की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इसके बाद एक आरोपी ने पीछे से तमंचे की बट से मुनीम पर दो-तीन बार हमला किया। बॉबी और उत्तम ने भी उसके साथ मारपीट की। मुनीम के गिरते ही आरोपी रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार पुलिस ने उत्तम शुक्ला, मिथुन सक्सेना, अभय सक्सेना, बॉबी, अंग्रेज उर्फ राजकुमार और विकास कश्यप को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यश नाम का आरोपी अभी फरार है। उसके पास लूट की बाकी रकम होने की बात सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। 6.70 लाख रुपए और तमंचा बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 6 लाख 70 हजार रुपये, दो बाइक, 315 बोर का तमंचा और सात मोबाइल बरामद किए हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बाकी रकम भी बरामद होने की उम्मीद है। पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम एसपी आरती सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा 24 घंटे से पहले कर लिया गया। खुलासे में कायमगंज पुलिस के साथ शमशाबाद थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
भारत जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में B टीम नहीं भेजेगा। इससे पहले खबर आई थी कि जापान में क्रिकेटरों के लिए सुविधाएं और व्यवस्थाएं तय मानकों के मुताबिक नहीं मिलने पर BCCI टीम में बदलाव कर सकता है। हालांकि, BCCI के सूत्र ने बताया है कि सुविधाओं को लेकर उठाई गई चिंताएं सही हैं, लेकिन भारत B टीम नहीं भेजेगा। एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। BCCI और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) जापान में खिलाड़ियों के लिए होटल, ड्रेसिंग रूम और दूसरी सुविधाओं को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। इन व्यवस्थाओं की जांच के लिए BCCI का एक ऑब्जर्वर जापान भेजा जा सकता है। 4 वजह, जिससे BCCI नाराज है… 1. होटल के छोटे रूम रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ियों के ठहरने के लिए जो होटल के कमरे दिए जा रहे हैं, वे बेहद छोटे हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कमरे इतने तंग हैं कि अगर दो खिलाड़ी अपना भारी-भरकम किट बैग खोल लें तो चलने या खड़े होने तक की जगह नहीं बचती। 2. स्टेडियम 20 किमी दूर इस बार एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के लिए कोई अलग एथलीट विलेज नहीं बनाया गया है। स्टेडियम के पास के फाइव स्टार होटल पहले से बुक होने के कारण क्रिकेटर्स को 20 किलोमीटर दूर ठहराया जा रहा है। इससे लंबे ट्रैवल टाइम की समस्या खड़ी हो रही है। 3. क्रिकेट पिच अनटेस्टेड मैचों के लिए ‘कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क’ को सिलेक्ट किया गया है, जो पहले बेसबॉल स्टेडियम था। इसे हाल ही में क्रिकेट स्टेडियम में बदला गया है। पिच और आउटफील्ड अब तक इंटरनेशनल लेवल पर सही तरीके से टेस्ट नहीं हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस पर चिंता जताई है। 4. ड्रेसिंग रूम टेंट में, वॉशरुम 500 मीटर दूर ड्रेसिंग रूम पक्के मकान की बजाय तंबुओं में बनाए गए हैं। यहां से वॉशरुम 500 मीटर दूर है, जिससे खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है। ACC ने जांच के लिए टेक्निकल टीम बनाई सुविधाओं और पिच की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एक टेक्निकल टीम जापान भेजने का फैसला किया है। यह टीम मैदान, प्रैक्टिस नेट्स और होटल की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। पिछली बार भारत ने जीता था गोल्ड भारत ने एशियन गेम्स के पिछले एडिशन में गोल्ड मेडल जीता था। 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुए गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया था। क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा क्रिकेट एशियन गेम्स में चौथी बार शामिल किया गया है। ग्वांगझू 2010 एशियन गेम्स में क्रिकेट पहली बार शामिल हुआ था। इंचियोन गेम्स 2014 में यह शामिल रहा। हालांकि, इन मैचों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया गया था। 2018 में गेम्स की लिस्ट से क्रिकेट बाहर कर दिया गया। चीन के हांगझोऊ गेम्स 2022 में इसकी वापसी हुई और भारत विजेता बना। 2026 में क्रिकेट चौथी बार इस गेम्स का हिस्सा होगा। एशियन गेम्स क्रिकेट की पूरी खबर पढ़ें… —————————— विमेंस क्रिकेट की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप के बारे में सब कुछ:आज से 10वां एडिशन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा; भारत-पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को विमेंस क्रिकेट एशिया कप का 10वां एडिशन आज से दुबई में शुरू होगा। इस बार 8 टीमों के बीच 12 मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत 7 खिताब के साथ सबसे सफल टीम है। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल: त्योहार के दिन परिवार ने खो दिया जवान बेटा, दिहाड़ी लगाकर चलाता था घर; पसरा मातम
किराये के कमरे में गिरने से थम गई जवान बेटे की सांसें
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिस परिवार में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक जवान बेटे की मौत की खबर पहुंची तो खुशियां मातम में बदल गईं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रोजी-रोटी कमाने हिमाचल आए एक प्रवासी मजदूर की सुजानपुर में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
युवक पिछले कई वर्षों से सुजानपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिहाड़ी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह सुजानपुर में किराये के कमरे में रहता था। हादसे के बाद साथी मजदूर और स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले जैसे ही परिवार को जवान बेटे की मौत की सूचना मिली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस बेटे से परिवार को त्योहार पर बातचीत और खुशियां बांटने की उम्मीद थी, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। मृतक परिवार की रोजी-रोटी का सहारा था और मेहनत-मजदूरी करके अपने घर का खर्च चलाता था। हिमाचल में काम करके वह अपने परिवार के लिए पैसे भेजता था।
यह भी पढ़ें :
पुलिस के अनुसार युवक बीते दिन अपने किराये के मकान में मौजूद था। इसी दौरान अचानक वह गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना का पता चलते ही उसके साथी मजदूर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तुरंत उठाया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। हालांकि सिर पर लगी चोट बेहद गंभीर थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें :
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की चौरीचौरा तहसील के गांव नदुआ ज्ञानपार निवासी के रूप में हुई है। वह लंबे समय से हिमाचल में रहकर दिहाड़ी-मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुजानपुर और आसपास के क्षेत्रों में काम करके वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी अचानक मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के गृह जिले गोरखपुर में उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। अब परिजनों के हिमाचल पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल:
पुलिस के अनुसार युवक की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। प्रारंभिक तौर पर गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। सुजानपुर पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर प्रदेश से हजारों किलोमीटर दूर हिमाचल पहुंचे इस मजदूर ने कई साल मेहनत करके अपने परिवार को संभाला। दिहाड़ी लगाकर मिलने वाली कमाई से घर का खर्च चलाने वाला यह युवक अब अचानक परिवार को हमेशा के लिए छोड़ गया। रक्षाबंधन से ठीक पहले आई मौत की खबर ने परिवार को ऐसा दर्द दिया है, जिसे भूल पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। एक तरफ बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही थीं, वहीं इस परिवार के हिस्से में जवान बेटे की मौत का दुख आ गया।
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में नर्सिंग की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के हॉस्टल में शुक्रवार को GNM अंतिम वर्ष की छात्रा का शव उसके कमरे में मिला. घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हॉस्टल के कमरे में मिला शव
मृतका की पहचान सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सईदुल्लापुर गांव निवासी दीप्ति यादव (21) के रूप में हुई. वह इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में GNM अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और कॉलेज के हॉस्टल में रह रही थी. पुलिस के मुताबिक, छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
सुबह परिवार से हुई थी बात
परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन सुबह करीब 11 बजे उनकी बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी. उस समय दीप्ति ने परिवार को बताया था कि उसकी परीक्षा होने वाली है और वह घर नहीं आ पाएगी. परिजनों का कहना है कि फोन पर बातचीत के दौरान सब कुछ सामान्य लग रहा था. इसके कुछ समय बाद छात्रा की मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया.
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
दीप्ति की मौत के बाद उसके परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है. परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि वे मौके पर पहुंच पाते, उससे पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. हालांकि, अभी तक पुलिस की जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने हॉस्टल के कमरे का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन, बातचीत और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर सकती है. गौरीगंज सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रा की मौत की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में स्मार्ट सिटी से तैयार पार्किंग के शुल्क पर चर्चा होगी। बैठक में निगम की खाली पड़ी संपत्तियों को लीज पर देने का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा नगर निगम शिमला शहर में खाली पड़ी 6205 बीघा जमीन पर व्यावसायिक परिसर बनाकर उनसे कमाई करने जैसे कामों को लेकर भी सदन में चर्चा करेगा।
विज्ञापन
शहर में नगर निगम की काफी जमीन खाली पड़ी है। महापौर का कहना है कि इसका सही इस्तेमाल कर कमाई की जा सकती है। इन पर क्या क्या निर्माण हो सकते हैं, इसके लिए लिए योजना तैयार की जाएगी। वहीं, कारोबारियों के लिए तैयार हो रही वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी इस बार भी चर्चा के लिए नहीं आएगी। सदन में पार्षद संपत्तियों से किराया और शेयर न मिलने के मुद्दे पर सवाल उठाएंगे। शहर में गहराए जलसंकट को लेकर भी पार्षद कंपनी से जवाब मांगेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे| Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .
गोंडा में वजीरगंज थाना क्षेत्र में 15 साल किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने आरोपी अनुभव तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, किशोरी एक निमंत्रण में गई थी। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर अनुभव तिवारी ने उसे फोन करके बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। 26 अगस्त को दर्ज हुआ मुकदमा परिजनों ने 26 अगस्त को वजीरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। सड़क के पास से आरोपी गिरफ्तार वजीरगंज पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग के पास से अनुभव तिवारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराया गया। किशोरी का मजिस्ट्रेट के सामने होगा बयान थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब किशोरी का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बीच शहर से सटी हैबतपुर गढ़िया की काशीराम कॉलोनी में पानी घुस गया है। कॉलोनी के भूतल पर बने कमरों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चारों तरफ पानी भरा होने के कारण निवासियों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यहां जमा पानी सिर्फ बाढ़ का नहीं है, बल्कि कटे हुए नाले का पानी भी इसमें शामिल है। उनका आरोप है कि नगर पालिका का कच्चा नाला कॉलोनी की ओर आता है और अक्सर कट जाता है। इसी वजह से बारिश और बाढ़ के दौरान हर साल यहां जलभराव की स्थिति बन जाती है। 1200 आवास, भूतल के अधिकांश घर पानी में काशीराम कॉलोनी में करीब 1200 आवास हैं। इनमें से भूतल पर बने अधिकांश घरों के कमरों में पानी भर गया है। पानी घरों के अंदर पहुंचने के कारण कई परिवार अपने कमरे छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। 10 दिन से ज्यादा समय से भरा है पानी स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी में 10 दिन से अधिक समय से पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण रोजमर्रा के काम के लिए भी लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। विनय गुप्ता बोले- कच्चा नाला कटने से बढ़ी समस्या कॉलोनी निवासी विनय गुप्ता ने बताया कि यहां भरा पानी बाढ़ और नाले दोनों का है। उन्होंने कहा कि नाला एक तरफ कच्चा है और उसके कट जाने से पानी कॉलोनी में आ गया। उनके मुताबिक 10 दिन से अधिक समय से पानी भरा है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुरेंद्र गुप्ता बोले- नीचे के सभी कमरों में पानी सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूरी कॉलोनी में पानी भरा हुआ है। नीचे बने लगभग सभी कमरों में पानी पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी अपेक्षाकृत कम है, जबकि नाले का पानी ज्यादा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गजराज बोले- हर काम के लिए गंदे पानी से गुजरना पड़ता है कॉलोनी निवासी गजराज ने बताया कि 10 दिन से ज्यादा समय से पानी भरा है। लोगों को गंदे पानी से होकर ही आना-जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलना हो तो गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
BCCI जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में है। नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज को ध्यान में रखते हुए बोर्ड उन्हें इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में 2-3 रेड-बॉल मैच खिलाने की योजना बना रहा है। इसके लिए BCCI काउंटी क्लब सरे से बातचीत कर रहा है। नबी को काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दौर में शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। आकिब नबी पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में 60 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इसके बावजूद उन्हें और गुरनूर बरार को श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को वर्कलोड के चलते ब्रेक दिया गया है। वहीं, गुरनूर बरार दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन की ओर से खेलेंगे। नबी के लिए इंग्लैंड में 2-3 मैचों की तैयारी BCCI के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर PTI से कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने गुरनूर को दलीप ट्रॉफी में खिलाने का फैसला किया है। सूत्र ने कहा, प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज पहले से हैं। गुरनूर, सुनील कुमार की जगह लेंगे। BCCI इंग्लैंड में आकिब के लिए कम से कम 2-3 रेड-बॉल मैचों की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है। सरे से खेलने पर बातचीत जारी लंदन स्थित काउंटी क्लब सरे एक स्विंग गेंदबाज की तलाश में है। इसी वजह से आकिब नबी के सरे के लिए कुछ मैच खेलने की संभावना पर बातचीत हो रही है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सरे के प्रमुख एलेक स्टीवर्ट की BCCI से जुड़े लोगों के साथ इस बारे में बातचीत चल रही है। BCCI आकिब का UK वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहा है। वीजा मिलने के बाद उनके इंग्लैंड रवाना होने की संभावना है। गुरनूर नॉर्थ जोन के लिए खेलेंगे गुरनूर बरार नॉर्थ जोन की टीम के साथ साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में खेलेंगे। यह मुकाबला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होना है। इंग्लैंड में खेल रहे अन्य भारतीय मानव सुथार वारविकशायर के लिए दो मैच खेल चुके हैं। कुलदीप यादव यॉर्कशायर के रेड-बॉल मैचों के लिए इंग्लैंड लौट चुके हैं। आशुतोष शर्मा ने मिडलसेक्स के लिए रॉयल लंदन वनडे कप में खेला है। साई किशोर ग्लोसेस्टरशायर के लिए खेल रहे हैं। ——————
क्रिकेट की यह खबर भी पढ़ें…
विमेंस एशिया कप के बारे में सब कुछ:आज से 10वां एडिशन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा; भारत-पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को विमेंस क्रिकेट एशिया कप का 10वां एडिशन आज से दुबई में शुरू होगा। इस बार 8 टीमों के बीच 12 मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत 7 खिताब के साथ सबसे सफल टीम है। पूरी खबर पढ़ें…