Blog

  • लॉर्ड्स टेस्ट में बाबर आजम 8 रन बनाकर आउट:इंग्लैंड 290 पर ऑलआउट, पाकिस्तान के अब्बास ने 4 विकेट लिए

    पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण पहले सेशन का ज्यादातर खेल नहीं हो सका, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 290 रन पर ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद अब्बास ने 4 और मोहम्मद अली ने 3 विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। जॉर्डन कॉक्स ने 55 और गस एटकिंसन ने 45 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद और अली उस्मान को एक-एक विकेट मिला। जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने 63 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान बाबर आजम सिर्फ 8 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स के हाथों कैच आउट हुए। खबर लिखे जाने तक अजान अवैस 26 और सऊद शकील 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब्बास ने पहले सेशन में इंग्लैंड के विकेट लिए पाकिस्तान के बॅालर्स को बादल छाए होने के कारण शुरुआत में मदद मिली। मोहम्मद अब्बास ने नई गेंद से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। अब्बास ने पहले एमिलियो गे को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। इसके बाद बेन डकेट को LBW किया। जो रूट भी अब्बास की अंदर आती गेंद पर LBW होकर 4 रन पर आउट हुए। इस विकेट के साथ अब्बास ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे किए। कॉक्स और स्मिथ ने पारी संभाली इंग्लैंड ने 77 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जॉर्डन कॉक्स और डैन लॉरेंस ने पारी को संभाला। दोनों ने मुश्किल परिस्थितियों में रन जोड़े। पाकिस्तान को एक मौका भी मिला, लेकिन कैच छूट गया। आखिरकार लॉरेंस रनआउट होकर 17 रन पर आउट हुए। इसके बाद कॉक्स ने जेमी स्मिथ के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। स्मिथ को 19 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला। दोनों ने इंग्लैंड को 200 के पार पहुंचाया। कॉक्स 55 रन बनाकर सब्स्टीट्यूट फील्डर सलमान आगा के शानदार कैच का शिकार हुए। मोहम्मद अली ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लिए जॉर्डन कॉक्स के आउट होने के बाद गस एटकिंसन और जेमी स्मिथ ने कुछ तेजी से रन बनाए। स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद मोहम्मद अली ने पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया। अली ने पहले जेमी स्मिथ को 61 रन पर बोल्ड किया और दो गेंद बाद ओली रॉबिन्सन को भी बोल्ड कर दिया। इसके बाद अब्बास ने जोफ्रा आर्चर को आउट कर अपना चौथा विकेट हासिल किया। इंग्लैंड की आखिरी जोड़ी ने कुछ रन जोड़े, लेकिन पाकिस्तान ने पूरी टीम को 66.4 ओवर में 290 रन पर समेट दिया। अब्बास ने 20 ओवर में 73 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अली ने 22 ओवर में 86 रन देकर 3 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की शुरुआत भी लड़खड़ाई इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में पाकिस्तान ने शुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए। शान मसूद 1 और अब्दुल्लाह शफीक 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान बाबर आजम भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। वह 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स को कैच दे बैठे। इसके बाद अजान अवैस और सऊद शकील ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हो गई है। दोनों टीमों की प्लेइंग XI इंग्लैंड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, अजान अवैस, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।
  • हिमकेयर योजना: सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में ऐसे होगा इलाज पर हुए खर्च का भुगतान, नई व्यवस्था लागू

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    हिमकेयर योजना के तहत सरकारी अस्पतालों, मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को अब इलाज के लिए वास्तविक खर्च या निर्धारित पैकेज दर, दोनों में जो राशि कम होगी, उसी के आधार पर भुगतान किया जाएगा। प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने इस संबंध में नई अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

    नई व्यवस्था के तहत सरकार की ओर से पहले ही उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों, उपकरणों, उपभोग्य वस्तुओं और अन्य चिकित्सा सामग्री का भुगतान हिमकेयर के तहत दोबारा नहीं लिया जा सकेगा। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बजट से अलग से उपलब्ध कराई गई दवाइयों, सर्जिकल सामग्री और अन्य वस्तुओं को वास्तविक खर्च या निर्धारित पैकेज दर के दावे में शामिल नहीं किया जाएगा।

    इसका उद्देश्य इलाज के खर्च के भुगतान में दोहराव को रोकना और सरकारी धन के उपयोग को अधिक पारदर्शी बनाना है। यह अधिसूचना 8 अप्रैल 2026 को जारी पूर्व अधिसूचना को निरस्त करते हुए जारी की गई है। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को यह भी निर्देश दिए हैं कि हिमकेयर कार्डधारक मरीजों को पहले की तरह कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाए। मरीजों को इलाज के लिए जरूरी दवाइयां, उपभोग्य सामग्री, सर्जिकल आइटम और अन्य आवश्यक सुविधाएं अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • फर्रुखाबाद की कांशीराम कॉलोनी में घुसा पानी:1200 आवासों में भूतल के कमरों में भरा गंदा पानी; 10 दिन से जलभराव, रिश्तेदारों के यहां गए परिवार

    फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बीच शहर से सटी हैबतपुर गढ़िया की काशीराम कॉलोनी में पानी घुस गया है। कॉलोनी के भूतल पर बने कमरों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चारों तरफ पानी भरा होने के कारण निवासियों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यहां जमा पानी सिर्फ बाढ़ का नहीं है, बल्कि कटे हुए नाले का पानी भी इसमें शामिल है। उनका आरोप है कि नगर पालिका का कच्चा नाला कॉलोनी की ओर आता है और अक्सर कट जाता है। इसी वजह से बारिश और बाढ़ के दौरान हर साल यहां जलभराव की स्थिति बन जाती है। 1200 आवास, भूतल के अधिकांश घर पानी में काशीराम कॉलोनी में करीब 1200 आवास हैं। इनमें से भूतल पर बने अधिकांश घरों के कमरों में पानी भर गया है। पानी घरों के अंदर पहुंचने के कारण कई परिवार अपने कमरे छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। 10 दिन से ज्यादा समय से भरा है पानी स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी में 10 दिन से अधिक समय से पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण रोजमर्रा के काम के लिए भी लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। विनय गुप्ता बोले- कच्चा नाला कटने से बढ़ी समस्या कॉलोनी निवासी विनय गुप्ता ने बताया कि यहां भरा पानी बाढ़ और नाले दोनों का है। उन्होंने कहा कि नाला एक तरफ कच्चा है और उसके कट जाने से पानी कॉलोनी में आ गया। उनके मुताबिक 10 दिन से अधिक समय से पानी भरा है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुरेंद्र गुप्ता बोले- नीचे के सभी कमरों में पानी सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूरी कॉलोनी में पानी भरा हुआ है। नीचे बने लगभग सभी कमरों में पानी पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी अपेक्षाकृत कम है, जबकि नाले का पानी ज्यादा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गजराज बोले- हर काम के लिए गंदे पानी से गुजरना पड़ता है कॉलोनी निवासी गजराज ने बताया कि 10 दिन से ज्यादा समय से पानी भरा है। लोगों को गंदे पानी से होकर ही आना-जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलना हो तो गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
  • सहायक प्रोफेसर भर्ती : लोकसेवा आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम में किया संशोधन, नई तिथियां घोषित

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    हिमाचल प्रदेश में सहायक प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) और ग्रुप-ए (जॉब ट्रेनी) पदों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नई समयसारिणी के अनुसार परीक्षाएं 14 सितंबर से 18 अक्तूबर तक विभिन्न तिथियों पर होंगी। आयोग ने इससे पहले 21 अगस्त को अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। अब संशोधित शेड्यूल जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथियों की स्पष्ट जानकारी मिल गई है।

    यह भर्ती प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग में विज्ञापन संख्या 33/6-2026 से 55/6-2026 के तहत भरे जाने वाले पदों के लिए की जा रही है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा श्रृंखला की शुरुआत 14 सितंबर को संस्कृत और समाजशास्त्र विषयों से होगी। इसके बाद 16 सितंबर को लोक प्रशासन, 18 सितंबर को भूगोल और इतिहास तथा 20 सितंबर को गणित और वनस्पति विज्ञान विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 23 सितंबर को मनोविज्ञान और तबला, 25 सितंबर को जंतु विज्ञान, 28 सितंबर को दर्शनशास्त्र और भूविज्ञान तथा 29 सितंबर को भौतिकी विषय की परीक्षा होगी।

    30 सितंबर को अर्थशास्त्र और संगीत-गायन विषय के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अक्तूबर में भी कई महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। 4 अक्तूबर को हिंदी और रसायन विज्ञान, 7 अक्तूबर को शारीरिक शिक्षा और संगीत-वाद्य तथा 11 अक्तूबर को राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। वहीं 18 अक्तूबर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ पूरी परीक्षा प्रक्रिया का समापन होगा।

    लोक सेवा आयोग के अनुसार संशोधित कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट दोनों शामिल हैं। यह कार्यक्रम कॉलेज कैडर के विभिन्न विषयों के साथ-साथ ग्रुप-ए (जॉब ट्रेनी) पदों पर भर्ती के लिए भी लागू होगा। आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • सुनील भराला ने सीएम योगी को लिखा लेटर:स्कूलों में इंटर तक संस्कृत अनिवार्य करने की मांग, शिक्षकों की नियुक्ति और सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

    मेरठ में भाजपा नेता पंडित सुनील भराला ने संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने संस्कृत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने, नियमित शिक्षकों की नियुक्ति करने और इंटरमीडिएट स्तर तक संस्कृत विषय को अनिवार्य करने की मांग की है। संस्कृत दिवस के अवसर पर भेजे गए इस पत्र में पंडित भराला ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों की स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया। भराला ने इन विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने, नियमित शिक्षकों की नियुक्ति करने और पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। उनका मानना है कि इसके बिना प्राचीन भाषा का संरक्षण संभव नहीं है। पंडित भराला ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में इंटरमीडिएट स्तर तक संस्कृत विषय को अनिवार्य करने का भी आग्रह किया। उन्होंने तर्क दिया कि इससे विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे अपनी समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि संस्कृत में भारत की प्राचीन ज्ञान-विज्ञान परंपरा, दर्शन और साहित्य का विशाल भंडार है। नई पीढ़ी को इससे जोड़कर संस्कृत के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को मजबूत किया जा सकता है। भराला ने संस्कृत दिवस पर सभी से इसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
  • हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 3,349 करोड़ रुपये मंजूर, मार्च तक पूरा होगा भूमि अधिग्रहण

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

     हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। परियोजना के लिए करीब 157 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है, जिसमें 26 हेक्टेयर सरकारी और 131 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल है। भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया मार्च 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। एयरपोर्ट विस्तार से कुल 942 परिवार प्रभावित हुए हैं। विधानसभा में भाजपा विधायकों विपिन सिंह परमार, सुधीर शर्मा, पवन काजल और कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक करीब 122 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।


    विज्ञापन

    शेष नौ हेक्टेयर निजी और 26 हेक्टेयर सरकारी भूमि का अधिग्रहण जारी है। निजी भूमि अधिग्रहण के लिए 2579.22 करोड़ रुपये के अवाॅर्ड घोषित किए गए हैं। इनमें से 2283.77 करोड़ रुपये का भू-मुआवजा प्रभावित लोगों को वितरित किया जा चुका है, जबकि 295.45 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है। पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के तहत 395.87 करोड़ रुपये के अवाॅर्ड घोषित किए गए हैं। इनमें से 178.93 करोड़ रुपये लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं, जबकि 216.94 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। सरकार ने प्रभावित परिवारों को फैक्टर-2 या प्रोजेक्ट वन कंपनसेशन जैसी विशेष मुआवजा नीति देने से इन्कार किया है। प्रभावितों को मुआवजा भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत निर्धारित बाजार मूल्य के आधार पर दिया जा रहा है।

    65 हेक्टेयर में विकसित होगी एयरोसिटी

    मुख्यमंत्री ने बताया कि कांगड़ा में प्रस्तावित एयरोसिटी परियोजना पर भी काम आगे बढ़ रहा है। जुगेहर, भदोत, बांदी खास और बांदी खुर्द में करीब 65 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसके भूमि अधिग्रहण की अनुमानित लागत 122.32 करोड़ रुपये है, जो मौजूदा सर्किल रेट के आधार पर आंकी गई है।

    रनवे विस्तार की लागत टीईएफआर के बाद होगी तय

    गगल हवाई अड्डे के रनवे विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जारी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मास्टर प्लान के अनुरूप एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। रनवे विस्तार की तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता रिपोर्ट वैपकॉस लिमिटेड तैयार कर रही है। रिपोर्ट अंतिम रूप लेने के बाद ही रनवे विस्तार की संभावित लागत तय होगी।

    गर्मियों में आठ, सर्दियों में पांच उड़ानें

    गगल एयरपोर्ट पर वर्तमान में गर्मियों के शेड्यूल के अनुसार प्रतिदिन आठ उड़ानों का आगमन-प्रस्थान होता है। वहीं, सर्दियों के शेड्यूल में प्रतिदिन पांच उड़ानें संचालित होती हैं। एयरपोर्ट विस्तार और प्रस्तावित एयरोसिटी से कांगड़ा में हवाई संपर्क के साथ-साथ पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पर्ची से तीन साल में 16.38 करोड़ की आय

     शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई सुगम दर्शन पर्ची व्यवस्था मंदिर न्यास के लिए बड़ा राजस्व स्रोत बनकर उभरी है। अगस्त 2023 से जून 2026 तक इस व्यवस्था से मंदिर न्यास को 16 करोड़ 38 लाख 47 हजार 86 रुपये की आय हुई है। वहीं, व्यवस्था के संचालन में सामने आई कुछ अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच भी जारी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। विधायक ने पूछा था कि क्या माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पर्ची व्यवस्था लागू की गई है और इससे अब तक कितनी आय अर्जित हुई है। साथ ही उन्होंने पर्चियों के वितरण में अनियमितताओं की शिकायतों और उस पर हुई कार्रवाई का भी ब्योरा मांगा था। जवाब में सरकार ने बताया कि मंदिर में 8 अगस्त 2023 से सुगम दर्शन पर्ची व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत वर्ष 2023 में 8 अगस्त से 31 दिसंबर तक 1.43 करोड़ रुपये, वर्ष 2024 में 4.66 करोड़ रुपये, वर्ष 2025 में 6.09 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2026 में 1 जनवरी से 30 जून तक 4.19 करोड़ रुपये की आय हुई। इस प्रकार कुल आय 16.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अनियमितताओं के संबंध में सरकार ने स्पष्ट किया कि मंदिर न्यास कार्यालय को इस व्यवस्था को लेकर कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई। हालांकि, मंदिर अधिकारी द्वारा सुगम दर्शन पर्ची सॉफ्टवेयर के निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • संभल में मूसलाधार बारिश से दो मकान गिरे:₹12,000 की गर्भवती बकरी सहित ₹2 लाख से अधिक का नुकसान

    संभल में लगातार बारिश के कारण दो कच्चे मकान ढह गए। इन घटनाओं में ₹12,000 की एक गर्भवती बकरी की मौत हो गई, जबकि लाखों रुपये का घरेलू सामान नष्ट हो गया। हालांकि, दोनों हादसों में परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए। पहला हादसा शुक्रवार दोपहर 3 बजे संभल तहसील के असमोली ब्लॉक के इटायला माफी गांव में हुआ। जाबिर पुत्र मसीत के मकान की कच्ची छत बारिश रुकने के दौरान गिर गई। गुरुवार रात हुई बारिश से छत पहले से ही जर्जर हो चुकी थी और टपक रही थी। खतरे को भांपते हुए परिवार के सदस्य पहले ही मकान से बाहर आंगन में सुरक्षित स्थान पर आ गए थे। इस घटना में घर में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मकान के मलबे में दबकर एक गर्भवती बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाय और भैंस सुरक्षित बच गईं। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना हल्का लेखपाल अंकुर कुमार को दी है और राजस्व विभाग से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। दूसरी घटना चंदौसी तहसील के बनियाखेड़ा गांव में हुई, जहां दयाराम पुत्र लालसा का कच्चा मकान तेज बारिश में ढह गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई। मकान गिरने से उसमें बंधी एक गर्भवती बकरी मलबे और खाट के नीचे दब गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। दयाराम की पत्नी वीरो ने बताया कि गाय और भैंस सुरक्षित बच गईं। मकान गिरने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर पशुओं को बाहर निकालने में मदद की। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे ऐसे और हादसों की आशंका बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि चंदौसी तहसील क्षेत्र में पिछले एक महीने में लगभग एक दर्जन मकान बारिश में गिर चुके हैं। इनमें गांव खटैटा, काजी बेहटा, डारनी, मानकपुर नरौली में एक-एक मकान और मुडिया खेड़ा, गुमथल, बनियाखेड़ा, अकरौली में दो-दो मकान शामिल हैं। अब तक कुल 16 मकान ढह चुके हैं।
  • हिमाचल: साढ़े तीन साल में 7.59 करोड़ देसी-विदेशी सैलानियों ने निहारीं प्रदेश की खूबसूरत वादियां

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    हिमाचल प्रदेश की वादियों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश में 7 करोड़ 59 लाख 5 हजार 479 पर्यटकों ने दस्तक दी, जिनमें 2 लाख 64 हजार 824 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। विधानसभा में सरकार की ओर से प्रस्तुत आंकड़े बताते हैं कि हिमाचल देसी और विदेशी सैलानियों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थलों में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  प्रश्नकाल के दौरान गगरेट के विधायक राकेश कालिया के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2023 से लेकर 1 अगस्त 2026 तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    2023 में 1 करोड़ 60 लाख 49 हजार 24, वर्ष 2024 में 1 करोड़ 81 लाख 24 हजार 694, जबकि वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 3 करोड़ 11 लाख 47 हजार 155 पर्यटक हिमाचल पहुंचे। वहीं वर्ष 2026 में 1 अगस्त तक ही 1 करोड़ 6 लाख 28 हजार 706 पर्यटकों का आगमन दर्ज किया जा चुका है। विदेशी सैलानियों में यूनाइटेड किंगडम (यूके) के पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही। इस अवधि में यूके से 49,029, अमेरिका से 26,207, ऑस्ट्रेलिया से 15,226, जर्मनी से 9,283, फ्रांस से 8,417, कनाडा से 7,323 और मलेशिया से 5,713 पर्यटक हिमाचल पहुंचे। इसके अलावा श्रीलंका से 5,578, इटली से 5,001, बांग्लादेश से 3,989, स्विट्जरलैंड से 3,398, सिंगापुर से 3,522 और जापान से 2,765 पर्यटकों ने प्रदेश का रुख किया। अन्य देशों से आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 18 हजार 16 दर्ज की गई।

    बिलासपुर के बछेरटू किले के जीर्णोद्धार की कोई योजना नहीं

    बिलासपुर जिले में नौ ऐतिहासिक किले दर्ज हैं। हालांकि, इनमें प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर बछरेटू किले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की फिलहाल सरकार की कोई प्रस्तावित योजना नहीं है। सरकार ने विधानसभा में यह स्थिति स्पष्ट की है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। 

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • 5 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:निमंत्रण से लौटने के बाद परिजनों को बताई आपबीती

    गोंडा में वजीरगंज थाना क्षेत्र में 15 साल किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने आरोपी अनुभव तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, किशोरी एक निमंत्रण में गई थी। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर अनुभव तिवारी ने उसे फोन करके बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। 26 अगस्त को दर्ज हुआ मुकदमा परिजनों ने 26 अगस्त को वजीरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। सड़क के पास से आरोपी गिरफ्तार वजीरगंज पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग के पास से अनुभव तिवारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराया गया। किशोरी का मजिस्ट्रेट के सामने होगा बयान थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब किशोरी का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
  • राज्य स्तरीय बैठक: हमीरपुर में विद्युत बोर्ड के पेंशनर बनाएंगे लंबित मांगों को लेकर रणनीति

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर में होगी। पेंशनर मुख्यमंत्री के गृह जिले में अपनी लंबित देनदारियों को लेकर रणनीति बनाएंगे। शिमला से भी पेंशनर इस बैठक के लिए हमीरपुर जाएंगे। पेंशनर फोरम के प्रेस सचिव अमर सिंह ने बताया कि बैठक बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष ईएस. गुप्ता की अध्यक्षता में होगी। उन्होंने कहा कि पेंशनरों और कर्मचारियों का 15 फीसदी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) और अन्य वित्तीय लाभों को भी शीघ्र जारी करने की मांग है।

    इसके साथ ही फोरम ने विद्युत बोर्ड लिमिटेड में स्मार्ट मीटरिंग का कड़ा विरोध किया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को दबाव में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली क्षेत्र का निजीकरण होगा। उपभोक्ताओं और प्रदेश के हित प्रभावित होंगे। फोरम ने सरकार से इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इसमें लंबित मुद्दों और भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसमें विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने मांग को फोरम ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की इस मांग का पूर्ण समर्थन किया है।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .