हिमाचल प्रदेश: तकलेच में सड़क से 30 मीटर नीचे खड्ड में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

उपतहसील तकलेच में पुल के समीप वीरवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार में सवार 64 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। घायल का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच में किया गया।


विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कार संख्या एचपी 63सी-3943 (वेन्यू) को जगदीश चंद (40) पुत्र निका राम, निवासी थेड़ा, डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर चला रहे थे। उनके साथ उनके पिता निका राम (64) पुत्र डागू राम भी कार में सवार थे।

विज्ञापन

पुल के पास अनियंत्रित हुई कार

बताया जा रहा है कि वीरवार रात करीब 8:30 बजे तकलेच में पुल के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में निका राम को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार चला रहे जगदीश चंद घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह जानकारी पुलिस थाना रामपुर के प्रभारी रमेश नेगी ने दी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *