हिमाचल: खाई में पड़ी मिली बाइक, कुछ ही दूर थी 36 वर्षीय फार्मासिस्ट की देह; हा*दसा या….

हिमाचल: खाई में पड़ी मिली बाइक, कुछ ही दूर थी 36 वर्षीय फार्मासिस्ट की देह; हा*दसा या….

परिवार रात भर करता रहा बेटे का इंतजार, सुबह मिली बुरी खबर

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में कभी हत्या तो कभी सड़क हादसे लोगों की जिंदगी छीन रहे हैं। अब ऐसा ही एक गंभीर और रहस्यमयी मामला कांगड़ा जिले के जवाली से सामने आया है, जहां 36 वर्षीय वेटनरी फार्मासिस्ट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नगर परिषद जवाली के लब वार्ड निवासी विशाल कुमार पुत्र रमेश चंद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार विशाल कुमार सिद्धपुरघाड़ में वेटनरी फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को वह एक बीमार पशु के उपचार के सिलसिले में घर से निकले थे। परिजनों को उम्मीद थी कि काम पूरा करने के बाद वह शाम तक वापस घर लौट आएंगे, लेकिन रात होने तक विशाल घर नहीं पहुंचे। मोबाइल और संपर्क को लेकर चिंता बढ़ने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रातभर परिवार की बेचैनी बढ़ती रही। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले दिन उनकी तलाश बेहद दर्दनाक खबर में बदल जाएगी।

यह भी पढ़ें  :

शनिवार सुबह भाटी गांव के समीप स्थानीय लोगों की नजर खाई में पड़ी मोटरसाइकिल पर गई। जब ग्रामीणों ने नीचे जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति भी पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। एक तरफ बाइक और दूसरी तरफ उसी के साथ मिला युवक का शव देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विशाल कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्या बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। चूंकि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मंजीत मनकोटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खाई काफी गहरी होने के कारण शव को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है, जिससे मौत की परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी। डीएसपी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : 

विशाल कुमार की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में परिवार अपने सदस्य के सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहा था, वहां अचानक मातम छा गया।
36 वर्ष की उम्र में विशाल का इस तरह दुनिया से चले जाना परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। परिजनों की आंखों के सामने अब उस आखिरी सफर की तस्वीरें घूम रही हैं, जब विशाल घर से काम के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें : 

एक परिवार का सहारा अचानक चला गया और पीछे छोड़ गया अपनों के लिए गहरा दर्द। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है और हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है कि आखिर उस रात हुआ क्या था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *