Blog

  • बड़ा बदलाव: हिमाचल में बैंकिंग-जीआईएस पढ़ेंगे विद्यार्थी, 155 सीबीएसई स्कूलों में नए स्किल विषय

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में कौशल शिक्षा (स्किल एजुकेशन) के स्वरूप में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाए जा रहे कई व्यावसायिक ट्रेड अब बदले जाएंगे। शिक्षा विभाग ने कौशल विषयों और व्यावसायिक प्रशिक्षकों के युक्तिकरण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत पुराने और कम प्रासंगिक हो चुके कुछ ट्रेडों को सीबीएसई के मौजूदा स्किल एजुकेशन फ्रेमवर्क में उपलब्ध नए और रोजगारोन्मुख विषयों से जोड़ा जाएगा। इस प्रस्ताव को राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से सरकार को भेजा गया है।

    पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे ट्रेड स्कूलों में संचालित हो रहे थे, जो सीबीएसई के वर्तमान कौशल शिक्षा ढांचे में शामिल नहीं हैं या जिनकी उपयोगिता सीमित हो चुकी है। ऐसे में विभाग ने उन्हें आधुनिक और अधिक रोजगारपरक विषयों से बदलने की रणनीति तैयार की है। शिक्षा विभाग का मानना है कि बैंकिंग, पोषण, जियोस्पेशियल तकनीक और इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए विद्यार्थियों को ऐसे विषयों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

    युक्तिकरण प्रस्ताव में सबसे बड़ा सवाल निजी सुरक्षा (प्राइवेट सिक्योरिटी) ट्रेड को लेकर है। यह ट्रेड वर्तमान में कई स्कूलों में संचालित हो रहा है, लेकिन सीबीएसई के मौजूदा स्किल एजुकेशन फ्रेमवर्क में इसका स्पष्ट प्रावधान नहीं है। इसी कारण राज्य स्तर पर सीबीएसई मुख्यालय नई दिल्ली से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग ने आग्रह किया है कि इस ट्रेड को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि पहले से इस विषय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को परीक्षा, मूल्यांकन, प्रमाणन या आगे की पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सीबीएसई से जवाब मिलने के बाद ही इस ट्रेड के भविष्य पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    चार पुराने ट्रेडों की जगह आएंगे नए विषय

    प्रस्ताव के अनुसार चार प्रमुख ट्रेडों को नए कौशल विषयों से प्रतिस्थापित किया जाएगा। इसमें बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा) के तहत संचालित माइक्रोफाइनेंस एग्जीक्यूटिव, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट और बिजनेस फैसिलिटेटर ट्रेड को अब बैंकिंग सेल्स एग्जीक्यूटिव (बैंकिंग प्रोडक्ट्स) से जोड़ा जाएगा। फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में संचालित जैम, जेली एवं केचप तकनीशियन तथा सोया उत्पाद प्रोसेसर ट्रेड की जगह फूड, न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स असिस्टेंट डाइटिशियन विषय प्रस्तावित किया गया है। प्लंबिंग सेक्टर के असिस्टेंट प्लंबर जनरल और प्लंबर जनरल ट्रेड को हटाकर जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी जीआईएस ऑपरेटर लाने की तैयारी है, जो डिजिटल मैपिंग और भू-स्थानिक तकनीक से जुड़ा आधुनिक क्षेत्र है। इसी तरह टेलीकॉम सेक्टर के ऑप्टिकल फाइबर स्प्लाइसर और टेलीकॉम तकनीशियन (आईओटी डिवाइस एवं सिस्टम) ट्रेड की जगह इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी फील्ड तकनीशियन विषय प्रस्तावित किया गया है।

    प्रशिक्षकों के तबादले नहीं, स्कूलों में ही होगा समायोजन

    सरकार फिलहाल व्यावसायिक प्रशिक्षकों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में भेजने के पक्ष में नहीं है। इसके बजाय सीबीएसई स्कूलों के भीतर ही उनके अनुभव और योग्यता के अनुसार नए कौशल विषयों से जोड़ा जाएगा। इससे प्रशिक्षकों की सेवाओं का बेहतर उपयोग हो सकेगा और स्कूलों में वर्षों से विकसित कौशल शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी। साथ ही विद्यार्थियों को बीच सत्र में विषय परिवर्तन या प्रशिक्षकों की कमी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • हरदोई में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान:5 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र-शाल दी; स्कूलों में बच्चों ने लिया आशीर्वाद

    हरदोई में पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शनिवार को जिले में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिक्षक दिवस के कार्यक्रम हुए। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानंद सभागार में अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र दिए गए। शहर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज समेत कई स्कूलों में विद्यार्थियों और प्रबंधन ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। सपा कार्यालय में पांच शिक्षकों का सम्मान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर जिला कार्यालय में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। जिला महासचिव चंद्रशेखर पाल की मौजूदगी में रामनंदनी तिवारी, मो. रज्जाक, विवेक कुमार सिंह, राकेश सिंह और राजेंद्र कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला सभा की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुनीता मित्रा और सीमा यादव का स्वागत भी किया गया। स्वामी विवेकानंद सभागार में शिक्षकों को सम्मान स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल मौजूद रहीं। यहां अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दिवाकर ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया और शिक्षकों की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी शिक्षक का महत्व कम नहीं हुआ है। आरआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी शिक्षकों को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। इसके अलावा गंगा देवी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी और श्री वेणी माधव इंटर कॉलेज में भी शिक्षक दिवस के कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए और उनका आशीर्वाद लिया।
  • बरेली में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का खेल! CMO ऑफिस से कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के मामले में शनिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बरेली में बड़ी कार्रवाई की. क्राइम ब्रांच की टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी CMO कार्यालय पहुंची और वहां तैनात आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. कुलदीप दिव्यांग प्रमाण पत्र से जुड़े ऑनलाइन काम को संभालता था. गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही CMO कार्यालय में हड़कंप मच गया.

    जानकारी के मुताबिक, फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार किए जाने की शिकायत दिल्ली क्राइम ब्रांच तक पहुंची थी. शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की. इसी जांच के सिलसिले में टीम शनिवार को बरेली पहुंची और सीधे CMO कार्यालय में कार्रवाई की. पूछताछ के बाद टीम कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप को अपने साथ ले गई.

    दिव्यांग प्रमाण पत्र के काम से जुड़ा था कुलदीप

    कुलदीप CMO कार्यालय में आउटसोर्सिंग के आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था. बताया जा रहा है कि दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया में भी उसकी भूमिका थी. आरोप है कि इसी प्रक्रिया के दौरान ENT विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार किया गया.

    क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रमाण पत्र तैयार करने की पूरी प्रक्रिया क्या थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही. जांच के दायरे में ENT विभाग से जुड़े कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं. इसके अलावा फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के पीछे किसी तरह के आर्थिक लेन-देन की बात थी या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा सकती है.

    ‘कंप्यूटर में गड़बड़ी की जानकारी मिली’

    मामले को लेकर CMO डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि कंप्यूटर में कुछ गड़बड़ी की बात सामने आई थी. इसी को लेकर क्राइम ब्रांच कंप्यूटर ऑपरेटर को अपने साथ ले गई है. CMO के मुताबिक, उन्हें इस कार्रवाई की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और बाद में उन्हें मामले के बारे में पता चला.

    क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के भीतर भी सवाल उठने लगे हैं कि फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार करने की प्रक्रिया में आखिर कितने लोग शामिल थे. फिलहाल कुलदीप को अपने साथ ले जाकर क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है. पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने की पूरी प्रक्रिया का खुलासा होने की उम्मीद है.

  • ब**़ प्रभावित रेहरिया कला गांव पहुंचे एडीएम:लंच पैकेट बांटे, स्वास्थ्य टीम ने जांच की; मदद का भरोसा दिया

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह नकहा ब्लॉक के रेहरिया कला गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। जलभराव, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर ग्रामीणों ने अपनी परेशानियां बताईं। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एडीएम ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की जरूरत के अनुसार राहत सामग्री की उपलब्धता और वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को बांटे लंच पैकेट बाढ़ प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरत को देखते हुए गांव में लंच पैकेट वितरित किए गए। एडीएम ने स्वयं ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें भोजन के पैकेट दिए। उन्होंने मौके पर वितरित किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी परखी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन और अन्य जरूरी राहत सामग्री समय से पहुंचती रहे। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में लोगों की सुरक्षा के साथ उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी करना प्रशासन की प्राथमिकता है। राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मेडिकल टीम ने की स्वास्थ्य जांच बाढ़ के पानी के कारण जलजनित और संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंची। मेडिकल टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें चिकित्सकीय सलाह भी दी। एडीएम ने स्वास्थ्य टीम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि ग्रामीणों को समय से उपचार और दवाएं मिलती रहें। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बीमारियों की आशंका वाले मामलों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था के निर्देश बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों के पशुधन की स्थिति की भी एडीएम ने जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुधन के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांव में राहत, स्वास्थ्य और पशुधन से जुड़ी व्यवस्थाएं लगातार सक्रिय रखी जाएं। प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए रखे और जरूरत के अनुसार प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराए।
  • हिमाचल सुक्खू सरकार: वर्ष 2027 के चुनावी समीकरणों में उलझा मंत्रिमंडल विस्तार, जानें पूरा मामला

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई बैठकों के बावजूद हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पार्टी नेतृत्व फिलहाल जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के बजाय क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक संतुलन के सभी पहलुओं पर मंथन कर रहा है। इसी कारण मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के फेरबदल पर अंतिम फैसला अभी टलता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व का फोकस वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों पर है। पार्टी चाहती है कि सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर विभिन्न क्षेत्रों, जातीय समूहों और सामाजिक वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले, ताकि चुनावी दृष्टि से मजबूत संदेश दिया जा सके। 

    समीकरण साधना चुनौतीपूर्ण बना

    यही वजह है कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों को अवसर देने और मौजूदा शक्ति संतुलन को बनाए रखने के बीच समीकरण साधना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठकों के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में संभावित फेरबदल पर भी विचार-विमर्श हुआ। सरकार के प्रदर्शन और प्रशासनिक प्रभावशीलता को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम विभागों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। ऐसे संकेत हैं कि आने वाले दिनों में विभागों का पुनर्गठन और जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार का मुद्दा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के विचाराधीन है, लेकिन अंतिम निर्णय के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। उधर, दिल्ली बैठकों में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के हिमाचल दौरों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी इसी माह सोलन में बड़ी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा का मंडी दौरा पहले से प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल है।

    चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते शिमला लौटे सुक्खू

     मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ अहम बैठकों के बाद शुक्रवार शाम को शिमला लौटे। चंडीगढ़ से वह सड़क मार्ग से राजधानी पहुंचे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी बैठकों में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अलग से भी विस्तृत चर्चा हुई।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • म****ट में घ**ल युवक ने एसपी से की शिकायत:बोला- FIR के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नहीं बढ़ीं धाराएं

    मैनपुरी में 21 जुलाई को हुई मारपीट के मामले में घायल युवक ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पीड़ित विनोद कुमार एसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के सिमरई गांव का है। भाला मारकर घायल करने का आरोप विनोद कुमार के मुताबिक, 21 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे महेश, प्रवेश, राजवीर, दलवीर, सुरजीत, अजय, सरोजिनी और रिंकी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान उसके गुप्तांग में भाला मारकर उसे घायल कर दिया गया। भाई से भी मारपीट का आरोप विनोद ने बताया कि घटना के दौरान उसके भाई सिनोद के साथ भी प्रमोद, छोटे उर्फ ओमप्रकाश और संगीता ने लाठी-डंडों और सरिया से मारपीट की। इससे सिनोद भी घायल हो गया। घटना के बाद बिछवां थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। सैफई मेडिकल कॉलेज में कराया इलाज पीड़ित का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने से पहले ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भी इलाज कराना पड़ा। विनोद का आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों का उल्लेख होने के बावजूद रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराएं नहीं बढ़ाई गईं। आरोपियों पर दबाव बनाने का आरोप विनोद ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से नामजद आरोपी उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं और आए दिन परेशान कर रहे हैं। उसका कहना है कि थाना पुलिस से शिकायत के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं भी नहीं बढ़ाई गई हैं। एसपी से कार्रवाई की मांग पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक धाराएं बढ़ाने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। मामले में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है।
  • हिमाचल के रामपुर में बादल फटा, हाइड्रो प्रोजेक्ट को नुकसान:लोगों में अफरातफरी, 2 जिलों में बारिश की चेतावनी; कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

    शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र के काशपाट में बीती रात में बादल फटने से गंगदारी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की इंटेक को काफी नुकसान पहुंचा है। प्लांट इंचार्ज धीरज वर्मा ने बताया कि बाढ़ से इंटेक के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम राफ्ट के साथ बॉटम कन्वेयंस चैनल को क्षतिग्रस्त हुआ है। बॉटम कन्वेयंस चैनल के तल में भी बहुत कटाव हुआ है। बाढ़ का बहाव इतना तेज था कि कुछ क्रेट्स भी पानी में बह गए। इससे परियोजना की संरचनाओं को नुकसान पहुंचने के साथ मौके पर काफी मलबा भी जमा हो गया है। रात में बादल फटने के बाद क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि वे खड्डों और नदी-नालों के पास न जाएं। मौसम को देखते हुए सभी को सतर्क रहने को कहा गया है। शिमला में भी सुबह से खराब बना हुआ है मौसम वहीं शिमला समेत राज्य के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। राज्य के कई भागों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने कांगड़ा और सिरमौर में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। अन्य किसी भी जिले में कोई चेतावनी नहीं है। धर्मशाला में 30.2 मिमी बारिश बीती रात में धर्मशाला में सबसे ज्यादा 30.2 मिमी, बिलासपुर में 21.4 मिमी, पालमपुर 12.0, कांगड़ा 7.8 और कसोल में 7.0 मिमी बारिश हुई। IMD के अनुसार, रविवार से मानसून कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर तक किसी भी जिले में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। इस दौरान कुछेक भागों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ या हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इससे ज्यादातर शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा। मानसून में सामान्य से 9% कम बारिश हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 9% कम बारिश हुई है। चंबा में सामान्य से 2% कम, हमीरपुर में 30% कम, कांगड़ा में 3%, किन्नौर में 3%, लाहौल-स्पीति में 61%, मंडी में 15% और सोलन में 10% कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, चार जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 13% ज्यादा, कुल्लू में 12%, शिमला में 15% और सिरमौर में 6% ज्यादा बारिश हुई है। ऊना में बारिश सामान्य रही। मानसून में 1,237 करोड़ की संपत्ति को नुकसान बेशक, मानसून सीजन में सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन राज्य के कई भागों में सरकारी और प्राइवेट संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDRF) के मुताबिक, राज्य में अब तक 1,237 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान हो चुका है, जबकि 267 लोगों की जान गई है।
  • कौशांबी में BSA समेत 120 शिक्षक सम्मानित:डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला NIEPA अवॉर्ड; शालिनी और सुमन कुशवाहा का भी सम्मान

    कौशांबी में शिक्षक दिवस पर शनिवार शाम 4 बजे मंझनपुर स्थित उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हुए कार्यक्रम का संकल्प ‘शिक्षक सम्मान से शिक्षा का मान बढ़ता है’ रखा गया। समारोह में जिले के सभी ब्लॉकों से चयनित 120 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर थीं। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इसके अलावा सिराथू के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, चायल के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, वीरेंद्र सरोज (फौजी) समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। बीएसए को राष्ट्रीय NIEPA अवॉर्ड समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा को राष्ट्रीय NIEPA अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई। यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में ‘शैक्षिक प्रबंधन एवं नवोन्मेष’ के लिए दिया गया है। राष्ट्रीय और राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेताओं का सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता श्रीमती शालिनी कुशवाहा और राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता श्रीमती सुमन कुशवाहा का भी विशेष सम्मान किया गया। शालिनी कुशवाहा को राष्ट्रपति की ओर से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया था, जबकि सुमन कुशवाहा को मुख्यमंत्री की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया था। हर ब्लॉक से 15 शिक्षक चुने गए जिले के प्रत्येक ब्लॉक से 15-15 शिक्षकों का चयन किया गया था। कुल 120 शिक्षकों को उनके नवाचारपूर्ण शिक्षण तरीकों और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की सराहना वक्ताओं ने जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सुधारों की सराहना की। समारोह के अंत में शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा देने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
  • हिमाचल में हरियाणा के युवक का म***र:च**ू मारा; 2 आरोपी गिरफ्तार, SP बोले- संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई पुलिस गश्त

    हिमाचल प्रदेश के सोलन में शुक्रवार देर शाम को एक युवक का चाकू से मर्डर कर दिया गया। मृतक की पहचान हरियाणा के कालका निवासी अमन (24) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले में सोलन निवासी आरोपी मंथन और अंकुश को गिरफ्तार कर हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे चौक बाजार में कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस के अनुसार, मंथन ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी मंथन की उंगली भी कट गई। बीच-बचाव करने आए अंकुश को भी चोटें लगीं। घटना के बाद स्थानीय लोग तीनों युवकों को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। दोनों में किसी बात को लेकर पहले हो चुका था विवाद मृतक अमन हरियाणा के कालका का रहने वाला है। वह टैक्सी चलाता था। पुलिस के अनुसार- घटना से एक दिन पहले दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और घटना से कुछ देर पहले एक पक्ष पुलिस चौकी में पहुंचा था। दोनों आरोपी गिरफ्तार: एसपी एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपी मंथन व अंकुश को गिरफ्तार किया। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस सदर थाना ले गई है। इन्हें आज कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवकों में झगड़े की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सोलन अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम आरोपियों से पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस बात को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शनिवार को सोलन अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल सोलन शहर में 24 घंटे के भीतर दो बड़ी वारदातें हुई हैं। इससे पहले गुरुवार रात को एक व्यक्ति के सिर पर बिलचे से हमला किया गया, जिससे शराब के ठेके में काम करने वाला सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। अब उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इस मामले में भी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि शहर में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां पुलिस की तैनाती भी की जाएगी।
  • देवरिया में 28 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान:विधायक बोले- शिक्षक राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी; शिक्षकों की समस्याएं भी उठीं

    देवरिया में शिक्षक दिवस पर शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के 28 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष महायुग मिश्र ने की, जबकि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का बैज, बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक समाज के मार्गदर्शक सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी हैं। शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहकर बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक परिवार में होना गर्व की बात है। विधायक ने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की शुरुआती शिक्षा का उदाहरण देते हुए शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। ऑनलाइन शिक्षा के दौर में भी शिक्षक जरूरी विधायक ने ऑनलाइन शिक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि तकनीक के माध्यम से ज्ञान हासिल किया जा सकता है, लेकिन शिक्षक से मिलने वाले संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का महत्व अलग है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है। शिक्षकों का सम्मान करना सभी का फर्ज विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि दुनिया के ताकतवर देशों के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका रही है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा के सांचे में ढालकर उन्हें बेहतर नागरिक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना सभी का फर्ज है। आगे भी जारी रहेगा सम्मान समारोह संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। जिला महामंत्री नंदलाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील त्रिपाठी ने किया। शिक्षकों ने समस्याएं भी उठाईं उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह और मंडल महामंत्री अशरफ अली खान ने शिक्षकों की समस्याएं विधायक और अधिकारियों के समक्ष रखीं। अशरफ अली खान ने शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के सितंबर 2025 के निर्णय का उल्लेख करते हुए शिक्षकों की चिंता सामने रखी। अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी पडरौना सुरेंद्र बहादुर सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा प्रभाकर पांडे, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा और जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में संघ की ओर से अतिथियों और शिक्षकों का आभार जताया गया।