
Blog
-
लखनऊ में जन्माष्टमी उत्सव आयोजित:फूलों की होली संग भक्तों ने भजन संध्या में जमकर आनंद लिया
लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में पराग रोड, विश्वनाथ एकेडमी के निकट स्थित राइजिंग डांस एकेडमी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार फूलों की होली खेलकर मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने श्री कृष्ण भगवान और श्री राधा रानी का श्रृंगार किया और पूजा अर्चना की। भक्तजनों ने इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में हिस्सा लिया और जमकर झूमे। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख अखिल ध्रु शुक्ला, निखिल द्रुपद शुक्ला, इशू मिश्रा, जया, विजया, शिखा सिंह एवं डॉक्टर प्रियंका सिंह उपस्थित रहे। राइजिंग डांस एकेडमी पिछले 7 वर्षों से युवाओं को नृत्य एवं योग के क्षेत्र में निपुण बना रहा है। संस्था से प्रशिक्षित छात्र कला के कई बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। -
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी से मिजोरम तक जमकर बरसेंगे बादल, जानें हिमाचल-उत्तराखंड समेत अपने राज्य का हाल
Aaj Ka Mausam: सितंबर में मॉनसून की रफ्तार ओवरड्राइव मोड में चली गई है. 5 सितंबर यानी टीचर्स डे के दिन देश के कई हिस्सों में मानसून की तूफानी रफ्तार लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है. देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.

दिल्ली में बीते कल दोपहर के बाद कई इलाकों में बारिश हुई. आज दिल्ली मेंबिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और मध्यम बरसात होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. दिल्ली में आज अधिककतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेस्लियस रह सकता है.
यूपी से लेकर झारखंड तक बिगड़ा मौसम
उत्तर प्रदेश में लगातार मानसून सक्रिय है. मानसूनी बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं. 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. आज प्रदेश के 10 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है. बिहार में आज लेकर आठ सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. झारखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
मध्य और पश्चिमी भारत में बारिश
हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई जगहों पर आज बारिश हो सकती है. राजसथान के दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश-आंधी का दौर जारी रह सकता है. कोंकण और गोवा में 10 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया गया है. गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा सौराष्ट्र-कच्छ में इस दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बरसात
पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का सिलसिला बना रह सकता है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है. ओडिशा में 9-10 सितंबर को भारी हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 8 सितंबर, असम-मेघालय में 8 सितंबर और 10 सितंबर व नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 सितंबर तक कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है. दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक में 10 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 10 सितंबर तक छिटपुट बारिश की संभावना है.
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश-तूफान की संभावना जताई गई है. जम्मू कश्मीर के कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
-
लखनऊ मेट्रो ने पूरे किए 9 साल:15 करोड़ वें यात्री का किया गया सम्मानित, MD बोले- टीम वर्क से यात्रियों का भरोसा बढ़ा
लखनऊ मेट्रो ने शनिवार को परिचालन के 9 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर 9वां मेट्रो दिवस मनाया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को MD’s Medal Awards से सम्मानित किया गया। वहीं मेट्रो के 15 करोड़ वें यात्री हिमांशी कश्यप का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शीर्ष तीन GoSmart कार्ड उपयोगकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। चार श्रेणियों में कर्मचारियों को पदक UPMRC के उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रोजेक्ट, ऑपरेशन एवं रोलिंग स्टॉक, मेंटेनेंस और सपोर्टिंग स्टाफ श्रेणी में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए। प्रोजेक्ट में अमित कुमार सैनी को स्वर्ण, आनंद कुमार झा को रजत और मेहफूज अंसारी को कांस्य पदक मिला। ऑपरेशन एवं रोलिंग स्टॉक में नयनी सिंह, कामिनी सिंह और सुमित कुमार को क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य से सम्मानित किया गया। इन्हें मिला सम्मान मेंटेनेंस में कृष्ण कांत पोखरियाल को स्वर्ण, रिजवान खान को रजत और रेनू चौरसिया को कांस्य पदक मिला। सपोर्टिंग स्टाफ में नवीन यादव को स्वर्ण, पूर्णा मजूमदार को रजत , निहाल पाठक और अश्वनी पांडेय को कांस्य पदक मिला। आगरा के ताजमहल मेट्रो स्टेशन को बेस्ट केप्ट मेट्रो स्टेशन अवॉर्ड दिया गया। 15 करोड़ वें यात्री- गो स्मार्ट यूजर्स का सम्मान मेट्रो की 15 करोड़ यात्रियों की उपलब्धि के मौके पर हिमांशी कश्यप को 15 करोड़ वें यात्री के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सबसे ज्यादा GoSmart कार्ड इस्तेमाल करने वालों में अनामिका मिश्रा प्रथम, मोहम्मद मोइन-उल-हक द्वितीय और एल.पी. मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। समारोह में लखनऊ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘पुष्पक से मेट्रो तक’ थीम पर नाटक प्रस्तुत किया। इसमें प्राचीन काल से आधुनिक मेट्रो तक परिवहन के विकास को दिखाया गया। 9 साल में राजस्व प्रदर्शन बेहतर UPMRC के MD सुशील कुमार ने कहा कि लखनऊ मेट्रो की सफलता कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रति यात्री किराया राजस्व में 30%, प्रति किलोमीटर आय में 29% और गैर-किराया राजस्व प्रति किलोमीटर में 95% अधिक प्रदर्शन दर्ज किया गया है। सिग्नलिंग विश्वसनीयता में 75% अधिक और एनर्जी एफिशियंसी में भी बेहतर प्रदर्शन हुआ है। -
बरेली में 225 घरों-दुकानों पर गरजेगा बुलडोजर… इस इलाके में 160 फीट की सड़क चौड़ी करने की तैयारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में सड़कों पर फैलते अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी कर ली है. मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तीसरे चरण (Phase-3) के तहत ईंट पजाया से महर्षि कश्यप तिराहे तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाना है. इस परियोजना के रास्ते में बाधक बन रहे 225 मकानों, दुकानों और धार्मिक स्थलों के कब्जेदारों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं. नोटिस की समय सीमा पूरी होने और दस्तावेजों की जांच के बाद अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है.

मौजूदा समय में ईंट पजाया मार्ग पर अतिक्रमण के कारण आम जनता और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. करीब 160 फीट चौड़ी इस सड़क का एक बड़ा हिस्सा अवैध कब्जों की वजह से दब गया है.
सड़क के दोनों किनारों पर 8 फीट से लेकर 20 फीट तक पक्के निर्माण कर लिए गए हैं. इसके अलावा कई स्थानों पर दुकानें, कबाड़ का सामान और फर्नीचर सड़क की सीमा तक फैले रहते हैं, जिससे रोजाना भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है.
225 कब्जेदारों को 15 दिन की मोहलत, व्यापारियों में हड़कंप
नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि कब्जेदारों को 15 दिनों के भीतर जमीन या निर्माण से जुड़े वैध साक्ष्य और अभिलेख नगर निगम में प्रस्तुत करने होंगे. यदि किसी के पास निर्माण से संबंधित वैध आवंटन या स्वामित्व के दस्तावेज होंगे, तो उनकी तकनीकी जांच की जाएगी. दस्तावेज न पाए जाने की स्थिति में अतिक्रमण को अवैध मानकर ध्वस्त कर दिया जाएगा.
इस नोटिस के बाद कबाड़ और फर्नीचर का कारोबार करने वाले व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया है. हालांकि, कुछ स्थानीय निवासियों का कहना है कि नोटिस पर 25 अगस्त की तारीख दर्ज है लेकिन उन्हें यह देरी से मिले हैं, जिससे दस्तावेज जुटाने के लिए कम समय मिल पा रहा है.
31 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी मॉडल रोड
सीएम ग्रिड योजना के फेज-3 के तहत इस सड़क को करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मॉडल रोड बनाया जाएगा. सड़क चौड़ी होने से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा.
फेज-1 स्थिति: मॉडल टाउन क्षेत्र की 5 सड़कों को करीब 57 करोड़ रुपये से संवारा जा रहा है (इसकी डेडलाइन सितंबर तक बढ़ाई गई है).
फेज-2 स्थिति: कोहाड़ापीर-कुदेशिया फाटक और कोहाड़ापीर-प्रेमनगर धर्मकांटा मार्ग का करीब 45 करोड़ रुपये से विकास जारी है.
अधिकारियों का रुख
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने स्पष्ट किया है कि सड़क चौड़ीकरण और जनहित के इस प्रोजेक्ट में बाधक बन रहे 225 निर्माणों को चिन्हित कर 15 दिन का समय दिया गया है. समय सीमा पूरी होने पर वैध अभिलेख न मिलने की स्थिति में नियमानुसार बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा.
-
शिक्षक दिवस पर अलीगढ़ के 200 शिक्षक सम्मानित:अतरौली के प्रधानाध्यापक अमर सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार, जनप्रतिनिधियों ने शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान
शिक्षक दिवस पर शनिवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 200 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिक्षकों के योगदान को सराहा।
अतरौली के अमर सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार
समारोह के दौरान गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से मुख्यमंत्री के राज्य अध्यापक पुरस्कार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। इस वर्ष अलीगढ़ से विकासखंड अतरौली के कंपोजिट स्कूल बहरावद के प्रधानाध्यापक अमर सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एसआरजी संजीव शर्मा ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के 61 जिलों के परिषदीय शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जा रहा है।
‘शिक्षक के सम्मान से समाज होता है सशक्त’
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री एवं विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में लगातार सुधार हुआ है। सरकार शिक्षकों को उनका पुराना सम्मान दिलाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक के सम्मान से ही समाज सशक्त होता है।
एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ ने कहा कि शिक्षक जिन बच्चों को तैयार करते हैं, वही आगे देश के नागरिक बनते हैं। तकनीकी दौर में सिर्फ शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा देना भी जरूरी है।
एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने अपने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार कर रही है और शिक्षकों के सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी और कहा कि वह हमेशा शिक्षकों के साथ खड़ी रहेंगी।
ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
समारोह में एमएलसी एवं एएमयू के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी मानवेंद्र सिंह,ऋषिपाल सिंह, दिवाकर गौड़, ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। शिक्षकों को सम्मानित करने वालों में मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह, एडी बेसिक डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय और बीएसए आलोक कुमार सिंह भी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में बीएसए आलोक कुमार सिंह ने अतिथियों, शिक्षकों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। -
तरक्की, जलन और 20 दिन का वो म*त के बाद ‘जिंदा’ रखने का नाटक… प्रयागराज के आलोक गुप्ता ह*******ड की खुलीं नई परतें
Prayagraj Photographer Murder Case: प्रयागराज में एक युवा फोटोग्राफर अचानक लापता हो गया, जिसके बाद उसके परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बद पुलिस मामले की जांच शुरू की. जांच में सामने आया है कि 27 वर्षीय फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की हत्या कर दी गई. उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही दोस्त ने की.

पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इसमें तीन लोग एक बड़ा नीला बैग ले जाते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने सबूत इकट्ठा करना शुरू किया. उसी समय सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के रीवा में एक अज्ञात शव मिला है. पुलिस ने दोनों घटनाओं के बीच संबंध की जांच शुरू की.
गोली मारकर की हत्या
इसके बाद आलोक गुप्ता की हत्या का मामला सुलझ गया. पुलिस के मुताबिक, शुभान तिवारी ने अपने दोस्तों शुभम यादव और अंकुश यादव की मदद से अपने दोस्त आलोक की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर तीनों ने आलोक के शव को एक नीले बैग में भरकर कार में रखा और उसे ठिकाने लगाने के लिए प्रयागराज से सैकड़ों किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में ले गए.
आलोक एक पेशेवर फोटोग्राफर था और शादियों और अन्य कार्यक्रमों की तस्वीरें खींचकर अपना जीवन यापन करता था. हत्या के समय आलोक की प्रेमिका उनसे बात रही थी. शव को ठिकाने लगाते समय आरोपियों को आलोक का मोबाइल फोन मिला. आलोक के जीवित होने का दिखावा करने और हत्या की बात को सार्वजनिक होने से रोकने के लिए आरोपियों ने आलोक के फोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.
20 दिनों तक आरोपियों ने की आलोक के फोन से बात
आलोक के जीवन के सामान्य रूप से चलने का नाटक करते हुए, उन्होंने 20 दिनों तक आलोक के मोबाइल फोन पर उसकी प्रेमिका और कई अन्य लोगों से बातचीत की. हालांकि, आलोक के परिवार ने पहले ही गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी थी. इसलिए पुलिस जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती गई. आलोक के मोबाइल फोन की गतिविधि ने पुलिस को मामले की तह तक पहुंचने में काफी मदद की.
आखिरकार, पुलिस ने सभी आरोपियों को सुबेदारगंज स्थित पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से एक अवैध पिस्तौल और कारतूसों का जखीरा बरामद किया गया है. पुलिस जांच में सामने आया कि आलोक की आमदनी अच्छी थी, जिससे शुभम के मन में उसके प्रति नाराजगी और जलन बढ़ती चली गई. इसी रंजिश के चलते शुभम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.
-
किदवई नगर में श्याम रसोई आयोजन:श्री श्याम जी सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरित किया
कानपुर के किदवई नगर में श्री श्याम जी सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री श्याम रसोई के तहत निःशुल्क भोजन वितरण किया गया। अंजनी चौधरी द्वारा श्री श्याम जी सेवा समिति ने श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के बीच हलवा, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद बांटा। समिति के विशाल हरलालका ने बताया कि संस्था लगातार ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के माध्यम से सेवा भाव को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। -
क्या पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाएंगी हरमनप्रीत कौर:टूर्नामेंट से पहले जवाब नहीं दिया था; थोड़ी देर में भारत-पाकिस्तान मैच का टॉस
विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस के समय पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाएंगी या नहीं। यह साफ नहीं है, क्योंकि टूर्नामेंट से पहले कैप्टंस मीट में इस सवाल का जवाब नहीं दिया था। 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है। पिछले एशिया कप से शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। हरमनप्रीत बतौर कप्तान 150वां मैच खेलेंगी हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा। पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, ईमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल। -
कैराना की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, सहारनपुर जा रही थीं सपा MP
उत्तर प्रदेश में शामली कैराना सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है. इकरा हसन सहारनपुर जा रही थी. पुलिस ने उन्हें देर रात हाउस अरेस्ट किया. फिलहाल, उनके घर पर भारी पुलिस बल तैनात है. दरअसल, सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद शनिवार सुबह अचानक बुलडोजर एक्शन में बदल गया. इकरा हसन यहीं पर जा रही थीं.

शुक्रवार रात से ही मस्जिद को गिराए जाने की अफवाह शहर में तेजी से फैल रही थी. रात बढ़ने के साथ कलेक्ट्रेट के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ती गई. शनिवार तड़के करीब चार बजे प्रशासन ने मस्जिद को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. सुबह तक मस्जिद का एक हिस्सा जमींदोज किया जा चुका था. पूरी इमारत को हटाने के लिए 6 बुलडोजर लगाए गए हैं.
हाई अलर्ट पर सहारनपुर
कार्रवाई के बीच पूरे सहारनपुर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. संवेदनशील स्थानों पर PAC और RRF की तैनाती की गई है. दमकल की गाड़ियां भी अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई हैं. पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह की भीड़ या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं.
रात में बंद कर दिए गए कलेक्ट्रेट के पांच गेट
कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील परिसर में शुक्रवार रात अचानक भारी पुलिस फोर्स की तैनाती से अफवाहों को और हवा मिली. कलेक्ट्रेट के पांचों गेट बंद कर दिए गए. नेताओं और स्थानीय लोगों को परिसर के अंदर जाने से रोक दिया गया. बाहर भी पुलिस और RRF की तैनाती कर दी गई.
मामले की जानकारी मिलने के बाद सपा विधायक आशु मलिक, सपा MLC शाहनवाज खान समेत कई नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट के बाहर ही रोक दिया गया. देर रात कई नेताओं की जिलाधिकारी अरविंद चौहान से मुलाकात भी हुई.
नेताओं की ओर से मस्जिद पर तत्काल कार्रवाई की आशंका जताई गई थी. उस समय प्रशासन की ओर से मस्जिद को सील किए जाने की बात कही गई, जिससे मुस्लिम पक्ष के लोगों को तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं होने की उम्मीद बनी रही. हालांकि, शनिवार तड़के करीब चार बजे बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई.
दो दिन पहले जिला जज ने खारिज की थी अपील
मस्जिद पर हुई कार्रवाई के पीछे करीब डेढ़ साल से चल रहा कानूनी विवाद है. जिला जज सतेंद्र कुमार की अदालत ने 2 सितंबर 2026 को मस्जिद पक्ष की अपील खारिज करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह के 16 जुलाई 2026 के आदेश को बरकरार रखा था.
सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने विवादित भूमि को सरकारी भूमि मानते हुए मस्जिद को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण माना था. आदेश में 30 दिन के भीतर परिसर खाली करने के निर्देश के साथ 6 करोड़ 41 लाख 65 हजार 565 रुपये की क्षतिपूर्ति भी निर्धारित की गई थी.
150 साल पुरानी मस्जिद होने का दावा
मस्जिद पक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ 20 जुलाई को जिला अदालत में अपील दाखिल की थी. इस मामले में कुल 17 तारीखों पर सुनवाई हुई. मस्जिद पक्ष की ओर से संपत्ति को वक्फ की जमीन बताते हुए करीब 150 वर्ष पुरानी मस्जिद होने का दावा किया गया था, हालांकि अदालत में इस दावे के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके.
देर रात से ही फैल गई थी कार्रवाई की खबर
शुक्रवार रात अचानक सोशल मीडिया और शहर में यह खबर फैलने लगी कि कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद को प्रशासन रात में ही गिराने जा रहा है. इसके बाद कलेक्ट्रेट के आसपास राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गईं.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देर रात लाइव आकर मस्जिद प्रकरण पर अपनी बात रखी. सपा MLC शाहनवाज खान, विधायक आशु मलिक और पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान समेत कई नेताओं ने भी घटनाक्रम को लेकर अधिकारियों से रात में ही बात की.
कैराना सांसद इकरा हसन के भी सहारनपुर आने की तैयारी की जानकारी सामने आई. जानकारी मिली है कि उन्हें कैराना में ही रोक दिया गया है नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद भी सहारनपुर पहुंचने की बात कह रहे है. इस बीच प्रशासन ने जिले में किसी भी तरह के राजनीतिक जमावड़े को रोकने के लिए कई नेताओं के आवास के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया.
2025 में शुरू हुआ था विवाद
कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद को लेकर विवाद की शुरुआत बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत के बाद हुई थी. 24 मार्च 2025 को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में उत्तर प्रदेश लोक परिसर (अनधिकृत अध्याशियों की बेदखली) अधिनियम के तहत मामला दाखिल हुआ था.
लंबी सुनवाई के बाद 16 जुलाई 2026 को सिटी मजिस्ट्रेट ने मस्जिद को अवैध निर्माण मानते हुए बेदखली और ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था. मस्जिद कमेटी ने इस आदेश को जिला अदालत में चुनौती दी, लेकिन 2 सितंबर को जिला जज की अदालत ने अपील खारिज कर दी.
जिला अदालत के फैसले के दो दिन बाद शनिवार सुबह प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी. कार्रवाई के बाद सहारनपुर में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है. फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर और जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस, PAC और RRF की तैनाती जारी है.
रिपोर्ट-श्रवण पंडित, शामली
-
सीतापुर में मवेशी चराने गया युवक पिरई नदी में डूबा:स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, परिजन परेशान
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पिपरी तिलक सिंह गांव में शनिवार शाम करीब 4 बजे भैंस चराने गया 25 वर्षीय युवक पिरई नदी में डूब गया। युवक के अचानक गहरे पानी में चले जाने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। पिपरी तिलक सिंह गांव निवासी रामहेत का बेटा संदीप शनिवार को भैंस चराने के लिए घर से निकला था। वह गांव के पास स्थित पिरई नदी के घटिया घाट की ओर मवेशियों को चराने गया था। इसी दौरान वह नदी के किनारे पहुंचा और अचानक गहरे पानी में चला गया। इसके बाद उसके डूबने की आशंका जताई गई।
जानकारी होने पर ग्रामीणों ने नदी के आसपास संदीप की तलाश शुरू की और परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर इमलिया सुल्तानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। संभावित डूबने वाले स्थान पर विशेष रूप से खोजबीन की जा रही है। स्थानीय गोताखोरों की मदद लेने का भी प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद घटिया घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन और ग्रामीण संदीप के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं।