Blog

  • नेपाल त्रासदी: ऊना का इंजीनियर लापता, हिमाचल सरकार ने हर जिले में बनाए कंट्रोल रूम

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

     नेपाल में आई बाढ़ और तबाही के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का एक युवक लापता हो गया है। मैहतपुर बसदेहड़ा निवासी सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट में मेकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। त्रासदी के बाद से परिजन उससे संपर्क करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। उधर, नेपाल में फंसे हिमाचल के लोगों और उनके परिजनों की मदद के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। जिला प्रशासन को नेपाल में मौजूद हिमाचलियों की स्थिति पर नजर रखने और किसी भी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

     15 अगस्त को ही नेपाल वापस गया था सुखविंद्र

    सुखविंद्र के पिता हुसन लाल ने बताया कि उनका बेटा पहले भूटान में नौकरी करता था। बाद में कंपनी ने उसे नेपाल भेज दिया। सुखविंद्र करीब तीन महीने की छुट्टी के बाद 15 अगस्त को ही नेपाल वापस गया था। हुसन लाल के अनुसार उनका एक भतीजा भी काठमांडो में रहता है, जिससे बातचीत हो रही है, लेकिन सुखविंद्र से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दुबई में रह रहा उनका बड़ा बेटा भी भाई की तलाश में काठमांडो पहुंच गया है और अपने स्तर पर उसकी जानकारी जुटा रहा है। सुखविंद्र शादीशुदा है और उसका करीब पौने दो साल का बेटा है। 

    सूचना उच्च अधिकारियों को दी: एसडीएम

    एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने बताया कि सुखविंद्र के लापता होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में संबंधित मंत्रालय से भी संपर्क किया है। वहीं, चंबा जिले के सलूणी के सलमान खान ने नेपाल में सुरक्षित होने की सूचना अपनी मां को फोन पर दी है। युवक नेपाल में एक निजी प्रोजेक्ट में काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि उसका कार्यस्थल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दूसरी ओर है, वह टनल में होने के चलते सुरक्षित है। 

    विदेश मंत्रालय, काठमांडो में भारतीय दूतावास से संपर्क में : राणा

    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों तक राहत एवं बचाव सहायता पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित हिमाचल वापस लाने की है। सरकार विदेश मंत्रालय और काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर रही है। हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय किए गए हैं। इनके माध्यम से नेपाल में रह रहे हिमाचल के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    नेताओं से मिली मदद की उम्मीद

    हुसन लाल ने बताया कि अभी तक प्रशासन ने परिवार से संपर्क नहीं किया है। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं से उन्होंने बात की है। नेताओं ने सुखविंद्र की फोटो और त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी परिवार से मांगी है ताकि प्रदेश सरकार के माध्यम से नेपाल में संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर उसकी तलाश करवाई जा सके। चिंतित पिता हुसन लाल ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से उनके बेटे की तलाश के लिए नेपाल सरकार और संबंधित एजेंसियों से तत्काल संपर्क करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी तरह की अफवाह नहीं बल्कि अपने बेटे की सुरक्षित होने की खबर का इंतजार है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सुखविंद्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • छोटी बहन से राखी बंधवाने जा रहे युवक की मौत:बदायूं जा रहा था, पिकअप की टक्कर से हुआ हादसा

    संभल में रक्षाबंधन पर छोटी बहन से राखी बंधवाने जा रहे 24 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बनियाठेर थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव आटा के पास हुआ। घायल युवक ने इलाज के करीब तीन घंटे बाद रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की पहचान गांव भटोर निवासी राजीव कुमार (24) पुत्र स्वर्गीय पान सिंह के रूप में हुई है। राजीव अपनी बड़ी बहन गुड़िया के साथ बहजोई में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रक्षाबंधन पर राजीव ने पहले बहजोई में अपनी बड़ी बहन से राखी बंधवाई। इसके बाद वह बदायूं के बिसौली क्षेत्र स्थित गांव एहरौली में अपनी छोटी बहन के घर जा रहा था। वह टेंपो से सफर कर रहा था। पिकअप की टक्कर से हुआ हादसा गांव आटा के पास एक पिकअप वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुरादाबाद ले जाते समय मौत निजी अस्पताल में करीब एक घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने राजीव की हालत गंभीर देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। गांव भुलावई के पास रास्ते में राजीव की मौत हो गई। परिवार में मचा कोहराम राजीव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां और चंडीगढ़ में नौकरी करने वाले दोनों भाई रक्षाबंधन पर घर आए थे। त्योहार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
  • गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थिति देखेंगे पंचायत के अधिकारी:रखरखाव, गुणवत्ता पर होगा फोकस; बारातघरों की भी होगी जांच

    ग्राम पंचायतों में बनाई जा रही डिजिटल लाइब्रेरी की भी अब जांच शुरू होगी। पंचायत के अधिकारी गांवों में जाकर इसके निर्माण की स्थिति और गुणवत्ता पर फोकस करेंगे। इसके साथ ही बारातघरों की भी जांच की जाएगी। निदेशालय के अधिकारियों और मंडलीय उपनिदेशकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी होगी। पंचायती राज निदेशक की ओर से इस बारे में पत्र जारी कर विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं। हर महीने मंडल के जनपदों का भ्रमण करना होगा और विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करनी होगी। अधिकारी डिजिटल लाइब्रेरी की गुणवत्ता, रखरखाव आदि के बारे में जानकारी लेंगे। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी और सभी सहायक विकास अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में निर्माणाधीन अथवा टेंडर प्रक्रिया में शामिल उत्सव भवनों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच होगी। जिन भवनों का डीपीआर तैयार किया जा रहा है, उनकी स्थिति भी रिपोर्ट में दर्ज करनी होगी। इसी तरह निर्मित और निर्माणाधीन बरातघरों के निर्माण की गुणवत्ता और वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। डीपीआर तैयार होने वाले बरातघरों की प्रगति भी देखी जाएगी। तीनों बिंदुओं की पृथक निरीक्षण आख्या तैयार करनी होगी। प्रत्येक बिंदु के कम से कम पांच फोटो रिपोर्ट के साथ राज्य स्तरीय मानीटरिंग सेल तथा विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उप निदेशक पंचायती राज हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंडल में बने डिजिटल लाइब्रेरी की जांच की जाएगी। इसके साथ ही उत्सव भवन और बारातघरों का भी निरीक्षण होगा। निरीक्षण के दौरान भवनों के रख-रखाव आदि के बारे में जानकारी ली जाएगी। हर महीने इस तरह की जांच होगी और इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।
  • देवदत्त पडिक्कल की पीठ पर छपा नाम और जर्सी नंबर:लगातार 244 ओवर फील्डिंग करने का नतीजा; 127 ओवर तक बैटिंग भी की

    भारत ने नंबर-3 टेस्ट बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की पीठ पर उनका नाम और जर्सी नंबर छप गया है। कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन मिलने के बाद श्रीलंका ने लगातार 2 पारियों में बैटिंग की। इसकी वजह से भारतीय खिलाड़ी 243.4 ओवर तक फील्डिंग करते रहे। इससे पहले पडिक्कल ने पहली पारी में 127 ओवर तक बल्लेबाजी की। वे 11वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 138वें ओवर में भारतीय पारी घोषित होने तक नाबाद रहे। कोलंबो में दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। भारत ने श्रीलंका से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती। पडिक्कल ने लिखा- सूरज ने टैटू दे दिया पडिक्कल ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर शेयर की। उन्होंने पोस्ट में सीरीज की कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- सीरीज में मिले वसर के लिए बेहद आभारी हूं। आगे और बेहतर करने की भूख है। सीरीज से काफी कुछ सीखा। इसके बाद उन्होंने लिखा कि सूरज की धूप ने मुझे एक टैटू दे दिया है। पडिक्कल ने सीरीज में 2 शतक लगाए पडिक्कल ने सीरीज की तीन पारियों में 2 शतक के साथ 328 रन बनाए। उन्होंने 167, 44 और 117 रन की पारियां खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का चुना गया। पडिक्कल ने अपने करियर में चार टेस्ट मैच खेले है। इसकी छह पारियों में 418 रन उनके नाम हैं। उनका औसत 69.66 रहा है। उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं। पंत ने कंधे की चोट की तस्वीर शेयर की कोलंबो टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत के दाएं कंधे पर चोट लगी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर शेयर करते हुए इसे यादगार निशानी बताया। चोट के कारण पंत कई घंटों तक बेंच पर बैठे रहे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। पंत ने तीन पारियों में 56 की औसत से 168 रन बनाए। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए। कोलंबो टेस्ट मैच की खबर पढ़ें… श्रीलंका ने भारत को नहीं जीतने दिया दूसरा टेस्ट:फॉलोऑन खेलने के बावजूद मैच ड्रॉ कराया, सोनल दिनूषा का दोनों पारियों में शतक श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया है। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था। पूरी खबर पढ़ें… —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियाड में क्रिकेट की B टीमें भेज सकता है भारत:जापान में सुविधाओं से BCCI नाराज; होटल के कमरे छोटे, स्टेडियम से 20km दूर भारत जापान में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट की ‘B टीम’ भेज सकता है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार BCCI जापान में मिलने वाली सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है। एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
  • झांसी से एक दिन में रोडबेज ने चलाईं 100 बस:लखनऊ रूट पर रही सबसे ज्यादा भीड़, बहनों ने खड़ी रहकर किया सफर

    झांसी से प्रदेश के अलग-अलग शहरों के लिए शुक्रवार को रक्षाबंधन पर 100 रोडवेज बसें चलाई गईं। इनमें 12 हजार से ज्यादा यात्रियों ने मुफ्त सफर किया। हालांकि यात्रियों की संख्या के मुकाबले बसें कम नजर आईं। सबसे ज्यादा भीड़ झांसी-कानपुर रूट पर रही। बसों में जगह नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में महिलाओं को खड़े होकर सफर करना पड़ा। वहीं, कई जगह मुफ्त बस सेवा की जानकारी नहीं होने के कारण महिलाएं प्राइवेट बस ऑपरेटरों से भी नोकझोंक करती नजर आईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों के लिए रोडवेज बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की गई है। इस बार महिलाओं के साथ उनके पुरुष सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। गुरुवार को झांसी में मूसलाधार बारिश के चलते बस स्टैंड से महिलाओं की आवाजाही कम रही, लेकिन शुक्रवार को मौसम खुलते ही बड़ी संख्या में बहनें भाइयों के घर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंच गईं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग के झांसी बस स्टैंड प्रभारी खान फिरोज ने बताया कि शाम 5 बजे तक झांसी से 95 बसों का संचालन किया जा चुका था। देर शाम भी पांच से ज्यादा बसें चलाई गईं। उन्होंने बताया कि इस बार महिलाओं के साथ पुरुष सहयात्री के लिए भी यात्रा मुफ्त होने के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है। इसके बावजूद झांसी से लगभग सभी यात्रियों को बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कानपुर रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा भीड़ झांसी-कानपुर रूट की बसों में देखने को मिली। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने इस रूट पर लगातार बसें भेजीं, लेकिन हर बस में क्षमता से ज्यादा यात्री नजर आए। बड़ी संख्या में महिलाएं खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुईं। बहनों को समय पर भाइयों तक पहुंचने की जल्दी थी, इसलिए जो बस पहले मिल रही थी, यात्री उसी में सवार हो रहे थे। इन रूट पर चलीं रक्षाबंधन स्पेशल बसें शुक्रवार को झांसी से कानपुर, लखनऊ होते हुए गोरखपुर, ललितपुर, कोंच, गरौठा, बांदा और हमीरपुर के लिए रक्षाबंधन स्पेशल बसें चलाई गईं। इसके अलावा मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी मुफ्त बस सेवा का लाभ दिया गया।
  • प्रॉपर्टी कारोबारी ब्रजेन्द्र सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ीं:कानपुर में 20 मुकदमों में जेल जा चुके, 2 और केस दर्ज

    कानपुर के कल्याणपुर निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी ब्रजेन्द्र सिंह चौहान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले से दर्ज करीब 20 मुकदमों में गिरफ्तार होकर कुछ दिन पहले जेल भेजे गए ब्रजेन्द्र सिंह के खिलाफ अब दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों की ओर से कल्याणपुर थाने में दी गई तहरीरों की जांच के बाद पुलिस ने सेना से सेवानिवृत्त इन्द्रपाल सिंह और वृद्ध महिला द्रोपदी सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की है। दोनों मामलों में वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट लिमिटेड के निदेशक ब्रजेन्द्र सिंह चौहान समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। नौ लाख रुपये लेकर प्लाॅट देने का आरोप
    सेना से सेवानिवृत्त इन्द्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने विजन सिटी फेज-10 में 100 वर्ग गज का प्लाट नौ लाख रुपये में बुक कराया था। रजिस्ट्री न होने पर ब्रजेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें तौधकपुर स्थित विजन सिटी फेज-23 में दूसरा प्लाट दिया। आरोप है कि यह प्लाट हाईटेंशन लाइन के नीचे होने के साथ विवादित भी निकला। इन्द्रपाल के अनुसार, रकम वापस मांगने पर ब्रजेन्द्र सिंह ने तीन चेक दिए, लेकिन खाते में पर्याप्त धनराशि न होने से तीनों चेक बाउंस हो गए। आरोप है कि 17 अगस्त को रुपये मांगने पर ब्रजेन्द्र सिंह, एसएन सिंह, इरफान और तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। तीन लाख जमा कराने के बाद 10.20 लाख देने का दावा
    कल्याणपुर पुराना शिवली रोड निवासी द्रोपदी सिंह ने बताया कि वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट लिमिटेड के कंपनी एजेंट विनोद सिंह चंदेल ने 18 फरवरी 2012 को उनसे योजना के तहत तीन लाख रुपये जमा कराए थे। योजना के अनुसार 28 फरवरी 2021 को उन्हें 10.20 लाख रुपये मिलने थे। आरोप है कि भुगतान के लिए दिए गए छह चेक खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गए। रुपये मांगने पर विनोद सिंह चंदेल, कंपनी निदेशक ब्रजेन्द्र सिंह चौहान, निदेशक इंद्रेश सिंह चौहान और निदेशक किशनवीर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुराने मुकदमों में जेल में है ब्रजेन्द्र
    डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्रजेन्द्र सिंह चौहान पुराने मुकदमों में गिरफ्तार होकर जेल में है। पुलिस अब दोनों मामलों में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • हिमाचल- महिलाओं ने सैनिकों को बांधी राखी:ARTRAC शिमला में मनाया रक्षाबंधन पर्व; कहा-राखी स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक

    शिमला की महिलाओं ने शुक्रवार को ARTRAC, सेंट थॉमस स्कूल के सामने सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सैनिकों को तिलक लगाया, उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और देशभक्ति का भाव प्रदर्शित हुआ। डेजी ठाकुर ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक प्रत्येक भारतीय परिवार का अभिन्न अंग हैं। उन्हीं की बदौलत देशवासी अपने घरों में सुरक्षित और निश्चिंत होकर त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विपरीत मौसम में राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं फौजी उन्होंने आगे कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। डेजी ठाकुर ने यह भी उल्लेख किया कि सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों और विपरीत मौसम में राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सैनिकों और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ कर्तव्य, सुरक्षा और विश्वास का संदेश देता है। महिला मोर्चा इस पर्व के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सद्भाव और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। अंत में, डेजी ठाकुर ने सभी सैनिकों और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। सैन्य जवानों को राखी बांधने की PHOTOS–
  • निजी कंपनियों में 750 से अधिक पदों पर होगी भर्ती:प्रयागराज में 31 अगस्त को लगेगा वृहद रोजगार मेला

    प्रयागराज में 31 अगस्त को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों में 750 से अधिक पदों पर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह जानकारी सेवायोजन के सहायक निदेशक राजीव यादव ने दी। राजीव यादव ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा, जहां कंपनियों के प्रतिनिधि और एचआर टीमें अभ्यर्थियों के साक्षात्कार और प्राथमिक चयन की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर देंगी। इस रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक और बीटेक उत्तीर्ण सभी युवा भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को 12,000 से 20,000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। किस कंपनी में, किस पद के लिए कितनी रिक्तियां हैं, इसका विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। युवा पंजीयन से पहले यह जानकारी पोर्टल पर देख सकते हैं। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र और जाति प्रमाण पत्र की कम से कम एक-एक छायाप्रति अपने साथ लानी होगी।
  • सजेती में मोबाइल चोरों का गिरोह पकड़ा:तीन आरोपी, एक बाल अपचारी गिरफ्तार; 3 लाख के 7 मोबाइल बरामद

    सजेती में मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे चार आरोपियों को सजेती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सात महंगे मोबाइल फोन और 250 रुपये बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। शुक्रवार शाम सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सजेती क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी किए गए मोबाइल बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से सात मोबाइल फोन और 250 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान हरभजन उर्फ छोटू पुत्र राजू निषाद निवासी मेरापुर, कोतवाली क्षेत्र हमीरपुर, सोहेल पुत्र हाशिम (22) निवासी मुस्करा थाना मुस्करा, हमीरपुर और नितिन कुमार पुत्र जयराम निषाद (26) निवासी लहुरीमऊ, थाना सजेती, कानपुर नगर के रूप में हुई। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रकों में बैठे चालकों से करते थे मोबाइल चोरी सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि आरोपी हमीरपुर से लेकर अलियापुर टोल प्लाजा तक खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। ट्रकों में बैठे लोगों और चालकों के मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाशते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस अब चोरी की अन्य घटनाओं और बरामद मोबाइलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
  • होटल के कमरे में महाराष्ट्र के श्रद्धालु का मिला शव:वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आया था, दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों को चला पता

    वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में रोडवेज के समीप स्थित होटल विजय के एक कमरे में शुक्रवार को महाराष्ट्र निवासी करीब 50 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल कर्मचारियों की सूचना पर सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बृज गोपाल दुबे के रूप में बताई जा रही है। वह वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आने की बात बताकर होटल में ठहरा था। पुलिस फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट करने में जुटी है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला
    होटल के मैनेजर जामवंत यादव के मुताबिक, बृज गोपाल दुबे 4 दिन पहले होटल आए थे। उन्होंने होटल के कमरा नंबर चार में ठहरने की व्यवस्था की थी। होटल कर्मचारियों को उन्होंने बताया था कि वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और मिर्जापुर की ओर से वाराणसी आए हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने दवा अथवा उपचार के सिलसिले में आने की बात भी बताई थी। युवक बिस्तर पर पड़ा था
    मैनेजर के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे होटल कर्मचारी कमरे का भुगतान लेने के लिए उनके कमरे पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद कर्मचारियों ने पीछे की ओर स्थित खिड़की से कमरे के भीतर देखने का प्रयास किया। युवक बिस्तर पर पड़े दिखाई दिए, लेकिन आवाज देने और जगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थिति संदिग्ध लगने पर होटल कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    थाना अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि युवक की मौत किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवक के होटल में आने-जाने और उसके संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस होटल के रजिस्टर और कमरे से संबंधित अन्य जानकारी भी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक होटल में कितने दिनों से ठहरा था और घटना से पहले उसकी गतिविधियां कैसी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।