सजेती में मोबाइल चोरों का गिरोह पकड़ा:तीन आरोपी, एक बाल अपचारी गिरफ्तार; 3 लाख के 7 मोबाइल बरामद

Written by

in

सजेती में मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे चार आरोपियों को सजेती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सात महंगे मोबाइल फोन और 250 रुपये बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। शुक्रवार शाम सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सजेती क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी किए गए मोबाइल बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से सात मोबाइल फोन और 250 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान हरभजन उर्फ छोटू पुत्र राजू निषाद निवासी मेरापुर, कोतवाली क्षेत्र हमीरपुर, सोहेल पुत्र हाशिम (22) निवासी मुस्करा थाना मुस्करा, हमीरपुर और नितिन कुमार पुत्र जयराम निषाद (26) निवासी लहुरीमऊ, थाना सजेती, कानपुर नगर के रूप में हुई। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रकों में बैठे चालकों से करते थे मोबाइल चोरी सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि आरोपी हमीरपुर से लेकर अलियापुर टोल प्लाजा तक खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। ट्रकों में बैठे लोगों और चालकों के मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाशते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस अब चोरी की अन्य घटनाओं और बरामद मोबाइलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *