कानपुर के कल्याणपुर निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी ब्रजेन्द्र सिंह चौहान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले से दर्ज करीब 20 मुकदमों में गिरफ्तार होकर कुछ दिन पहले जेल भेजे गए ब्रजेन्द्र सिंह के खिलाफ अब दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों की ओर से कल्याणपुर थाने में दी गई तहरीरों की जांच के बाद पुलिस ने सेना से सेवानिवृत्त इन्द्रपाल सिंह और वृद्ध महिला द्रोपदी सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की है। दोनों मामलों में वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट लिमिटेड के निदेशक ब्रजेन्द्र सिंह चौहान समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। नौ लाख रुपये लेकर प्लाॅट देने का आरोप
सेना से सेवानिवृत्त इन्द्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने विजन सिटी फेज-10 में 100 वर्ग गज का प्लाट नौ लाख रुपये में बुक कराया था। रजिस्ट्री न होने पर ब्रजेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें तौधकपुर स्थित विजन सिटी फेज-23 में दूसरा प्लाट दिया। आरोप है कि यह प्लाट हाईटेंशन लाइन के नीचे होने के साथ विवादित भी निकला। इन्द्रपाल के अनुसार, रकम वापस मांगने पर ब्रजेन्द्र सिंह ने तीन चेक दिए, लेकिन खाते में पर्याप्त धनराशि न होने से तीनों चेक बाउंस हो गए। आरोप है कि 17 अगस्त को रुपये मांगने पर ब्रजेन्द्र सिंह, एसएन सिंह, इरफान और तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। तीन लाख जमा कराने के बाद 10.20 लाख देने का दावा
कल्याणपुर पुराना शिवली रोड निवासी द्रोपदी सिंह ने बताया कि वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट लिमिटेड के कंपनी एजेंट विनोद सिंह चंदेल ने 18 फरवरी 2012 को उनसे योजना के तहत तीन लाख रुपये जमा कराए थे। योजना के अनुसार 28 फरवरी 2021 को उन्हें 10.20 लाख रुपये मिलने थे। आरोप है कि भुगतान के लिए दिए गए छह चेक खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गए। रुपये मांगने पर विनोद सिंह चंदेल, कंपनी निदेशक ब्रजेन्द्र सिंह चौहान, निदेशक इंद्रेश सिंह चौहान और निदेशक किशनवीर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुराने मुकदमों में जेल में है ब्रजेन्द्र
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्रजेन्द्र सिंह चौहान पुराने मुकदमों में गिरफ्तार होकर जेल में है। पुलिस अब दोनों मामलों में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply