Blog

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे में 3 की हुई मौत:दो शवों का पोस्टमार्टम, सुल्तानपुर में महिला का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुख्गनि

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में गुरुवार को तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें 16 यात्री घायल हुए, छह गंभीर यात्रियों को अयोध्या के दर्शन नगर स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा तब हुआ, जब एक खड़ी निजी बस में पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में लगभग 80 यात्री सवार थे। हादसे में बिहार के सुपौल निवासी श्यामलाल मंडल (28), मधेपुरा की किरन (60) और हरियाणा के गुरुग्राम निवासी विनोद मंडल (50) की जान चली गई। गुरुवार रात लगभग 10 बजे तीनों शव पोस्टमार्टम हॉउस लाए गए। शुक्रवार को दो शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इनमें एक युवक का शव सुबह और एक महिला का शव शाम को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका किरन देवी का अंतिम संस्कार सुल्तानपुर के घाट पर परिवार द्वारा किया गया। गुरूग्राम में करती थी सफाई मृतका किरन देवी गुरुग्राम में साफ-सफाई का काम करती थीं। उनके साथ घायल हुए छोटे बेटे भीम कुमार (25) भी गुरुग्राम में मजदूरी करते हैं। भीम की कमर की हड्डी टूट गई है और उन्हें सिर व पैरों में चोटें आई हैं। मां-बेटे रक्षाबंधन के अवसर पर अपने घर जा रहे थे। मृतका के पोते पप्पू कुमार ने बताया कि घायल भीम की शादी दो महीने पहले सोनी कुमारी से हुई थी।

    बड़े बेटे का कट चुका है पैर किरन देवी के पति का निधन 20 वर्ष पूर्व हो चुका था। उनके बड़े बेटे अर्जुन कुमार का पैर 2008 में एक ट्रेन हादसे में कट गया था। किरन देवी अपनी एक विवाहित बेटी और एक बेटे को पीछे छोड़ गई हैं। वह बिहार के मधेपुरा जिले के कुमार खंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडी की निवासी थीं। भाई भी हुआ शामिल अंतिम संस्कार के दौरान मृतका के भतीजे हीरो मंडल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मृतका के भाई बोवा मंडल भी मौजूद थे। मृतक श्यामलाल मंडल के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया गया। वहीं, मृतक विनोद मंडल के शव का पोस्टमार्टम परिवार के सदस्यों के आने के बाद शनिवार को कराया जाएगा। बस हरियाणा के गुरुग्राम से मधुबनी, बिहार जाने के लिए निकली थी। सुबह करीब 05:20 बजे बल्दीराय के टेरी के पास चालक बदलने के लिए बस रोकी गई थी। दुर्घटना में बिहार के मुजफ्फरपुर के डुमरी मुसहरी की रेखा देवी (52), मधुबनी बिहार के कदमपुर, नगहैया के देव मुसाफिर (29), मधेपुरा कुमार खंड के राहता लक्ष्मीपुर के भीम कुमार (30), रामपुर, शंकरपुर के आकाश (19), मुजफ्फरपुर के उमरी मुसहरी के संजीत (18), खतियान कथैया के राजकुमार ठाकुर (32), मधुबनी, वसीपुर के सूरज मंडल (22), त्रिवेणीगंज के आशीष कुमार (20), पिपरा के सुशील (45), नीरज (17), कमलाघाट के नीतीश (18), समस्तीपुर, कल्याणपुर के वीरेंद्र कुमार चौधरी (18), मुजफ्फरपुर परसरा के रवि भूषण (35), प्रमोद कुमार (34), कुशीनगर के सिंध, रामकोला के दिनेश (26), पुत्र गोलू (09) घायल हुए। घायलों को अयोध्या स्थित पिठला अस्पताल भेजा गया। रेखा, देव, भीम, संजीत, सुशील व आशीष को अयोध्या के दर्शन नगर स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

  • यूपी में आज 47 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट:मुरादाबाद में 5 लोग नदी में बहे, झांसी में मगरमच्छ युवक को बेतवा में खींच ले गया

    यूपी के 16 जिले बाढ़ की चपेट में है। आज शनिवार को मौसम विभाग ने 47 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी के ऊपर बादलों का एक सिस्टम बना है। सैटेलाइट में बादलों का तापमान -70 से -90°C तक है। गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद और संभल समेत 66 शहरों में बारिश हुई। गाजियाबाद में अचानक धुंध छा गई। कई जगह विजिबिलिटी 50-60 मीटर तक सिमट गई। मुरादाबाद में गांगन नदी पर बना लकड़ी का अस्थाई पुल अचानक टूट गया। इससे बाइक सवार दंपती और उनके तीन बच्चे नदी में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने पिता और दो बच्चों को बचा लिया, जबकि महिला और उसका एक बच्चा तेज बहाव में बह गए। करीब दो घंटे के रेस्क्यू के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया। तीसरा बच्चा अभी लापता है। झांसी की बेतवा नदी में सुबह नहाने गए 21 साल के लड़के पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। वह युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। हमीरपुर में चार दिनों से लगातार बारिश के चलते चंद्रावल नदी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से गुर्दाहा-सिसोलर मुख्य मार्ग पानी में डूब गया, जिससे 12 से ज्यादा गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। कानपुर में इतनी बारिश हुई कि घर का आंगन 25 फीट धंस गया। गड्ढे में लड़की गिर गई, 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर, मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। झांसी में 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से सुखनई नदी में अचानक बाढ़ आ गई। उफनाते नाले में वैन बह गई, जिसमें सवार 6 लोगों को लोगों ने बचाया। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मध्य प्रदेश-राजस्थान और दक्षिणी यूपी के ऊपर बने दबाव के क्षेत्र से अब तक प्रदेश में जमकर मानसूनी बारिश हुई। लेकिन, अब यह सिस्टम आगे बढ़ रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगेगा। 2-3 दिन यानी 31 अगस्त तक बारिश में कमी आएगी। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। आज कहां-कहां बारिश हो सकती है?
    यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
  • तस्वीरों में देखिए मेरठ में रक्षाबंधन:सड़कों से जेल तक दिखी बहनों की भीड़ पुलिस ने संभाला मोर्चा, शहर में हर तरफ दिखा रक्षाबंधन का उत्साह

    मेरठ में रक्षाबंधन के त्योहार पर सुबह से ही शहर में बहनों की आवाजाही बढ़ी रही। रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बसों में जगह कम पड़ने पर पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली। भीड़ बढ़ने पर एसपी सिटी ने खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर भीड़ को नियंत्रित कराया। रक्षाबंधन की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी भी बहनों के स्नेह से अछूते नहीं रहे। एसपी सिटी और एसएसपी समेत पुलिसकर्मियों को बहनों ने राखी बांधी। दूसरी ओर जेल में भी बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं। लंबे इंतजार के बावजूद भाई-बहन के इस रिश्ते की खुशी चेहरे पर दिखाई दी। बाबा औघड़नाथ मंदिर में भी रक्षाबंधन पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर में बाबा बर्फानी का विशेष स्वरूप बर्फ से तैयार किया गया, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तस्वीरों में देखिए मेरठ में रक्षाबंधन की झलकियां-
  • थाने पहुंचा युवक, कुछ घंटों बाद मौत:बदायूं में परिजन बोले- रातभर पीटा, पुलिस ने कहा- कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    बदायूं की दातागंज कोतवाली में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई। शाहजहांपुर निवासी राजेश को रात में हुए विवाद के बाद पुलिस थाने लेकर आई थी। कुछ घंटे बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिवार का आरोप है कि राजेश को पुलिस घर से ठीक हालत में लेकर आई थी। इसके बाद थाने में उसके साथ मारपीट की गई। राजेश के भाई वीरेश का आरोप है कि पुलिस ने उनके भाई को पूरी रात पीटा और बाद में उसे मारकर टांग दिया। हालांकि, परिवार ने इस मामले में पुलिस के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर विस्तार से बात करने से परहेज किया। भाई बोला- पट्टी बांधकर थाने में बैठाया था राजेश के भाई वीरेश के मुताबिक, रात में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। इसके बाद राजेश को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। परिवार का कहना है कि राजेश के शरीर पर पट्टी बांधी गई थी और उसे थाने में बैठाकर रखा गया था। सुबह उसकी हालत बिगड़ने की जानकारी मिली और बाद में उसकी मौत हो गई। राजेश की पत्नी शीतल ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पुलिस जब उनके पति को घर से लेकर आई थी, तब वह ठीक थे। ऐसे में सवाल यह है कि थाने में ऐसा क्या हुआ कि कुछ घंटे बाद उनकी जान चली गई। परिजनों के आरोपों ने पुलिस कस्टडी में हुई मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम में सामने आई है। अस्पताल पहुंचते ही हालत बेहद गंभीर थी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, राजेश को जब पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी। उसका शुगर लेवल 315 तक पहुंच चुका था, जबकि ऑक्सीजन लेवल सिर्फ 30 बचा था। उसकी पल्स भी लगातार गिर रही थी। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। कुछ ही देर बाद राजेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया था। देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने कहा कि मौत बीमारी/चिकित्सकीय कारण से हुई है, जबकि परिवार के आरोपों के चलते पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल बने हुए हैं।
    चार भाइयों में मझले थे राजेश, पीछे रह गए पत्नी और चार बच्चे राजेश अपने परिवार में चार भाइयों में मझले थे। उनके परिवार में पत्नी शीतल के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और घर चलाने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। राजेश का परिवार मूल रूप से शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक करीब 40 साल पहले राजेश के पिता शहजादे अपनी ससुराल में आकर यहीं बस गए थे। तभी से परिवार इसी इलाके में रह रहा है। इस मामले में एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजेश की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट आया है। उन्होंने कहा कि परिवार की तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट और मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि राजेश की मौत से पहले थाने में उसके साथ क्या हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट सामने आने के बावजूद परिवार के आरोपों की भी जांच जरूरी है, ताकि मौत की पूरी कड़ी साफ हो सके।
  • कानपुर नगर निगम के अभियंत्रण विभाग में कमीशनबाजी:मुख्य अभियंता एसएफए जैदी भी रडार पर, अभियंता-बाबू जांच के घेरे में

    कानपुर नगर निगम के अभियंत्रण विभाग में भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी ने तूल पकड़ लिया है। विभाग के मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत पहुंचने के बाद अभियंताओं से लेकर लिपिक तक की भूमिका जांच के दायरे में आ गई है। आरोप है कि ठेकेदारों के साथ मिलीभगत और कमीशन के खेल का असर शहर के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी पड़ा है। शहर में जगह-जगह टूटी सड़कें और बढ़ते गड्ढे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। डेढ़ साल पहले लखनऊ से आए थे मुख्य अभियंता नगर निगम सूत्रों के अनुसार, सैय्यद फरीद अख्तर जैदी करीब डेढ़ साल पहले लखनऊ से तबादले पर कानपुर आए थे। आरोप है कि उनके साथ तीन करीबी ठेकेदार भी कानपुर आए और इसके बाद अभियंत्रण विभाग में उन्हें काम मिलने का रास्ता तैयार हुआ। सूत्रों का दावा है कि इन ठेकेदारों को छोटे से लेकर बड़े तक कई काम दिलाए गए। इसमें कमीशनबाजी के आरोप भी लगाए गए हैं। इनकी शिकायतें आला अधिकारियों के साथ शासन तक पहुंचीं। इसके बाद नगर आयुक्त ने शासन को पत्र लिखकर जांच प्रभावित न हो, इसके लिए मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी की मांग की थी। पुलिस चार फर्मों की भी कर रही जांच पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्य अभियंता के करीबी लोग चार फर्में चला रहे हैं। इनमें मेहताब इंटरप्राइजेज लखनऊ, बजरंग ट्रेडर्स, सैय्यद ट्रेडर्स और एसएस इंटरप्राइजेज शामिल हैं। शिकायत में इन फर्मों के पीछे मुख्य अभियंता का प्रभाव होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इन फर्मों से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही है। जांच के चलते अभियंत्रण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अधिकारी-कर्मचारी इस मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं। अभियंता से बाबू तक जांच के दायरे में सूत्रों के मुताबिक, अभियंत्रण विभाग के कई अभियंताओं और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। आरोप है कि कहीं रिश्तेदारों के नाम पर फर्में संचालित की जा रही हैं तो कहीं करीबी ठेकेदारों को काम दिलाने में मदद की गई। जांच आगे बढ़ने के साथ कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल अभियंत्रण विभाग में कमीशनबाजी और भ्रष्टाचार के आरोप पहले भी सामने आते रहे हैं। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से विभाग में मनमानी बढ़ने के आरोप लगते रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नगर निगम में वसूली और टैक्स को लेकर सवाल पूछने के बाद विभाग में खलबली मची थी। इसके बाद अलग-अलग मामलों में कार्रवाई के साथ जांच समितियां गठित की गईं। अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी? नगर निगम में अब तक हुई कार्रवाई को लेकर कर्मचारियों के बीच भी सवाल उठ रहे हैं। निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई तेजी से हुई है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया की निगरानी और स्वीकृति में जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों की जवाबदेही अभी तय नहीं हुई है। कर्मचारियों का सवाल है कि यदि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है तो इसकी आंच अधिकारियों तक कब पहुंचेगी। फिलहाल पुलिस की जांच के साथ अभियंत्रण विभाग के भीतर भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
  • मेंस हॉकी वर्ल्डकप- पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम से हारा भारत:टूर्नामेंट में आठवें स्थान पर रहा; हरमनप्रीत सिंह टीम के टॉप गोल स्कोरर रहे

    भारत मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में शुक्रवार को बेल्जियम से पेनल्टी शूटआउट में हार गया। इसके साथ ही टीम टूर्नामेंट में आठवें स्थान पर रही। बेल्जियम मैच के आखिरी मिनट तक 3-2 से आगे थी। मैच खत्म होने में 26 सेंकंड बाकी थे, तभी भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसे गोल में बदलकर मैच को शूटआउट में पहुंचाया, जहां टीम 3-4 से मुकाबला हार गई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच में 2 गोल किए। वे टूर्नामेंट में 8 गोल के साथ भारत के टॉप स्कोरर रहे। भारत का पहला गोल, फिर बेल्जियम की वापसी अभिषेक ने छठे मिनट में गोल कर भारत को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिलाई। हालांकि, बेल्जियम ने शानदार वापसी करते हुए 22वें और 23वें मिनट में दो गोल दागकर 2-1 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम के तुरंत बाद 31वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद 47वें मिनट में बेल्जियम के डी केरपेल ने गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। शूटआउट में हरमनप्रीत गोल नहीं कर सके शूटआउट में भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह और अभिषेक ने पहले 3 शॉट पर गोल किए। हालांकि भारत के लिए आखिरी 2 शॉट पर हरमनप्रीत और सुखजीत सिंह गोल नहीं कर सके। वहीं बेल्जियम के लिए टॉम बून, आर्थर डी स्लोवर, अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स और रोमन डुवेकोट ने गोल किए। विक्टर फोरबर्ट अपना प्रयास गोल में नहीं बदल सके। मनप्रीत सिंह के आंख पर गेंद लगी अंतिम क्वार्टर में बेल्जियम के लाबुशेयर का तेज शॉट मैनप्रीत सिंह के चेहरे पर आंख के ऊपर लगा। वे गंभीर रूप से चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। हालांकि पेनल्टी शूटआउट के दौरान वे मैदान पर वापस लौटे, लेकिन शॉट नहीं लिया। भारत दूसरे राउंड में एक भी अंक हासिल नहीं कर सका भारतीय टीम 51 साल बाद वर्ल्डकप मेडल जीतने का सपना लेकर टूर्नामेंट में उतरी थी। भारत के लिए शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पहले राउंड में वेल्स को 3-1 और पाकिस्तान को 5-3 से हराया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे राउंड में भारतीय टीम एक भी अंक हासिल नहीं कर सकी। टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी 19 मिनट में तीन गोल खाए और 1-3 से मुकाबला हार गई। इसके बाद अर्जेंटीना से मिली 3-5 से हार ने उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म कर दी। ————————– हॉकी वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस हॉकी वर्ल्डकप- भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराया:टूर्नामेंट में पांचवा स्थान हासिल किया; 52 साल बाद टॉप-5 में फिनिश भारत ने विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में जर्मनी को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट में पांचवे स्थान पर रहा। टीम ने 52 साल बाद टॉप-5 में फिनिश किया है। इससे पहले टीम 1974 वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रही थी। पूरी खबर पढ़ें…
  • खेल दिवस: पहाड़ के हौसलों ने चूमा आसमान, हिमाचल के खिलाड़ियों का विश्व में डंका, पढ़ें सफलता की कहानी

    देवभूमि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का आज विश्व पटल पर डंका बज रहा है। विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम हो या फिर विश्व विजेता कबड्डी की टीम, हिमाचल की खिलाड़ियों का योगदान दोनों टीमों में महत्वपूर्ण रहा है। प्रतियोगिता में तलवार की धार दिखानी हो या शूटिंग में निशाना साधना हो, उसमें भी देवभूमि के खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं। वाॅलीबाल में भी सूबे के खिलाड़ी अब देश की टीम की कमान संभाल रहे हैं। हाॅकी में भी हिमाचल के खिलाड़ियों का जलवा रहा है। दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद जिला सिरमौर के खिलाड़ियों के हौसले असीमित हैं। पगडंडियों से लेकर विश्व पटल तक जिले के खिलाड़ियों के कदम बढ़ रहे हैं।

  • सुबह बादल, दोपहर बाद आंधी-बारिश, उमस भी करेगी बेहाल:नमी अधिक होने से अधिक महसूस होगी गर्मी, जमकर निकलेगा पसीना

    शहर में शनिवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक बारिश के आसार हैं। सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे, इसके अलावा हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट गरज-चमक और आंधी आने की संभावना है। सुबह के समय भी रुक-रुककर बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। वास्तविक से अधिक गर्मी का होगा एहसास मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अत्यधिक नमी के कारण उमस बेहाल करेगी और वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस होगी। दोपहर बाद छिटपुट गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना 70 से 90 फीसदी तक है। शाम होते होते थमेगी बारिश शाम होते-होते बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ सकती हैं और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। डॉ. पांडेय के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश के बावजूद उमस लोगों को परेशान कर सकती है। 57.9 मिमी बारिश से तापमान लुढ़का सीएसए की शुक्रवार की मौसम रिपोर्ट के अनुसार शहर में 57.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम होकर 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के बावजूद हवा में नमी बढ़ने से शनिवार को उमस का असर बना रहने की संभावना है।
  • नोएडा में रिटायर्ड अधीक्षक 7 दिन डिजिटल अरेस्ट:मनी लॉन्ड्रिंग का दिखाया डर , 30 लाख रुपए  ट्रांसफर

    साइबर अपराधियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त एक महिला अधिकारी को एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट करके 30 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने महिला को कश्मीर में होने वाली आतंकवादी घटनाओं के लिए मनी लांड्रिंग मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया। गिरफ्तारी का भय दिखाकर ठगी की। साइबर थाना पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगने अपने को बताया सीबीआई अधिकारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर थीं। सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार के साथ रहती हैं। 10 जुलाई को उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। उसने कहा कि मनी लांड्रिंग मामले में सात युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से शिकायतकर्ता का आधार कार्ड मिला है। गिरफ्तार किए गए सभी युवक देशभर में होने वाली आतंकवादी घटनाओं के लिए मनी लांड्रिंग का काम करते हैं। गिरफ्तारी का दिखाया डर पूछताछ में शिकायतकर्ता का नाम भी बताया गया है। यह सुनकर पीड़िता भयभीत हो गईं। जालसाजों ने सीबीआई के कथित वरिष्ठ अधिकारियों से बात कराई। उसने पीड़िता पर आरोप लगाया कि वह रितेश मेहता के लिए मनी लांड्रिंग का काम करती हैं। अभी तक की जांच में उनका नाम सामने आया है। कभी भी सीबीआई की टीम उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। इसके बाद किया डिजिटल अरेस्ट गिरफ्तारी से बचने के लिए वह जालसाजों से मिन्नतें मांगने लगीं। आरोपियों ने पीड़िता के डरने का फायदा उठाते हुए जांच के नाम पर वीडियो कॉल करके डिजिटल अरेस्ट कर लिया। आरोपियों ने कहा कि वह किसी से भी संपर्क नहीं करेंगी। यदि उन्होंने किसी से संपर्क किया या किसी को बताया कि तो उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीमें उनके घर के आसपास ही हैं। इसलिए वह जैसा कहें, वैसा ही करना होगा। 30 लाख रुपए कर दिए ट्रांसफर यदि मामला यहीं रफा-दफा करना है तो उनकी बात माननी होगी। गिरफ्तारी के डर से पीड़िता ने जालसाजों द्वारा दिए निर्देश पर दिल्ली में जाकर अपने बैंक खाते से 30 लाख रुपये जालसाजों द्वारा बताए बैंक खाते में ट्रांसफर करा दिए। रुपये ट्रांसफर करने के बाद जब वह घर पहुंचीं तो परिवार के लोगों से मिलकर रोने लगीं। परिजन से बातचीत के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
  • हिमाचल: नेपाल से युवक ने की व्हाट्सएप काॅल, बोला-26 बिजली प्रोजेक्ट बह गए; दूसरी जगह था, सुरक्षित हूं मां…

    मां मैं सुरक्षित हूं, दूसरी नदी पर बन रही टनल में था तो बच गएझ नेपाल में एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे चंबा के सलूणी के युवक ने की व्हाट्सएप काॅल की तो परिजनों की सांस में सांस आई।