
मेरठ में रक्षाबंधन के त्योहार पर सुबह से ही शहर में बहनों की आवाजाही बढ़ी रही। रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बसों में जगह कम पड़ने पर पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली। भीड़ बढ़ने पर एसपी सिटी ने खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर भीड़ को नियंत्रित कराया। रक्षाबंधन की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी भी बहनों के स्नेह से अछूते नहीं रहे। एसपी सिटी और एसएसपी समेत पुलिसकर्मियों को बहनों ने राखी बांधी। दूसरी ओर जेल में भी बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं। लंबे इंतजार के बावजूद भाई-बहन के इस रिश्ते की खुशी चेहरे पर दिखाई दी। बाबा औघड़नाथ मंदिर में भी रक्षाबंधन पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर में बाबा बर्फानी का विशेष स्वरूप बर्फ से तैयार किया गया, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तस्वीरों में देखिए मेरठ में रक्षाबंधन की झलकियां-
Leave a Reply