Blog

  • एशियाड में B टीम भेजने पर BCCI ने मना किया:जापान की सुविधाओं से बोर्ड नाखुश, लेकिन भारत फुल-स्ट्रेंथ टीम के साथ खेलेगा

    भारत जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में B टीम नहीं भेजेगा। इससे पहले खबर आई थी कि जापान में क्रिकेटरों के लिए सुविधाएं और व्यवस्थाएं तय मानकों के मुताबिक नहीं मिलने पर BCCI टीम में बदलाव कर सकता है। हालांकि, BCCI के सूत्र ने NDTV को बताया है कि सुविधाओं को लेकर उठाई गई चिंताएं सही हैं, लेकिन भारत B टीम नहीं भेजेगा। एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। BCCI और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) जापान में खिलाड़ियों के लिए होटल, ड्रेसिंग रूम और दूसरी सुविधाओं को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। इन व्यवस्थाओं की जांच के लिए BCCI का एक ऑब्जर्वर जापान भेजा जा सकता है। 4 वजह, जिससे BCCI नाराज है… 1. होटल के छोटे रूम रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ियों के ठहरने के लिए जो होटल के कमरे दिए जा रहे हैं, वे बेहद छोटे हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कमरे इतने तंग हैं कि अगर दो खिलाड़ी अपना भारी-भरकम किट बैग खोल लें तो चलने या खड़े होने तक की जगह नहीं बचती। 2. स्टेडियम 20 किमी दूर इस बार एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के लिए कोई अलग एथलीट विलेज नहीं बनाया गया है। स्टेडियम के पास के फाइव स्टार होटल पहले से बुक होने के कारण क्रिकेटर्स को 20 किलोमीटर दूर ठहराया जा रहा है। इससे लंबे ट्रैवल टाइम की समस्या खड़ी हो रही है। 3. क्रिकेट पिच अनटेस्टेड मैचों के लिए ‘कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क’ को सिलेक्ट किया गया है, जो पहले बेसबॉल स्टेडियम था। इसे हाल ही में क्रिकेट स्टेडियम में बदला गया है। पिच और आउटफील्ड अब तक इंटरनेशनल लेवल पर सही तरीके से टेस्ट नहीं हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस पर चिंता जताई है। 4. ड्रेसिंग रूम टेंट में, वॉशरुम 500 मीटर दूर ड्रेसिंग रूम पक्के मकान की बजाय तंबुओं में बनाए गए हैं। यहां से वॉशरुम 500 मीटर दूर है, जिससे खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है। ACC ने जांच के लिए टेक्निकल टीम बनाई सुविधाओं और पिच की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एक टेक्निकल टीम जापान भेजने का फैसला किया है। यह टीम मैदान, प्रैक्टिस नेट्स और होटल की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। पिछली बार भारत ने जीता था गोल्ड भारत ने एशियन गेम्स के पिछले एडिशन में गोल्ड मेडल जीता था। 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुए गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया था। क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा क्रिकेट एशियन गेम्स में चौथी बार शामिल किया गया है। ग्वांगझू 2010 एशियन गेम्स में क्रिकेट पहली बार शामिल हुआ था। इंचियोन गेम्स 2014 में यह शामिल रहा। हालांकि, इन मैचों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया गया था। 2018 में गेम्स की लिस्ट से क्रिकेट बाहर कर दिया गया। चीन के हांगझोऊ गेम्स 2022 में इसकी वापसी हुई और भारत विजेता बना। 2026 में क्रिकेट चौथी बार इस गेम्स का हिस्सा होगा। एशियन गेम्स क्रिकेट की पूरी खबर पढ़ें… —————————— विमेंस क्रिकेट की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप के बारे में सब कुछ:आज से 10वां एडिशन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा; भारत-पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को विमेंस क्रिकेट एशिया कप का 10वां एडिशन आज से दुबई में शुरू होगा। इस बार 8 टीमों के बीच 12 मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत 7 खिताब के साथ सबसे सफल टीम है। पूरी खबर पढ़ें…
  • मणिमहेश यात्रा : होली से गौरीकुंड हेली टैक्सी का किराया 6,255 रुपये, 70 किलो से ज्यादा वजन पर अतिरिक्त किराया

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    मणिमहेश की आस्था में सराबोर श्रद्धालुओं के लिए गौरीकुंड तक हेली टैक्सी की उड़ान अब वजन के हिसाब से जेब पर भी भारी पड़ रही है। 70 किलोग्राम की निर्धारित सीमा पार करते ही अतिरिक्त शुल्क का प्रावधान श्रद्धालुओं को खटक रहा है। खासकर बुजुर्ग और अस्वस्थ यात्रियों का कहना है कि राहत के लिए ली जा रही हेली टैक्सी सेवा में वजन की शर्त आर्थिक परेशानी बढ़ा रही है।


    विज्ञापन

    पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर और होली से गौरीकुंड के लिए संचालित हेली टैक्सी सेवा में निर्धारित वजन सीमा श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है। 70 किलोग्राम भार की शर्त को लेकर श्रद्धालुओं ने सवाल उठाते हुए प्रशासन से इसमें राहत देने की मांग की है। श्रद्धालुओं का कहना है कि हेली टैक्सी का इस्तेमाल मुख्य रूप से बुजुर्ग, बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ लोग करते हैं। 

    विज्ञापन

    ऐसे में वजन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लेना उनके लिए आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है। होली से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी का एकतरफा किराया 6,255 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा 70 किलोग्राम से अधिक वजन होने पर अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। एक किलो अतिरिक्त वजन पर 100 रुपये, 80 किलो वजन पर 500 रुपये और 85 किलो वजन होने पर 1,000 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। श्रद्धालु मुकेश कुमार, किरपा राम, जोगेंद्र कुमार, प्रताप चंद और दलीप कुमार ने कहा कि वजन की अतिरिक्त सीमा कम से कम 85 किलो होनी  चाहिए। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

    विज्ञापन

    विज्ञापन

    श्रद्धालुओं ने हेलीपैड पर वजन की प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में करवाने और अतिरिक्त शुल्क की अनिवार्य रसीद देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। श्रद्धालुओं के अनुसार मणिमहेश यात्रा आस्था से जुड़ी है, इसलिए हेली टैक्सी सेवा में पारदर्शिता और संवेदनशीलता जरूरी है। पिछले साल चॉपर में प्रति सवारी 85 किलोग्राम भार निर्धारित किया गया था। 85 किलोग्राम से एक किलोग्राम अधिक भार होने पर 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया था। इस बार 75 किलोग्राम से एक किलोग्राम अधिक भार होने पर 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क चुकाने के निर्देश श्रद्धालुओं के गले नहीं उतर रहे हैं।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • मंडी में तेंदुए का सफल रेस्क्यू:आबादी क्षेत्र में पशुओं को बना रहा था शिकार, दो टीमें कैमरों से कर रही थीं निगरानी

    मंडी जिले के राव-नसलोह क्षेत्र में पशुधन का लगातार शिकार कर रहे एक तेंदुए को वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद मंडी वन मंडल ने वैज्ञानिक और डेटा आधारित तरीके से पूरे क्षेत्र की निगरानी शुरू की थी। वन विभाग के अनुसार, पूरे अभियान में मानव सुरक्षा और वन्यजीव के सुरक्षित प्रबंधन को प्राथमिकता दी गई। यह रेस्क्यू ऑपरेशन तकनीक, फील्ड निगरानी, जीआईएस विश्लेषण और विशेषज्ञ परामर्श के समन्वित इस्तेमाल का एक सफल उदाहरण रहा। पकड़ने के लिए बनाई गई थी दो टीमें यह ऑपरेशन मंडी वन मंडल के मंडल वन अधिकारी संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में तथा सहायक वन संरक्षक नवजोत सिंह मियां के समन्वय एवं पर्यवेक्षण में चलाया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी मंडी अजय चंदेल की अध्यक्षता में दो फील्ड टीमें गठित की गईं, जिनकी कमान वन खंड अधिकारी चिंता देवी और कमल सिंह को सौंपी गई थी। इन टीमों ने दिन-रात गश्त कर तेंदुए के पदचिह्न, स्कैट, स्क्रैपिंग मार्क्स और पशुधन के शिकार वाले स्थानों जैसे महत्वपूर्ण संकेतों को रिकॉर्ड किया। इन स्थानों को Google Earth पर जियो-रेफरेंस करके तेंदुए के संभावित मूवमेंट कॉरिडोर और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई। पांच कैमरे लगाकर किया गया ट्रैप इसके बाद, रणनीतिक स्थानों पर पांच कैमरा ट्रैप लगाए गए। कैमरों से मिली तस्वीरों और वीडियो के आधार पर तेंदुए की आवाजाही, उसके सक्रिय होने का समय और संभावित रास्तों का पता लगाया गया। ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए देहरादून स्थित वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर दो उपयुक्त स्थानों पर पिंजरे लगाए गए। लगातार निगरानी और वैज्ञानिक तरीके से की गई ट्रैप प्लेसमेंट रणनीति के परिणामस्वरूप, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेंदुआ पिंजरे में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। वन विभाग ने उसे सुरक्षित रूप से अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।
  • रौनाही टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग में 2 गिरफ्तार:3 आरोपी अभी फरार हैं, 4 बस्ती जिले के और एक सिद्धार्थनगर का

    अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों आदर्श सिंह और दीपेश तिवारी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 25-26 अगस्त की रात बिना नंबर की काली थार गाड़ी से पांच लोग लखनऊ की तरफ से बस्ती जा रहे थे। रौनाही टोल प्लाजा पहुंचने पर आरोपियों ने बैरियर तोड़ दिया। टोल कर्मचारियों ने जब गाड़ी को रोककर टोल टैक्स मांगा तो विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपियों में से एक व्यक्ति ने तमंचे से गोली चला दी। गोली टोल प्लाजा पर मौजूद सुफियान नाम के व्यक्ति को लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काली थार भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल चार आरोपी बस्ती जनपद और एक आरोपी सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
  • हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ का भी खतरा- जानें पूरी खबर

    हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ का भी खतरा- जानें पूरी खबर

    मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बारिश

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन के मौके पर आज मौसम मिलाजुला रहने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, लेकिन राहत की बात है कि आज किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी और मध्य पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। 29 और 30 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

    31 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 31 अगस्त, 1 और 2 सितंबर को कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 31 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मंडी में भी बारिश बढ़ने का अनुमान है।

    पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। नाहन में सबसे ज्यादा 41.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा धौलाकुआं में 31.5 एमएम, ऊना में 9.6 एमएम और शिमला में 1.2 एमएम बारिश हुई। वहीं, ऊना में प्रदेश का सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

    31 अगस्त के बाद अगर बारिश का दौर तेज होता है तो प्रदेश के तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। यानी आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और कई इलाकों में बारिश के साथ ठंडक भी बढ़ सकती है।

  • सादाबाद में रक्षाबंधन पर कुश्ती दंगल:कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच; लोगों ने तालियां बजाकर जोश बढ़ाया

    रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सादाबाद का आगरा रोड स्थित बैजनाथ मंदिर परिसर रोमांचक कुश्ती मुकाबलों का गवाह बना। शुक्रवार को रामलीला समिति के तत्वावधान में यहाँ एक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसने पूरे इलाके में खेल और उत्साह का माहौल बना दिया। दंगल के अखाड़े में सिर्फ क्षेत्रीय पहलवानों ने ही नहीं, बल्कि बाहरी शहरों और कई अन्य राज्यों से आए नामी पहलवानों ने भी अपना दम-खम दिखाया। अखाड़े की मिट्टी पर पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देते हुए मल्ल विद्या के शानदार दांव-पेच दिखाए। जैसे-जैसे मुकाबले अपने चरम पर पहुंचे, वहां मौजूद भारी भीड़ का उत्साह भी बढ़ता गया। हर अच्छे दांव पर दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का जोश बढ़ाया। युवाओं को मिलती है प्रेरणा अखाड़े में जीत दर्ज करने वाले विजेता पहलवानों का आयोजकों और दर्शकों ने जमकर उत्साहवर्धन किया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि कुश्ती भारत का पारंपरिक खेल है। ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में मल्ल विद्या को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को मोबाइल-टीवी से निकालकर मैदान और खेलों की तरफ प्रेरित करना है। आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान इस भव्य और सफल कुश्ती दंगल के आयोजन में श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष गुन्नू कौशिक के साथ-साथ धर्मेंद्र गौतम, दीपक दीक्षित, अंकित उपाध्याय, जयदीप चौधरी, शरद गुप्ता और अनिल पाराशर का विशेष सहयोग रहा।
  • वोल्वो बस में लाखों का चिट्टा लेकर हिमाचल पहुंचे चार पंजाबी, सप्लाई करने से पहले ही धरे

    वोल्वो बस में लाखों का चिट्टा लेकर हिमाचल पहुंचे चार पंजाबी, सप्लाई करने से पहले ही धरे

    158 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के चार युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के विशेष जांच दल (SDT) ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए कुल 158 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई में पंजाब के तरनतारन जिले से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी वोल्वो बसों में सवार होकर हिमाचल पहुंचे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे हिमाचल में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

    बिलासपुर पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयां कीं। पहली कार्रवाई घुमारवीं थाना क्षेत्र में बालोह-मल्यावर लिंक रोड पर की गई। पुलिस की विशेष जांच टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका। बस की तलाशी के दौरान दो यात्रियों के कब्जे से 104 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

    यह भी पढ़े :

    आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह उर्फ राणा (40) और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श (22) के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले बताए गए हैं। बरामद नशीले पदार्थ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ घुमारवीं पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस की दूसरी कार्रवाई स्वारघाट थाना क्षेत्र में कैचीमोड़ फोरलेन फ्लाईओवर के पास टनल नंबर-1 के समीप हुई। यहां किरतपुर से मंडी-भराड़ी की तरफ जा रही एक अन्य वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार जगजीत सिंह (21) और सुखविंद्र सिंह (48) के पास से 54 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपी भी पंजाब के तरनतारन जिले के डल्ल गांव के रहने वाले बताए गए हैं। इस मामले में स्वारघाट थाना में एफआईआर दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

    यह भी पढ़ें : हिमाचल: 

    एक ही जिले में दो अलग-अलग वोल्वो बसों से बड़ी मात्रा में चिट्टा बरामद होने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

    यह भी पढ़ें : 

    चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस नशे की खेप के स्रोत, संभावित खरीदारों और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या आरोपियों का आपस में या किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से संबंध है।

    एसपी अभिषेक धीमान के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने पिछले दो महीनों के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 67 मामले दर्ज किए हैं, जबकि 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी अवधि में पुलिस ने करीब 1.2 किलोग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से जिले में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसता जा रहा है।

    यह भी पढ़ें : 

    पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष के शुरुआती छह महीनों में भी बिलासपुर जिले में करीब 300 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने अन्य राज्यों से जुड़े 15 प्रमुख सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी को केवल छोटे स्तर के आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि सप्लाई चेन और बड़े नेटवर्क तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : 

    एसपी अभिषेक धीमान ने कहा कि बिलासपुर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है। पुलिस का लक्ष्य नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क को पकड़ना है। दो वोल्वो बसों में कार्रवाई कर 158 ग्राम चिट्टा बरामद करने की यह कार्रवाई इसी अभियान की बड़ी कड़ी मानी जा रही है। अब पुलिस की पूछताछ से यह सामने आने की उम्मीद है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

  • अंब अंदौरा स्टेशन पर अचेत मिला युवक, मौत:बेहोशी का हालत में पहुंचाया अस्पताल, रास्ते में दम तोड़ा, शिनाख्त नहीं

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंतर्गत आते अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक वाकया सामने आया। यहां रेलवे स्टेशन परिसर में एक करीब 35 वर्षीय युवक अचेत (बेहोश) अवस्था में पाया गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत के असली कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और गहन जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। ओवरब्रिज के पास अचेत पड़ा था युवक रेलवे स्टेशन मास्टर रोहित झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 2:00 बजे स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों और लोगों ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के पास एक युवक बेसुध पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आपातकालीन स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया। इसके बाद युवक को तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित सिविल अस्पताल अंब में तैनात चिकित्सकों ने युवक की गहनता से जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्टेशन पर मौजूद लोगों के अनुसार, उक्त युवक सुबह से ही रेलवे स्टेशन परिसर में अकेला घूम रहा था और काफी समय तक उसे प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया था। दोपहर बाद वह अचानक प्लेटफॉर्म के नजदीक अचेत हो गया। लोगों ने उसे उठाने और होश में लाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक उसकी स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी।
    पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस अस्पताल से मिली सूचना के बाद रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए हुलिए के आधार पर आसपास के लोगों व स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही, युवक कहां से आया था और किसके साथ था, यह जानने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
  • पूर्व बार अध्यक्ष महिला वकील पर चाकू से हमला:संभल में साथी अधिवक्ता पर आरोप; थाने में रोकर बताई घटना

    संभल में बार एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष महिला अधिवक्ता अलका गोस्वामी पर चाकू से हमला किया गया। घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे बहजोई कस्बे में जिला मुख्यालय के पास हुई। महिला वकील ने साथी अधिवक्ता नीरज यादव और उनके पिता अमरपाल पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका थाने में रोते हुए वीडियो भी सामने आया है। चेंबर को लेकर विवाद का आरोप फतेहपुर शरीफ निवासी अलका गोस्वामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को वह अपने चेंबर में बैठी थीं। इसी दौरान यादव कॉलोनी निवासी नीरज यादव और उनके पिता अमरपाल वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी दी। चाकू से हमले में हाथ-कान में चोट अलका गोस्वामी के अनुसार, उन्होंने उसी दिन डीएम और एसपी से शिकायत की थी। शाम करीब 5 बजे नीरज यादव और उनके पिता ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें उनके हाथ और कान में चोट आई। चार घंटे थाने में बैठाने का आरोप हमले के बाद अलका अपने परिजनों और साथी अधिवक्ताओं के साथ बहजोई थाने पहुंचीं। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की। उन्हें करीब चार घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया। इसी दौरान उनका रोते हुए वीडियो सामने आया। तीन दिन से धमकी देने का आरोप महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि नीरज यादव और उनके पिता तीन दिन से उन्हें घेर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मेडिकल हुआ, रिपोर्ट दर्ज नहीं शुक्रवार शाम 4:30 बजे अलका गोस्वामी ने बताया कि पुलिस ने उनका मेडिकल करा लिया है। लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि चेंबर को लेकर नीरज यादव उनसे विवाद कर रहे हैं और उनके पिता भी धमकी दे रहे हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच शुक्रवार शाम 6 बजे थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि अलका शर्मा एडवोकेट की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला का मेडिकल कराया गया है।
  • हिमाचल में चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार; लाखों का सामान बरामद

    तीन घरों में एक साथ चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के संदिग्ध लोगों पर नजर रखी और कई सुराग जुटाए। जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया।