Blog

  • हिमाचल में आज हल्की बारिश के आसार:कोई अलर्ट नहीं, 4 दिन बाद भारी बरसात; 31 अगस्त से 2 सितंबर तक बरसेंगे बादल

    हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन के मौके पर मौसम मिलाजुला रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, आज किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। 29 और 30 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कांगड़ा-सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश 31 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने 31 अगस्त, 1 और 2 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 31 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि मंडी में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। ऊना में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। नाहन में 41.2 एमएम, धौलाकुआं में 31.5 एमएम, ऊना में 9.6 एमएम और शिमला में 1.2 एमएम बारिश हुई। ऊना में प्रदेश का सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 31 अगस्त के बाद बारिश बढ़ने पर तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है।
  • हापुड़ पुलिस ने 4 वर्षीय बच्चे को खोजा:गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई, परिजनों को सौंपा

    हापुड़ देहात पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चार वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार, चार वर्षीय बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया था। इसकी सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने तत्काल बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिसकर्मियों की तत्परता और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया। बच्चे को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, महिला हेड कांस्टेबल नीरा तोमर, महिला हेड कांस्टेबल सीमा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल देवी सिंह शामिल थे। टीम ने इस कार्य में पूरी तत्परता और संवेदनशीलता दिखाई। प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश पुलिस की प्राथमिकताओं में से एक है। ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यह दर्शाया कि समय पर सूचना मिलने और पुलिस के सक्रिय प्रयासों से गुमशुदा बच्चों को उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सकता है।
  • मोहाली में कार ने होटल संचालिका को उड़ाया, VIDEO:5 फीट ऊपर हवा में उछली, सड़क पर गिरते ही कई पलटियां खाईं, 20 मीटर तक घिसटी

    मोहाली के जीरकपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार करते वक्त महिला को टक्कर मार दी। घटना का 17 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर के बाद महिला बोनट पर आकर करीब 5 फीट ऊपर हवा में उछलती दिखाई देती है। इसके बाद वह सड़क पर गिरकर कई पलटी खाते हुए करीब 20 मीटर तक घिसटती चली जाती है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसने अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान हादसा देविंदर कौर के नाम से हुई, वह हिमाचल की रहने वाली थीं। दविदर कौर अपनी बहन प्रीति के साथ ढकोली में ‘पिंड पंजाबी ढाबा’ चलाती थी, इसके सामने ही एन्क्लेव में उनका ‘पाकीजा होटल’ भी है। ढाबा बंद करने के बाद दविंदर पैदल होटल की तरफ जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। जानिए वीडियो में क्या दिख रहा.. घटना से जुड़ा एक 17 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें हाईवे पर वाहन गुजरते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार कार आती है, सड़क पर जा रही महिला को टक्कर मार देती है। जिससे महिला कार के बोनट पर आ जाती और करीब कार से 5 फीट ऊपर हवा में उछती है, फिर सड़क पर गिर जाती है और कई पलटी खाते हुए करीब 20 मीटर पर घसिटते हुए चली जाती है। हादसे की आवाज सुनकार कर मौके पर मौजूद लोग भी वहां पहुंच जाते हैं। अब पूरा मामला जानिए 4 पॉइंट में… *************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी इंफ्लुएंसर को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया: दो साथी बुलाकर ले गए थे; मां बोली- खरड़ पुलिस ने न बयान लिए, न FIR की पंजाबी इंफ्लुएंसर की हत्या कर दी गई, जिसकी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि 3 जुलाई की देर रात उसके दो जानकार उसे सेक्टर-34 स्थित शराब के ठेके के पास से गाड़ी में बैठाकर मोरिंडा ले गए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
  • महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:हापुड़ देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शरीफ को दबोचा

    हापुड़ देहात पुलिस ने एक महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शरीफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी ग्राम असौड़ा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। उसे ततारपुर चौराहे के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत पर थाना हापुड़ देहात में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम को आरोपी के ततारपुर चौराहे के आसपास होने की सूचना मिली। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर नामजद आरोपी शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। थाना हापुड़ देहात के प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर रही है और किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की विवेचना नियमानुसार की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की भी जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा ने सैनिकों को बांधी राखी:ARTRAC शिमला में मनाया रक्षाबंधन पर्व; कहा-राखी स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक

    भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल ने शुक्रवार को शिमला के ARTRAC, सेंट थॉमस स्कूल के सामने सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सैनिकों को तिलक लगाया, उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और देशभक्ति का भाव प्रदर्शित हुआ। डेजी ठाकुर ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक प्रत्येक भारतीय परिवार का अभिन्न अंग हैं। उन्हीं की बदौलत देशवासी अपने घरों में सुरक्षित और निश्चिंत होकर त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विपरीत मौसम में राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं फौजी उन्होंने आगे कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। डेजी ठाकुर ने यह भी उल्लेख किया कि सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों और विपरीत मौसम में राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सैनिकों और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ कर्तव्य, सुरक्षा और विश्वास का संदेश देता है। महिला मोर्चा इस पर्व के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सद्भाव और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। अंत में, डेजी ठाकुर ने सभी सैनिकों और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। सैन्य जवानों को राखी बांधने की PHOTOS–
  • कासगंज-मथुरा ट्रेन का मार्ग विस्तार हुआ:अछनेरा तक अस्थायी रूप से बढ़ी, 1 सितंबर से लागू

    कासगंज। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने 55339/55340 कासगंज-मथुरा जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी का मार्ग अस्थायी रूप से अछनेरा तक बढ़ा दिया है। यह विस्तार 1 सितंबर से 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। रेलवे के इस निर्णय से कासगंज और आसपास के यात्रियों को अछनेरा तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी। कासगंज से रात 9:25 बजे रवाना होगी ट्रेन
    मार्ग विस्तार के तहत 55339 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी 1 सितंबर से 31 दिसंबर 2026 तक कासगंज से रात 9:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात 11:50 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद रात 12:15 बजे भैंसा और 12:27 बजे परखम से रवाना होकर अगले दिन सुबह 1 बजे अछनेरा पहुंचेगी।
    अछनेरा से सुबह 4:20 बजे होगी वापसी
    वापसी यात्रा में 55340 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी 2 सितंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक अछनेरा से सुबह 4:20 बजे चलेगी। ट्रेन सुबह 4:35 बजे परखम और 4:47 बजे भैंसा से रवाना होगी। इसके बाद सुबह 5:30 बजे मथुरा जंक्शन से चलकर सुबह 8:40 बजे कासगंज पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी की जानकारी
    पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने गोरखपुर में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ट्रेन के मार्ग विस्तार की जानकारी दी। रेलवे के अनुसार, यह व्यवस्था निर्धारित अवधि के लिए अस्थायी रूप से लागू की गई है।
  • हिमाचल में व्यक्ति पर भालू ने किया हमला:बाग में काम कर रहा था, गंभीर चोटें आईं; बगीचों में जाने से डर रहे ग्रामीण

    हिमाचल प्रदेश के रामपुर स्थित सराहन वन परिक्षेत्र के थड़ा गांव में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम सुभाष चंद्र (पुत्र दौलत राम) अपने सेब के बगीचे में देखरेख का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रामपुर रेफर कर दिया घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल सुभाष चंद्र को तुरंत सराहन अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रामपुर रेफर कर दिया। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल भालू के इस हमले के बाद थड़ा गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। इन दिनों सेब का सीजन होने के कारण ग्रामीण अपने बगीचों में काम कर रहे हैं, जिससे जंगली जानवरों की मौजूदगी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। भालू की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, भालू की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
  • महिला की मौत पर भड़की कांग्रेस, न्यायिक जांच की मांग:ग्राउंड पर बिखरीं मासूमों की चप्पलें और महिला की मौत सुनियोजित लूट का परिणाम: डॉ. केबी त्रिपाठी

    “निश्चित तौर पर यह बहुत ही पीड़ादायक मंजर है। मैं यहां देख रहा हूं कि हजारों की संख्या में माताओं-बहनों और छोटे-छोटे मासूम बच्चों की चप्पलों के ढेर लगे हुए हैं। लेकिन मेरा सवाल यह है कि आखिर इस जर्मन हैंगर, इतने बड़े होर्डिंग्स और भव्य आयोजन का पैसा आता कहां से है? कौन इसे फंड करता है? किसी भी निजी व्यक्ति में इतनी सामर्थ्य और ताकत नहीं है कि वह इतना बड़ा आयोजन करे, इतने बड़े टेंट लगवाए और हजारों लोगों को मिठाई, साड़ी व उपहार बांटे। दरअसल यह सुनियोजित लूट है और भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में इसी तरह लूट कर रही है।” यह तीखा हमला कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. के. बी. त्रिपाठी (गुरु जी) ने बरेली मेयर डॉ. उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम में मची भगदड़ और महिला की मौत के बाद बोला। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। निगम में 12% एडवांस कमीशन और स्मार्ट सिटी के बजट की बर्बादी
    डॉ. त्रिपाठी ने नगर निगम के कामकाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम में ठेका लेने जाने वाले ठेकेदारों से पहले 12% कमीशन लिया जाता है, तब उन्हें टेंडर डालने की अनुमति मिलती है। उसके बाद अन्य कमीशन तय होते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने डॉ. उमेश गौतम को मेयर चुना, लेकिन क्या इसीलिए चुना था कि स्मार्ट सिटी की तमाम योजनाएं धूल फांकती रहें? आज शहर में लगाने के नाम पर बजट खर्च हो रहा है और फिर उखाड़ने के नाम पर बजट बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया और सिविल सोसाइटी से अपील की कि वे इस बात की पड़ताल करें कि आखिर इतने बड़े कार्यक्रमों के लिए यह पैसा कहां से आ रहा है, क्योंकि केंद्र, प्रदेश, जिला पंचायत और नगर निगम में बैठी भाजपा की ‘फोर इंजन’ सरकार खुद तो इसकी कोई जांच कराएगी नहीं। 20 हजार की भीड़ जुटी, महिला की जान गई फिर भी अफसर बेखबर
    कांग्रेस प्रवक्ता ने जिला प्रशासन की भूमिका पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि एक मां की जान चली गई और दो मासूम बच्चों के भी दबकर मरने की चर्चा है। इसके बावजूद प्रशासन का रवैया पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि डीएम का यह कहना कि उन्हें कोई खबर नहीं है, बेहद आपत्तिजनक है। एसएसपी, एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट तक कह रहे हैं कि उन्हें जानकारी नहीं थी। त्रिपाठी ने सवाल किया कि क्या अफसरों की नाक के नीचे बिना अनुमति के 20 हजार लोग जुट जाते हैं, भगदड़ मच जाती है, मौतें हो जाती हैं और साहब बेखबर रहते हैं? क्या बरेली क्लब और मेला ग्राउंड प्रबंधन ने भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया? जब विपक्ष सवाल उठाता है तो कहा जाता है कि लाशों पर राजनीति हो रही है। बिना पोस्टमॉर्टम शव मैनेज करने का आरोप, FIR की मांग
    डॉ. त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में मामले को रफा-दफा करने का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष स्तर के लोग मामले को मैनेज करने में जुटे रहे, जिसके चलते मृतका का पोस्टमॉर्टम तक नहीं कराया गया और न ही अभी तक कोई एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लाशों पर खेलने वाले लोग याद रखें कि ‘समय की लाठी’ बहुत चुपचाप और बेहद खतरनाक तरीके से चलती है। विपक्ष पर पहरा, सत्ता पक्ष को नियमों की अनदेखी की छूट
    प्रशासन के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए त्रिपाठी ने कहा कि विपक्ष को तो कोई छोटी बैठक या प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी अनुमति नहीं मिलती और सिटी मजिस्ट्रेट तुरंत पहुंच जाते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों को जांच के नाम पर महीनों सील रखा गया और परेशान किया गया, लेकिन यहां इतनी बड़ी त्रासदी और महिला की मौत के बाद भी अफसर आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पहले अपनी नीतियों से जनता को गरीब बनाया जाता है और फिर फ्री का प्रलोभन देकर उनकी जान जोखिम में डाल दी जाती है। इस पूरे घटनाक्रम और मैदान में बिखरी हजारों चप्पलों की सीधी जिम्मेदारी बरेली प्रशासन और मेयर की है।
  • Etawah News: राखी पर भाई की कलाई सूनी रह गई… कार में मिला ADM के भाई का शव, सरकारी स्कूल में थे शिक्षक

    Etawah News: रक्षाबंधन के त्योहार पर जब परिवार खुशियां मना रहा था, उसी समय उत्तर प्रदेश के इटावा से एक दुखद खबर सामने आई. भरथना थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सरकारी शिक्षक संजीव यादव का शव उनकी कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. संजीव यादव औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय चिमकुनी में शिक्षक थे. वह पिछले कुछ वर्षों से भरथना में किराये के कमरे में रह रहे थे. उनके बड़े भाई सुखवीर सिंह यादव महोबा जिले में एडीएम के पद पर तैनात हैं. भाई की मौत की सूचना मिलने के बाद वह इटावा पहुंचे.

    कार में मिला शिक्षक का शव

    शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे भरथना के स्टेशन रोड इलाके में संजीव यादव की कार खड़ी दिखाई दी. मकान मालिक ने जब कार के अंदर देखा तो शिक्षक का शव पड़ा हुआ था. इसके बाद उन्होंने तत्काल संजीव के परिजनों और पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही भरथना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार और घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और नमूने जुटाए.

    ये भी पढे़ं-

    करीब 3 साल से भरथना में रह रहे थे

    संजीव यादव मूल रूप से औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंतुआ के रहने वाले थे. परिजनों के मुताबिक, वह करीब चार साल से सरकारी शिक्षक के रूप में नौकरी कर रहे थे. संजीव पिछले करीब तीन वर्षों से भरथना के स्टेशन रोड इलाके में किराये के कमरे में रह रहे थे. वह रोजाना अपनी कार से स्कूल आते-जाते थे. बताया गया कि उनकी पत्नी संध्या और बेटी की पढ़ाई इटावा शहर में होती है. इसी वजह से दोनों इटावा शहर में रहते थे, जबकि संजीव भरथना में रहकर स्कूल की नौकरी करते थे.

    रक्षाबंधन के दिन मिली मौत की खबर

    रक्षाबंधन के दिन संजीव की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. पत्नी, बेटी, बहन, माता-पिता और दूसरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोग पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और संजीव की मौत की वजह जानने के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. घटना के बाद गांव और परिवार में भी शोक का माहौल है.

    ये भी पढे़ं-

    एडीएम भाई पहुंचे इटावा

    संजीव के बड़े भाई सुखवीर सिंह यादव महोबा में एडीएम के पद पर तैनात हैं. भाई की मौत की जानकारी मिलते ही वह इटावा पहुंचे. उन्होंने पोस्टमार्टम गृह में डॉक्टरों से बातचीत की और पुलिस अधिकारियों से भी घटना की जानकारी ली. सुखवीर सिंह यादव ने मीडिया के सामने कोई बयान देने से इनकार किया. हालांकि, ऑफ कैमरा उन्होंने भाई की मौत पर गहरा दुख जताया. उन्होंने बताया कि संजीव उनके इकलौते छोटे भाई थे और दोनों के बीच नियमित बातचीत होती थी.

    2 दिन पुराना बताया जा रहा शव

    पुलिस की शुरुआती जांच में शव करीब दो दिन पुराना होने की आशंका जताई गई है. हालांकि संजीव की मौत कब और किस परिस्थिति में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है. फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आने की उम्मीद है.

    परिवार ने विवाद से किया इनकार

    परिवार के मुताबिक, संजीव का किसी से कोई विवाद नहीं था. वह शांत स्वभाव के थे और अपने काम से मतलब रखते थे. एडीएम भाई ने ऑफ कैमरा बताया कि कुछ दिन पहले भी उनकी संजीव से बातचीत हुई थी. उस दौरान संजीव ने उनसे मिलने आने की बात कही थी. परिवार ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. मौत की असली वजह सामने आने का इंतजार किया जा रहा है.

    हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

    भरथना पुलिस इस मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है. कार और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कराई जा रही है. पुलिस फिलहाल मौत को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • चंबा: भद्रवाह से भरमौर पहुंचा पहला जत्था, जन्माष्टमी पर पहुंचेंगे पवित्र मणिमहेश

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

     जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से चंबा होते हुए अब श्रद्धालुओं का जत्था उपमंडल भरमौर पहुंचा है। माता भरमाणी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु भरमौर हेलीपैड में दो दिन तक डेरा लगाने के बाद जन्माष्टमी पर पवित्र डल में डुबकी लगाएंगे।


    विज्ञापन

    वर्षों से चली आ रही पुरानी परंपरा के अनुसार भद्रवाह और डोडा से मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालु पहला डेरा चंबा में लगाते हैं। यहां पर विधि-विधान से अपने देव चिह्न चौगान में स्थापित करने के बाद मुख्यालय में स्थित मंदिरों के दर्शन करने के बाद भरमौर के लिए कूच करते हैं।

    विज्ञापन

    इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए भद्रवाह से पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था भरमौर उपमंडल पहुंचा। शुक्रवार सुबह वाहनों और पैदल 100 लोगों का जत्था भद्रवाह से भरमौर पहुंचा। हेलीपैड में अपने देव चिह्न स्थापित करने के बाद श्रद्धालु माता भरमाणी के दर्शनों को पहुंचे। जहां से पैदल फिर से हेलीपैड में उन्होंने डेरा जमाया।

    विज्ञापन

    विज्ञापन

    श्रद्धालुओं में शामिल विनय कुमार, राजीव कुमार, शेखर, सूरज ने बताया कि यह जत्था जन्माष्टमी पर्व पर डलझील में डुबकी लगाएगा। कहा कि पिछले साल आपदा के कारण हजारों शिव भक्त मणिमहेश यात्रा नहीं कर पाए थे।

    भद्रवाह और डोडा से आए जत्थों को भी चंबा से लौटना पड़ा था। लेकिन, इस बार श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। भगवान शंकर के पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन करने और अपनी मन्नत पूरी करने के लिए श्रद्धालु पिछले साल की तुलना में अधिक संख्या में यात्रा पर जाएंगे।

     

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .