खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा 15 दिन के अंतराल के बाद पहली सितंबर से फिर बहाल होने जा रही है। इंडिगो ने सप्ताह में चार दिन उड़ानें संचालित करने का शेड्यूल जारी किया है, जिससे यात्रियों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बरसात के मौसम में हवाई सेवा बंद थी। अब विमानन कंपनी इंडिगो ने इस हवाई रूट पर दोबारा उड़ानें शुरू करने का शेड्यूल तय कर दिया है। कंपनी सप्ताह में चार दिन धर्मशाला और चंडीगढ़ के बीच हवाई सेवा उपलब्ध करवाएगी। वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के मुताबिक यह उड़ानें सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को धर्मशाला (गगल एयरपोर्ट) से चंडीगढ़ के लिए संचालित होंगी।
विमान दोपहर 1:10 बजे गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगा। वहीं, चंडीगढ़ से वापसी की उड़ान दोपहर 2:45 बजे होगी। इस दौरान यात्रियों से 3,500 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक किराया भरना होगा। करीब 15 दिन तक हवाई सेवा बंद रहने के कारण यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ रहा था। धर्मशाला-चंडीगढ़ रूट बंद होने से सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को उठानी पड़ी, जिन्हें चंडीगढ़ से आगे दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू समेत अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी होती है। सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचने में अधिक समय लगने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ रहा था।
वहीं अब विमानन कंपनी इंडिगो की सेवा दोबारा शुरू होने से धर्मशाला एयरपोर्ट की हवाई कनेक्टिविटी में सुधार होगा। चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान मिलने से यात्रियों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस रूट की उड़ान बहाल होने का इंतजार कर रहे यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा धर्मशाला और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों के लिए भी चंडीगढ़ हवाई कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण है। इससे होटल, टैक्सी और पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .
Leave a Reply