Category: himachal

  • नेपाल त्रासदी: ऊना का इंजीनियर लापता, हिमाचल सरकार ने हर जिले में बनाए कंट्रोल रूम

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

     नेपाल में आई बाढ़ और तबाही के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का एक युवक लापता हो गया है। मैहतपुर बसदेहड़ा निवासी सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट में मेकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। त्रासदी के बाद से परिजन उससे संपर्क करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। उधर, नेपाल में फंसे हिमाचल के लोगों और उनके परिजनों की मदद के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। जिला प्रशासन को नेपाल में मौजूद हिमाचलियों की स्थिति पर नजर रखने और किसी भी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

     15 अगस्त को ही नेपाल वापस गया था सुखविंद्र

    सुखविंद्र के पिता हुसन लाल ने बताया कि उनका बेटा पहले भूटान में नौकरी करता था। बाद में कंपनी ने उसे नेपाल भेज दिया। सुखविंद्र करीब तीन महीने की छुट्टी के बाद 15 अगस्त को ही नेपाल वापस गया था। हुसन लाल के अनुसार उनका एक भतीजा भी काठमांडो में रहता है, जिससे बातचीत हो रही है, लेकिन सुखविंद्र से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दुबई में रह रहा उनका बड़ा बेटा भी भाई की तलाश में काठमांडो पहुंच गया है और अपने स्तर पर उसकी जानकारी जुटा रहा है। सुखविंद्र शादीशुदा है और उसका करीब पौने दो साल का बेटा है। 

    सूचना उच्च अधिकारियों को दी: एसडीएम

    एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने बताया कि सुखविंद्र के लापता होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में संबंधित मंत्रालय से भी संपर्क किया है। वहीं, चंबा जिले के सलूणी के सलमान खान ने नेपाल में सुरक्षित होने की सूचना अपनी मां को फोन पर दी है। युवक नेपाल में एक निजी प्रोजेक्ट में काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि उसका कार्यस्थल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दूसरी ओर है, वह टनल में होने के चलते सुरक्षित है। 

    विदेश मंत्रालय, काठमांडो में भारतीय दूतावास से संपर्क में : राणा

    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों तक राहत एवं बचाव सहायता पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित हिमाचल वापस लाने की है। सरकार विदेश मंत्रालय और काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर रही है। हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय किए गए हैं। इनके माध्यम से नेपाल में रह रहे हिमाचल के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    नेताओं से मिली मदद की उम्मीद

    हुसन लाल ने बताया कि अभी तक प्रशासन ने परिवार से संपर्क नहीं किया है। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं से उन्होंने बात की है। नेताओं ने सुखविंद्र की फोटो और त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी परिवार से मांगी है ताकि प्रदेश सरकार के माध्यम से नेपाल में संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर उसकी तलाश करवाई जा सके। चिंतित पिता हुसन लाल ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से उनके बेटे की तलाश के लिए नेपाल सरकार और संबंधित एजेंसियों से तत्काल संपर्क करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी तरह की अफवाह नहीं बल्कि अपने बेटे की सुरक्षित होने की खबर का इंतजार है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सुखविंद्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • हिमाचल- महिलाओं ने सैनिकों को बांधी राखी:ARTRAC शिमला में मनाया रक्षाबंधन पर्व; कहा-राखी स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक

    शिमला की महिलाओं ने शुक्रवार को ARTRAC, सेंट थॉमस स्कूल के सामने सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सैनिकों को तिलक लगाया, उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और देशभक्ति का भाव प्रदर्शित हुआ। डेजी ठाकुर ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक प्रत्येक भारतीय परिवार का अभिन्न अंग हैं। उन्हीं की बदौलत देशवासी अपने घरों में सुरक्षित और निश्चिंत होकर त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विपरीत मौसम में राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं फौजी उन्होंने आगे कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। डेजी ठाकुर ने यह भी उल्लेख किया कि सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों और विपरीत मौसम में राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सैनिकों और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ कर्तव्य, सुरक्षा और विश्वास का संदेश देता है। महिला मोर्चा इस पर्व के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सद्भाव और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। अंत में, डेजी ठाकुर ने सभी सैनिकों और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। सैन्य जवानों को राखी बांधने की PHOTOS–
  • हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- बिजली बोर्ड के चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों को 20 करोड़ का एरियर जारी

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के चतुर्थ श्रेणी के सभी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को बकाया एरियर का भुगतान कर दिया गया है। सरकार ने इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपये की राशि जारी कर लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशनरों ने अपना जीवन बिजली बोर्ड की सेवा में समर्पित किया है। उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।


    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनकी लंबित वित्तीय देनदारियों के निपटारे के लिए लगातार कदम उठा रही है। सुक्खू ने कहा कि सरकार हर कर्मचारी और पेंशनर परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देय वित्तीय लाभ समय पर मिलें, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। 

    डाडासीबा में मछुआरा सम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम सुक्खू

     मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को जिला कांगड़ा के डाडासीबा में मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि वितरण एवं मछुआरा सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शनिवार सुबह शिमला से डाडासीबा जाएंगे। दोपहर बाद डाडासीबा से नादौन पहुंचेंगे। नादौन में सरकारी स्कूल के नए भवन की आधारशिला रखेंगे। रात्रि विश्राम नादौन में रहेगा। रविवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री कांगू में आयोजित जन स्वास्थ्य शिविर में भाग लेंगे। दोपहर को देहरा में मछुआरा सम्मान निधि वितरण एवं मछुआरा सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम चार बजे मुख्यमंत्री शिमला वापस लौटेंगे। 

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • हिमाचल: नेपाल बाढ़ के बाद राज्य सरकार अलर्ट, हर जिले में बनाए कंट्रोल रूम; ऊना का युवक लापता

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    पाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। प्रदेश में हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, ताकि नेपाल में फंसे हिमाचल के लोगों और उनके परिजनों को समय पर मदद उपलब्ध करवाई जा सके। जिला प्रशासन को स्थिति पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल सरकार की ओर से जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम का मुख्य उद्देश्य नेपाल में मौजूद हिमाचलियों से संबंधित सूचनाओं का संकलन करना और जरूरत पड़ने पर उनके परिजनों तक जानकारी पहुंचाना है।

    जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएगा। नेपाल में संचार व्यवस्था प्रभावित होने और कई इलाकों में संपर्क टूटने के कारण लापता लोगों की जानकारी जुटाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की व्यवस्था से सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी आने की उम्मीद है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक डाॅ. पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों तक राहत एवं बचाव सहायता पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित हिमाचल वापस लाने की है।

    नेपाल बाढ़ के बाद ऊना का सुखविंद्र लापता, तीन दिन से नहीं मिली खबर

    नेपाल में आई बाढ़ की त्रासदी ने मैहतपुर बसदेहड़ा के एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड-8 निवासी हुसन लाल का छोटा बेटा सुखविंद्र, जो नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मेकेनिकल इंजीनियर के तौर पर काम करता है, बाढ़ आने के बाद से लापता है। परिवार की ओर से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सुखविंद्र से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। इससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। हुसन लाल ने बताया कि उनका बेटा पहले भूटान में नौकरी करता था। इसी कंपनी ने बाद में उसे नेपाल भेज दिया था। सुखविंद्र तीन महीने की छुट्टी लेकर घर आया था और 15 अगस्त को ही ड्यूटी के लिए नेपाल वापस गया था।

    सुखविंद्र का पौने दो साल का बेटा

    इसके कुछ दिन बाद नेपाल में बाढ़ की भयावह खबर सामने आई। परिवार ने जब बेटे से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन नहीं लगा। इसके बाद से परिवार लगातार उसकी खबर मिलने का इंतजार कर रहा है। हुसन लाल ने बताया कि उनका एक भतीजा भी काठमांडू में है, जिससे संपर्क हो रहा है। उनका बड़ा बेटा, जो दुबई में रहता है, वह भी सुखविंद्र की तलाश में काठमांडू पहुंच गया है। वहां वह अपने स्तर पर भाई की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है लेकिन अभी तक सुखविंद्र का कोई पता नहीं चल पाया है। सुखविंद्र शादीशुदा है और उसका करीब पौने दो साल का बेटा भी है। परिवार को लगातार इस बात की चिंता सता रही है कि आखिर सुखविंद्र इस समय कहां है और किस स्थिति में है।

    नेताओं से मिली मदद की उम्मीद

    हुसन लाल ने बताया कि अभी तक प्रशासन ने परिवार से संपर्क नहीं किया है। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं से उन्होंने बात की है। नेताओं ने सुखविंद्र की फोटो और त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी परिवार से मांगी है ताकि प्रदेश सरकार के माध्यम से नेपाल में संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर उसकी तलाश करवाई जा सके। चिंतित पिता हुसन लाल ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से उनके बेटे की तलाश के लिए नेपाल सरकार और संबंधित एजेंसियों से तत्काल संपर्क करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी तरह की अफवाह नहीं बल्कि अपने बेटे की सुरक्षित होने की खबर का इंतजार है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सुखविंद्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • हिमाचल में फिर कहर बरसा सकता है मानसून: 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी; कई जिलों में बढ़ेगा खतरा

    हिमाचल में फिर कहर बरसा सकता है मानसून: 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी; कई जिलों में बढ़ेगा खतरा

    मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का बताया खतरा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून अब दोबारा सक्रिय होने की राह पर है और 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लगातार चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

    मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 30 अगस्त से बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी, जबकि 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा गिरने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी का खतरा भी बढ़ गया है।

    पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मानसून की रफ्तार अपेक्षाकृत कमजोर थी। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहा। अब मौसम विभाग के अनुसार मानसून गतिविधियां दोबारा तेज होने की संभावना है। 31 अगस्त, 1 सितंबर, 2 सितंबर और 3 सितंबर को हिमाचल में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कांगड़ा और सिरमौर समेत कुछ जिलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।

    यह भी पढ़ें :

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कांगड़ा, सिरमौर, मंडी और सोलन में बारिश का असर अपेक्षाकृत ज्यादा रह सकता है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान संवेदनशील पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    पहाड़ी राज्य हिमाचल में लगातार बारिश के कारण सबसे बड़ा खतरा भूस्खलन और अचानक बाढ़ का रहता है। भारी बारिश के दौरान पहाड़ी ढलानों से मलबा सड़कों पर आने, नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा होने की आशंका रहती है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान नदियों और स्थानीय नालों के आसपास जाने से बचने तथा खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। भारी बारिश से सड़कें फिसलन भरी होने के कारण वाहन चालकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें:

    मानसून के कहर के बीच प्रदेश में सड़क और बिजली व्यवस्था पहले से प्रभावित है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में करीब 70 सड़कें बंद थीं, जबकि लगभग 60 ट्रांसफार्मर और एक पेयजल योजना भी प्रभावित हुई थी। इनमें मंडी और कुल्लू में सबसे ज्यादा सड़कें बाधित बताई गई थीं। ऐसे में अब दोबारा बारिश तेज होने की संभावना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग और जिला प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें : 

    मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 30 अगस्त से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। 31 अगस्त से बारिश और तेज हो सकती है और सितंबर की शुरुआत में भी इसका असर बना रहेगा। यानी हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दे दिए हैं। कुछ दिनों की राहत के बाद अब मानसून दोबारा सक्रिय होने वाला है और अगले चार दिन प्रदेश के लिए मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

    बारिश के दौरान नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति और सड़क की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने को कहा गया है। प्रदेश में पहले ही मानसून के कारण कई स्थानों पर सड़क, बिजली और पेयजल सेवाएं प्रभावित हो चुकी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों की बारिश किसी नई चुनौती से कम नहीं होगी।

  • हिमाचल: त्योहार के दिन परिवार ने खो दिया जवान बेटा, दिहाड़ी लगाकर चलाता था घर; पसरा मातम

    हिमाचल: त्योहार के दिन परिवार ने खो दिया जवान बेटा, दिहाड़ी लगाकर चलाता था घर; पसरा मातम

    किराये के कमरे में गिरने से थम गई जवान बेटे की सांसें

    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिस परिवार में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक जवान बेटे की मौत की खबर पहुंची तो खुशियां मातम में बदल गईं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रोजी-रोटी कमाने हिमाचल आए एक प्रवासी मजदूर की सुजानपुर में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

    युवक पिछले कई वर्षों से सुजानपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिहाड़ी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह सुजानपुर में किराये के कमरे में रहता था। हादसे के बाद साथी मजदूर और स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    रक्षाबंधन से एक दिन पहले जैसे ही परिवार को जवान बेटे की मौत की सूचना मिली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस बेटे से परिवार को त्योहार पर बातचीत और खुशियां बांटने की उम्मीद थी, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। मृतक परिवार की रोजी-रोटी का सहारा था और मेहनत-मजदूरी करके अपने घर का खर्च चलाता था। हिमाचल में काम करके वह अपने परिवार के लिए पैसे भेजता था।

    यह भी पढ़ें : 

    पुलिस के अनुसार युवक बीते दिन अपने किराये के मकान में मौजूद था। इसी दौरान अचानक वह गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना का पता चलते ही उसके साथी मजदूर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तुरंत उठाया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। हालांकि सिर पर लगी चोट बेहद गंभीर थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें : 

    मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की चौरीचौरा तहसील के गांव नदुआ ज्ञानपार निवासी के रूप में हुई है। वह लंबे समय से हिमाचल में रहकर दिहाड़ी-मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुजानपुर और आसपास के क्षेत्रों में काम करके वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी अचानक मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।

    अस्पताल से सूचना मिलने के बाद सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के गृह जिले गोरखपुर में उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। अब परिजनों के हिमाचल पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें : हिमाचल: 

    पुलिस के अनुसार युवक की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। प्रारंभिक तौर पर गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। सुजानपुर पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर प्रदेश से हजारों किलोमीटर दूर हिमाचल पहुंचे इस मजदूर ने कई साल मेहनत करके अपने परिवार को संभाला। दिहाड़ी लगाकर मिलने वाली कमाई से घर का खर्च चलाने वाला यह युवक अब अचानक परिवार को हमेशा के लिए छोड़ गया। रक्षाबंधन से ठीक पहले आई मौत की खबर ने परिवार को ऐसा दर्द दिया है, जिसे भूल पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। एक तरफ बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही थीं, वहीं इस परिवार के हिस्से में जवान बेटे की मौत का दुख आ गया।

  • नगर निगम शिमला: 6205 बीघा जमीन पर बनेगा व्यावसायिक परिसर, पार्किंग शुल्क पर सदन में होगी चर्चा

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

     महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में स्मार्ट सिटी से तैयार पार्किंग के शुल्क पर चर्चा होगी। बैठक में निगम की खाली पड़ी संपत्तियों को लीज पर देने का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा नगर निगम शिमला शहर में खाली पड़ी 6205 बीघा जमीन पर व्यावसायिक परिसर बनाकर उनसे कमाई करने जैसे कामों को लेकर भी सदन में चर्चा करेगा।


    विज्ञापन

    शहर में नगर निगम की काफी जमीन खाली पड़ी है। महापौर का कहना है कि इसका सही इस्तेमाल कर कमाई की जा सकती है। इन पर क्या क्या निर्माण हो सकते हैं, इसके लिए लिए योजना तैयार की जाएगी। वहीं, कारोबारियों के लिए तैयार हो रही वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी इस बार भी चर्चा के लिए नहीं आएगी। सदन में पार्षद संपत्तियों से किराया और शेयर न मिलने के मुद्दे पर सवाल उठाएंगे। शहर में गहराए जलसंकट को लेकर भी पार्षद कंपनी से जवाब मांगेंगे। 

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • विदेश में पैसा कमाने का अवसर: दो लाख के करीब सैलरी; एक सितंबर तक करें आवेदन; सारी जानकारी बस एक क्लिक दूर

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए इजराइल में रोजगार का अवसर आया है। भारत सरकार के अधीन राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से होम बेस्ड केयरगिवर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले से इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।


    विज्ञापन

    जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की शुरुआत में दो वर्ष की अनुबंध अवधि होगी, जिसे नियमानुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    नर्सिंग से लेकर जीडीए, एएनएम और जीएनएम वालों के लिए मौका

    केयरगिवर पद के लिए अभ्यर्थी के पास केयरगिविंग सेवाओं से संबंधित कम से कम 990 घंटे का मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण, जिसमें ऑन-जॉब ट्रेनिंग यानी ओजेटी भी शामिल हो, होना चाहिए। इसके स्थान पर सक्षम भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र भी मान्य होगा। इसके अलावा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट या मिडवाइफरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हो सकते हैं। विभाग के अनुसार जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    विज्ञापन

    करीब 1.99 लाख रुपये बताया गया मासिक वेतन

    इन पदों के लिए कुल मासिक वेतन 6,443.85 न्यू इजरायली शेकेल (NIS) निर्धारित बताया गया है। वर्तमान विनिमय दर के आधार पर यह राशि करीब 1.99 लाख रुपये प्रतिमाह के बराबर बैठती है। हालांकि यह पूरी राशि सीधे इन-हैंड वेतन के रूप में नहीं मिलेगी। निर्धारित नियमों के तहत बीमा, आवास, भोजन और अन्य मदों में कटौती की जाएगी। इन कटौतियों के बाद वास्तविक इन-हैंड वेतन करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह रहने की जानकारी दी गई है।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • हिमाचल प्रदेश: तकलेच में सड़क से 30 मीटर नीचे खड्ड में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    उपतहसील तकलेच में पुल के समीप वीरवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार में सवार 64 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। घायल का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच में किया गया।


    विज्ञापन

    पुलिस के अनुसार कार संख्या एचपी 63सी-3943 (वेन्यू) को जगदीश चंद (40) पुत्र निका राम, निवासी थेड़ा, डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर चला रहे थे। उनके साथ उनके पिता निका राम (64) पुत्र डागू राम भी कार में सवार थे।

    विज्ञापन

    पुल के पास अनियंत्रित हुई कार

    बताया जा रहा है कि वीरवार रात करीब 8:30 बजे तकलेच में पुल के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में निका राम को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार चला रहे जगदीश चंद घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

    विज्ञापन

    विज्ञापन

    पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

    हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह जानकारी पुलिस थाना रामपुर के प्रभारी रमेश नेगी ने दी।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • हिमाचल का मौसम: 31 अगस्त से तीन सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन जिलों में खतरा

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। राज्य में 28 और 29 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके बाद 30 अगस्त से 3 सितंबर तक कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त, 1, 2 और 3 सितंबर को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।


    विज्ञापन

    मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में भी खास परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों के दौरान कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

    विज्ञापन

    इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

    जिलावार पूर्वानुमान में बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में 31 अगस्त से बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बताई गई है। कांगड़ा और सिरमौर में 1 सितंबर को भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मंडी और सोलन के लिए भी 1 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान दिया गया है। इसके मुकाबले ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में इस अवधि के दौरान बुलेटिन में भारी बारिश की अलग चेतावनी नहीं दी गई है, हालांकि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .