खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिमाचल ने 14वें वित्तायोग का पैसा विकास कार्यों में खर्च कर लिया है। पंचायतीराज विभाग की ओर से केंद्रीय मंत्रालय को उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा कर दिया है। अब केंद्र की ओर से पंचायतों को 16 वें वित्तायोग की पहली किस्त जारी होगी। पुराना पैसा खर्च न किए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने हिमाचल की किस्त रोक दी थी। अब केंद्र की गाइडलाइन की अनुसार विकास कार्यों की प्लान केंद्र को भेजा जा रहा है। 31 सितंबर तक विकास कार्यों के प्लान केंद्र को भेजने होंगे।
विज्ञापन
केंद्र से मिलने वाली 16वें वित्तायोग की पहली किस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास हो सकेगा। अगले महीने से पंचायतों में विभिन्न विकास कार्य तेजी से शुरू हो जाएंगे। पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर केंद्र सरकार की कड़ी नजर रहेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि धनराशि का उपयोग निर्धारित योजनाओं के अनुसार हो। किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सख्त निगरानी तंत्र स्थापित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक विकास संभव हो सकेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे| Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .
कुशीनगर एसपी केशव कुमार ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में फेरबदल किया। उन्होंने 7 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इनमें बहादुरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शशांक राय भी शामिल हैं। उन्हें चौकी प्रभारी के पद से हटाकर थाना तुर्कपट्टी भेजा गया है। बालू तस्करी रोकने के दौरान हुए थे घायल शशांक राय हाल ही में बालू तस्करी रोकने के मामले में चर्चा में आए थे। चेकिंग के दौरान बालू लदे ट्रक को रोकने की कोशिश की गई थी। इस दौरान ट्रक चालक ने एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया था। हादसे में शशांक राय भी घायल हुए थे। उन्होंने ही मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। तबादले की वजह जनहित और प्रशासनिक हित घटना के बाद अब शशांक राय का बहादुरपुर चौकी से तबादला किया गया है। हालांकि, पुलिस के तबादला आदेश में बालू तस्करी के मामले को वजह नहीं बताया गया है। आदेश में तबादले की वजह जनहित और प्रशासनिक हित बताई गई है। इन पुलिसकर्मियों का भी तबादला हेड कांस्टेबल विष्णुदत्त यादव और अभय शंकर पांडेय को थाना तमकुहीराज से पुलिस लाइन भेजा गया है। कांस्टेबल शशिकांत चौधरी को अहिरौली बाजार से पुलिस लाइन भेजा गया है। कांस्टेबल यशवंत यादव को कोतवाली पडरौना से पुलिस लाइन और रविंशंकर तिवारी को पटहेरवा से पुलिस लाइन भेजा गया है। महिला कांस्टेबल अनु पांडेय को पटहेरवा से थाना खड्डा भेजा गया है। पुलिस विभाग ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
रोज हमारे बाल गिरते हैं लेकिन अगर ऐसा ज्यादा हो तो ये हेयर फॉल कहलाता है. परेशानी या चिंता जब और बढ़ जाती है जब डैंड्रफ और हेयर फॉल एक साथ हो रहे हो. ये क्यों होता है, इस कंडीशन में क्या करना चाहिए, इस पर टीवी9 ने डॉक्टर आरजू पाहवा (कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, कैलाश दीपक हॉस्पिटल) से बातचीत की. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि अगर आपको एक ही समय पर डैंड्रफ और हेयर फॉल दोनों हो रहे हैं, तो सबसे पहले मैं यही कहूंगी कि घबराने की जरूरत नहीं है और यह मानकर न चलें कि एक ही समस्या दूसरी की वजह है.
डैंड्रफ अपने आप में आमतौर पर हमेशा के लिए बाल झड़ने का कारण नहीं बनता. हालांकि, जब स्कैल्प में बहुत ज्यादा खुजली होती है, तो हम बार बार उसे खुजलाने लगते हैं. इससे स्कैल्प में जलन और सूजन हो सकती है और ज्यादा गंभीर मामलों में बालों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे बाल ज्यादा झड़ सकते हैं.
सबसे पहले डैंड्रफ को करें कंट्रोल
इसलिए सबसे पहले हमें डैंड्रफ को कंट्रोल करना जरूरी है और उससे भी ज्यादा जरूरी है यह समझना कि इसकी वजह क्या है. जो चीज सामान्य डैंड्रफ जैसी दिख रही है, वह कभी कभी सेबोरिक डर्मेटाइटिस भी हो सकती है. यह स्किन की एक ऐसी समस्या है जिसमें स्कैल्प में खुजली, पपड़ी और कभी कभी चिपचिपापन भी हो सकता है. इसके अलावा स्कैल्प सोरायसिस, एक्जिमा और फंगल इंफेक्शन जैसी दूसरी समस्याएं भी डैंड्रफ जैसी दिख सकती हैं और इनके साथ हेयर फॉल भी हो सकता है.
अगर डैंड्रफ हल्का है, तो आप सेलेनियम या जिंक जैसे इंग्रीडिएंट वाला ओवर द काउंटर एंटी डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ लोगों को केटोकोनाजोल वाला एंटी फंगल शैंपू भी जरूरत पड़ सकता है. लेकिन अगर डैंड्रफ लगातार बना हुआ है या बहुत ज्यादा है, तो मैं डॉक्टर से सलाह लेने की बात कहूंगी. शैंपू को उसके निर्देश के अनुसार इस्तेमाल करें और स्कैल्प पर उसे काम करने के लिए जितनी देर रखने को कहा गया है, उतनी देर जरूर रखें.
भूल से भी न करें ये गलतियां
कृपया स्कैल्प को खुजलाने, बालों को जोर से ब्रश करने, बालों को बार बार खींचने या बहुत टाइट हेयरस्टाइल बनाने से बचें, क्योंकि इससे स्कैल्प में और जलन हो सकती है और बालों को नुकसान पहुंच सकता है. अगर बाल गुच्छों में झड़ रहे हैं, खुजली बहुत ज्यादा है, या डैंड्रफ ठीक होने के बाद भी हेयर फॉल जारी है, तो मैं आपको डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाने की सलाह दूंगी. ऐसे में हमें हेयर फॉल की कोई दूसरी वजह भी देखनी होगी, बजाय इसके कि हर बार इसका कारण सिर्फ डैंड्रफ को मान लिया जाए.
मेरठ के सरुरपुर थानाक्षेत्र के डाहर गांव में शुक्रवार रात 9 बजे युवक की चाकू से गोदकर, गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेराह बीच सड़क अज्ञात हमलावर आए और युवक को चाकू से गोदकर उसका गला रेत दिया। इतने पर भी हमलावरों को शांति नहीं मिली तो उन्होंने युवक को गोलियां मारी। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और खून देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस के साथ ही युवक के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात अभिजीत भी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच कर रहे हैं।
चित्रकूट में बारिश और जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने 29 अगस्त को सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया है। यह आदेश शुक्रवार को बीएसए रंजन शुक्ला ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर जारी किया। आदेश नगर क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों पर लागू होगा। जलभराव से आवागमन में परेशानी बारिश के कारण नगर क्षेत्र के कई रास्तों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। छोटे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आएंगे 29 अगस्त को छात्रों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, स्कूलों में तैनात शिक्षक और अन्य कर्मचारी अपने तय समय पर विद्यालय पहुंचेंगे। वे स्कूल में विभागीय और सरकारी काम पूरे करेंगे। बीएसए ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों और छात्रों तक अवकाश की जानकारी पहुंचाने को कहा गया है। बारिश से बढ़ा नदी-नालों का जलस्तर चित्रकूट में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रख रहा है। जरूरत पड़ी तो आगे भी लिया जा सकता है फैसला अधिकारियों के अनुसार छात्रों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। मौसम और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर आगे भी स्कूलों को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के गंगापुल पर शुक्रवार शाम 7 बजे चाइनीज मांझे की चपेट में आने से ट्रैवल एजेंसी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझा हेलमेट का शीशा खुला होने के कारण सीधे उसके गले और गाल में जा फंसा। हादसे में उसके आठ टांके लगे, जबकि बाइक पर बैठी उसकी मां भी मामूली रूप से घायल हो गईं। श्याम नगर के ए-ब्लॉक निवासी वरुण सिंह ट्रैवल एजेंसी संचालक हैं। रक्षाबंधन पर वह अपनी मां सरोज सिंह को लेकर उन्नाव के सोहरामऊ स्थित मामा कृष्णपाल सिंह के घर राखी बंधवाने गए थे। शाम को दोनों बाइक से कानपुर लौट रहे थे। जाजमऊ गंगापुल पर पहुंचते ही अचानक चाइनीज मांझा वरुण के गले और गाल में फंस गया। मांझे से कट लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में वरुण के गले और गाल से खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान घायल के आठ टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए। हादसे में वरुण की मां सरोज सिंह को भी मामूली चोटें आईं। हाल में हुई घटनाएं जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
लखनऊ में रक्षाबंधन पर 139 साल पुराना ऐतिहासिक दो दिवसीय दंगल शुक्रवार से शुरू हो गया। हर बार की तरह इस बार भी इसमें देशभर से 200 से ज्यादा पहलवान दांव आजमाने पहुंचे हैं। कैंट स्थित हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के ग्राउंड में अखाड़ा बना हुआ है। रक्षाबंधन के दिन शाम 6:00 बजे शुरू हुई कुश्ती रात्रि 8:00 बजे तक चली। पहले दिन यूपी के अलग-अलग हिस्सों से पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी। अंतिम विजेता को को 51 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। अखिल भारतीय मस्ता पहलवान गुरुजी श्रीरामचंद्र स्मारक इसका आयोजन करा रहा है। यहां के दंगल में लड़ने वाले पहलवान नेशनल लेवल के गेम्स तक अपनी बाजुओं का दम दिखाने पहुंचे। आयोजकों का कहना है कि संसाधनों का अभाव है, अन्यथा आज भी यहां से टैलेंट निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचें। कई राज्यों के पहलवान हुए शामिल दंगल प्रबंधक विकास चंद्र यादव ने बताया कि इस दंगल में 200 पहलवान जोर-आजमाइश कर रहे हैं। इसमें यूपी के विभिन्न जनपदों के साथ अलावा दिल्ली के गुरु हनुमान अखाड़ा और छत्रसाल स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षु, हरियाणा के मनका अखाड़ा और पंजाब के दुष्यंत अखाड़े के पहलवानों दो-दो हाथ करने आए हैं। विकास यादव ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर इसका आयोजन होता है। तमाम पहलवानों को इस कुश्ती का शिद्दत से इंतजार रहता है। ‘मेडल आने से खिलाड़ियों को मिलता है हौसला’ दंगल में आए 71 वर्षीय सियाराम ने बताया कि 1984 से लगातार इसमें शामिल हो रहे हैं। 20 सालों तक लगातार इसी मैदान में उन्होंने दंगल लड़ा। कुश्ती का खेल आगे बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल आने के बाद खिलाड़ियों में और अधिक जोश बढ़ता है। यह हिंदुस्तान का पारंपरिक खेल है जिसे और बढ़ावा देने की जरूरत है। जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मेडल आता है तो इससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है और देश को एक नई पहचान मिलती है।
संभल में चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 साल की नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी पर रेप का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सामने आई। पुलिस का कहना है अभी शिकायत नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों की हालत ठीक है। गुरुवार को घर से निकली थी लड़की परिजनों के अनुसार, लड़की गुरुवार दोपहर घर से बिना बताए प्रेमी से मिलने चली गई थी। शाम 6 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार रात करीब 10 बजे उसकी मां ने चंदौसी कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सुबह आने को कहा। इसके बाद परिवार और पुलिस रातभर लड़की की तलाश करते रहे। 6 महीने पहले शुरू हुआ था प्रेम-प्रसंग बताया गया लड़का और लड़की दोनों दलित समुदाय से हैं। दोनों अलग-अलग जातियों से हैं। इसी वजह से लड़के का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था। करीब 6 महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर हो गया। अस्पताल में लगाए दुष्कर्म के आरोप लड़की की मां के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक पुलिसकर्मी ने फोन कर उन्हें सरकारी अस्पताल बुलाया। वहां उनकी बेटी ने बताया- प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। लड़की ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने उसके साथ रेप किया और इसके बाद उसे जहर खिला दिया। खुद भी जहर खा लिया। पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया- अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। दोनों के बीच अफेयर की बात सामने आई है। दोनों ने जहर खाया है। दोनों की हालत सामान्य है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को नौकरी या मकान दिलाने का झांसा देकर बंधक बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह महिलाओं को बंधक बनाने के बाद उनके अश्लील वीडियो बनाता था और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने एक महिला को बंधक बनाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर 75 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए, जबकि परिवार के सदस्यों से 30 हजार रुपए नकद वसूले गए। पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार शाम पुलिस लाइन में एसपी आकाश पटेल ने किया। चार-पांच दिन पहले मिली थी शिकायत
एसपी आकाश पटेल ने बताया कि पुलिस को चार-पांच दिन पहले एक महिला की शिकायत मिली थी। डाहिया निवासी महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाली एक महिला ने उसके साथ मारपीट और गलत हरकतें कीं। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। महिला से ऑनलाइन 75 हजार और उसके परिवार से 30 हजार रुपए वसूले गए। चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा निवासी अंजली गुप्ता, प्रयागराज के शंकरगढ़ निवासी विजय कुमार गुप्ता उर्फ संजय गुप्ता उर्फ राकि, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता और रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद निवासी विशंभर विश्वकर्मा शामिल हैं। पहले एस्कॉर्ट सेवा चलाता था मुख्य आरोपी
एसपी ने बताया कि जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस इनकी पड़ताल कर रही है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विजय कुमार गुप्ता उर्फ राकि पहले एस्कॉर्ट सेवा संचालित करता था। एसपी के अनुसार, एक एस्कॉर्ट महिला से ठगी का शिकार होने के बाद उसने महिलाओं को निशाना बनाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया। पुरानी घटनाओं की भी जांच शुरू
पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने पहले भी इसी तरह कई लोगों को अपना शिकार बनाया हो सकता है। एसपी ने बताया कि इस दिशा में भी जांच की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की घटनाओं की जानकारी जुटाने में लगी है।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी काशी में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सनातन परंपरा के अनुसार वार्षिक झूलनोत्सव का अत्यंत भव्य और अलौकिक आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव अपनी अर्धांगिनी माता पार्वती और पुत्र प्रथम श्री गणेश व कार्तिकेय के साथ सपरिवार चांदी के भव्य झूले पर विराजमान हुए। बाबा विश्वनाथ की इस दिव्य पंचबदन रजत चल प्रतिमा के सपरिवार दर्शन पाने के लिए विश्वनाथ धाम में तड़के से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देखिए तस्वीरें… टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास से शुरू हुआ अनुष्ठान
झूलनोत्सव की पारंपरिक शुरुआत टेढ़ीनीम स्थित विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास से हुई। ब्रह्ममुहूर्त में वैदिक विद्वानों के आचार्यत्व में 11 भूदेवों ने बाबा की पंचबदन रजत प्रतिमा का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से भव्य महाअभिषेक व विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया। इसके पश्चात भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश-कार्तिकेय का पारंपरिक ‘हरियाली शृंगार’ तथा राजसी शृंगार किया गया, जिसमें भांग, धतूरा, मदार, शमी पत्र और भांति-भांति के सुगंधित पुष्पों व मालाओं से बाबा को अलंकृत किया गया। शोभायात्रा के रूप में धाम पहुंचे बाबा
सायंकाल पारंपरिक अनुष्ठानों और हर-हर महादेव व बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों के बीच बाबा विश्वनाथ की पंचबदन चल प्रतिमा को गाजे-बाजे और डमरू दल की थाप पर पूर्व महंत आवास से विश्वनाथ धाम लाया गया। डमरूओं की गूंज, शंखनाद और भजनों की धुनों से समूचा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पालकी का भव्य स्वागत किया। गर्भगृह में छह घंटे तक झूले पर दिया दर्शन
धाम परिसर में पहुंचने के बाद सप्तऋषि आरती से पूर्व बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य गर्भगृह में स्थापित हिंडोले (झूले) पर विधि-विधान पूर्वक विराजमान कराया गया। झूले पर विराजमान शिव परिवार का दृश्य अत्यंत विहंगम और मनमोहक था। सप्तऋषि आरती के उपरांत झूलनोत्सव का दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जो देर रात शयन आरती तक निरंतर जारी रहेगा। लगभग छह घंटे तक काशीवासियों और देश-विदेश से आए शिवभक्तों ने बाबा के इस अनूठे व दुर्लभ रूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त किया।