Blog

  • मछली पकड़ते समय शहजाद नदी में बहा युवक:ललितपुर में तेज बहाव में तलाश नहीं मिली सफलता, सुबह SDRF करेगी सर्च

    ललितपुर में शनिवार शाम करीब 6 बजे शहजाद नदी में मछली पकड़ने गया 33 वर्षीय दीपक रैकवार तेज बहाव में बह गया। दीपक नदी में एक बड़ी मछली को पकड़ने के लिए पानी में कूदा था, लेकिन तेज धारा के कारण बाहर नहीं निकल सका। उसके दोस्तों ने उसे डूबते देखा और परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाशी शुरू कराई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह फिर तलाश की जाएगी। मामला गोविंद नगर मोहल्ले में बालाजी मंदिर के पास का है। बड़ी मछली देखकर नदी में कूदा दीपक रैकवार शनिवार शाम कुछ दोस्तों के साथ घर के पास शहजाद नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसे नदी में बड़ी मछली दिखाई दी। उसे जिंदा पकड़ने के लिए दीपक ने तेज बहाव वाले पानी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में वह बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा और देखते ही देखते नदी में लापता हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया तलाशी अभियान दीपक के दोस्तों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने नदी में दीपक की तलाश शुरू की। स्थानीय स्तर पर भी लोगों ने उसकी तलाश में मदद की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण अभियान में परेशानी हुई। अंधेरा होने के कारण रात में रोका अभियान पुलिस टीम ने शनिवार रात करीब 9 बजे तक नदी में तलाश की, लेकिन दीपक का पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण रात में तलाशी अभियान आगे नहीं बढ़ाया जा सका। आज SDRF और गोताखोर करेंगे तलाश प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद रविवार सुबह नदी में दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। तीन गेट खोलने से उफान पर है नदी बताया जा रहा है कि गोविंद सागर बांध के 3 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते शहजाद नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। इसी तेज बहाव के कारण दीपक के नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है।
  • पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों पर एक्शन… NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लखनऊ की स्पेशल NIA कोर्ट में गाजियाबाद जासूसी मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में प्रवीण, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, ऋतिक गंगवार, समीर उर्फ ​​शूटर, दुर्गेश निषाद, नौशाद, गगन कुमार, विवेक, शिवराज, मीरा ठाकुर और शेन इरम उर्फ ​​महक के नाम शामिल हैं.

    NIA ने यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2) और 152, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा 3 और 5 और अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट (UA(P)A) की धारा 13, 17 और 18 के तहत की है. इस मामले में शामिल पांच नाबालिगों के बारे में एक डिटेल्ड इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट (DIR) पहले ही 18 मई, 2026 को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB), गाजियाबाद को सौंपी जा चुकी थी.

    दरअसल, यह मामला मूल रूप से 14 मार्च, 2026 को गाजियाबाद कमिश्नरेट के तहत कौशांबी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. अब तक इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच से पता चला है कि आरोपियों ने भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता के खिलाफ गैर-कानूनी काम और गंभीर अपराध करने की आपराधिक साजिश रची थी.

    यह भी साबित हो चुका है कि आरोपियों ने गैर-कानूनी तरीके से बहुत ज्यादा प्रतिबंधित और संवेदनशील इलाकों में घुसपैठ की, जहां उन्होंने जासूसी कैमरे लगाए और संवेदनशील जानकारी, जैसे जियो-टैग की गई तस्वीरें और वीडियो, दुश्मन देश में मौजूद लोगों को भेजीं.

    आरोपियों पर आरोप

    NIA के मुताबिक, आरोपियों ने दुश्मन देश से जुड़े लोगों के लिए इन गैर-कानूनी गतिविधियों के वास्ते भारतीय सिम कार्ड हासिल करने और उनके इस्तेमाल में मदद की. इसके अलावा, उन्होंने संवेदनशील जगहों की तस्वीरें और वीडियो लेने के साथ-साथ सटीक GPS कोऑर्डिनेट्स हासिल करने में भी सक्रिय रूप से मदद की. ऐसी हरकतें जिनसे देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी.

    14 मार्च को मिली थी जानकारी

    गौरतलब है कि 14 मार्च को कौशांबी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले भोवापुर इलाके के युवाओं के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली थी. ये लोग रेलवे स्टेशनों, सुरक्षा बलों के ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के वीडियो, फोटो और लोकेशन डेटा ले रहे थे और उन्हें विदेश में मौजूद संपर्कों को भेज रहे थे. इसके अलावा, वे दूसरे युवाओं को भी इस काम में शामिल होने के लिए उकसा रहे थे.

    5 पुरुष और 1 महिला को गिरफ्तार

    इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और शुरुआत में पांच पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया. उनके मोबाइल फोन की जांच में कई संवेदनशील जगहों से जुड़े वीडियो, तस्वीरें और लोकेशन डेटा मिले. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई. जांच के दौरान, आरोपियों को पूछताछ के लिए 17 मार्च से पुलिस कस्टडी में लिया गया. इस पूछताछ के आधार पर, 20 मार्च को नौ और संदिग्धों, जिनमें पांच नाबालिग भी शामिल थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

    पाकिस्तान हैंडलर्स के लिए कर रहे थे काम

    मुख्य आरोपी नौशाद अली उर्फ लालू को 22 मार्च को गिरफ्तार किया गया. उससे मिली जानकारी के आधार पर, मीरा नाम की एक महिला संदिग्ध और एक नाबालिग को भी पकड़ा गया. पूछताछ से पता चला कि यह पूरा नेटवर्क सीमा पार बैठे हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहा था.

  • ग्रेटर नोएडा में 2 युवक हिंडन नदी में डूबे:देर रात तक नहीं मिला सुराग, पुलिस-फ**र सर्विस के बाद SDRF ने संभाला रेस्क्यू

    ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम हिंडन नदी में दो युवक डूब गए। हादसा यूसुफपुर चक गांव के पास हुआ। दोनों युवक नाव में रस्सी बांध रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों नदी में गिर गए। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। नदी में डूबे युवकों की पहचान शिव राजपूत और सौरव के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं और फिलहाल बिसरख क्षेत्र के यूसुफपुर चक गांव में रह रहे थे। नाव में रस्सी बांधते समय बिगड़ा संतुलन बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों को नदी में उतारकर तलाश शुरू की गई। टीमों ने काफी देर तक संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चल सका। SDRF की टीमों ने संभाला रेस्क्यू देर शाम SDRF की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमें नदी में संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
  • नोएडा: नाव में रस्सी बांधते समय नदी में समा गए दो युवक, तलाश में जुटीं SDRF-NDRF की टीमें

    Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा जिले के बहलोलपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी में दो युवकों के डूबने की सूचना सामने आई. बताया जा रहा है कि दोनों युवक नाव में रस्सी बांधने के दौरान नदी में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद दोनों युवकों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. SDRF, NDRF और फायर सर्विस की टीमें भी मौके पर पहुंचकर नदी में युवकों की तलाश कर रही हैं.

    थाना बिसरख पुलिस के मुताबिक, नदी में डूबने वाले युवकों की पहचान 19 वर्षीय शिव राजपूत और 20 वर्षीय सौरव के रूप में हुई है. दोनों युवक मूल रूप से बुलंदशहर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हालांकि, फिलहाल दोनों बिसरख थाना क्षेत्र के यूसुफपुर चक इलाके में रह रहे थे. फिलहाल पुलिस और राहत एजेंसियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अभी तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

    नाव में रस्सी बांधने के दौरान हादसा

    जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नदी के पास मौजूद थे और इसी दौरान नाव में रस्सी बांधने का काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों नदी में गिर गए और गहरे पानी में डूब गए. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं.

    दो युवकों के नदी में डूबने की सूचना के बाद पुलिस ने SDRF, NDRF और फायर सर्विस को भी मौके पर बुलाया. राहत एवं बचाव दल नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. नदी के अंदर और आसपास के इलाकों में दोनों युवकों की तलाश की जा रही है. रेस्क्यू टीमों की ओर से उपलब्ध संसाधनों की मदद से पानी में लगातार खोजबीन की जा रही है.

    नदी में डूबे दो युवक

    घटना के बाद दोनों युवकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है. पुलिस भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों युवक किन परिस्थितियों में नदी में डूबे. फिलहाल पुलिस और राहत एजेंसियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अभी तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही घटना की परिस्थितियों को लेकर अधिक जानकारी सामने आ सकेगी.

  • अब अपनी खबरों को खुद कर सकेंगे पब्लिश:दैनिक भास्कर ने शुरू की नई पहल, गोरखपुर में भव्य शुभारंभ

    दैनिक भास्कर न्यूज ऐप ने धर्म-समाज और संगठनों से जुड़े कार्यक्रमों की खबरों के लिए एक बेहतरीन पहल की शुरुआत की है। इसके माध्यम से अब इनसे जुड़े लोग अपनी खबर खुद ही फोटो और वीडियो के साथ पब्लिश कर सकते हैं। शनिवार को गोरखपुर में इसका भव्य शुभारंभ किया गया। इस खास मौके पर आयोजित समारोह में शहर भर के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। उन्होंने दैनिक भास्कर के इस पहल की प्रशंसा की। देश में पहली बार ऐसी पहल स्टेट एडिटर मोहन बागवान ने बताया कि दैनिक भास्कर एप देश का पहला संस्थान है जिसने पाठकों को ऐसी सुविधा दी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें खबर भेजने के लिए कोई अलग ऐप या माध्यम का उपयोग नहीं करना है। दैनिक भास्कर ऐप पर खबरें पढ़ने, वीडियो देखने के साथ ही आसानी से अपनी खबरें भेज सकेंगे। आपके हर कार्यक्रम की खबर को फोटो और वीडियो के साथ विस्तार से पब्लिश किया जा सकेगा। अखबारों में सीमित जगह के कारण धर्म-समाज और संगठन की खबरों को जगह नहीं मिलती, इसलिए ऐसी तकनीक बनाई है जिसमें समाज के लोग ही दैनिक भास्कर ऐप पर अपनी खबरें फोटो और वीडियो के साथ हमें भेज सकेंगे। कुछ ही मिनटों में विस्तार से खबरें प्रकाशित हो जाएंगी। कार्यक्रम स्थल से ही आप अपने मोबाइल से ही बहुत आसानी से और कम समय में खबरें भेज सकेंगे। इन समाचारों को हमारी टीम प्रकाशित करेगी। कुछ ही मिनटों में खबर की लिंक आपको मिल जाएगी, ताकि आप इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर कर पाएं। यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क रहेगी। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर न्यूज ऐप के स्टेट एडिटर मोहन बागवान ने बताया कि हमारे आसपास होने वाली अच्छी गतिविधियों और कार्यक्रमों को समाचार पत्रों या न्यूज चैनलों में पर्याप्त स्थान नहीं मिलता। समाज व संगठन के बहुत अच्छे प्रयास लोगों तक नहीं पहुंच पाते हैं। दैनिक भास्कर न्यूज ऐप ने हमारे आसपास हो रहे हर अच्छे प्रयास को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। इस तरह की खबरें भेज सकेंगे इस सेगमेंट में मीटिंग, सम्मेलन, चल समारोह, पर्व/तीज/त्योहार, सम्मान समारोह, नियुक्ति/चुनाव, उपलब्धि, शपथ ग्रहण, सामूहिक विवाह समारोह, कथा/सुंदरकांड पाठ, प्रवचन/संगत, भजन संध्या / कीर्तन, मंदिर निर्माण/प्राण प्रतिष्ठा, मिलाद / तकरीर, जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, किटी पार्टी, जागरुकता कार्यक्रम, ज्ञापन, धरना/प्रदर्शन, हड़ताल, रैली, पुतला दहन, स्कूल / कॉलेज व खेल की एक्टिविटी संबंधी खबरें पब्लिश हो सकेंगी। इस मौके व्यापारी संगठन, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, महिला संगठन, एनजीओ, संस्था, एसोसिएशन,यूनियन, स्कूल-कॉलेज, स्पोर्ट्स सहित विभिन्न गतिविधियों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।
  • फीस दी, 4 साल पढ़ाई की… बरेली में कॉलेज ने छात्रों को थमा दी फर्जी मार्कशीट

    Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित खुसरो कॉलेज से बी.फार्मा की पढ़ाई करने वाले छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रों का कहना है कि चार साल तक पढ़ाई करने और परीक्षा देने के बाद कॉलेज की ओर से उन्हें जो मार्कशीट दी गई. वह जांच के दौरान फर्जी पाई गई. इस खुलासे के बाद छात्रों के सामने आगे की पढ़ाई, फार्मेसी रजिस्ट्रेशन और नौकरी को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है. शनिवार को परेशान छात्रों ने अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

    छात्रों के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2020 में खुसरो कॉलेज में बी.फार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था. इसके बाद चार वर्षों तक कॉलेज में पढ़ाई की और परीक्षाएं भी दीं. कोर्स पूरा होने के बाद कॉलेज की ओर से उन्हें मार्कशीट दी गई. छात्रों का कहना है कि जब उन्होंने इस मार्कशीट के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की तो दस्तावेजों को लेकर संदेह पैदा हुआ.

    फर्जी मार्कशीट देने का आरोप

    छात्रों का आरोप है कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया यानी PCI में रजिस्ट्रेशन कराने के दौरान मामले का खुलासा हुआ. जांच में उन्हें कथित तौर पर पता चला कि कॉलेज से मिली मार्कशीट फर्जी है. इसके बाद छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से संपर्क कर अपनी समस्या के समाधान की मांग की. उन्होंने कॉलेज के एमडी शेर अली जाफरी से भी शिकायत की, लेकिन छात्रों का आरोप है कि उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें कथित तौर पर धमकाया गया और कॉलेज से चले जाने तक के लिए कहा गया.

    अधिकारियों से पहले भी कर चुके शिकायत

    छात्रों का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी की थी. उनके अनुसार, मामले में जांच के बाद कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और शेर अली जाफरी को जेल भी भेजा गया. हालांकि, इन दावों की पुष्टि और मामले में अंतिम कानूनी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

    छात्रों का कहना है कि फरवरी 2025 में अपर जिलाधिकारी और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में कॉलेज की ओर से उन्हें आश्वासन पत्र दिए गए थे. इसमें उनकी पढ़ाई और भविष्य से जुड़ी समस्या के समाधान का भरोसा दिया गया था. बाद में, कुछ छात्रों को दूसरे संस्थानों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन सभी छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल सका.

    छात्रों ने जल्द समाधान की मांग की

    वहीं, अब छात्रों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान कराने की मांग की है. साथ ही उन्होंने कॉलेज की संपत्ति की जांच और जरूरत पड़ने पर फीस व नुकसान की भरपाई कराने की भी मांग उठाई है. छात्रों का कहना है कि चार साल की पढ़ाई के बाद यदि उनकी मार्कशीट और डिग्री ही मान्य नहीं रहती, तो उनका भविष्य अधर में लटक जाएगा.

  • बैनामे में एक शब्द जोड़कर लिया 35.80 लाख का लोन:अलीगढ़ में ‘पडियावली’ के आगे लिख दिया ‘जयगंज’, 22.88 लाख की संपत्ति नीलाम, फिर भी 12.92 लाख बाकी

    कैनरा बैंक की धनीपुर शाखा से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 35.80 लाख रुपए का लोन लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक में बंधक रखे गए बैनामे में मूल दस्तावेज के एक शब्द के आगे दूसरा स्थान जोड़कर उसे कूटरचित किया गया। खाता NPA होने के बाद बैंक ने दस्तावेज की जांच की तो कथित फर्जीवाड़ा सामने आया। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पहले पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने पर बैंक ने कोर्ट का रुख किया। ACJM कोर्ट नंबर-1 के आदेश पर गांधी पार्क पुलिस ने 3 सितंबर 2026 को महिला और उसके साथी के खिलाफ FIR दर्ज की है। तीन चरणों में लिया लोन बैंक के मुख्य प्रबंधक आलोक कुमार के मुताबिक, आरोपी आशा रानी अग्रवाल पत्नी गोपाल प्रसाद अग्रवाल और सह-खातेदार भगवान स्वरूप अग्रवाल, निवासी सब्जी मंडी, सासनी गेट, अलीगढ़ के खिलाफ शिकायत की गई है। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार अलग-अलग समय में 16 सितंबर 2020: 16 लाख रुपए का मॉर्गेज लोन लिया गया। 7 जनवरी 2021: 17 लाख रुपए की OCC लिमिट लोन लिया गया। 18 नवंबर 2021: GECL योजना के तहत 2.80 लाख रुपए लोन लिया गया। इस तरह कुल लोन: 35.80 लाख रुपए लोन लिया गया। NPA हुआ खाता, तब खुली दस्तावेज की हेराफेरी लोन की किश्तों का भुगतान नहीं होने पर बैंक ने 14 फरवरी 2025 को खाते को NPA घोषित कर दिया। इसके बाद बैंक ने SARFAESI एक्ट के तहत बंधक संपत्ति पर कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान बैंक ने बंधक रखे मूल बैनामे की जांच कराई। आरोप है कि बैनामे में जहां ‘पडियावली’ लिखा था, उसके आगे फर्जी तरीके से ‘जयगंज’ शब्द जोड़ दिया गया था। बैंक का आरोप है कि इसी कूटरचित दस्तावेज को बंधक रखकर लोन हासिल किया गया। संपत्ति नीलाम की, फिर भी 12.92 लाख बाकी बैंक ने SARFAESI कार्रवाई के तहत 30 अगस्त 2025 को संपत्ति की ई-नीलामी की। इससे बैंक को 22.88 लाख रुपए की रिकवरी हुई। इसके बावजूद बैंक का 12.92 लाख रुपए बकाया रह गया। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तेज की। बैंक प्रबंधन ने पहले SSP को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर ACJM कोर्ट नंबर-1 में प्रार्थना पत्र दिया गया। कोर्ट के आदेश पर गांधी पार्क पुलिस ने FIR दर्ज की। सीओ द्वितीय धनंजय के अनुसार अब पुलिस दस्तावेज, लोन प्रक्रिया और कथित फर्जीवाड़े की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।
  • भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट किया:विमेंस एशिया कप का सबसे छोटा स्कोर, श्री चरणी और प्रेमा को 3-3 विकेट

    भारत ने विमेंस एशिया कप के मैच में पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है। शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की 2 बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सकी। सबसे ज्यादा 14 रन शवाल जुल्फिकार ने बनाए। भारतीय टीम की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले। भारत-पाकिस्तान की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया टॉस के समय भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय कप्तान ने 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था। 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है। मेंस एशिया कप से शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। हरमनप्रीत बतौर कप्तान 150वां मैच खेल रहीं हरमनप्रीत कौर 150वें मैच में कप्तानी कर रही हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।
  • ‘टिप्पा गैंग’ के नाम पर चौथ मांगने का आरोप:अलीगढ़ में युवक को तमंचे की बट से पीटा, फ*****ग कर जान से मारने की कोशिश

    जमालपुर में ‘अकरम टिप्सा गैंग’ के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है। एक युवक ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उससे रोजाना 2 हजार रुपए चौथ मांगी जा रही थी। रकम देने से इनकार करने पर तीन युवकों ने उसे घेर लिया, गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि एक आरोपी ने तमंचे की बट से सिर पर वार किया, जबकि दूसरे ने फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की। युवक मौके से भागकर अपनी जान बचा सका।
    केक की सामग्री लेने जा रहा था, रास्ते में घेरा
    एफआईआर में दर्ज तहरीर के मुताबिक, 25 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे शिकायतकर्ता साइमन पुत्र अलीम, किरमानी मस्जिद के पास अनूपशहर रोड, जमालपुर निवासी, अपने केक की सामग्री लेने दोधपुर जा रहा था। रास्ते में गोल मार्केट, बिलाली मस्जिद, जमालपुर के पास आरोपी अशरफ उर्फ जियाउर्रहमान, असलम और अनस, तीनों सलिम के पुत्र, ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों गाली-गलौज करते हुए रोजाना 2 हजार रुपए देने की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
    ‘अकरम टिप्सा गैंग’ के नाम पर धमकी देने का आरोप
    तहरीर में युवक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि वे ‘अकरम टिप्सा गैंग’ चलाते हैं। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जब युवक ने रकम देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, असलम ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार किया, जबकि अशरफ ने भी फायरिंग की। युवक का कहना है कि वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। तहरीर के अनुसार, उसके हाथ, कमर और सिर में चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर अब एफआईआर दर्ज की है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार मामले में जांच शुरू कर दी है। फायरिंग और कथित वसूली के आरोपों के साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
  • सात्विक-चिराग तीसरी बार चाइना मास्टर्स के फाइनल में:पहली ट्रॉफी का इंतजार; चीन से खिताबी मुकाबला

    भारत की मेंस डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के नूर मोहम्मद अज्रिन और तान वी कियोंग की जोड़ी को 21-16, 18-21, 21-11 से हरा दिया। शेनझेन एरिना में खेला गया यह मुकाबला 1 घंटे 6 मिनट तक चला। अब फाइनल में उनकी भिड़ंत चीन की जोड़ी हे जी टिंग और रेन शियांग यू से होगी। सात्विक-चिराग ने पिछले चार सालों में तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि वे एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सके। खराब शुरुआत के बाद वापसी की सेमीफाइनल मैच के पहले गेम में सात्विक और चिराग की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और वे 0-5 से पिछड़ गए थे। हालांकि, इसके बाद भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए लगातार 7 अंक हासिल किए और 7-5 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने बढ़त को कायम रखते हुए पहला गेम 21-16 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने पलटवार किया और 18-21 से गेम जीतकर मुकाबले को तीसरे गेम तक ले गई। भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम एकतरफा जीता तीसरे और आखिरी गेम में सात्विक-चिराग पूरी तरह हावी रहे। उन्होंने मलेशियाई खिलाड़ियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि विरोधी जोड़ी ने दो मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन भारतीय जोड़ी ने 21-11 से गेम और मैच अपने नाम कर लिया। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अल्काराज और मेदवेदेव US ओपन के चौथे राउंड में पहुंचे:सबालेंका के मैच में गांजे की बदबू से रुका खेल, विंबलडन फाइनलिस्ट मुचोवा बाहर न्यूयॉर्क में शुक्रवार को US ओपन 2026 के तीसरे राउंड में स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने चीन के वू यिबिंग को 6-3, 6-4, 6-1 से हराकर मेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में पहुंच गए। 139 दिन बाद सिंगल्स कोर्ट पर लौटे अल्काराज ने 2 घंटे 20 मिनट में मैच जीता। पूरी खबर पढ़ें…