सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत इलाके में रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 13 वर्षीय बेटा भी चोटिल हुआ है। गंभीर हालत में महिला को वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वाराणसी-मुगलसराय के आलू मिल, नई बस्ती निवासी भगवान दास (36) अपनी पत्नी रेखा देवी (32) और 13 वर्षीय बेटे अजेंर जायसवाल के साथ बाइक से रॉबर्ट्सगंज स्थित ससुराल जा रहे थे। परिवार रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। दोपहर 1 बजे हुआ हादसा
परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे सुकृत इलाके में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल परिवार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर ही भगवान दास की मौत
भगवान दास के साढ़ू दिनेश यादव ने बताया कि उन्हें फोन से हादसे की जानकारी मिली। दुर्घटना में भगवान दास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रेखा देवी की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। बच्चे की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
रक्षाबंधन पर परिवार के साथ ससुराल जा रहे भगवान दास की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। हादसे से परिवार और रिश्तेदारों में गहरा सदमा है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हादसा किस वाहन की टक्कर से हुआ, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply