बदायूं में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत:मारपीट के मामले में लाई थी पुलिस, अचानक बिगड़ी तबीयत

Written by

in

बदायूं में दातागंज कोतवाली में पुलिस कस्टडी में शुक्रवार देर शाम एक युवक की मौत हो गई। पुलिस उसे गुरुवार रात मारपीट के मामले में थाने लेकर आई थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीजे पर गाना बदलने को लेकर हुआ विवाद मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के अटसेना गांव का है। गुरुवार को गांव के एक धर्मस्थल पर भंडारा चल रहा था। यहां डीजे भी बज रहा था। इसी दौरान गांव का अजीत वहां पहुंचा और डीजे पर गाना बदलने लगा। इसी बात को लेकर उसका ह्रदेश से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट विवाद बढ़ने पर अजीत की तरफ से रघुवीर, धर्मवीर और पप्पू भी ह्रदेश से झगड़ने लगे। बीच-बचाव करने आए ह्रदेश के भाई राजेश (26) के साथ भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में राजेश, ह्रदेश और दूसरे पक्ष के रघुवीर व धर्मवीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस राजेश और धर्मवीर को थाने ले आई थी। अचानक बिगड़ी राजेश की तबीयत शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने धर्मवीर को छोड़ दिया। राजेश को थाने में ही रखा गया था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत सीएचसी के डॉक्टरों ने राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *