कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को नेपाल से भेजा रक्षासूत्र:चंदौली में बहनों ने बांधी राखी, दीर्घायु की कामना

Written by

in

चंदौली के सकलडीहा में रक्षाबंधन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को उनकी मुंहबोली बहनों ने नेपाल सहित विभिन्न प्रदेशों से रक्षा सूत्र भेजे। शुक्रवार को मंत्री के आवास पर बहनों ने राखी बांधकर उनके मंगलमय और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान मंत्री की मुंहबोली बहनें सोनी पटवा और अर्चना पटवा नेपाल में बाढ़ के कारण उपस्थित नहीं हो सकीं, लेकिन उन्होंने मंत्री के लिए रक्षा सूत्र भेजे। विभिन्न प्रदेशों की अन्य बहनों ने भी रक्षा सूत्र भेजकर मंत्री की खुशहाली की कामना की। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही रक्षा बंधन पर्व को लेकर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए दूर-दराज से वाहनों द्वारा घर पहुंचीं। मंत्री के आवास पर भी बहनों ने विधि-विधान से रोली-चंदन लगाकर रक्षा सूत्र बांधे। इस अवसर पर रतेन्द्र राजभर, गोपाल राजभर, सूरज सिंह, अरविंद राजभर, कमलेश यादव और तौफिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *