
कुल्लू में रक्षाबंधन के दिन एक सड़क हादसा हुआ। कुल्लू-भेखली-ब्यासर मार्ग पर बजोहन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। बस में 20 यात्री सवार थे। ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को ढांक से टकराकर रोक दिया। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने प्रशासन को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में करवाया भर्ती घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कुल्लू के अनुसार, घटना की जानकारी बस अड्डा प्रभारी खूब राम से प्राप्त हुई थी।
Leave a Reply