हिमाचल के ड्राइवर की हादसे में मौत:दिल्ली में बस दुर्घटनाग्रस्त, परिवार में अकेला कमाने वाला; 2 बच्चे का पिता

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर क्षेत्र के 35 वर्षीय बिक्रम की दिल्ली के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ग्राम पंचायत चमियाणा का निवासी था और दिल्ली में बस ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। ग्राम पंचायत प्रधान सागर सडयाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह बिक्रम के परिजनों को सूचना मिली कि जिस बस को वह चला रहा था वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में बिक्रम की जान चली गई। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बिक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी, एक 3 वर्षीय बेटा और एक 1 वर्षीय बेटी छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि वह परिवार में एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। गांव में शोक व्यापत युवक की मौत की खबर से परिवार के साथ-साथ गांव में भी शोक का माहौल है। पंचायत प्रधान सागर सडयाल ने बताया कि बिक्रम का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *