CM सुख्खू का विधानसभा में बड़ा ऐलान, महिलाओं के केस रखे जाएंगे गोपनीय जाने पूरी खबर

CM सुख्खू का विधानसभा में बड़ा ऐलान, महिलाओं के केस रखे जाएंगे गोपनीय जाने पूरी खबर

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार महिलाओं का सम्मान करती है। कई बार महिलाएं अपनी परेशानी या उत्पीड़न की बात खुलकर सामने नहीं रख पाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिकायत दर्ज कराने से जुड़े नियमों में बदलाव किया जाएगा, ताकि महिलाएं आसानी से अपनी बात रख सकें और उनकी पहचान भी सुरक्षित रहे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल ने बताया कि पिछले तीन साल में सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी दफ्तरों के साथ शिक्षण संस्थानों में महिलाओं के उत्पीड़न के 131 मामले सामने आए हैं। इनमें से 37 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। तीन लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया, एक को कड़ी सजा दी गई, जबकि एक अन्य को निलंबित किया गया।

मंत्री ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। केंद्र सरकार के ‘शी-बॉक्स’ पोर्टल के जरिए कामकाजी महिलाएं कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत गोपनीय तरीके से दर्ज कर सकती हैं। साथ ही शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ऑनलाइन ली जा सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *