खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा अपनी कुर्सी बचाना रह गया है। सुंदरनगर में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चार साल से गिरते-पड़ते चल रही है और मुख्यमंत्री जनहित के बजाय सरकार बचाने में व्यस्त हैं। प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हैं और सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। मंडी सहित कई क्षेत्रों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं, जबकि तीखे मोड़ों पर सुरक्षा इंतजाम और पैरापिट तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कें अब हादसों का कारण बन रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों, पेंशनरों और बेरोजगार युवाओं की लंबित मांगों को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि कर्मचारी और पेंशनर मांगों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं तथा पूर्व कर्मचारियों को पेंशनरी लाभ और मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन को लेकर गंभीर तथ्य सामने आए हैं। भाजपा रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन कर रही है और तथ्यों के साथ सरकार की वित्तीय स्थिति जनता के सामने रखेगी। दावा किया कि पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम कांग्रेस के खिलाफ जनभावना का संकेत हैं। दस जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनावों में भाजपा ने नौ स्थानों पर जीत हासिल की है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे| Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .
Leave a Reply