
Category: up
-
देवरों ने भाभी को पीटा, हथौड़े से किया ह**ा:घ**ल महिला ड्रिप लगाकर समाधान दिवस में पहुंची, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
एटा जिले के बारथर गांव की एक घायल महिला शनिवार दोपहर तहसील दिवस में आयोजित समाधान दिवस में ड्रिप और यूरिन बैग लगाकर न्याय की गुहार लगाने पहुंची। उसके परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अधिकारियों ने महिला को तुरंत कुर्सी पर बैठाया और उसकी पूरी समस्या सुनी। तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय और उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह ने पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, कोतवाली देहात थाना पुलिस ने महिला और उसके परिजनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, किरण नाम की इस महिला को उसके देवरों ने जमीनी विवाद के चलते मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने बताया कि हमला छेनी और हथौड़े से किया गया था। घटना 31 अगस्त की है। घायल किरण को पहले एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया था। तब से लेकर अब तक उसका इलाज आगरा में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, संजीव कुमार पुत्र राजवीर की लिखित शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें लालू प्रसाद पुत्र राजवीर और रोहित पुत्र राजवीर शामिल हैं। महिला के परिजन अवधेश कुमार ने बताया कि उनके परिवार के लोगों के साथ हिस्सा बंटवारे का विवाद था। उनका आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जबकि वे थाने भी गए थे। मामले पर थाना प्रभारी कोतवाली देहात के के लोधी ने शनिवार की देर शाम साढ़े पांच बजे पुलिस का पक्ष रखते हुए जानकारी देते हुए बताया कि महिला को उसके ही देवरों पीटा लिखित शिकायत के आधार पर एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है। महिला का उपचार आगरा में चल रहा था महिला अपने परिजनों और अधिवक्ताओं के साथ समाधान दिवस में पहुंची थी जहां उसने आरोप प्रत्यारोप लगाए है।अधिकारियों द्वारा बेहतर इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल ना जाकर वह सीधे घर चली गई।आरोप निराधार है कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। -
विनोद तावड़े के PDA वाले तंज पर सपा का पलटवार, VT का फुल फॉर्म बताकर घेरा
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के नवनियुक्त प्रभारी विनोद तावड़े ने PDA की नई व्याख्या करते हुए इसे पराया धन अपना बताया. तावड़े के बयान के कुछ ही देर बाद समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया.

सपा ने विनोद तावड़े का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान का एक पुराना वीडियो पोस्ट करते हुए उन पर निशाना साधा. सपा ने पोस्ट में लिखा कि V.T. की फुल फॉर्म है: V=वसूली, T=तंत्र और आगे आरोप लगाया कि भाजपा के इनर सर्कल में तावड़े को इसी नाम से जाना जाता है. सपा ने तावड़े के PDA पर दिए बयान को लेकर सवाल उठाते हुए लिखा कि यूपी आकर वह PDA पर ज्ञान बांट रहे हैं, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि क्या रामधन वसूली करने यूपी आए हैं?
विनोद तावड़े ने साधा था निशाना
दरअसल, शनिवार को विनोद तावड़े अपने दो दिवसीय दौरे पर पहली बार लखनऊ पहुंचे. पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने संगठन को चुनावी मोड में आने का संदेश दिया और समाजवादी पार्टी के PDA पर तीखा हमला बोला. तावड़े ने सपा के PDA की नई व्याख्या करते हुए इसे पराया धन अपना बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सपा के PDA के नारे को नाकाम करेंगे. साथ ही उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा और फिर सरकार बनाएगा.
PDA बनाम वसूली तंत्र की सियासत
तावड़े के लखनऊ दौरे के पहले ही दिन सामने आए इन बयानों ने यूपी की चुनावी राजनीति में PDA बनाम भाजपा के जवाबी नैरेटिव की लड़ाई को और तेज कर दिया है. अखिलेश यादव की राजनीति में PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक गठजोड़ को महत्वपूर्ण सामाजिक-राजनीतिक आधार माना जाता है. भाजपा लगातार इस नैरेटिव को चुनौती देने की कोशिश कर रही है. अब तावड़े ने PDA की नई राजनीतिक व्याख्या कर सपा पर हमला बोला है.
2027 की लड़ाई का एक नया सियासी मोर्चा
जवाब में सपा ने तावड़े के पुराने महाराष्ट्र वाले वीडियो को हथियार बनाकर उनके खिलाफ वसूली तंत्र का आरोप उछाल दिया है. यानी तावड़े के यूपी प्रभारी के तौर पर पहले ही दौरे में भाजपा और सपा के बीच 2027 की चुनावी लड़ाई का एक नया सियासी मोर्चा खुलता दिखाई दे रहा है.
-
मऊ-आजमगढ़ रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण:स्टेशनों पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया
मऊ में वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शनिवार शाम 4 बजे अधिकारियों के साथ मऊ-आजमगढ़ रेलखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्टेशनों और रेलवे फाटकों पर सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और रखरखाव के कामों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। मुहम्मदाबाद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। DRM ने पुराने पैनल को प्रतीक्षालय कक्ष में शिफ्ट करने और खुले केबल को जमीन के अंदर डालने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और शेड की व्यवस्था करने के साथ ही स्टेशन परिसर में साफ-सफाई पर खास ध्यान देने को भी कहा। इसके बाद खुरहट स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। यहां पैनल रूम, रिले रूम, प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाएं देखी गईं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं रेलवे के तय मानकों के हिसाब से होनी चाहिए। सुरक्षा मानकों का हो पालन DRM ने मऊ-खुरहट के बीच रेलवे फाटक संख्या 3Spl और 6C का भी सुरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने बूम लॉकिंग, हाइट गेज, बैटरी और रिले रूम समेत कई सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। दोनों फाटकों पर तैनात गेटमैन राजकिशोर यादव और सूरज यादव से सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लेकर उनके ज्ञान को भी परखा। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव पक्का किया जाए। उन्होंने यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार करने और रेलवे संचालन में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने पर भी जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान कई बड़े अधिकारी और संबंधित विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। -
हरदोई में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान:5 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र-शाल दी; स्कूलों में बच्चों ने लिया आशीर्वाद
हरदोई में पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शनिवार को जिले में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिक्षक दिवस के कार्यक्रम हुए। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानंद सभागार में अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र दिए गए। शहर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज समेत कई स्कूलों में विद्यार्थियों और प्रबंधन ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। सपा कार्यालय में पांच शिक्षकों का सम्मान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर जिला कार्यालय में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। जिला महासचिव चंद्रशेखर पाल की मौजूदगी में रामनंदनी तिवारी, मो. रज्जाक, विवेक कुमार सिंह, राकेश सिंह और राजेंद्र कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला सभा की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुनीता मित्रा और सीमा यादव का स्वागत भी किया गया। स्वामी विवेकानंद सभागार में शिक्षकों को सम्मान स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल मौजूद रहीं। यहां अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दिवाकर ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया और शिक्षकों की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी शिक्षक का महत्व कम नहीं हुआ है। आरआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी शिक्षकों को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। इसके अलावा गंगा देवी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी और श्री वेणी माधव इंटर कॉलेज में भी शिक्षक दिवस के कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए और उनका आशीर्वाद लिया। -
बरेली में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का खेल! CMO ऑफिस से कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के मामले में शनिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बरेली में बड़ी कार्रवाई की. क्राइम ब्रांच की टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी CMO कार्यालय पहुंची और वहां तैनात आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. कुलदीप दिव्यांग प्रमाण पत्र से जुड़े ऑनलाइन काम को संभालता था. गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही CMO कार्यालय में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार किए जाने की शिकायत दिल्ली क्राइम ब्रांच तक पहुंची थी. शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की. इसी जांच के सिलसिले में टीम शनिवार को बरेली पहुंची और सीधे CMO कार्यालय में कार्रवाई की. पूछताछ के बाद टीम कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप को अपने साथ ले गई.
दिव्यांग प्रमाण पत्र के काम से जुड़ा था कुलदीप
कुलदीप CMO कार्यालय में आउटसोर्सिंग के आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था. बताया जा रहा है कि दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया में भी उसकी भूमिका थी. आरोप है कि इसी प्रक्रिया के दौरान ENT विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार किया गया.
क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रमाण पत्र तैयार करने की पूरी प्रक्रिया क्या थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही. जांच के दायरे में ENT विभाग से जुड़े कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं. इसके अलावा फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के पीछे किसी तरह के आर्थिक लेन-देन की बात थी या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा सकती है.
‘कंप्यूटर में गड़बड़ी की जानकारी मिली’
मामले को लेकर CMO डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि कंप्यूटर में कुछ गड़बड़ी की बात सामने आई थी. इसी को लेकर क्राइम ब्रांच कंप्यूटर ऑपरेटर को अपने साथ ले गई है. CMO के मुताबिक, उन्हें इस कार्रवाई की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और बाद में उन्हें मामले के बारे में पता चला.
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के भीतर भी सवाल उठने लगे हैं कि फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार करने की प्रक्रिया में आखिर कितने लोग शामिल थे. फिलहाल कुलदीप को अपने साथ ले जाकर क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है. पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने की पूरी प्रक्रिया का खुलासा होने की उम्मीद है.
-
ब**़ प्रभावित रेहरिया कला गांव पहुंचे एडीएम:लंच पैकेट बांटे, स्वास्थ्य टीम ने जांच की; मदद का भरोसा दिया
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह नकहा ब्लॉक के रेहरिया कला गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। जलभराव, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर ग्रामीणों ने अपनी परेशानियां बताईं। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एडीएम ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की जरूरत के अनुसार राहत सामग्री की उपलब्धता और वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को बांटे लंच पैकेट बाढ़ प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरत को देखते हुए गांव में लंच पैकेट वितरित किए गए। एडीएम ने स्वयं ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें भोजन के पैकेट दिए। उन्होंने मौके पर वितरित किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी परखी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन और अन्य जरूरी राहत सामग्री समय से पहुंचती रहे। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में लोगों की सुरक्षा के साथ उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी करना प्रशासन की प्राथमिकता है। राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मेडिकल टीम ने की स्वास्थ्य जांच बाढ़ के पानी के कारण जलजनित और संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंची। मेडिकल टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें चिकित्सकीय सलाह भी दी। एडीएम ने स्वास्थ्य टीम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि ग्रामीणों को समय से उपचार और दवाएं मिलती रहें। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बीमारियों की आशंका वाले मामलों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था के निर्देश बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों के पशुधन की स्थिति की भी एडीएम ने जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुधन के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांव में राहत, स्वास्थ्य और पशुधन से जुड़ी व्यवस्थाएं लगातार सक्रिय रखी जाएं। प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए रखे और जरूरत के अनुसार प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराए। -
म****ट में घ**ल युवक ने एसपी से की शिकायत:बोला- FIR के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नहीं बढ़ीं धाराएं
मैनपुरी में 21 जुलाई को हुई मारपीट के मामले में घायल युवक ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पीड़ित विनोद कुमार एसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के सिमरई गांव का है। भाला मारकर घायल करने का आरोप विनोद कुमार के मुताबिक, 21 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे महेश, प्रवेश, राजवीर, दलवीर, सुरजीत, अजय, सरोजिनी और रिंकी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान उसके गुप्तांग में भाला मारकर उसे घायल कर दिया गया। भाई से भी मारपीट का आरोप विनोद ने बताया कि घटना के दौरान उसके भाई सिनोद के साथ भी प्रमोद, छोटे उर्फ ओमप्रकाश और संगीता ने लाठी-डंडों और सरिया से मारपीट की। इससे सिनोद भी घायल हो गया। घटना के बाद बिछवां थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। सैफई मेडिकल कॉलेज में कराया इलाज पीड़ित का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने से पहले ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भी इलाज कराना पड़ा। विनोद का आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों का उल्लेख होने के बावजूद रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराएं नहीं बढ़ाई गईं। आरोपियों पर दबाव बनाने का आरोप विनोद ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से नामजद आरोपी उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं और आए दिन परेशान कर रहे हैं। उसका कहना है कि थाना पुलिस से शिकायत के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं भी नहीं बढ़ाई गई हैं। एसपी से कार्रवाई की मांग पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक धाराएं बढ़ाने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। मामले में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। -
कौशांबी में BSA समेत 120 शिक्षक सम्मानित:डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला NIEPA अवॉर्ड; शालिनी और सुमन कुशवाहा का भी सम्मान
कौशांबी में शिक्षक दिवस पर शनिवार शाम 4 बजे मंझनपुर स्थित उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हुए कार्यक्रम का संकल्प ‘शिक्षक सम्मान से शिक्षा का मान बढ़ता है’ रखा गया। समारोह में जिले के सभी ब्लॉकों से चयनित 120 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर थीं। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इसके अलावा सिराथू के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, चायल के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, वीरेंद्र सरोज (फौजी) समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। बीएसए को राष्ट्रीय NIEPA अवॉर्ड समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा को राष्ट्रीय NIEPA अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई। यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में ‘शैक्षिक प्रबंधन एवं नवोन्मेष’ के लिए दिया गया है। राष्ट्रीय और राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेताओं का सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता श्रीमती शालिनी कुशवाहा और राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता श्रीमती सुमन कुशवाहा का भी विशेष सम्मान किया गया। शालिनी कुशवाहा को राष्ट्रपति की ओर से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया था, जबकि सुमन कुशवाहा को मुख्यमंत्री की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया था। हर ब्लॉक से 15 शिक्षक चुने गए जिले के प्रत्येक ब्लॉक से 15-15 शिक्षकों का चयन किया गया था। कुल 120 शिक्षकों को उनके नवाचारपूर्ण शिक्षण तरीकों और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की सराहना वक्ताओं ने जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सुधारों की सराहना की। समारोह के अंत में शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा देने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। -
देवरिया में 28 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान:विधायक बोले- शिक्षक राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी; शिक्षकों की समस्याएं भी उठीं
देवरिया में शिक्षक दिवस पर शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के 28 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष महायुग मिश्र ने की, जबकि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का बैज, बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक समाज के मार्गदर्शक सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी हैं। शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहकर बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक परिवार में होना गर्व की बात है। विधायक ने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की शुरुआती शिक्षा का उदाहरण देते हुए शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। ऑनलाइन शिक्षा के दौर में भी शिक्षक जरूरी विधायक ने ऑनलाइन शिक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि तकनीक के माध्यम से ज्ञान हासिल किया जा सकता है, लेकिन शिक्षक से मिलने वाले संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का महत्व अलग है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है। शिक्षकों का सम्मान करना सभी का फर्ज विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि दुनिया के ताकतवर देशों के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका रही है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा के सांचे में ढालकर उन्हें बेहतर नागरिक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना सभी का फर्ज है। आगे भी जारी रहेगा सम्मान समारोह संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। जिला महामंत्री नंदलाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील त्रिपाठी ने किया। शिक्षकों ने समस्याएं भी उठाईं उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह और मंडल महामंत्री अशरफ अली खान ने शिक्षकों की समस्याएं विधायक और अधिकारियों के समक्ष रखीं। अशरफ अली खान ने शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के सितंबर 2025 के निर्णय का उल्लेख करते हुए शिक्षकों की चिंता सामने रखी। अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी पडरौना सुरेंद्र बहादुर सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा प्रभाकर पांडे, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा और जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में संघ की ओर से अतिथियों और शिक्षकों का आभार जताया गया। -
17 दिन से लापता युवक का नर कंकाल मिला:कपड़ों और चप्पल से परिजनों ने की पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सीतापुर में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे खेतों की ओर गए ग्रामीणों को कब्रिस्तान के दक्षिण दिशा में नर कंकाल पड़ा मिला। कंकाल मिलने की सूचना फैलते ही गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मामला हरगांव थाना क्षेत्र के कोरैय्या गांव का है। 17 दिन से लापता था युवक पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कोरैय्या गांव निवासी किशोरी उर्फ गोलू (26) करीब 17 दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी। कोई जानकारी नहीं मिलने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। नर कंकाल मिलने की सूचना पर किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे। कपड़ों और चप्पल से हुई पहचान परिजनों ने घटनास्थल पर मिले कपड़ों और चप्पल के आधार पर कंकाल की पहचान किशोरी उर्फ गोलू के रूप में की। पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव कब्रिस्तान के पास कैसे पहुंचा, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कराए। इसके बाद नर कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। लापता होने से कंकाल मिलने तक की जांच फिलहाल परिजनों की ओर से किसी व्यक्ति पर हत्या या अन्य आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस युवक के लापता होने से लेकर नर कंकाल मिलने तक की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।