Category: himachal

  • सोलन युवक ह*******ड: सबूत जुटाने पहुंची टीम को करना पड़ा महिलाओं के गुस्से का सामना, जानें क्या है वजह

    खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

    या
    वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

    हिमाचल प्रदेश के सोलन के चौक बाजार स्थित दाड़ला कॉलोनी में शुक्रवार देरशाम हुई युवक की हत्या के बाद शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां पर आए दिन नशेड़ी घूमते रहते हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। काफी देर तक महिलाओं ने यहां पर अपना विरोध जताया। हालांकि, बाद में पुलिस के समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं।

    बता दें, शुक्रवार  देरशाम चौक बाजार में दो गुटों में खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो युवक घायल हो गए। देर शाम करीब 8:00 बजे युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पुलिस के अनुसार इसमें मंथन नाम के एक युवक ने अमन नाम के 24 वर्षीय युवक को चाकू मार दिया। इस दौरान मंथन के भी एक उंगली कट गई, वहीं बीच बचाव में आए अंकुश नाम के युवक के भी गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में तीनों युवकों को स्थानीय लोग क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।  मृतक युवक हरियाणा राज्य के कालका का रहने वाला था। वहीं मंथन व अंकुश का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने मंथन व अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इनमें पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं शुक्रवार को जब यह आमने-सामने आए तो पुरानी बातों को लेकर फिर से एक बार इनमें खूनी झड़प हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
    Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .

  • मंडी में जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर ह**ा:बोले- जनता के काम छोड़ कुर्सी बचाने में जुटे मुख्यमंत्री; कर्मचारी-पेंशनर भी परेशान

    पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ध्यान लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अपनी सरकार और कुर्सी बचाने पर है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी, पेंशनर और बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कर्मचारियों को पेंशन लाभ, मेडिकल बिल और अन्य बकाया राशि के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उनके अनुसार, प्रदेश के इतिहास में पहली बार पूर्व कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए इस तरह आंदोलन करना पड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए उन्होंने हाल ही में सामने आई कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ियों और प्रबंधन से जुड़े गंभीर तथ्य सामने आए हैं। भाजपा रिपोर्ट की जांच कर रही है और तथ्यों के साथ जनता के सामने सरकार की स्थिति रखेगी। जयराम ठाकुर ने मंडी समेत प्रदेश में सड़कों की खराब हालत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं और तीखे मोड़ों पर सुरक्षा व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब 4,700 किलोमीटर नई सड़कें बनाई और पक्की की गई थीं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और सरकार बनने पर पूर्व कर्मचारियों, पेंशनरों व युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।
  • हिमाचल में एक और म**र्डर -कहासुनी के बाद भिड़े 2 गुट, बीच बाज़ार हुई वारदात

    इस झड़प में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक की उंगली कट गई, जबकि दूसरे के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया। दोनों घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
  • कांगड़ा में तेज बारिश के बीच बाइक खाई में गिरी:तीन युवकों की म*त; सुबह ग्रामीणों ने शव देखे, गांव में पसरा मातम

    कांगड़ा। भलेड इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा तेज बारिश और अंधेरे के दौरान हुआ, जिसके कारण रातभर किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे टूटी झाड़ियों और पहाड़ी से नीचे गिरी बाइक देखी तो हादसे का पता चला। जानकारी के अनुसार, दरिणी ग्राम पंचायत के चनैना गांव निवासी अमित कुमार (26), रोहित शर्मा (24) और पंकज कुमार (22) शुक्रवार को दूली गांव में गुग्गा जाहरवीर के मेले में माथा टेकने गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। भलेड के पास तीखे मोड़ पर तेज बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी और दृश्यता भी कम थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद तीनों युवक रातभर खाई में पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें देखा और बाहर निकालकर निजी वाहनों से शाहपुर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों युवक अपने परिवारों के कमाऊ सदस्य थे। अमित कुमार विवाहित था, जबकि रोहित और पंकज अविवाहित थे। एक साथ तीन युवकों की मौत से चनैना गांव में मातम पसरा है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन को पोस्टमार्टम प्रक्रिया में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार फौरी राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज बारिश, फिसलन और मोड़ पर बाइक का नियंत्रण खोना सामने आ रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
  • हिमाचल में तैनात थे फर्स्ट पैरा के जवान: हथिनीकुंड बैराज में डूबे- शरीर बरामद किया गया..

    वहीं, जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय पैरा ट्रूपर अजय भगत का पार्थिव शरीर भी सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। उनका शव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक गांव के पास नदी से मिला।
  • हिमाचल में दो लोगों की देह मिलने से मचा हड़कंप, एक खड्ड किनारे तो दूसरा ट्रक में पड़ा मिला

    दूसरा मामला कांगड़ा के एक पार्किंग क्षेत्र का है। यहां खड़े एक ट्रक के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी।
  • हिमाचल में बड़ा हा.दसा: खाई में गिरी बाइक, एक साथ 3 युवकों की मौ**त; एक ही गांव के थे तीनों

    रात के अंधेरे में हुआ यह हादसा इतना भयावह था कि काफी देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। हादसे के बाद तीनों युवक खाई में पड़े रहे और समय पर मदद नहीं मिलने के कारण जान चली गई।
  • हिमाचल में अब नहीं चलेगी निजी स्कूल संचालकों की मनमानी, नियम तोड़े तो लगेगा एक लाख रुपए जुर्माना

    उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा बलविंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि बिना मान्यता स्कूल चलाने के मामलों को अब हल्के में नहीं लिया जाएगा। निजी स्कूल संचालकों को नियमों के अनुसार पंजीकरण और मान्यता करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • हिमाचल में आफत की बारिश: भ*****न से बनी कृत्रिम झील से द**त में लोग; 4 पंचायतों पर मंडराया खतरा

    हिमाचल में आफत की बारिश: भूस्खलन से बनी कृत्रिम झील से दहशत में लोग; 4 पंचायतों पर मंडराया खतरा

    पहाड़ दरकने से हुए भूस्खलन ने रोका खड्ड का बहाव, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

    नालागढ़/सोलन। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने अब लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सोलन जिले के कुमारहट्टी क्षेत्र में बारिश और भारी भूस्खलन के बाद ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया है, जिसने आसपास रहने वाले लोगों की रातों की नींद उड़ा दी।

    चिकनी खड्ड में पहाड़ दरकने के बाद भारी मात्रा में पानी जमा हो गया और देखते ही देखते यहां कृत्रिम झील बन गई। पानी का बढ़ता स्तर आसपास की चार पंचायतों के लिए खतरे की घंटी बन गया। हालात ऐसे बने कि स्थानीय लोग पूरी रात दहशत में रहे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है और बड़े स्तर पर काम शुरू किया गया है।

    कुमारहट्टी स्थित चिकनी खड्ड में भूस्खलन के कारण पानी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हुआ। इसके बाद खड्ड में पानी जमा होने लगा और कुछ ही समय में यहां कृत्रिम झील जैसी स्थिति पैदा हो गई। पानी जमा होने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में बेचैनी बढ़ गई। लोग लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।

    यह भी पढ़ें :

    रात के समय खतरा और अधिक महसूस हुआ, क्योंकि अंधेरे में पहाड़ों से होने वाले किसी भी नए भूस्खलन या अचानक पानी के बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल था। चार पंचायतों के लोगों पर मंडराते संभावित खतरे ने प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी। हालांकि फिलहाल पानी की निकासी शुरू होने के बाद स्थिति में राहत के संकेत मिले हैं।

    स्थानीय लोगों के लिए यह रात किसी डरावने सपने से कम नहीं रही। कृत्रिम झील में लगातार पानी जमा होने की खबर के बाद लोगों की नजरें खड्ड और पहाड़ी की तरफ टिकी रहीं। लोगों को आशंका थी कि अगर जलभराव और बढ़ा तो पानी अपना रास्ता बदल सकता है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण दोबारा भूस्खलन होने का खतरा भी बना हुआ था। ऐसे हालात में प्रशासन की ओर से लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

    यह भी पढ़ें : 

    खतरे को देखते हुए नालागढ़ प्रशासन ने तत्काल जल निकासी के प्रयास शुरू किए। वैकल्पिक निकासी व्यवस्था तैयार किए जाने के बाद कृत्रिम झील में जमा पानी धीरे-धीरे बाहर निकलना शुरू हो गया है। उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र कुमार आहलूवालिया ने कहा कि प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों के बाद पानी की निकासी शुरू हो गई है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

    हालांकि पानी की निकासी शुरू हो गई है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। प्रशासन ने लोगों को चिकनी खड्ड से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी स्थिति में खड्ड के नजदीक जाकर पानी का स्तर देखने या वीडियो बनाने का जोखिम न उठाएं। साथ ही आसपास के नागरिकों को भी सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें : 

    इसी बीच कुमारहट्टी क्षेत्र में बारिश और भूस्खलन ने सड़क संपर्क को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर कुमारहट्टी के पास सड़क का बड़ा हिस्सा करीब 15 फीट नीचे धंस गया। सड़क पर जगह-जगह गहरी और चौड़ी दरारें पड़ गई हैं। हालात इतने खतरनाक हैं कि मार्ग को पूरी तरह बंद करना पड़ा है। सड़क के नीचे धंसने से यहां किसी बड़े हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पिछले वर्ष भी 6 अगस्त को इसी मार्ग पर सड़क धंसने की घटना हुई थी। इस साल फिर वही स्थिति सामने आने से स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

    लगातार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। शनिवार सुबह 10 बजे तक राज्य में भूस्खलन और अन्य कारणों से 92 सड़कें बाधित थीं। इसके अलावा 44 बिजली ट्रांसफार्मर और 25 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

    यह भी पढ़ें :  

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि 6 से 10 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद 11 सितंबर को फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से कमजोर हो चुकी जमीन को देखते हुए बारिश की वापसी भूस्खलन का खतरा फिर बढ़ा सकती है।

  • हिमाचल: खाई में पड़ी मिली बाइक, कुछ ही दूर थी 36 वर्षीय फार्मासिस्ट की देह; हा*दसा या….

    हिमाचल: खाई में पड़ी मिली बाइक, कुछ ही दूर थी 36 वर्षीय फार्मासिस्ट की देह; हा*दसा या….

    परिवार रात भर करता रहा बेटे का इंतजार, सुबह मिली बुरी खबर

    कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में कभी हत्या तो कभी सड़क हादसे लोगों की जिंदगी छीन रहे हैं। अब ऐसा ही एक गंभीर और रहस्यमयी मामला कांगड़ा जिले के जवाली से सामने आया है, जहां 36 वर्षीय वेटनरी फार्मासिस्ट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नगर परिषद जवाली के लब वार्ड निवासी विशाल कुमार पुत्र रमेश चंद के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार विशाल कुमार सिद्धपुरघाड़ में वेटनरी फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को वह एक बीमार पशु के उपचार के सिलसिले में घर से निकले थे। परिजनों को उम्मीद थी कि काम पूरा करने के बाद वह शाम तक वापस घर लौट आएंगे, लेकिन रात होने तक विशाल घर नहीं पहुंचे। मोबाइल और संपर्क को लेकर चिंता बढ़ने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रातभर परिवार की बेचैनी बढ़ती रही। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले दिन उनकी तलाश बेहद दर्दनाक खबर में बदल जाएगी।

    यह भी पढ़ें  :

    शनिवार सुबह भाटी गांव के समीप स्थानीय लोगों की नजर खाई में पड़ी मोटरसाइकिल पर गई। जब ग्रामीणों ने नीचे जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति भी पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। एक तरफ बाइक और दूसरी तरफ उसी के साथ मिला युवक का शव देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

    विशाल कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्या बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। चूंकि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें : 

    घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मंजीत मनकोटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खाई काफी गहरी होने के कारण शव को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है, जिससे मौत की परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी। डीएसपी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें : 

    विशाल कुमार की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में परिवार अपने सदस्य के सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहा था, वहां अचानक मातम छा गया।
    36 वर्ष की उम्र में विशाल का इस तरह दुनिया से चले जाना परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। परिजनों की आंखों के सामने अब उस आखिरी सफर की तस्वीरें घूम रही हैं, जब विशाल घर से काम के लिए निकले थे।

    यह भी पढ़ें : 

    एक परिवार का सहारा अचानक चला गया और पीछे छोड़ गया अपनों के लिए गहरा दर्द। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है और हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है कि आखिर उस रात हुआ क्या था।