
Category: himachal
-
हिमाचल : BP बढ़ने पर अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला को लगा डाला हार्ट का इंजेक्शन, हुआ हंगामा
महिला के बेटे दिनेश और इंदु ने बताया कि पुलिस में शिकायत देने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे माफी मांगी। महिला की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर उन्हें IGMC शिमला भेजा गया है, जहां डॉक्टर उन्हें करीब 12 घंटे तक निगरानी में रखेंगे। -
हिमाचल माैसम: भ*****न से राज्य में 92 सड़कें बाधित, इस दिन से बारिश में कमी आने के आसार, जानें पूर्वानुमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखेंहिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून की बारिश लगातार जारी है। राज्य में भूस्खलन से शनिवार सुबह 10:00 बजे तक 92 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 44 बिजली ट्रांसफार्मर व 25 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक सड़कें-बिजली ट्रांसफार्मर मंडी और कुल्लू जिले में बंद हैं। वहीं हमीरपुर जिले के बड़सर व भोरंज उपमंडल में सबसे अधिक 17 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।
आज कई भागों में बारिश की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि 6 से 10 सितंबर तक प्रदेश में बारिश में कमी होने के आसार हैं। इस दाैरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 11 सितंबर को फिर कई भागों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 30.2, आरएल बीबीएमबी 21.4, ओलिंडा 20.0, रायपुर मैदान ऊना 18.0, जोत चंबा 12.6, पालमपुर 12.0, कंडाघाट 7.8 व कसोल में 7.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मानसून सीजन में अब तक 267 लोगों की गई जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 4 सितंबर तक प्रदेश में आपदा की वजह से 267 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 487 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 159 की सड़क हादसों में माैत हुई। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दाैरान 35 पक्के और 80 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 477 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 17 दुकानों व 444 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 1,23,715.33 लाख रुपये पहुंच गया है।
नालागढ़-रामशहर मार्ग बंद, कुमारहट्टी के पास करीब 15 फीट नीचे धंसी सड़क
वहीं नालागढ़-रामशहर मार्ग पर कुमारहट्टी के पास एक बार फिर भूस्खलन होने से सड़क का बड़ा हिस्सा करीब 15 फीट नीचे धंस गया है। भूस्खलन के चलते मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे स्थिति काफी खतरनाक बनी हुई है। पिछले वर्ष भी छह अगस्त को यह मार्ग धंस गया और इस वर्ष भी वही हालत हो गई है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम व प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सड़क के समीप स्थित एक मकान को भी खाली करवा दिया है। भारी भूस्खलन होने से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे|
Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more . -
ऊना के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:बालजी महाराज ने किया ठाकुर जी अभिषेक; डिप्टी CM भी हुए शामिल
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कोटलाकलां स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर वृंदावन जैसा माहौल था। शुक्रवार रात को यहां हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सभी ने पहले मंदिर में माथा टेका और फिर राष्ट्रीय संत बालजी महाराज से आशीर्वाद लिया। रात में राष्ट्रीय संत बालजी महाराज की मौजूदगी में मंत्रों के साथ ठाकुर जी की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया गया। हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी ठाकुर जी का अभिषेक किया। वह देर रात दिल्ली से सीधे श्रीराधा-कृष्ण मंदिर पहुंचे थे। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय संत बालजी महाराज से आशीर्वाद भी लिया। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंदिर परिसर में ‘हरे कृष्णा राधे कृष्णा’ और ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष गूंजते रहे। कृष्ण भजनों पर जमकर नाचे श्रद्धालु जम्मू से आए प्रसिद्ध भजन गायक बुआ दित्ता ने कृष्ण भजनों से श्रद्धालुओं को खूब खुश किया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला। कृष्ण भजनों पर श्रद्धालु जमकर नाचे। ठाकुर जी के अभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा गया। इससे पहले वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की सुंदर प्रस्तुति दी। डिप्टी सीएम बोले- जनसेवा आध्यात्मिक शक्ति देता है डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बालजी महाराज का उन पर और जनता पर पूरा आशीर्वाद है। उन्होंने यह भी कहा कि बालजी महाराज आम लोगों को भगवान से जोड़ने का बड़ा काम कर रहे हैं। उनका आशीर्वाद उन्हें जनसेवा में अधिक समर्पण और उत्साह के साथ काम करने की आध्यात्मिक शक्ति देता है। मुकेश अग्निहोत्री ने संकीर्तन का आनंद लिया और कार्यक्रम में आए लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। -
कंगना ने बैठक में खड़े कर दिए अधिकारी, जमकर लगाई क्लास; बोली- आप तो मुझसे भी अच्छी एक्टिंग करते हो
कंगना ने बैठक में खड़े कर दिए अधिकारी, जमकर लगाई क्लास; बोली- आप तो मुझसे भी अच्छी एक्टिंग करते हो

कंगना ने बैठक में खड़े कर दिए अधिकारी, बोली सिर्फ सैलरी लेने मत आइए
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों पर जमकर बरसीं। विकास कार्यों के लिए जारी राशि का समय पर उपयोग न होने और पिछली बैठकों में लिए गए फैसलों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से सांसद का पारा चढ़ गया।
बैठक के दौरान कंगना रनौत के तेवर इतने सख्त नजर आए कि उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि बैठकें सिर्फ कागजी औपचारिकता पूरी करने के लिए न की जाएं। अगर हर बैठक में वही सुझाव और वही जवाब दोहराए जाते रहें और जमीन पर काम नजर न आए तो ऐसी बैठकों का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने अधिकारियों को यहां तक कह दिया कि “लोग मुझे निठल्ला कहते हैं, लेकिन मैं फंड उपलब्ध करवा रही हूं और आप उसे खर्च तक नहीं कर पा रहे।” सांसद ने अधिकारियों से साफ कहा कि जनता को परिणाम चाहिए, केवल आश्वासन और जुमले नहीं।
बैठक में अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे जवाबों पर नाराजगी जताते हुए कंगना ने कहा कि हर दिशा बैठक में उन्हें एक जैसे जुमले सुनने को मिल रहे हैं। बार-बार वही समस्याएं सामने आती हैं, वही सुझाव दिए जाते हैं और फिर अगली बैठक में भी वही स्थिति दोहराई जाती है। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि जब पिछली बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे तो उन पर काम क्यों नहीं हुआ। कंगना ने सख्त लहजे में कहा कि “बार-बार वही सुझाव आते हैं, उन पर अमल नहीं होता। आपके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। आखिर सबका वक्त क्यों बर्बाद किया जा रहा है?”
यह भी पढ़ें:
सांसद ने विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करवाई गई राशि के उपयोग पर विशेष नाराजगी जताई। बैठक में सामने आया कि पिछले करीब दो वर्षों में जारी लगभग 11 करोड़ रुपये की राशि का अपेक्षित उपयोग नहीं हो पाया। कंगना ने कहा कि सांसद का काम विकास कार्यों के लिए फंड उपलब्ध करवाना है, जबकि उस राशि को निर्धारित कार्यों पर खर्च करवाने और काम पूरा कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों और अधिकारियों की है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि अगर पैसा उपलब्ध होने के बावजूद काम शुरू नहीं होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी तय करनी होगी।
बैठक में कंगना ने अधिकारियों को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जनता के बीच उनकी छवि को लेकर सवाल उठाए जाते हैं और लोग उन्हें काम नहीं करने वाला बताते हैं, जबकि वह अपनी तरफ से पूरी क्षमता के साथ विकास कार्यों के लिए प्रयास कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि “लोग मुझे निठल्ला कहते हैं, लेकिन आप यहां सिर्फ सैलरी लेने आ जाते हैं। कंगना ने स्पष्ट किया कि सांसद द्वारा उपलब्ध करवाए गए फंड का इस्तेमाल न होना केवल विभाग की समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर जनता के विकास पर पड़ता है।
यह भी पढ़ें :
सांसद ने उन लोगों और एजेंसियों पर भी नाराजगी जताई, जिन्होंने विकास कार्यों के लिए राशि तो ले ली लेकिन काम आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पैसा लेने के बाद काम शुरू नहीं किया है, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए और जुर्माना लगाया जाना चाहिए। उनके अनुसार करीब 30 से 40 फीसदी राशि ऐसे डिफॉल्टरों के पास फंसी हुई है। कंगना ने अधिकारियों से ऐसे मामलों की अलग सूची तैयार करने और प्रत्येक मामले में कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।
बैठक में कथित तौर पर फर्जी एनओसी और अनुमतियों से जुड़े मामलों पर भी सांसद ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को केवल कागजों में आगे बढ़ाने की बजाय वास्तविक रूप से जमीन पर उतारना होगा। भू-अधिग्रहण, विभिन्न अनुमतियों और एनओसी के कारण अटके कार्यों की अलग-अलग सूची बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक लंबित कार्य के लिए समयबद्ध एक्शन प्लान तैयार करने को कहा गया। इससे यह स्पष्ट होना चाहिए कि कौन सा काम किस अधिकारी या विभाग के स्तर पर और किस कारण से लंबित है।
यह भी पढ़ें :
बैठक के दौरान कंगना के तेवर उस समय और तल्ख हो गए जब उन्होंने जिम्मेदारी तय करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन लोगों के जिम्मे संबंधित विकास कार्य हैं, उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। सांसद ने अधिकारियों को संकेत दिया कि अब केवल यह बताना पर्याप्त नहीं होगा कि राशि वापस करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जब तक पैसा सरकारी खाते में वापस नहीं आता, तब तक काम को अधूरा ही माना जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी।
बैठक में फंड के इस्तेमाल और लगातार लंबित कामों पर नाराज कंगना ने अंग्रेजी में “इट बिकम ए ब्लडी जोक” कहकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि स्थिति ऐसी हो गई है कि वह राष्ट्रीय मीडिया में भी इस मुद्दे को लेकर खुलकर बात नहीं कर पा रही हैं। कंगना ने कहा कि केंद्र और सांसद स्तर से राशि उपलब्ध करवाने के बावजूद यदि उसे समय पर विकास कार्यों में नहीं लगाया जाता तो इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।
यह भी पढ़ें :
दिशा बैठक के बाद कंगना ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को हिमाचल में अपेक्षित तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की शिकायतें उनके पास लगातार पहुंच रही हैं।
कंगना ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाओं और विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश की जाती है, लेकिन यदि विकास कार्यों में बाधाएं हैं तो उन्हें दूर करने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कंगना ने दिशा कमेटी की बैठकों में कांग्रेस विधायकों की कथित गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर की कई समस्याओं की जानकारी विधायकों को होती है और यदि वे बैठकों में शामिल होकर अपनी बात नहीं रखेंगे तो कई समस्याओं का समाधान मुश्किल होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के मुद्दों पर राजनीति करने की बजाय सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना चाहिए।
दिशा बैठक में कंगना का पूरा फोकस एक ही बात पर रहा—फंड उपलब्ध होने के बाद विकास कार्य जमीन पर क्यों नहीं दिख रहे? उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि आने वाली बैठकों में केवल पुरानी रिपोर्ट दोहराने से काम नहीं चलेगा। हर लंबित योजना की स्थिति, खर्च हुई राशि, बची राशि, देरी का कारण और उसे पूरा करने की समयसीमा स्पष्ट करनी होगी।
-
कांगड़ा में सड़क ह***ा: देर रात धार्मिक समारोह से लाैट रहे युवकों की बाइक खाई में गिरी, तीन की माैत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखेंहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में तीन युवकों की सड़क हादसे में माैत हो गई है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की दरिणी पंचायत के झुनेना गांव के तीन युवाओं की बाइक भलेड़ पावर हाउस के समीप देर रात खाई में गिर गई। हादसे में तीनों युवकों की माैत हो गई। मृतकों की पहचान अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार के रूप में हुई है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
-
हमीरपुर की बिझड़ी BDC के रमेश शर्मा अध्यक्ष बने:BJP के राजेश को एक वोट से हराया; कांग्रेस समर्थित पवन उपाध्यक्ष नियुक्त
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिझड़ी विकास खंड कार्यालय में ब्लॉक समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। इसमें भाजपा समर्थित रमेश शर्मा अध्यक्ष और कांग्रेस समर्थित पवन शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित रमेश शर्मा ने भाजपा के ही राजेश कुमार मांगा को एक वोट से हराया। इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई, जिससे भाजपा उपाध्यक्ष पद का चुनाव हार गई। चुनाव में पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का प्रभाव दिखा। रमेश शर्मा के बीडीसी अध्यक्ष बनते ही बलदेव शर्मा अपने समर्थकों के साथ विकास खंड कार्यालय पहुंचे और उनका स्वागत किया। बलदेव शर्मा ने कहा कि यह चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं लड़ा जाता। उन्होंने रमेश शर्मा के पक्ष में वोट करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। मैं संगठन से जुड़ा व्यक्ति:बलदेव शर्मा बलदेव शर्मा ने कहा कि वह संगठन से जुड़े व्यक्ति हैं। बड़सर की जनता ने उन्हें 3 बार जिताया और 3 बार हराया भी है, जिसमें शायद उनकी कोई कमी रही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह 16 साल की उम्र से भाजपा की सेवा कर रहे हैं और दल बदलू नहीं हैं। उन्होंने प्रेम कुमार धूमल को अपना सर्वोपरि नेता बताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के समर्थन में नारे लगाए। सुक्खू और उनकी जनहित नीतियों की जीत: पवन शर्मा बीडीसी उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित पवन शर्मा की जीत पर बड़सर कांग्रेस के सुभाष ढटवालिया ने कहा कि यह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी जनहित नीतियों की जीत है। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने कहा कि यह जीत कांग्रेस के सामूहिक प्रयासों से संभव हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया के समर्थन में भी नारे लगाए। -
हिमाचल : काम के लिए निकला व्यक्ति नहीं लौटा घर, तीन दिन बाद गोशाला में मिली देह- पसरा मातम
3 सितंबर को गांव में ही एक गोशाला के बरामदे में बलदेव दत्त का शव मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। -
हिमाचल : 10 साल की किशोरी से निचता मामले में दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी की मां पर भी कार्रवाई
SP सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बच्ची के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए गए हैं। इन बयानों और पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी की मां की कथित भूमिका भी सामने आई। -
मंडी जिला पंचायत सदस्य का क्रमिक अनशन शुरू:कंसा डंपिंग साइट का विरोध, अनिल सैनी बोले- समस्या का समाधान नहीं कर रहा प्रशासन
मंडी जिले में कंसा डंपिंग साइट को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने शनिवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने साफ किया कि जब तक ग्रामीणों की मांगों और डंपिंग साइट से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान ग्राम पंचायत स्यांह के प्रधान अश्विन सैनी, उपप्रधान तुलसी राम, बीडीसी सदस्य कुलदीप चंद, मगर पाधरू, अनिल चौधरी और सुमन चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आंदोलन को समर्थन दिया और डंपिंग साइट से जुड़ी अपनी चिंताएं बताईं। उन्होंने समस्या के पक्के समाधान की मांग की। प्रशासन ने नहीं किया समस्या का समाधान : अनिल सैनी जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने कहा कि कंसा डंपिंग साइट को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से अपनी मांगें प्रशासन के सामने उठा रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का पक्का हल नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सही कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि डंपिंग साइट की वजह से इलाके के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब ग्रामीणों की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता। प्रशासन को इस मामले में जल्द जरूरी कदम उठाने चाहिए। ग्रामीणों ने किया भूख हड़ताल का समर्थन वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि डंपिंग साइट से जुड़ी समस्याओं का समाधान उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने अनिल सैनी की क्रमिक भूख हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सही कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। -
हिमाचल: कार से चिट्टा त****ी करने निकले थे 2 यार, नाके पर पुलिस ने दबोचा; लाखों की खेप बरामद
हिमाचल: कार से चिट्टा तस्करी करने निकले थे 2 यार, नाके पर पुलिस ने दबोचा; लाखों की खेप बरामद

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत स्पेशल सेल ने शोघी में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो युवकों को लाखों के चिट्टा संग साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार में दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पारदर्शी पाउच मिले।
यह भी पढ़ें :
पुलिस ने जब दोनों पाउच की जांच की तो उनमें कुल 13.160 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेन्द्र (30) पुत्र सोहन लाल और अनुज (26) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। दोनों कुमारसैन, जिला शिमला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें :
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के पास चिट्टा कहां से आया था और वे इसे कहां ले जा रहे थे।
धारा 29 के तहत पुलिस अब आरोपियों के संपर्कों और चिट्टे की सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें :
दोनों आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच में चिट्टा सप्लाई करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी सामने आ सकती है।