‘जिन मुस्लिम महिलाओं ने तीज गाने गाए, हिंदू हो गईं’:गाजियाबाद में BJP विधायक का बयान, बोले-अखिलेश ने घर वापसी कराई

Written by

in

गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुस्लिम महिलाओं के रक्षाबंधन और तीज मनाने के संदर्भ में टिप्पणी की। कहा कि मुस्लिम बहनों ने राखी बांधी है। उन्होंने तीज मनाया है। तीज के गाने गा लिए, वह काफिर हो गईं, यानी वह हिंदू हो गईं। यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने राखी बंधवाकर मुस्लिम महिलाओं की घर वापसी कराई है। ‘अखिलेश पर राहु और संघ का प्रभाव’ विधायक ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पर हमला बोला। अखिलेश यादव के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि हम कह रहे हैं, उन्होंने (मुस्लिम महिलाओं ने) राखी बांधी है, मैंने देखा है। रक्षाबंधन के त्योहार में भले पूरी तरह नहीं बांधी, लेकिन बांधी है। हमारे यहां भी एक नेता ने सही किया, तीज के त्योहार में मुस्लिम महिलाओं को बुलाया। वह सारी की सारी बहनें इस्लाम में हो ही नहीं सकतीं, जिन्होंने तीज का त्योहार मना लिया, तीज के गाने गा लिए। इस्लाम में वो अपने आप ही काफिर हो गईं, मतलब हिंदू हो गईं। इसी तरह अखिलेश जी ने एक अच्छा काम किया है कि मुस्लिम बहनों की घर वापसी कराई है। ये प्रभाव उनके ऊपर राहु और संघ के स्वयंसेवक होने का आया है। जयंत चौधरी के बयान पर भी हमला भाजपा विधायक ने जयंत चौधरी के एक बयान को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश की पार्टी की 47 सीट थीं, जबकि जयंत चौधरी ने 100 से ज्यादा सीटें जिताने में भूमिका निभाई। उन्होंने चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कारण किसानों के पास जमीन बची। उन्होंने आरोप लगाया कि मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में चौधरी अजीत सिंह को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए उनके अपहरण और हत्या की साजिश की गई। ‘ब्राह्मण ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या को नहीं भूला’ विधायक ने अखिलेश पर डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण उस घटना को नहीं भूला है। उन्होंने नीरज मिश्रा हत्याकांड का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि उस समय ब्राह्मणों के साथ जघन्य अपराध हुआ था। ‘बूथ कैप्चरिंग करने वाले वोट चोरी की बात करते हैं’ भाजपा विधायक ने कहा कि जो लोग कभी बूथ कैप्चरिंग करते थे, वे आज वोट चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सब देख रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *