मथुरा में उमा भारती ने दाऊजी महाराज को बांधी राखी:रक्षाबंधन पर बलदेव पहुंचीं पूर्व CM, आराध्य को मानती हैं अपना बड़ा भाई

Written by

in

मथुरा के बलदेव स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पहुंचीं। रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उमा भारती ने अपने आराध्य और बड़े भाई के रूप में पूजे जाने वाले दाऊजी महाराज को राखी अर्पित कर मनौती मांगी। उमा भारती का श्री दाऊजी महाराज से लंबे समय से आत्मीय जुड़ाव है। वह दाऊजी महाराज को अपना बड़ा भाई मानती हैं। इसी आस्था के चलते वह हर वर्ष रक्षाबंधन और भैयादूज पर मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा करती हैं। पूजा में काफी देर तक रहीं ध्यानमग्न मंदिर में पूजा के दौरान उमा भारती भाव-विभोर नजर आईं। वह कुछ देर मंदिर परिसर में बैठकर ध्यानमग्न रहीं और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने दाऊजी महाराज को राखी भेंट कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर पदाधिकारियों ने किया स्वागत मंदिर पहुंचने पर पदाधिकारियों ने उमा भारती का स्वागत किया। बैकुंठ नाथ पांडेय ने उन्हें श्री दाऊजी महाराज की महिमा, धार्मिक मान्यताओं और मंदिर की परंपराओं के बारे में जानकारी दी। उमा भारती ने मंदिर की व्यवस्थाओं और धार्मिक परंपराओं की जानकारी भी ली। इन लोगों की रही मौजूदगी इस दौरान बैकुंठ नाथ पांडेय, मुरारी लाल पांडेय, गोपाल पांडेय, योगेश पांडेय, विष्णु पांडेय महंत, मनोज पांडेय, जीतू पांडेय, ब्रजवासी पांडेय, जतिन पांडेय, मनी पांडेय, माधव और हेमंत पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *