चंदौली जिले में अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने सोने की चेन लूटने और फायरिंग करने वाले चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें तारापुर आलमपुर अंडरपास के पास से दबोचा। आरोपियों ने 25 अगस्त की रात एक व्यक्ति की गाड़ी रोककर तमंचे से फायरिंग की और उसके गले से सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त की रात करीब 9 बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की गल्ला मंडी निवासी सूर्यांश जायसवाल अपने दोस्त प्रशांत यादव और मोहित चौहान के साथ चार पहिया वाहन से एसएस हॉस्पिटल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली। जान से मारने की नीयत से चलाई गोली
आरोप है कि बदमाशों ने तमंचे से सूर्यांश को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसके बाद उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से सूर्यांश बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अंडरपास के पास घेराबंदी कर दबोचे
वारदात के खुलासे के लिए अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया था। पुलिस ने जांच और मिले सुरागों के आधार पर तारापुर आलमपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सूर्यांश से फायरिंग और चेन लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। गाजीपुर और चंदौली के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार दुबे, धीना थाना क्षेत्र के बभनियाव निवासी अमन गिरी, धानापुर थाना क्षेत्र के तीनमोकरम गांव निवासी कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा और धीना थाना क्षेत्र के बभनियाव निवासी विनोद सिंह के रूप में हुई है। तीन तमंचे और दो बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, तीन तमंचे और दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विनोद सिंह के खिलाफ पहले से हत्या समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। एसपी ने टीम को दी बधाई
कार्रवाई में अलीनगर थानाध्यक्ष गगनराज सिंह, स्वाट प्रभारी रामजन्म यादव समेत संयुक्त टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए बेहतर कार्य के लिए बधाई दी।

Leave a Reply