
बस्ती में मनीष पांडेय हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 बजे बड़ी कार्रवाई की। लालगंज के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक, महसो चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं, पुलिस की लगातार दबिश के बाद दो आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पहले 3 आरोपी भेजे जा चुके जेल पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और एसओजी की मदद ली जा रही थी। पुलिस की दबिश के बीच दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कचहरी में हुआ विरोध-प्रदर्शन दो आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद कुछ लोग कचहरी परिसर में पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ विरोध किया। इसके बाद एसपी कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक रास्ता रोकने का भी प्रयास किया। शांति व्यवस्था के लिए 4 लोग हिरासत में पुलिस के समझाने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया। गुरुवार को भी हुआ था प्रदर्शन इससे पहले गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि मनीष पांडेय हत्याकांड के दो आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हैं। पुलिस ने धरना हटाया था धरने के दौरान एसपी कार्यालय के सामने हंगामे की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मनमोहन त्रिपाठी समेत कुछ लोगों को वहां से हटाकर कोतवाली पहुंचाया था। इसके बाद उनके समर्थक भी कोतवाली के बाहर जुटने लगे थे।
Leave a Reply