
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। दुबई में शनिवार को विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और बैटिंग चुनी। 4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 23/0 है। मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार क्रीज पर हैं। भारतीय कप्तान ने 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था। 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है। मेंस एशिया कप से शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। हरमनप्रीत बतौर कप्तान 150वां मैच खेल रहीं हरमनप्रीत कौर 150वें मैच में कप्तानी कर रही हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।
Leave a Reply