गोरखपुर रेलवे स्टेशन से RPF ने पकड़ा शराब:119 पैक छोड़कर फरार हुआ तस्कर; तलाशने में जुटी पुलिस

Written by

in

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ की निगरानी के दौरान लावारिस हालत में पड़े दो झोलों से अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दोनों झोलों में कुल 119 टेट्रा पैक 8 PM अंग्रेजी शराब मिली। बरामद शराब की कुल मात्रा 21.420 लीटर बताई गई है। इसकी कीमत करीब 15,470 रुपये है। प्लेटफॉर्म पर निगरानी के दौरान मिले झोले 28 अगस्त को आरपीएफ की टीम गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 03/04 पर निगरानी कर रही थी। निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म के बीच में सफेद और काले रंग के दो झोले लावारिस हालत में पड़े दिखाई दिए। टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से झोलों के बारे में पूछताछ की। काफी देर तक निगरानी करने के बाद भी कोई व्यक्ति इन झोलों पर अपना दावा करने के लिए सामने नहीं आया। झोले खोलने पर मिली शराब लावारिस झोलों की नियमानुसार गवाहों की मौजूदगी में जांच की गई। झोलों को खोलने पर उनके अंदर 8 PM ब्रांड की अंग्रेजी शराब के टेट्रा पैक मिले। जांच में कुल 119 टेट्रा पैक बरामद हुए। प्रत्येक टेट्रा पैक में 180 एमएल शराब थी। इस तरह बरामद शराब की कुल मात्रा 21.420 लीटर निकली। प्रत्येक पैक की कीमत 130 रुपये बताई गई है और पूरी बरामद शराब की कीमत करीब 15,470 रुपये है। आरपीएफ ने शराब कब्जे में ली आरपीएफ टीम ने शाम करीब 5:20 बजे गवाहों की मौजूदगी में बरामद शराब को अपने कब्जे में लिया और इसकी फर्द जब्ती तैयार की। इसके बाद बरामद शराब को आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर लाया गया। आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंपी जाएगी शराब आरपीएफ के अनुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी गोरखपुर को सौंपा जाएगा। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि शराब से भरे दोनों झोले स्टेशन पर कौन छोड़कर गया था। आरपीएफ और जीआरपी की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *