Category: up

  • तेज धमाका और गड्ढे में समाई 3 मंजिला इमारत… प्रयागराज के स्वामी नारायण मंदिर में बड़ा हादसा, टली जनहानि

    Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में देर रात एक खौफनाक हादसा सामने आया है. यहाँ प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर परिसर का तीन मंजिला हिस्सा अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर मंदिर के पीछे खोदे गए एक गहरे गड्ढे में जा गिरा. घटना रात करीब 11 बजे की है. तेज आवाज के साथ हुए इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास रहने वाले लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए.

    गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त ढहे हुए हिस्से में कोई भी श्रद्धालु या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिसके चलते एक बड़ी जनहानि टल गई. मिली जानकारी के अनुसार, स्वामी नारायण मंदिर के ठीक पीछे पिछले करीब तीन से चार महीनों से निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए काफी बड़ा और गहरा गड्ढा खोदा गया था. हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भर गया था, जिसकी वजह से निर्माण कार्य फिलहाल बंद था.

    आशंका जताई जा रही है कि गहरे गड्ढे और बारिश के पानी के भराव के कारण मंदिर की इमारत की नींव के नीचे से मिट्टी खिसक गई और नींव बेहद कमजोर हो गई. इसके चलते देर रात अचानक इमारत का तीन मंजिला हिस्सा दबाव सहन नहीं कर सका और सीधे उसी गड्ढे में समा गया.

    धर्मशाला के रूप में होता था इस्तेमाल, दक्षिण भारत से आते हैं श्रद्धालु

    मंदिर के सुरक्षा गार्ड सूबेदार सिंह ने बताया कि स्वामी नारायण मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, जिनमें दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक होती है. हादसे में ढहे तीन मंजिला हिस्से का उपयोग धर्मशाला के रूप में किया जा रहा था, जहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और विश्राम की व्यवस्था होती थी. जिस समय इमारत गिरी, उस समय कमरों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे सभी सुरक्षित बच गए.

    सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्य पर उठे गंभीर सवाल

    हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया. इस घटना के बाद मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. प्रशासन का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच कराई जाएगी, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि हादसे की मुख्य वजह क्या थी और क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं.

  • चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा:रामघाट में पानी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर, पुलिस और प्रशासन की टीमें अलर्ट

    चित्रकूट के पहाड़ी और मध्य प्रदेश क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। रामघाट क्षेत्र में नदी का पानी खतरे के निशान से लगभग 2 मीटर ऊपर बह रहा है। इससे नदी किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों में चिंता का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण रामघाट के निचले हिस्सों में पानी भर गया है। नदी किनारे बनी कई दुकानें और रास्ते भी जलमग्न हो गए हैं। लोगों को नदी के आसपास जाने से मना किया जा रहा है और घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदाकिनी का पानी सड़क तक पहुंचने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। सड़क पर पानी आने से आवागमन बाधित हो गया है, जिससे दोनों राज्यों के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। राजस्व, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक कदम उठा रही हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे और तेज बहाव वाले स्थानों पर न जाएं। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को घाटों से दूर रहने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश और नदी के जलस्तर की स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • पुलिस ने 2 लुटेरों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी:गाजियाबाद में रक्षाबंधन पर महिलाओं से चेन व कुंडल लूटे, कहा- सर बहुत बड़ी गलती हो गई

    गाजियाबाद मे मोदीनगर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात 2 लुटेरों को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी। इनमें एक लुटेरा मेरठ के लिसाड़ीगेट का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक बाइक बरामद की है। यह गैंग मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में लगातार लूट की वारदात कर रहा था। घायल फारुख गोली लगने के बाद पुलिस से कहने लगा कि साहब गलती हो गई, अब लूट नहीं करुंगा। पुलिस पर फायरिंग कर भागे एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मोदीनगर SHO आनंद प्रकाश मिश्रा शुक्रवार रात कलछीना रोड पर वाहनों की चेकिंग र रहे थे। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार 2 संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। दोनों ने बाइक नहीं रोकी और बाइक दौड़ा दी। जहां दोनों युवक बाइक फिसल ने से गिर गए और एक बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें एक सिपाही गोली लगने से बाल बाल बचा। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी व दूसरे बदमाश को पीछा करके पकड लिया। मेरठ का फारुख शातिर लुटेरा एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि घायल युवक ने पूछे जाने पर अपना नाम फारुख उर्फ छोटू पुत्र यामीन निवासी लिसाडीगेट मेरठ बताया। जो गाजियाबाद के विजयनगर में रह रहा है। दूसरे युवक ने अपना नाम हाशिम पुत्र चांदबाबू निवासी उज्जवल गार्डन थाना लिसाड़ीगेट बताया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि 21 अगस्त को मोदीनगर में एक महिला से कुंडल लूटे, इसके बाद चेन लूटी। मेरठ में भी 2 लूट की बात स्वीकार की। यह गैंग दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद में लूट कर रहा था। दोनों पर लूट के 6 मुकदमें दर्ज हैं।
  • पुलिस ने 2 लुटेरों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी:गाजियाबाद में रक्षाबंधन पर महिलाओं से चेन व कुंडल लूटे, मेरठ दिल्ली में भी कर रहे थे लूट

    गाजियाबाद मे मोदीनगर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात 2 लुटेरों को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी। इनमें एक लुटेरा मेरठ के लिसाड़ीगेट का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक बाइक बरामद की है। यह गैंग मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में लगातार लूट की वारदात कर रहा था। पुलिस पर फायरिंग कर भागे एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मोदीनगर SHO आनंद प्रकाश मिश्रा शुक्रवार रात कलछीना रोड पर वाहनों की चेकिंग र रहे थे। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार 2 संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। दोनों ने बाइक नहीं रोकी और बाइक दौड़ा दी। जहां दोनों युवक बाइक फिसल ने से गिर गए और एक बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें एक सिपाही गोली लगने से बाल बाल बचा। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी व दूसरे बदमाश को पीछा करके पकड लिया। मेरठ का फारुख शातिर लुटेरा एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि घायल युवक ने पूछे जाने पर अपना नाम फारुख उर्फ छोटू पुत्र यामीन निवासी लिसाडीगेट मेरठ बताया। जो गाजियाबाद के विजयनगर में रह रहा है। दूसरे युवक ने अपना नाम हाशिम पुत्र चांदबाबू निवासी उज्जवल गार्डन थाना लिसाड़ीगेट बताया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि 21 अगस्त को मोदीनगर में एक महिला से कुंडल लूटे, इसके बाद चेन लूटी। मेरठ में भी 2 लूट की बात स्वीकार की। यह गैंग दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद में लूट कर रहा था। दोनों पर लूट के 6 मुकदमें दर्ज हैं।
  • सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन:सरयू का जलस्तर 10 सेमी घटा, कटान से तटवर्ती इलाकों में हड़कंप

    सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। शुक्रवार शाम चार बजे तक जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई, जिससे यह 69.60 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 30 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि, जलस्तर घटने के बावजूद नदी में लहरों का उफान तेज होने से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान बढ़ गई है, जिससे किसानों में हड़कंप है। नईबाजार के सरहरा पूरवे के सामने बीते 24 घंटे में लगभग 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में समा गई है। इससे किसानों में भारी चिंता है। आरोप है कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद बाढ़ खंड आजमगढ़ का कोई अधिकारी या कर्मचारी कटान का मुआयना करने नहीं पहुंचा है। दोहरीघाट कस्बे में शवदाह स्थल और भारत माता मंदिर के पास बैकरोलिंग तेज होने से बोल्डरों के खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। नदी के दबाव से मुक्तिधाम, शाही मस्जिद, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, खाकी बाबा की कुटी, रामघाट और जानकी घाट जैसी ऐतिहासिक धरोहरों पर भी कटान का खतरा बना हुआ है। सिंचाई विभाग मऊ की टीम ने धनौली रामपुर से रामघाट तक निगरानी बढ़ा दी है। विभाग के कर्मचारी नगर की ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए मुस्तैदी से डटे हुए हैं। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को गौरीशंकर घाट पर जलस्तर 69.70 मीटर था, जो शुक्रवार शाम तक 69.60 मीटर हो गया। निचले इलाकों के लोग भले ही जलस्तर घटने से राहत महसूस कर रहे हों, लेकिन स्थानीय लोगों को चिंता है कि नदी जब घटती है, तब तटवर्ती क्षेत्रों में भारी तबाही मचाती है। इस समय लहरों में उफान तेज हो गया है। जबकि पानी घटने के साथ ही सरहरा पूरवे के सामने किसानों की खेती योग्य भूमि कटान की जद में आ रही है। बीते 24 घंटे में 15 मीटर से अधिक उपजाऊ भूमि काटकर नदी में विलीन कर दी।
    वहीं अब तक सरहरा में सरयू नदी एक जरीब से अधिक उपजाऊ भूमि को काट चुकी है। जिससे किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, परमहंस बाबा कुटी के सामने में भी रुक-रुककर नदी कटान कर रहीं हैं। हालांकि पहले की अपेक्षा यहां कटान कम है। लेकिन यही हाल रहा तो कटान तेज होने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि पहले की तुलना में अब कटान कम है, लेकिन अब भी किनारे की भूमि लगातार सरयू की लहरों का निवाला बन रहे हैं। बाढ़ खंड आजमगढ़ के कार्यक्षेत्र में लगातार कटान होने के बाद भी किसी कर्मचारी या अधिकारी के न पहुंचने से लोगों में भारी आक्रोश बढ़ रहा है। वहीं सिंचाई विभाग मऊ की माने तो एक-दो दिन में सरयू का जलस्तर अब भी और नीचे आएगा। जलस्तर में घटाव होने से बाढ़ की संभावना टल गई है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सिंचाई विभाग प्रिंस कुमार ने बताया कि खाकी बाबा कुटी के पास हुई कटान को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। कटान वाले स्थानों पर बोरी में ईंट की टुकड़ी भरकर नदी के तलहटी में डाला जा रहा है। ऊपर से जियो बैग भी डाले जा रहे है। अब कहीं और कटान की संभावना नही है।
  • दहेज में कार मांगने पर विवाहिता से मारपीट:प्रतापगढ़ में पति-सास समेत चार पर केस, दूसरी शादी की धमकी देने का भी आरोप

    प्रतापगढ़ में दहेज में कार की मांग को लेकर एक विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति, सास और ननद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और दूसरी शादी की धमकी भी दी गई। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी काजल रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 2 दिसंबर 2022 को अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र के खजुरहट गांव निवासी समीर रावत से हुआ था। शादी के बाद पति समीर रावत, सास सुनीता देवी और ननद अंजली, दिया व सोनिया समेत अन्य ससुरालियों ने दहेज में चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। पति समीर रावत पर दूसरी शादी करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इन सब से परेशान होकर काजल रावत 16 मई 2026 को ससुराल छोड़कर अपने मायके आ गई। मायके आने के बाद भी ससुराल पक्ष की ओर से उसे लगातार धमकी दिए जाने का आरोप है। पुलिस ने काजल रावत की तहरीर के आधार पर पति समीर रावत, सास सुनीता देवी, ननद अंजली, दिया और सोनिया समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
  • भू माफिया व दबंगों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई:गोरखपुर में CM ने 200 लोगों की फरियाद सुनी; कहा-सबकी समस्या का समाधान होगा

    तीन दिवसीय गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन, शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की समस्या का समाधान करना सरकार की प्रतिबद्धता है। अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता व समय से किया जाए। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में लोगों को कुर्सियों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री एक-एक कर सबके पास गए और उनकी समस्या सुनी, उनसे प्रार्थना पत्र लिया। इस जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग आए थे। सीएम ने कहा कि बिना भेदभाव, हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की समस्या का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार कुछ लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। इन लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। सीएम ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कुछ लोग पारिवारिक विवादों के मामले भी लेकर आए थे। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारिवारिक विवादों में सबंधित पक्षों के बीच संवाद कराने की पहल की जाए। मुख्यमंत्री ने की गोसेवा, गोवंश को खिलाया गुड़
    गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़-पूड़ी खिलाया।
  • गाजीपुर में पुलिस को चकमा देकर हिस्ट्रीशीटर फरार:मेडिकल कॉलेज के शौचालय की खिड़की से भागा, बाहर इंतजार करती रही पुलिस

    गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज से हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी शनिवार तड़के 4 बजे फरार हो गया। वह गहमर पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद ऑपरेशन के लिए 21 अगस्त को जिला कारागार से यहां भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे सुधीर व्हीलचेयर से दूसरे तल स्थित बर्न वार्ड के शौचालय में गया। शौचालय के बाहर एक पुलिसकर्मी मौजूद था। जब वह लगभग 15 मिनट तक बाहर नहीं आया, तो पुलिसकर्मी ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर दरवाजे का लॉक तोड़ा गया। पुलिसकर्मियों ने देखा कि शौचालय की जाली टूटी हुई थी और सुधीर वहां से गायब था। मौके पर उसकी व्हीलचेयर और एक गमछा पड़ा मिला। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुधीर पासी को 1 अगस्त को गहमर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली लगी थी। उसे 2 अगस्त को पहली बार इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया था। जेल में रहने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और पैरों में लगी गोली के उपचार के लिए ऑपरेशन की आवश्यकता बताई गई। इसी के चलते उसे 21 अगस्त को दोबारा जिला कारागार से मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। घायल अवस्था में सुधीर किस तरह जाली तोड़कर बाहर निकला और मेडिकल कॉलेज परिसर से किस रास्ते फरार हुआ, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पत्नी से बात करने के लिए मोबाइल मांगने की भी चर्चा अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों के मुताबिक, सुधीर ने अपनी पत्नी से बातचीत करने के लिए कई बार मोबाइल फोन मांगा था। हालांकि, किसी ने उसे मोबाइल देने से इनकार कर दिया। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि वह दिन में कई बार शौचालय जाने के लिए जाता था। ऐसे में उसके फरार होने की घटना को लेकर अस्पताल परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, उसने फरार होने की योजना पहले से बनाई थी या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। कुछ तीमारदारों ने यह भी बताया कि उन्हें स्पष्ट रूप से पता नहीं था कि वार्ड में भर्ती व्यक्ति पुलिस अभिरक्षा में मौजूद आरोपी है। उसके हाथ में हथकड़ी भी नजर नहीं आने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस अभिरक्षा, सुरक्षा व्यवस्था और फरार होने की परिस्थितियों को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। इसलिए इन सवालों पर अंतिम स्थिति जांच और पुलिस के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 35 मुकदमों में नाम, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी थी गोली सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी मरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर HS-92A है। गहमर पुलिस की ओर से 2 अगस्त को जारी प्रेस नोट के अनुसार, उसे 1 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसके साथी समीम शाह के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में सुधीर के दाहिने पैर के घुटने और बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी थी। पुलिस के अनुसार, सुधीर के खिलाफ गाजीपुर, मऊ, सुल्तानपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में चोरी, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 35 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल, सोने का लॉकेट और 90,620 रुपये बरामद करने का दावा किया था। फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मेडिकल कॉलेज परिसर और उसके आसपास लगे संभावित रास्तों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि पुलिस अभिरक्षा में भर्ती एक घायल बंदी शौचालय की जाली तोड़कर कैसे बाहर निकल गया। पूरे घटनाक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई, इसका पता पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही चल सकेगा।
  • आधी रात को झोपड़ी से दिव्यांग शख्स को घसीटकर ले गया तेंदुआ, अगले दिन मिली लाश… 25 दिन में 4 मौतों सेआक्रोश

    Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के बाहपुर बलिया गांव में शुक्रवार रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई. यहाँ अपने झोपड़ीनुमा घर में सो रहे 35 वर्षीय दिव्यांग जगराज को तेंदुआ गर्दन से दबोचकर जंगल की ओर खींच ले गया. शनिवार तड़के गांव के बाहरी इलाके में जगराज का क्षत-विक्षत शव मिला, जिस पर तेंदुए के पंजों और दांतों के खौफनाक निशान थे. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है.

    मृतक जगराज बेहद गरीब था और गांव की मुख्य आबादी से दूर एक कच्ची झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहता था. आर्थिक तंगी के कारण वह अपनी झोपड़ी में एक मजबूत दरवाजा तक नहीं लगवा सका था. इलाके में तेंदुओं की आवाजाही को लेकर उसे हमेशा परिवार की चिंता सताती थी. शुक्रवार की आधी रात को इसी मुफलिसी का फायदा उठाकर आदमखोर तेंदुआ बिना किसी रुकावट के झोपड़ी में दाखिल हुआ और बेखबर सो रहे दिव्यांग जगराज पर सीधा हमला बोल दिया.

    गर्दन दबोची, चीखने का मौका तक नहीं मिला

    तेंदुए ने झोपड़ी में घुसते ही जगराज की गर्दन को अपने जबड़ों में कस लिया, जिससे उसे शोर मचाने या मदद के लिए पुकारने तक का मौका नहीं मिला. इसके बाद तेंदुआ उसे घसीटते हुए पास के घने जंगलों की तरफ ले गया. सुबह जब परिजनों को जगराज बिस्तर पर नहीं मिला, तो ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. गांव से कुछ दूरी पर जंगल में उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला. उसकी गर्दन और सीने पर तेंदुए के हमले के गहरे निशान थे.

    25 दिनों में 4 मौतें, वन विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

    स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले 25 दिनों के भीतर तेंदुए के हमले में यह चौथी मौत है. महज तीन दिन पहले भी इसी गांव में खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला किया था. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग पिंजरा लगाने और तेंदुए को पकड़ने के नाम पर केवल खानापूरी कर रहा है. गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करके या पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे.

    वन विभाग का दावा: विशेष टीमें तैनात, जल्द मिलेगा छुटकारा

    मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और तेंदुओं को पकड़ने के लिए विशेष टीमों को बुलाया गया है. अधिकारियों के अनुसार, कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और चार मौतों की पुष्टि की गई है. विभाग का दावा है कि जल्द ही इलाके को तेंदुए के खतरे से निजात दिला दी जाएगी.

  • आगरा में एकता थाने से ट्रक चोरी:ओवरलोडिंग में किया था सीज, 630 किमी दूर सिद्धार्थ नगर से बरामद, आरोपी को छोड़ा

    आगरा में एकता थाने से ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी क बाद पुलिस कई दिनों तक ट्रक को तलाशती रही। लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के फुटेज में ट्रक दिखने के बाद पीछा कर उसे 629 किमी दूर सिद्धार्थ नगर में बरामद कर लिया गया। पुलिस ने ट्रक मालिक और उसके बेटे को भी पकड़ लिया। मगर, एकता आने में ऐसा सौदा हुआ कि दोनों को चाय नाश्ता कराकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने थाने से चोरी के मामले में भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। इधर, ट्रक मालिक ने आरटीओ कार्यालय में जुर्माना जमा कर ट्रक रिलीज करा लिया। राजस्थान में अलवर के रहने वाले कालूराम अपना टूक लेकर दो अगस्त का आगरा आए थे। एकता पुलिस चौकी क्षेत्र में यात्री कर अधिकारी वीके आनंद ने ओवर लोडिंग पर ट्रक को सीज कर दिया। उस पर 69,500 रुपये जुर्माना भी कर दिया। ट्रक की चाबी थाना एकता में जमा करा दी। पांच अगस्त की देर रात ट्रक धाने से चोरी हो गया। इसकी बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई। लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ ही अन्य टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को सुराग मिल गया। इसके बाद पुलिस की टीम ट्रक के पीछे लग गई। सिद्धार्थ नगर पुलिस के सहयोग से ट्रक को वहां पहुंचते ही कब्जे में ले लिया गया। ट्रक मालिक और उसके बेटे को भी
    पकड़ लिया गया। इसके बाद आगरा पुलिस दोनों को ट्रक के साथ लेकर एकता पुलिस चौको आ गई। मगर, ट्रक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किय गया। ट्रक मालिक और उसके बेटे को भी पुलिस ने एकता धाने से छोड़ दिया और ट्रक को खड़ा करा दिया। ट्रक मालिक ने पूछताछ में बताया था कि उसका लड़‌का दूसरी चाभी लगाकर ट्रक को धाने से ले गया था। इसके बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। एक सप्ताह पहले ट्रक मालिक ने आरटीओ कार्यालय में जुर्माना जमा करके ट्रक को रिलीज करा लिया।
    डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अब जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।