खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सराहन ब्लॉक के थाड़ा गांव में वीरवार शाम को सेब के बाग में काम कर रहे एक बागवान पर भालू ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार दौलत राम के पुत्र सुभाष चंद्र अपने सेब के बाग की देखभाल कर रहे थे। वह रोजमर्रा की तरह बाग में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें शरीर पर कई चोटें आईं।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रेफर
भालू के हमले में घायल सुभाष चंद्र को घटना के तुरंत बाद सराहन अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए रामपुर रेफर कर दिया गया। रामपुर में चिकित्सक उनका विशेष उपचार करेंगे। उनकी हालत पर चिकित्सकों की लगातार नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
बाग में काम करते समय अचानक हुआ हमला
बताया गया कि घटना के समय सुभाष चंद्र अपने सेब के बाग में सामान्य रूप से काम कर रहे थे। उन्हें अचानक भालू के हमले का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। हमले के बाद इलाके में भी चिंता का माहौल है। बागवानों के लिए सेब के सीजन में बागों में काम करना जरूरी होता है, ऐसे में वन्यजीवों की मौजूदगी उनके लिए खतरा बन सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे| Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त से मानसून के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताते हुए बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर, चंबा, मंडी और सोलन जिलों के कुछ क्षेत्रों में 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 3 सितंबर तक मौसम खराब बना रह सकता है। अब तक मानसून सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला समेत अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और लोगों को बारिश से राहत मिली। दोपहर बाद शिमला में हल्के बादल जरूर छाए, लेकिन दिनभर धूप खिली रही।
धर्मशाला में दोपहर बाद हल्की धुंध छाई रही। इस बीच धर्मशाला और साथ लगते क्षेत्रों और पालमपुर में हल्की बारिश हुई। कुल्लू जिले में चार दिन से मौसम साफ है। शुक्रवार को धूप खिली रही और तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों की बारिश का असर अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 67 सड़कें बंद रहीं, जबकि 12 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप रहे। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन 31 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के संकेत हैं। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अगस्त में अब तक 16 प्रतिशत कम बारिश
बारिश के आंकड़े बताते हैं कि इस बार मानसून सीजन में हिमाचल में सामान्य से कम वर्षा हुई है। 20 जून से 28 अगस्त तक प्रदेश में 540 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 598 मिलीमीटर वर्षा सामान्य मानी जाती है। शिमला, कुल्लू और सिरमौर में वर्षा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही, जबकि शेष नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। अगस्त में भी बादलों ने उम्मीद से कम साथ दिया। एक से 28 अगस्त तक प्रदेश में 203 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि सामान्य औसत 241 मिलीमीटर है। इस तरह अगस्त में अब तक करीब 16 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
अधिकतम तापमान
ऊना 33.6
मंडी 33.6
नेरी 33.2
बिलासपुर 33.0
कांगड़ा 32.4
चंबा 30.6
सोलन 30.4
धर्मशाला 30.0
मनाली 27.6
नाहन 27.4
केलांग 26.8
शिमला 24.6
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे| Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .
हिमाचल में रक्षाबंधन के दिन घर में छाया मातम: युवक ने मामूली कहासुनी पर ही छीन लिया भाई
दो युवकों में हुई थी कहासुनी, मा*रपी*ट में चली गई एक की जा*न
बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिस घर में भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारियां होनी थीं, वहां अचानक मातम छा गया। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दो लोगों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और इस दौरान धमेंद्र कुमार की मौत हो गई।
घटना की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार के लिए रक्षाबंधन का दिन हमेशा के लिए एक दर्दनाक याद बन गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनूप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला ग्राम पंचायत बलोह के गांव फगोग का है। जानकारी के मुताबिक धमेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश का जोहड़ निवासी अनूप कुमार पुत्र धर्म सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान धमेंद्र कुमार अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:
धमेंद्र कुमार की मौत की खबर जैसे ही परिवार और गांव तक पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। त्योहार से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। रक्षाबंधन के दिन जहां बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं, वहीं इस परिवार में भाई की मौत का दुख छा गया। अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में हैं।
धमेंद्र कुमार को अस्पताल पहुंचाने के बाद चिकित्सकों ने जब उन्हें मृत घोषित किया तो अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तलाई थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें :
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। बिलासपुर से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले से जुड़े जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब इन साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था। प्रारंभिक जानकारी में कहासुनी के बाद मारपीट की बात सामने आई है, लेकिन विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी और विवाद किस तरह मारपीट तक पहुंचा।
पुलिस ने मामले में आरोपी अनूप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बलोह पंचायत में दो लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें धमेंद्र कुमार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अब घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें :
जिस विवाद की शुरुआत कथित तौर पर कहासुनी से हुई, उसका अंत एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में हुआ। रक्षाबंधन के मौके पर जिस भाई की कलाई पर राखी बांधने की उम्मीद थी, उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। अब पुलिस की जांच से ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट के दौरान वास्तव में क्या हुआ। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच आगे बढ़ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिमकेयर योजना के तहत सरकारी अस्पतालों, मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को अब इलाज के लिए वास्तविक खर्च या निर्धारित पैकेज दर, दोनों में जो राशि कम होगी, उसी के आधार पर भुगतान किया जाएगा। प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने इस संबंध में नई अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
नई व्यवस्था के तहत सरकार की ओर से पहले ही उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों, उपकरणों, उपभोग्य वस्तुओं और अन्य चिकित्सा सामग्री का भुगतान हिमकेयर के तहत दोबारा नहीं लिया जा सकेगा। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बजट से अलग से उपलब्ध कराई गई दवाइयों, सर्जिकल सामग्री और अन्य वस्तुओं को वास्तविक खर्च या निर्धारित पैकेज दर के दावे में शामिल नहीं किया जाएगा।
इसका उद्देश्य इलाज के खर्च के भुगतान में दोहराव को रोकना और सरकारी धन के उपयोग को अधिक पारदर्शी बनाना है। यह अधिसूचना 8 अप्रैल 2026 को जारी पूर्व अधिसूचना को निरस्त करते हुए जारी की गई है। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को यह भी निर्देश दिए हैं कि हिमकेयर कार्डधारक मरीजों को पहले की तरह कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाए। मरीजों को इलाज के लिए जरूरी दवाइयां, उपभोग्य सामग्री, सर्जिकल आइटम और अन्य आवश्यक सुविधाएं अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे| Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिमाचल प्रदेश में सहायक प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) और ग्रुप-ए (जॉब ट्रेनी) पदों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नई समयसारिणी के अनुसार परीक्षाएं 14 सितंबर से 18 अक्तूबर तक विभिन्न तिथियों पर होंगी। आयोग ने इससे पहले 21 अगस्त को अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। अब संशोधित शेड्यूल जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथियों की स्पष्ट जानकारी मिल गई है।
यह भर्ती प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग में विज्ञापन संख्या 33/6-2026 से 55/6-2026 के तहत भरे जाने वाले पदों के लिए की जा रही है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा श्रृंखला की शुरुआत 14 सितंबर को संस्कृत और समाजशास्त्र विषयों से होगी। इसके बाद 16 सितंबर को लोक प्रशासन, 18 सितंबर को भूगोल और इतिहास तथा 20 सितंबर को गणित और वनस्पति विज्ञान विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 23 सितंबर को मनोविज्ञान और तबला, 25 सितंबर को जंतु विज्ञान, 28 सितंबर को दर्शनशास्त्र और भूविज्ञान तथा 29 सितंबर को भौतिकी विषय की परीक्षा होगी।
30 सितंबर को अर्थशास्त्र और संगीत-गायन विषय के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अक्तूबर में भी कई महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। 4 अक्तूबर को हिंदी और रसायन विज्ञान, 7 अक्तूबर को शारीरिक शिक्षा और संगीत-वाद्य तथा 11 अक्तूबर को राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। वहीं 18 अक्तूबर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ पूरी परीक्षा प्रक्रिया का समापन होगा।
लोक सेवा आयोग के अनुसार संशोधित कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट दोनों शामिल हैं। यह कार्यक्रम कॉलेज कैडर के विभिन्न विषयों के साथ-साथ ग्रुप-ए (जॉब ट्रेनी) पदों पर भर्ती के लिए भी लागू होगा। आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे| Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। परियोजना के लिए करीब 157 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है, जिसमें 26 हेक्टेयर सरकारी और 131 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल है। भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया मार्च 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। एयरपोर्ट विस्तार से कुल 942 परिवार प्रभावित हुए हैं। विधानसभा में भाजपा विधायकों विपिन सिंह परमार, सुधीर शर्मा, पवन काजल और कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक करीब 122 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।
विज्ञापन
शेष नौ हेक्टेयर निजी और 26 हेक्टेयर सरकारी भूमि का अधिग्रहण जारी है। निजी भूमि अधिग्रहण के लिए 2579.22 करोड़ रुपये के अवाॅर्ड घोषित किए गए हैं। इनमें से 2283.77 करोड़ रुपये का भू-मुआवजा प्रभावित लोगों को वितरित किया जा चुका है, जबकि 295.45 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है। पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के तहत 395.87 करोड़ रुपये के अवाॅर्ड घोषित किए गए हैं। इनमें से 178.93 करोड़ रुपये लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं, जबकि 216.94 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। सरकार ने प्रभावित परिवारों को फैक्टर-2 या प्रोजेक्ट वन कंपनसेशन जैसी विशेष मुआवजा नीति देने से इन्कार किया है। प्रभावितों को मुआवजा भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत निर्धारित बाजार मूल्य के आधार पर दिया जा रहा है।
65 हेक्टेयर में विकसित होगी एयरोसिटी
मुख्यमंत्री ने बताया कि कांगड़ा में प्रस्तावित एयरोसिटी परियोजना पर भी काम आगे बढ़ रहा है। जुगेहर, भदोत, बांदी खास और बांदी खुर्द में करीब 65 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसके भूमि अधिग्रहण की अनुमानित लागत 122.32 करोड़ रुपये है, जो मौजूदा सर्किल रेट के आधार पर आंकी गई है।
रनवे विस्तार की लागत टीईएफआर के बाद होगी तय
गगल हवाई अड्डे के रनवे विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जारी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मास्टर प्लान के अनुरूप एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। रनवे विस्तार की तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता रिपोर्ट वैपकॉस लिमिटेड तैयार कर रही है। रिपोर्ट अंतिम रूप लेने के बाद ही रनवे विस्तार की संभावित लागत तय होगी।
गर्मियों में आठ, सर्दियों में पांच उड़ानें
गगल एयरपोर्ट पर वर्तमान में गर्मियों के शेड्यूल के अनुसार प्रतिदिन आठ उड़ानों का आगमन-प्रस्थान होता है। वहीं, सर्दियों के शेड्यूल में प्रतिदिन पांच उड़ानें संचालित होती हैं। एयरपोर्ट विस्तार और प्रस्तावित एयरोसिटी से कांगड़ा में हवाई संपर्क के साथ-साथ पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पर्ची से तीन साल में 16.38 करोड़ की आय
शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई सुगम दर्शन पर्ची व्यवस्था मंदिर न्यास के लिए बड़ा राजस्व स्रोत बनकर उभरी है। अगस्त 2023 से जून 2026 तक इस व्यवस्था से मंदिर न्यास को 16 करोड़ 38 लाख 47 हजार 86 रुपये की आय हुई है। वहीं, व्यवस्था के संचालन में सामने आई कुछ अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच भी जारी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। विधायक ने पूछा था कि क्या माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पर्ची व्यवस्था लागू की गई है और इससे अब तक कितनी आय अर्जित हुई है। साथ ही उन्होंने पर्चियों के वितरण में अनियमितताओं की शिकायतों और उस पर हुई कार्रवाई का भी ब्योरा मांगा था। जवाब में सरकार ने बताया कि मंदिर में 8 अगस्त 2023 से सुगम दर्शन पर्ची व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत वर्ष 2023 में 8 अगस्त से 31 दिसंबर तक 1.43 करोड़ रुपये, वर्ष 2024 में 4.66 करोड़ रुपये, वर्ष 2025 में 6.09 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2026 में 1 जनवरी से 30 जून तक 4.19 करोड़ रुपये की आय हुई। इस प्रकार कुल आय 16.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अनियमितताओं के संबंध में सरकार ने स्पष्ट किया कि मंदिर न्यास कार्यालय को इस व्यवस्था को लेकर कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई। हालांकि, मंदिर अधिकारी द्वारा सुगम दर्शन पर्ची सॉफ्टवेयर के निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे| Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिमाचल प्रदेश की वादियों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश में 7 करोड़ 59 लाख 5 हजार 479 पर्यटकों ने दस्तक दी, जिनमें 2 लाख 64 हजार 824 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। विधानसभा में सरकार की ओर से प्रस्तुत आंकड़े बताते हैं कि हिमाचल देसी और विदेशी सैलानियों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थलों में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रश्नकाल के दौरान गगरेट के विधायक राकेश कालिया के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2023 से लेकर 1 अगस्त 2026 तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
2023 में 1 करोड़ 60 लाख 49 हजार 24, वर्ष 2024 में 1 करोड़ 81 लाख 24 हजार 694, जबकि वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 3 करोड़ 11 लाख 47 हजार 155 पर्यटक हिमाचल पहुंचे। वहीं वर्ष 2026 में 1 अगस्त तक ही 1 करोड़ 6 लाख 28 हजार 706 पर्यटकों का आगमन दर्ज किया जा चुका है। विदेशी सैलानियों में यूनाइटेड किंगडम (यूके) के पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही। इस अवधि में यूके से 49,029, अमेरिका से 26,207, ऑस्ट्रेलिया से 15,226, जर्मनी से 9,283, फ्रांस से 8,417, कनाडा से 7,323 और मलेशिया से 5,713 पर्यटक हिमाचल पहुंचे। इसके अलावा श्रीलंका से 5,578, इटली से 5,001, बांग्लादेश से 3,989, स्विट्जरलैंड से 3,398, सिंगापुर से 3,522 और जापान से 2,765 पर्यटकों ने प्रदेश का रुख किया। अन्य देशों से आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 18 हजार 16 दर्ज की गई।
बिलासपुर के बछेरटू किले के जीर्णोद्धार की कोई योजना नहीं
बिलासपुर जिले में नौ ऐतिहासिक किले दर्ज हैं। हालांकि, इनमें प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर बछरेटू किले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की फिलहाल सरकार की कोई प्रस्तावित योजना नहीं है। सरकार ने विधानसभा में यह स्थिति स्पष्ट की है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे| Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर में होगी। पेंशनर मुख्यमंत्री के गृह जिले में अपनी लंबित देनदारियों को लेकर रणनीति बनाएंगे। शिमला से भी पेंशनर इस बैठक के लिए हमीरपुर जाएंगे। पेंशनर फोरम के प्रेस सचिव अमर सिंह ने बताया कि बैठक बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष ईएस. गुप्ता की अध्यक्षता में होगी। उन्होंने कहा कि पेंशनरों और कर्मचारियों का 15 फीसदी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) और अन्य वित्तीय लाभों को भी शीघ्र जारी करने की मांग है।
इसके साथ ही फोरम ने विद्युत बोर्ड लिमिटेड में स्मार्ट मीटरिंग का कड़ा विरोध किया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को दबाव में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली क्षेत्र का निजीकरण होगा। उपभोक्ताओं और प्रदेश के हित प्रभावित होंगे। फोरम ने सरकार से इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इसमें लंबित मुद्दों और भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसमें विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने मांग को फोरम ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की इस मांग का पूर्ण समर्थन किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android , iOS और अपने मोबाइल पे| Get all in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more .
पूरे मामले की कड़ी हरियाणा में पकड़ी गई नशीली दवाओं की एक खेप की जांच से जुड़ती है। हरियाणा पुलिस द्वारा हाल ही में नशे के लिए दुरुपयोग होने वाली दवाओं की खेप पकड़े जाने के बाद जांच आगे बढ़ी।