Category: cricket

  • लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान 110 रन पर ऑलआउट:बाबर 8 रन हो बना सके; दूसरी पारी में इंग्लैंड-81/3, 261 रन की बढ़त हुई

    लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहली पारी में सिर्फ 110 रन पर समेट दिया। शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 81 रन बनाए हैं। इस तरह मेजबान टीम की कुल बढ़त 261 रन हो गई है। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने 4 और जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। जोश टंग को 2 विकेट मिले। पाकिस्तान की ओर से अजान अवैस ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम 8 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड 290 रन पर ऑलआउट इंग्लैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 9 विकेट पर 248 रन से की। क्रीज पर गस एटकिंसन 45 और जोश टंग 30 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 47 रन जोड़े और टीम का स्कोर 290 तक पहुंचाया। पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने 4 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अली को 3 विकेट मिले। अब्बास ने पहली पारी में जो रूट को 4 रन पर आउट किया था। इसके साथ उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 900 विकेट पूरे किए। 110 रन पर सिमटा पाकिस्तान, रॉबिन्सन ने 4 विकेट लिए 290 रन के जवाब में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। टीम 37.2 ओवर में सिर्फ 110 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान को एक बल्लेबाज कम के साथ उतरना पड़ा, क्योंकि इमाम-उल-हक बाएं पैर में काफ स्ट्रेन के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। ओली रॉबिन्सन ने 4.2 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 3 और जोश टंग ने 2 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की ओर से अजान अवैस ने 46 रन बनाए। वे अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और रॉबिन्सन का शिकार बने। सऊद शकील ने भी कुछ देर टिकने की कोशिश की, लेकिन रॉबिन्सन ने उन्हें आउट कर दिया। बाबर 8 रन बनाकर आउट पाकिस्तान की पारी में कप्तान बाबर आजम से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे सिर्फ 8 रन बना सके। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया। जोश टंग की गेंद पर ड्राइव खेलने की कोशिश में उनका बाहरी किनारा लगा और जॉर्डन कॉक्स ने कैच पकड़ लिया। बाबर ने आउट होने से पहले दो कवर ड्राइव लगाए थे। टंग की पिछली गेंद पर उनका एज स्लिप तक नहीं पहुंचा था, लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने बाहर जाती गेंद पर शॉट खेला और कैच दे बैठे। इंग्लैंड को 180 रन की बढ़त मिली इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर खत्म होने के बाद पाकिस्तान के पास अच्छी शुरुआत करने का मौका था, लेकिन पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई। इससे इंग्लैंड को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली। पाकिस्तान ने शान मसूद को 1, अब्दुल्लाह शफीक को 5 और बाबर आजम को 8 रन पर गंवा दिया। इसके बाद अजान अवैस और सऊद शकील ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। दूसरी पारी में इंग्लैंड के 3 विकेट गिरे 180 रन की बढ़त के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी शुरू की। टीम ने 81 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। बेन डकेट 1, जॉर्डन कॉक्स 11 और जो रूट 24 रन बनाकर आउट हुए। रूट को मोहम्मद अली ने LBW किया। उन्होंने 37 गेंदों पर 24 रन बनाए। यह इस सीजन में टेस्ट मैचों में उनका सातवां LBW आउट है। वे एक टेस्ट सीजन में सबसे ज्यादा LBW होने के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंच गए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर एमिलियो गे 30 और हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 21 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों टीमों की प्लेइंग XI इंग्लैंड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, अजान अवैस, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।
  • नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को फिर हराया:ट्राई सीरीज में 18 रन से जीता, ट्रम्पेलमैन-स्मिट को 3-3 विकेट; ब्रेविस के 75 रन काम नहीं आए

    नामीबिया ने टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका को दूसरी बार हरा दिया है। विंडहोक ग्राउंड में शुक्रवार को खेले गए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका को 18 रन से हराया। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। डेवाल्ड ब्रेविस ने 50 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। नामीबिया के रूबेन ट्रम्पेलमैन और जेजे स्मिट ने 3-3 विकेट लिए। यह दक्षिण अफ्रीका पर नामीबिया की सिर्फ दूसरी टी-20 इंटरनेशनल जीत है और दोनों जीत पिछले 10 महीनों में आई हैं। इस ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे तीसरी टीम है। फ्राइलिंक और स्टीनकैंप ने दिलाई तेज शुरुआत साउथ अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। नामीबिया के ओपनर यान फ्राइलिंक और लॉरेन स्टीनकैंप ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए 84 रन की साझेदारी की। दोनों ने 9.4 ओवर में यह रन जोड़े। फ्राइलिंक ने 38 गेंदों पर 60 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। स्टीनकैंप ने 29 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। नामीबिया 15वें ओवर में 133 रन तक पहुंच चुका था, लेकिन इसके बाद अफ्रीका के गेंदबाजों ने वापसी की। टीम ने आखिरी 5 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 6 विकेट लिए। प्रेनेलन सुब्रायेन ने 3 विकेट लिए, जबकि फोर्टुइन ने 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान नामीबिया ने 116/1 से 133/5 तक पहुंचते हुए 22 गेंदों में 4 विकेट गंवा दिए। आखिर में कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 19, एलेक्जेंडर बुसिंग-वोल्शेंक ने 13 और ट्रम्पेलमैन ने 12 रन बनाकर टीम को 163/9 तक पहुंचाया। ट्रम्पेलमैन और स्मिट ने प्रोटियाज को संभलने नहीं दिया 164 रन का पीछा करते हुए अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। जॉर्डन हरमन 7 और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भी विकेट गिरते रहे और 86 रन के स्कोर पर टीम 5 विकेट गंवा चुकी थी। डेवाल्ड ब्रेविस ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 50 गेंदों पर 75 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल थे। ब्रेविस और डुयान यानसन ने छठे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। ब्रेविस के आउट होने के समय साउथ अफ्रीका को आखिरी 13 गेंदों पर 31 रन चाहिए थे। ट्रम्पेलमैन ने 18वें ओवर में ब्रेविस को आउट कर नामीबिया की जीत लगभग तय कर दी। यानसन ने 17 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। आखिरी ओवर में स्मिट ने बचाए 28 रन साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में 28 रन चाहिए थे। जेजे स्मिट के हाथ में गेंद थी और डुयान यानसन स्ट्राइक पर थे। उन्होंने पहली दो गेंदों पर 2 और 6 रन बटोरे, जिससे 3 गेंदों पर 20 रन की जरूरत रह गई। इसके बाद स्मिट ने यॉर्कर डालकर वापसी की। उन्होंने न्कोबानी मोकोएना को लॉन्ग-ऑन पर कैच कराया और फिर प्रेनेलन सुब्रायेन को डीप मिडविकेट पर कैच कराकर नामीबिया की जीत पक्की कर दी। स्मिट बने प्लेयर ऑफ द मैच जेजे स्मिट ने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता। उन्होंने पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। इसके बाद 14वें ओवर में वापसी करते हुए कॉनर एस्टरहाइजेन को आउट करने में अहम भूमिका निभाई। स्मिट के लिए यह लगातार दूसरी बार खास मौका था। अक्टूबर 2025 में अफ्रीका के खिलाफ पिछली जीत में भी उन्होंने 3 विकेट लिए थे। उस मैच में उन्होंने साउथ अफ्रीका का आठवां विकेट हासिल किया था और नामीबिया ने 134/8 का स्कोर डिफेंड किया था। ट्रम्पेलमैन ने फिर हरमन और ब्रेविस को आउट किया रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 3/24 का स्पेल डाला। अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल की जीत में भी उन्होंने 3/28 लिए थे और इस बार फिर 3 विकेट हासिल किए। दोनों मुकाबलों में उन्होंने रुबिन हरमन को आउट किया। पिछली जीत में ट्रम्पेलमैन ने रीजा हेंड्रिक्स और जेसन स्मिथ को भी आउट किया था, जबकि इस बार प्रिटोरियस और ब्रेविस उनका शिकार बने। नामीबिया की गेंदबाजी में युवा जैक ब्रासेल और मैक्स हिंगो को भी विकेट मिले। इरास्मस बोले- साबित हुआ कि हम यहां के हैं नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीत को टीम के लिए सिर्फ एक और उलटफेर नहीं माना। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका पर दो जीत यह दिखाती हैं कि नामीबिया बड़ी टीमों के खिलाफ मुकाबला कर सकता है और पिछली जीत कोई संयोग नहीं थी। इरास्मस ने कहा कि टीम ने नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड जैसी टीमों को भी हराया है। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में उसने श्रीलंका को भी मात दी थी। डुयान यानसेन का डेब्यू भी चर्चा में रहा अफ्रीका की ओर से डुयान यानसेन ने टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही। पहले दो ओवर में उन्होंने 18 रन दिए। बाद में गेंदबाजी करते हुए कुल 2/32 का आंकड़ा हासिल किया। यानसन ने बल्लेबाजी में 17 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। अब जिम्बाब्वे से भिड़ेगा अफ्रीका ट्राई सीरीज में साउथ अफ्रीका का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से शनिवार को होगा। वहीं, नामीबिया का अगला मैच 31 अगस्त को जिम्बाब्वे के खिलाफ है।
  • भारतीय विमेंस हॉकी टीम को ₹50 लाख का इनाम:हर प्लेयर को ₹2 लाख; वर्ल्ड कप में 52 साल बाद टॉप-5 फिनिश का रिवॉर्ड

    हॉकी इंडिया ने विमेंस हॉकी टीम को ₹50 लाख का इनाम देने का ऐलान किया है। गुरुवार को भारत ने वर्ल्ड कप में 52 साल बाद टॉप-5 में जगह बनाई थी। टीम ने नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में जर्मनी को 3-1 से हराया था। इनाम की राशि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी। टीम के हर खिलाड़ी को ₹2 लाख, जबकि सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को ₹1 लाख मिलेंगे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप टिर्की ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 52 साल बाद वर्ल्ड कप में पांचवें स्थान पर रहना भारतीय महिला हॉकी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारत ने दूसरे हाफ में 3 गोल किए कप्तान सलीमा टेटे की अगुआई में भारत ने क्लासिफिकेशन मैच में वर्ल्ड नंबर-5 जर्मनी को 3-1 से हराया। पहले दो क्वार्टर गोलरहित रहे, लेकिन दूसरे हाफ में भारत ने तीन गोल दागकर मुकाबले पर पकड़ बना ली। इशिका ने 42वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद नवनीत कौर ने 44वें और 47वें मिनट में लगातार दो गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। जर्मनी की लिन क्रिंग्स ने 58वें मिनट में एक गोल किया, लेकिन भारत ने 3-1 से मुकाबला जीत लिया। 1972 में चौथे स्थान पर रही थी वर्ल्ड कप में भारत का इससे पहले सबसे अच्छा प्रदर्शन 1974 में आया था। तब टीम चौथे स्थान पर रही थी। इसके बाद 2026 में पांचवें स्थान पर रहकर भारत ने 52 साल बाद टॉप-5 में जगह बनाई। पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक हार भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत चीन के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ से की। इसके बाद साउथ अफ्रीका को 6-1 से हराया और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। पूल-D में दूसरे स्थान पर रहकर टीम टॉप-8 में पहुंची। टॉप-8 स्टेज में भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-0 से हार मिली। इसके बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत जरूरी थी, लेकिन यह मैच 0-0 से ड्रॉ रहा।
    11 गोल किए, 6 गोल खाए भारत ने पूरे टूर्नामेंट में 11 गोल किए और 6 गोल खाए। टीम की ओर से 7 खिलाड़ियों ने गोल दागे। नवनीत कौर 4 गोल के साथ भारत की टॉप स्कोरर रहीं, जबकि दीपिका ने 2 गोल किए। हॉकी इंडिया बोला- प्रदर्शन टीम की मेहनत का नतीजा हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सलीमा टेटे और उनकी टीम ने दुनिया की मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को साबित किया है।
  • देवदत्त पडिक्कल की पीठ पर छपा नाम और जर्सी नंबर:लगातार 244 ओवर फील्डिंग करने का नतीजा; 127 ओवर तक बैटिंग भी की

    भारत ने नंबर-3 टेस्ट बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की पीठ पर उनका नाम और जर्सी नंबर छप गया है। कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन मिलने के बाद श्रीलंका ने लगातार 2 पारियों में बैटिंग की। इसकी वजह से भारतीय खिलाड़ी 243.4 ओवर तक फील्डिंग करते रहे। इससे पहले पडिक्कल ने पहली पारी में 127 ओवर तक बल्लेबाजी की। वे 11वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 138वें ओवर में भारतीय पारी घोषित होने तक नाबाद रहे। कोलंबो में दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। भारत ने श्रीलंका से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती। पडिक्कल ने लिखा- सूरज ने टैटू दे दिया पडिक्कल ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर शेयर की। उन्होंने पोस्ट में सीरीज की कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- सीरीज में मिले वसर के लिए बेहद आभारी हूं। आगे और बेहतर करने की भूख है। सीरीज से काफी कुछ सीखा। इसके बाद उन्होंने लिखा कि सूरज की धूप ने मुझे एक टैटू दे दिया है। पडिक्कल ने सीरीज में 2 शतक लगाए पडिक्कल ने सीरीज की तीन पारियों में 2 शतक के साथ 328 रन बनाए। उन्होंने 167, 44 और 117 रन की पारियां खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का चुना गया। पडिक्कल ने अपने करियर में चार टेस्ट मैच खेले है। इसकी छह पारियों में 418 रन उनके नाम हैं। उनका औसत 69.66 रहा है। उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं। पंत ने कंधे की चोट की तस्वीर शेयर की कोलंबो टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत के दाएं कंधे पर चोट लगी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर शेयर करते हुए इसे यादगार निशानी बताया। चोट के कारण पंत कई घंटों तक बेंच पर बैठे रहे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। पंत ने तीन पारियों में 56 की औसत से 168 रन बनाए। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए। कोलंबो टेस्ट मैच की खबर पढ़ें… श्रीलंका ने भारत को नहीं जीतने दिया दूसरा टेस्ट:फॉलोऑन खेलने के बावजूद मैच ड्रॉ कराया, सोनल दिनूषा का दोनों पारियों में शतक श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया है। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था। पूरी खबर पढ़ें… —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियाड में क्रिकेट की B टीमें भेज सकता है भारत:जापान में सुविधाओं से BCCI नाराज; होटल के कमरे छोटे, स्टेडियम से 20km दूर भारत जापान में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट की ‘B टीम’ भेज सकता है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार BCCI जापान में मिलने वाली सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है। एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
  • लॉर्ड्स टेस्ट में बाबर आजम 8 रन बनाकर आउट:इंग्लैंड 290 पर ऑलआउट, पाकिस्तान के अब्बास ने 4 विकेट लिए

    पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण पहले सेशन का ज्यादातर खेल नहीं हो सका, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 290 रन पर ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद अब्बास ने 4 और मोहम्मद अली ने 3 विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। जॉर्डन कॉक्स ने 55 और गस एटकिंसन ने 45 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद और अली उस्मान को एक-एक विकेट मिला। जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने 63 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान बाबर आजम सिर्फ 8 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स के हाथों कैच आउट हुए। खबर लिखे जाने तक अजान अवैस 26 और सऊद शकील 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब्बास ने पहले सेशन में इंग्लैंड के विकेट लिए पाकिस्तान के बॅालर्स को बादल छाए होने के कारण शुरुआत में मदद मिली। मोहम्मद अब्बास ने नई गेंद से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। अब्बास ने पहले एमिलियो गे को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। इसके बाद बेन डकेट को LBW किया। जो रूट भी अब्बास की अंदर आती गेंद पर LBW होकर 4 रन पर आउट हुए। इस विकेट के साथ अब्बास ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे किए। कॉक्स और स्मिथ ने पारी संभाली इंग्लैंड ने 77 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जॉर्डन कॉक्स और डैन लॉरेंस ने पारी को संभाला। दोनों ने मुश्किल परिस्थितियों में रन जोड़े। पाकिस्तान को एक मौका भी मिला, लेकिन कैच छूट गया। आखिरकार लॉरेंस रनआउट होकर 17 रन पर आउट हुए। इसके बाद कॉक्स ने जेमी स्मिथ के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। स्मिथ को 19 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला। दोनों ने इंग्लैंड को 200 के पार पहुंचाया। कॉक्स 55 रन बनाकर सब्स्टीट्यूट फील्डर सलमान आगा के शानदार कैच का शिकार हुए। मोहम्मद अली ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लिए जॉर्डन कॉक्स के आउट होने के बाद गस एटकिंसन और जेमी स्मिथ ने कुछ तेजी से रन बनाए। स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद मोहम्मद अली ने पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया। अली ने पहले जेमी स्मिथ को 61 रन पर बोल्ड किया और दो गेंद बाद ओली रॉबिन्सन को भी बोल्ड कर दिया। इसके बाद अब्बास ने जोफ्रा आर्चर को आउट कर अपना चौथा विकेट हासिल किया। इंग्लैंड की आखिरी जोड़ी ने कुछ रन जोड़े, लेकिन पाकिस्तान ने पूरी टीम को 66.4 ओवर में 290 रन पर समेट दिया। अब्बास ने 20 ओवर में 73 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अली ने 22 ओवर में 86 रन देकर 3 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की शुरुआत भी लड़खड़ाई इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में पाकिस्तान ने शुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए। शान मसूद 1 और अब्दुल्लाह शफीक 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान बाबर आजम भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। वह 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स को कैच दे बैठे। इसके बाद अजान अवैस और सऊद शकील ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हो गई है। दोनों टीमों की प्लेइंग XI इंग्लैंड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, अजान अवैस, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।
  • BCCI आकिब नबी को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में:न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले डोमेस्टिक मैच खेलेंगे, इंग्लिश काउंटी टीम सरे से बातचीत जारी

    BCCI जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में है। नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज को ध्यान में रखते हुए बोर्ड उन्हें इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में 2-3 रेड-बॉल मैच खिलाने की योजना बना रहा है। इसके लिए BCCI काउंटी क्लब सरे से बातचीत कर रहा है। नबी को काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दौर में शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। आकिब नबी पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में 60 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इसके बावजूद उन्हें और गुरनूर बरार को श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को वर्कलोड के चलते ब्रेक दिया गया है। वहीं, गुरनूर बरार दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन की ओर से खेलेंगे। नबी के लिए इंग्लैंड में 2-3 मैचों की तैयारी BCCI के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर PTI से कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने गुरनूर को दलीप ट्रॉफी में खिलाने का फैसला किया है। सूत्र ने कहा, प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज पहले से हैं। गुरनूर, सुनील कुमार की जगह लेंगे। BCCI इंग्लैंड में आकिब के लिए कम से कम 2-3 रेड-बॉल मैचों की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है। सरे से खेलने पर बातचीत जारी लंदन स्थित काउंटी क्लब सरे एक स्विंग गेंदबाज की तलाश में है। इसी वजह से आकिब नबी के सरे के लिए कुछ मैच खेलने की संभावना पर बातचीत हो रही है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सरे के प्रमुख एलेक स्टीवर्ट की BCCI से जुड़े लोगों के साथ इस बारे में बातचीत चल रही है। BCCI आकिब का UK वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहा है। वीजा मिलने के बाद उनके इंग्लैंड रवाना होने की संभावना है। गुरनूर नॉर्थ जोन के लिए खेलेंगे गुरनूर बरार नॉर्थ जोन की टीम के साथ साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में खेलेंगे। यह मुकाबला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होना है। इंग्लैंड में खेल रहे अन्य भारतीय मानव सुथार वारविकशायर के लिए दो मैच खेल चुके हैं। कुलदीप यादव यॉर्कशायर के रेड-बॉल मैचों के लिए इंग्लैंड लौट चुके हैं। आशुतोष शर्मा ने मिडलसेक्स के लिए रॉयल लंदन वनडे कप में खेला है। साई किशोर ग्लोसेस्टरशायर के लिए खेल रहे हैं। ——————
    क्रिकेट की यह खबर भी पढ़ें…
    विमेंस एशिया कप के बारे में सब कुछ:आज से 10वां एडिशन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा; भारत-पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को विमेंस क्रिकेट एशिया कप का 10वां एडिशन आज से दुबई में शुरू होगा। इस बार 8 टीमों के बीच 12 मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत 7 खिताब के साथ सबसे सफल टीम है। पूरी खबर पढ़ें…
  • एशियाड में B टीम भेजने से BCCI का इनकार:जापान की सुविधाओं से बोर्ड नाखुश, लेकिन भारत फुल-स्ट्रेंथ टीम के साथ खेलेगा

    भारत जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में B टीम नहीं भेजेगा। इससे पहले खबर आई थी कि जापान में क्रिकेटरों के लिए सुविधाएं और व्यवस्थाएं तय मानकों के मुताबिक नहीं मिलने पर BCCI टीम में बदलाव कर सकता है। हालांकि, BCCI के सूत्र ने बताया है कि सुविधाओं को लेकर उठाई गई चिंताएं सही हैं, लेकिन भारत B टीम नहीं भेजेगा। एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। BCCI और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) जापान में खिलाड़ियों के लिए होटल, ड्रेसिंग रूम और दूसरी सुविधाओं को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। इन व्यवस्थाओं की जांच के लिए BCCI का एक ऑब्जर्वर जापान भेजा जा सकता है। 4 वजह, जिससे BCCI नाराज है… 1. होटल के छोटे रूम रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ियों के ठहरने के लिए जो होटल के कमरे दिए जा रहे हैं, वे बेहद छोटे हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कमरे इतने तंग हैं कि अगर दो खिलाड़ी अपना भारी-भरकम किट बैग खोल लें तो चलने या खड़े होने तक की जगह नहीं बचती। 2. स्टेडियम 20 किमी दूर इस बार एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के लिए कोई अलग एथलीट विलेज नहीं बनाया गया है। स्टेडियम के पास के फाइव स्टार होटल पहले से बुक होने के कारण क्रिकेटर्स को 20 किलोमीटर दूर ठहराया जा रहा है। इससे लंबे ट्रैवल टाइम की समस्या खड़ी हो रही है। 3. क्रिकेट पिच अनटेस्टेड मैचों के लिए ‘कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क’ को सिलेक्ट किया गया है, जो पहले बेसबॉल स्टेडियम था। इसे हाल ही में क्रिकेट स्टेडियम में बदला गया है। पिच और आउटफील्ड अब तक इंटरनेशनल लेवल पर सही तरीके से टेस्ट नहीं हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस पर चिंता जताई है। 4. ड्रेसिंग रूम टेंट में, वॉशरुम 500 मीटर दूर ड्रेसिंग रूम पक्के मकान की बजाय तंबुओं में बनाए गए हैं। यहां से वॉशरुम 500 मीटर दूर है, जिससे खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है। ACC ने जांच के लिए टेक्निकल टीम बनाई सुविधाओं और पिच की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एक टेक्निकल टीम जापान भेजने का फैसला किया है। यह टीम मैदान, प्रैक्टिस नेट्स और होटल की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। पिछली बार भारत ने जीता था गोल्ड भारत ने एशियन गेम्स के पिछले एडिशन में गोल्ड मेडल जीता था। 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुए गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया था। क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा क्रिकेट एशियन गेम्स में चौथी बार शामिल किया गया है। ग्वांगझू 2010 एशियन गेम्स में क्रिकेट पहली बार शामिल हुआ था। इंचियोन गेम्स 2014 में यह शामिल रहा। हालांकि, इन मैचों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया गया था। 2018 में गेम्स की लिस्ट से क्रिकेट बाहर कर दिया गया। चीन के हांगझोऊ गेम्स 2022 में इसकी वापसी हुई और भारत विजेता बना। 2026 में क्रिकेट चौथी बार इस गेम्स का हिस्सा होगा। एशियन गेम्स क्रिकेट की पूरी खबर पढ़ें… —————————— विमेंस क्रिकेट की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप के बारे में सब कुछ:आज से 10वां एडिशन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा; भारत-पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को विमेंस क्रिकेट एशिया कप का 10वां एडिशन आज से दुबई में शुरू होगा। इस बार 8 टीमों के बीच 12 मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत 7 खिताब के साथ सबसे सफल टीम है। पूरी खबर पढ़ें…
  • BCCI आकिब नबी को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में:न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले डोमेस्टिक मैच खेलेंगे, इंग्लिश काउंटी टीम सरे से बातचीत जारी

    BCCI जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में है। नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज को ध्यान में रखते हुए बोर्ड उन्हें इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में 2-3 रेड-बॉल मैच खिलाने की योजना बना रहा है। इसके लिए BCCI काउंटी क्लब सरे से बातचीत कर रहा है। नबी को काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दौर में शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। आकिब नबी पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में 60 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इसके बावजूद उन्हें और गुरनूर बरार को श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को वर्कलोड के चलते ब्रेक दिया गया है। वहीं, गुरनूर बरार दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन की ओर से खेलेंगे। नबी के लिए इंग्लैंड में 2-3 मैचों की तैयारी BCCI के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर PTI से कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने गुरनूर को दलीप ट्रॉफी में खिलाने का फैसला किया है। सूत्र ने कहा, प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज पहले से हैं। गुरनूर, सुनील कुमार की जगह लेंगे। BCCI इंग्लैंड में आकिब के लिए कम से कम 2-3 रेड-बॉल मैचों की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है। सरे से खेलने पर बातचीत जारी लंदन स्थित काउंटी क्लब सरे एक स्विंग गेंदबाज की तलाश में है। इसी वजह से आकिब नबी के सरे के लिए कुछ मैच खेलने की संभावना पर बातचीत हो रही है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सरे के प्रमुख एलेक स्टीवर्ट की BCCI से जुड़े लोगों के साथ इस बारे में बातचीत चल रही है। BCCI आकिब का UK वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहा है। वीजा मिलने के बाद उनके इंग्लैंड रवाना होने की संभावना है। गुरनूर नॉर्थ जोन के लिए खेलेंगे गुरनूर बरार नॉर्थ जोन की टीम के साथ साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में खेलेंगे। यह मुकाबला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होना है। इंग्लैंड में खेल रहे अन्य भारतीय मानव सुथार वारविकशायर के लिए दो मैच खेल चुके हैं। कुलदीप यादव यॉर्कशायर के रेड-बॉल मैचों के लिए इंग्लैंड लौट चुके हैं। आशुतोष शर्मा ने मिडलसेक्स के लिए रॉयल लंदन वनडे कप में खेला है। साई किशोर ग्लोसेस्टरशायर के लिए खेल रहे हैं। ——————
    क्रिकेट की यह खबर भी पढ़ें…
    विमेंस एशिया कप के बारे में सब कुछ:आज से 10वां एडिशन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा; भारत-पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को विमेंस क्रिकेट एशिया कप का 10वां एडिशन आज से दुबई में शुरू होगा। इस बार 8 टीमों के बीच 12 मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत 7 खिताब के साथ सबसे सफल टीम है। पूरी खबर पढ़ें…
  • BCCI आकिब नबी को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में:न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले डोमेस्टिक मैच खिलाने की तैयारी, इंग्लिश काउंटी टीम सरे से बातचीत जारी

  • 3 साल जेल काटने वाला कोच बरी:पानीपत में नाबालिग बैडमिंटन खिलाड़ी ने किया था सुसाइड; पिता ने सेक्सुअल असॉल्ट के आरोप लगाए थे

    पानीपत की फास्ट ट्रैक (पॉक्सो) कोर्ट ने नाबालिग बैडमिंटन खिलाड़ी को सुसाइड के लिए उकसाने और सेक्सुअल असॉल्ट के आरोपी कोच को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला सबूतों और गवाहों के बयानों में अंतर के आधार पर सुनाया। कोर्ट ने माना कि आरोपी के खिलाफ यौन शोषण, रेप या आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई ठोस और कानूनी साक्ष्य सामने नहीं आया। कोच के एडवोकेट ने बताया कि मामले में उनका क्लाइंट करीब 3 साल 8 दिन तक न्यायिक हिरासत में जेल में भी रहा। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… 21 मई 2023 को नाबालिग ने किया था सुसाइड मामला 21 मई 2023 का है। पानीपत स्थित अपने घर में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। घटना के बाद उसके पिता ने शुरुआत में मानसिक तनाव को आत्महत्या का कारण बताया था। उन्होंने किसी पर शक भी नहीं जताया था। इसके बाद पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की। अगले दिन पिता ने कोच पर लगाए आरोप घटना के अगले दिन मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के बैडमिंटन कोच अमित मलिक ने उस पर मानसिक दबाव बनाया था। पुलिस ने शुरुआती प्राथमिक जांच के बाद मामला दर्ज किया। बाद में मृतका की बड़ी बहन के बयानों के आधार पर केस में गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। इनमें पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और 10 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 305 और 376 शामिल थीं। अब जानिए कोच के एडवोकेट ने क्या बताया…. कोर्ट में जांच को लेकर सवाल उठे कोच अमित मलिक के एडवोकेट तरुण शर्मा ने बताया कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस जांच के तरीके पर सवाल उठाए। जांच के दौरान मृतका की बहन ने ‘वीर’ नाम के एक अन्य लड़के पर भी उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस ने उसे जांच में शामिल नहीं किया। कोर्ट में घर, बैडमिंटन एकेडमी और होटलों के CCTV फुटेज भी पेश किए गए। इन फुटेज में अमित की ओर से किसी गलत आचरण या यौन उत्पीड़न का कोई प्रमाण नहीं मिला। मुख्य गवाह ने भी नहीं देखा था शारीरिक संबंध बनाते एडवोकेट तरुण शर्मा के मुताबिक, मृतका की बड़ी बहन इस मामले में मुख्य गवाह थी। उसने कोर्ट में स्वीकार किया कि उसने अमित को कभी अपनी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए नहीं देखा। कोर्ट ने यह भी देखा कि टूर्नामेंट के दौरान कोच की अपनी बेटी और परिवार का ड्राइवर भी साथ रहते थे। इसके बावजूद किसी ने आरोपी की ओर से किसी संदिग्ध गतिविधि की बात नहीं कही। घटना के बाद आरोपी को घर बुलाया एडवोकेट ने बताया कि कोर्ट ने घटना के बाद के व्यवहार को भी महत्वपूर्ण माना। घटना के बाद मृतका की बहन ने खुद अमित को अपने घर बुलाया था। दोनों ने सामान्य रूप से बैठकर बातचीत भी की थी। कोर्ट ने इसे मामले के अन्य तथ्यों के साथ महत्वपूर्ण माना। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों की भी जांच की गई। इनमें जबरन यौन शोषण की पुष्टि नहीं हो सकी। कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी तरुण शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने आयु निर्धारण के मापदंडों के आधार पर माना कि घटना के समय मृतका की उम्र 16 वर्ष से कम थी और वह नाबालिग थी। हालांकि, कोर्ट ने पाया कि अमित के खिलाफ यौन शोषण, रेप या आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई ठोस और कानूनी साक्ष्य सिद्ध नहीं हुआ। इन सभी तथ्यों को देखते हुए कोर्ट ने अमित मलिक को धारा 305, 376(3), 376(2)(n) IPC और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 व 10 के तहत लगे सभी आरोपों से पूरी तरह बरी करने का आदेश दिया।