Category: cricket

  • क्या पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाएंगी हरमनप्रीत कौर:कैप्टंस मीट में जवाब नहीं दिया था; थोड़ी देर में भारत-पाकिस्तान मैच का टॉस

    विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस के समय पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाएंगी या नहीं। यह साफ नहीं है, क्योंकि टूर्नामेंट से पहले कैप्टंस मीट में इस सवाल का जवाब नहीं दिया था। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले चारों मुकाबले जीते टीम इंडिया पिछले 4 मैचों से अजेय है। पाकिस्तान ने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में एशिया कप के मुकाबले में ही भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी। यह एशिया कप टी-20 में भारत के खिलाफ उसकी इकलौती जीत भी है। टूर्नामेंट में खेले बाकी के 6 मुकाबले भारत ने अपने नाम किए। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 17 बार भिड़ी हैं। इनमें भारत ने 14 मैचों में पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान 3 मुकाबलें ही जीत सका है। पाकिस्तान जीता तो सेमीफाइनल में पहुंचेगा ग्रुप में भारत 4 अंकों के साथ पहले और पाकिस्तान 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। यह मैच जीतने पर पाकिस्तान टॉप-4 में पहुंच जाएगा। हारने की स्थिति में उसे अपने आखिरी लीग मैच में हॉन्गकॉन्ग को हराना होगा। मंधाना और दीप्ति शानदार फॉर्म में हैं इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना और स्पिनर दीप्ति शर्मा टॉप परफॉर्मर रही हैं। मंधाना ने 2 मैचों में 193.24 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले मैच में 124 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 2 मैचों में सिर्फ 2.16 की इकोनॉमी से 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ बिना रन दिए 3 विकेट लिए थे। पाकिस्तान को मुनीबा अली और सादिया इकबाल से उम्मीदें पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनीबा अली और स्पिनर सादिया इकबाल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मुनीबा ने खेले इकलौते मैच में 54 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में सादिया ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ 2.75 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। दुबई में स्पिनर्स को 71, पेसर्स को 31 विकेट एशिया कप के शुरुआती 7 मैचों में 6 बार टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ भारत ने 150+ का स्कोर बनाया है। बल्लेबाज शुरुआत में तेजी से रन बना रहे हैं, लेकिन आखिरी ओवर्स में रन बनाने की रफ्तार कम हुई है। पिच से स्पिनरों को मदद मिली है। स्पिनर्स ने सिर्फ 5.1 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 71 विकेट लिए हैं। वहीं तेज गेंदबाजों को 31 विकेट मिले हैं। दुबई में शनिवार को मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 37 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। स्मृति मंधाना ने दुबई की परिस्थितियों को ‘स्टीम बॉक्स’ जैसा बताया था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा। पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, ईमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल।
  • विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी

    विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले चारों मुकाबले जीते टीम इंडिया पिछले 4 मैचों से अजेय है। पाकिस्तान ने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में एशिया कप के मुकाबले में ही भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी। यह एशिया कप टी-20 में भारत के खिलाफ उसकी इकलौती जीत भी है। टूर्नामेंट में खेले बाकी के 6 मुकाबले भारत ने अपने नाम किए। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 17 बार भिड़ी हैं। इनमें भारत ने 14 मैचों में पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान 3 मुकाबलें ही जीत सका है। पाकिस्तान जीता तो सेमीफाइनल में पहुंचेगा ग्रुप में भारत 4 अंकों के साथ पहले और पाकिस्तान 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। यह मैच जीतने पर पाकिस्तान टॉप-4 में पहुंच जाएगा। हारने की स्थिति में उसे अपने आखिरी लीग मैच में हॉन्गकॉन्ग को हराना होगा। मंधाना और दीप्ति शानदार फॉर्म में हैं इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना और स्पिनर दीप्ति शर्मा टॉप परफॉर्मर रही हैं। मंधाना ने 2 मैचों में 193.24 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले मैच में 124 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 2 मैचों में सिर्फ 2.16 की इकोनॉमी से 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ बिना रन दिए 3 विकेट लिए थे। पाकिस्तान को मुनीबा अली और सादिया इकबाल से उम्मीदें पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनीबा अली और स्पिनर सादिया इकबाल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मुनीबा ने खेले इकलौते मैच में 54 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में सादिया ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ 2.75 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। दुबई में स्पिनर्स को 71, पेसर्स को 31 विकेट एशिया कप के शुरुआती 7 मैचों में 6 बार टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ भारत ने 150+ का स्कोर बनाया है। बल्लेबाज शुरुआत में तेजी से रन बना रहे हैं, लेकिन आखिरी ओवर्स में रन बनाने की रफ्तार कम हुई है। पिच से स्पिनरों को मदद मिली है। स्पिनर्स ने सिर्फ 5.1 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 71 विकेट लिए हैं। वहीं तेज गेंदबाजों को 31 विकेट मिले हैं। दुबई में शनिवार को मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 37 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। स्मृति मंधाना ने दुबई की परिस्थितियों को ‘स्टीम बॉक्स’ जैसा बताया था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा। पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, ईमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल।
  • श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए ब्राइडन कार्स:इंग्लैंड ने ऑफ-फील्ड विवाद के कारण दिया ब्रेक; पुलिस मामले की जांच कर रही है

    इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वाइट-बॉल सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। कार्स चयन के लिए उपलब्ध थे, लेकिन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने डर्बी की घटना के बाद उन्हें टीम से बाहर रखने का फैसला किया। ECB ने कहा कि कार्स को ऑफ-फील्ड विवाद से जुड़े मुद्दों पर काम करने और खुद को रीसेट करने के लिए समय देना जरूरी है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी जांच के नतीजे को पहले से तय नहीं करता। डर्बी में क्या हुआ था? कार्स को डरहम के साथ काउंटी चैंपियनशिप में जीत का जश्न मनाने के दौरान डर्बी में एक बार के बाहर कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा करने के संदेह में कुछ समय के लिए गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम से अलग कर दिया गया। डर्बीशायर पुलिस ने अब इस घटना से जुड़े कथित मारपीट के मामले की जांच शुरू की है। हालांकि, इस मामले में कार्स की कोई भूमिका थी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। साथ ही, उनके व्यवहार को लेकर क्रिकेट रेगुलेटर भी जांच कर रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट से भी बाहर हुए थे डर्बी की घटना के बाद कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने उस समय खिलाड़ियों के ऑफ-फील्ड व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि टीम के खिलाड़ियों की ओर से बार-बार ऐसी गलतियां होना निराशाजनक है और यह घटना टीम में सांस्कृतिक बदलाव का कारण बन सकती है। रूट के मुताबिक, कार्स अपने व्यवहार को लेकर परेशान और माफी मांगने वाले थे। 2024 में भी लगा था बैन कार्स को 2024 में भी ऑफ-फील्ड व्यवहार के कारण कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। ECB के सट्टेबाजी नियमों के उल्लंघन के मामले में उन्हें 3 महीने का प्रतिबंध लगा था। इसके बाद कार्स ने इंग्लैंड की टीम में तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह मजबूत की। पिछले सीजन ऑस्ट्रेलिया में हुई एशेज सीरीज में वे इंग्लैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। जेमी ओवरटन की दोनों टीमों में वापसी जेमी ओवरटन को T20I और ODI दोनों टीमों में जगह मिली है। वे चोट के कारण भारत के खिलाफ पिछली वाइट-बॉल सीरीज में नहीं खेल सके थे। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ घरेलू वाइट-बॉल सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम ने T20I सीरीज 4-0 से जीती थी, जबकि ODI सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। डोनाल्ड और क्रोकोम्ब को पहली बार मौका ओपनर एन्यूरिन डोनाल्ड को पहली बार इंग्लैंड की T20I टीम में शामिल किया गया है। वहीं, अनकैप्ड तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकोम्ब को पहली बार ODI टीम में जगह मिली है। डोनाल्ड ने इस सीजन Vitality Blast में शानदार प्रदर्शन किया था। क्रोकोम्ब ने हाल में लगातार दो काउंटी मैचों में हैट्रिक भी ली है। दोनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। सैम करन और फिल साल्ट उपलब्ध नहीं सैम करन और फिल साल्ट चोट से उबर रहे हैं। इसी कारण दोनों श्रीलंका सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। जैकब बेथेल भी घुटने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। वह इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। हैरी ब्रूक दोनों टीमों के कप्तान हैरी ब्रूक को T20I और ODI दोनों टीमों की कप्तानी सौंपी गई है। जो रूट को ODI टीम में शामिल किया गया है। 15 सितंबर से श्रीलंका सीरीज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वाइट-बॉल सीरीज की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। दोनों टीमों के बीच पहले 3 टी-20 इंटरनेशनल खेले जाएंगे। पहला टी-20 15 सितंबर को साउथैम्पटन, दूसरा 17 सितंबर को कार्डिफ और तीसरा 19 सितंबर को मैनचेस्टर में होगा। इसके बाद 22 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला वनडे चेस्टर-ली-स्ट्रीट, दूसरा 24 सितंबर को लीड्स और तीसरा 27 सितंबर को द ओवल में खेला जाएगा। इंग्लैंड की T20I टीम हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जोश टंग। इंग्लैंड की ODI टीम हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सॉनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। पूरी खबर
  • एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी

    जापान में होने वाले एशियन गेम्स के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) अलग से होटल की व्यवस्था नहीं करेगा। अगर BCCI आयोजकों की ओर से तय होटलों के बजाय अपनी पसंद का होटल चुनता है, तो खिलाड़ियों के ठहरने, खाने, स्थानीय परिवहन और मैच वेन्यू तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बोर्ड की होगी। IOA के CEO रघुराम अय्यर ने कहा कि एशियन गेम्स में शामिल सभी 36 खेलों के खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। मेंस टीम को 3-स्टार, विमेंस टीम को 4-स्टार होटल एशियन गेम्स के आयोजकों ने भारतीय मेंस टीम के लिए 3-स्टार APA होटल नागोया एकिमाए और विमेंस टीम के लिए 4-स्टार ग्रैंड होटल की व्यवस्था की है। दोनों होटलों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेटरों के आमतौर पर रहने वाले 5-स्टार होटल की तुलना में ये एक लेवल नीचे हैं। खिलाड़ियों के लिए कमरे ट्विन-शेयरिंग के आधार पर दिए जाएंगे। यही व्यवस्था BCCI के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। BCCI भेजेगा एडवांस टीम BCCI CEO हेमांग अमीन और IOA CEO रघुराम अय्यर के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। BCCI अगले हफ्ते की शुरुआत में एक एडवांस टीम जापान भेजेगा। यह टीम होटल, क्रिकेट वेन्यू और दूसरी स्थानीय सुविधाओं का जायजा लेगी। इसके बाद बोर्ड तय करेगा कि आयोजकों की ओर से दिए गए होटलों में रहना है या अपनी व्यवस्था करनी है। अय्यर ने कहा कि BCCI अपने खिलाड़ियों के हित में फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। अगर बोर्ड अलग व्यवस्था करता है तो IOA को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी BCCI की होगी। अलग होटल में भी लागू रहेंगे सुरक्षा और डोपिंग नियम अगर BCCI अपनी व्यवस्था करता है तो क्रिकेटर एशियन गेम्स सिस्टम से बाहर नहीं होंगे। खिलाड़ियों पर गेम्स के सुरक्षा, एक्रेडिटेशन और एक्सेस प्रोटोकॉल लागू रहेंगे। बिना वैध एक्रेडिटेशन वाले बाहरी लोगों को खिलाड़ियों के होटल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा वाडा (WADA) और इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) के डोप-कंट्रोल अधिकारियों को खिलाड़ियों के ठिकाने की जानकारी देनी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर रैंडम डोप टेस्ट किया जा सके। महिला टीम पहले पहुंचेगी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम दुबई में एशिया कप खेलने के बाद 13 सितंबर को भारत लौटेगी और 14 सितंबर को नागोया के लिए रवाना होगी। महिला टीम एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी। उसका पहला मुकाबला 18 सितंबर को होगा और टीम का टूर्नामेंट 22 सितंबर तक चलेगा। 21 सितंबर को जापान रवाना होगी पुरुष टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम 21 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी। पुरुष टीम भी सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी और उसका पहला मैच 28 सितंबर को होगा। दोनों टीमों के अलग-अलग समय पर जापान पहुंचने के कारण BCCI के लिए होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था अहम होगी। एशियन गेम्स से पहले जापान से खेलेगा भारत एशियन गेम्स से पहले भारत और जापान की पुरुष टीमें 22 सितंबर को T20I मैच खेलेंगी। यह मुकाबला दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर सुजुकी कप के तहत खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम को जापान की परिस्थितियों में ढलने और एशियन गेम्स से पहले मैच प्रैक्टिस हासिल करने का मौका देगा। एशियन गेम्स में करीब 17 हजार एथलीट-काउच आईचि-नागोया में होटल व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। गेम्स में खिलाड़ियों और कोच की संख्या शुरुआती अनुमान 15 हजार से बढ़कर करीब 17 हजार पहुंचने की उम्मीद है। होटलों की कमी को देखते हुए आयोजक मोबाइल अकोमोडेशन और कोस्टा सेरेना क्रूज शिप का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। पूरी खबर
  • अल्काराज और मेदवेदेव US ओपन के चौथे राउंड में पहुंचे:सबालेंका के मैच में गांजे की बदबू से रुका खेल, विंबलडन फाइनलिस्ट मुचोवा बाहर

    न्यूयॉर्क में शुक्रवार को US ओपन 2026 के तीसरे राउंड में स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने चीन के वू यिबिंग को 6-3, 6-4, 6-1 से हराकर मेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में पहुंच गए। 139 दिन बाद सिंगल्स कोर्ट पर लौटे अल्काराज ने 2 घंटे 20 मिनट में मैच जीता। वहीं, डेनियल मेदवेदेव ने आर्थर रिंडरकनेच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। विमेंस सिंगल्स में डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने मैच के दौरान स्टैंड्स से आ रही गांजे की बदबू की शिकायत की, जबकि एम्मा नवारो ने विंबलडन फाइनलिस्ट करोलिना मुचोवा को हराकर बड़ा उलटफेर किया। चोट से वापसी के बाद लय में लौट रहे अल्काराज कलाई की चोट के कारण अप्रैल से सिंगल्स कोर्ट से दूर रहे अल्काराज टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज ने पहले राउंड में सीधे सेटों में जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे राउंड में पुर्तगाल के जेमी फारिया के खिलाफ एक सेट गंवाना पड़ा था। वहीं तीसरे राउंड में वू यिबिंग के खिलाफ अल्काराज ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। जीत के बाद अल्काराज ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं जितना सोच रहा था, उससे बेहतर स्थिति में हूं। पहले मैच के बाद मुझे लगा था कि शारीरिक रूप से परेशानी होगी, लेकिन मेरी रिकवरी बहुत अच्छी हो रही है।’ चौथे राउंड में अल्काराज का सामना अमेरिका के टॉमी पॉल से होगा। अल्काराज पॉल के खिलाफ लगातार पिछले 6 मैच जीत चुके हैं। मेदवेदेव ने भी सीधे सेटों में जीत दर्ज की 2021 के US ओपन चैंपियन डेनियल मेदवेदेव ने तीसरे राउंड में फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। मेदवेदेव ने टूर्नामेंट में अब तक अपने तीनों मुकाबले सीधे सेटों में जीते हैं। अगले राउंड में उनका सामना अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो या मोनाको के वालेंटिन वाचेरोत से होगा। सबालेंका के मैच में गांजे की बदबू से रुका खेल विमेंस सिंगल्स में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी और डिफेंडिग चैंपियन आर्यना सबालेंका के तीसरे राउंड के मुकाबले में अजीब स्थिति बन गई। कामिला राखिमोवा के खिलाफ मैच के तीसरे गेम में सबालेंका ने स्टैंड्स से आ रही गांजे की तेज बदबू की शिकायत की। उस समय सबालेंका सर्विस कर रही थीं और स्कोर 30-0 था। उन्होंने चेयर अंपायर की ओर इशारा करते हुए कहा कि दर्शकों में कोई गांजा पी रहा है और बदबू बहुत तेज है। अंपायर ने इसके बाद मदद के लिए स्टाफ को बुलाया। US ओपन के कर्मचारी बदबू के स्रोत का पता लगाने के लिए स्टैंड्स में गए। हालांकि, इस रुकावट का सबालेंका के खेल पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। उन्होंने पहला सेट 35 मिनट में जीता और राखिमोवा को हराकर चौथे राउंड में जगह बना ली। अब चौथे राउंड में उनका सामना रूस की डायना श्नाइडर या अमेरिका की टेलर टाउनसेंड से होगा। नवारो ने विम्बलडन फाइनलिस्ट मुचोवा को हराया विमेंस सिंगल्स में अमेरिका की एम्मा नवारो ने बड़ा उलटफेर करते हुए करोलिना मुचोवा को 6-3, 7-5 से हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई। मुचोवा इस साल विम्बलडन की रनर-अप रही थीं और US ओपन की दो बार सेमीफाइनलिस्ट भी हैं। वह टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टॉप-10 खिलाड़ी बनीं। नवारो की यह इस सीजन में किसी टॉप-10 खिलाड़ी के खिलाफ तीसरी जीत है। वह 2024 US ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंच चुकी हैं।चौथे राउंड में नवारो का सामना एलीना स्वितोलिना या एना कलिन्स्काया से होगा। सरेना-वीनस पहले राउंड में हारीं विमेंस डबल्स के पहले राउंड में सेरेना और वीनस विलियम्स की जोड़ी हार गई। माया जॉइंट और चान हाओ-चिंग ने उन्हें 6-3, 6-7, 7-6 से हराया। विलियम्स बहनों ने 5-0 की बढ़त बनाई थी। सितसिपास पहली बार चौथे राउंड में वहीं, मेंस सिंगल्स में स्टेफानोस सितसिपास ने जिरी लेहेका को 2-6, 6-1, 7-6 (7-3), 6-1 से हराकर पहली बार US ओपन के चौथे राउंड में जगह बनाई। फ्रांसिस टियाफो ने वेलेंटिन वाचेरोत को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। ———————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। पूरी खबर
  • SAI कोच पर जूनियर निशानेबाजों से यौन उ******न के आरोप:श****ग रेंज से हटाया गया, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम के साथ था

    भारतीय जूनियर राइफल निशानेबाजों ने एक SAI कोच पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। भारतीय शूटिंग टीम जून में जर्मनी के सुहल में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ शूटर यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने आरोपी कोच को दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटा दिया है। इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी के सामने पेश हुआ कोच NRAI सूत्रों के अनुसार, इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी ने खिलाड़ियों के लगाए गए आरोपों पर कोच का जवाब सुना। इसके बाद NRAI ने अपनी रिपोर्ट SAI को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर SAI ने कोच को तुगलकाबाद स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटा दिया। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। SAI के अनुसार, उसे डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में तैनात एक शूटिंग कोच के खिलाफ एक महिला शूटर की शिकायत की जानकारी NRAI से मिली थी। मामला फिलहाल NRAI की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) के सामने विचाराधीन है, इसलिए PoSH एक्ट, 2013 की धारा 16 के तहत इसकी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती। प्रशासनिक कदम के तौर पर संबंधित कोच को डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटाकर दिल्ली के SAI रीजनल सेंटर से अटैच कर दिया गया है। यह व्यवस्था NRAI की ICC जांच पूरी होने तक लागू रहेगी। SAI का कर्मचारी है आरोपी आरोपों का सामना कर रहा कोच SAI का कर्मचारी है। फिलहाल मामले में इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी की प्रक्रिया जारी है। उपलब्ध जानकारी में आरोपों की पूरी प्रकृति या जांच के अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान भी एक शूटर ने कोच यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे
    नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 साल राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज ने फरीदाबाद के एक होटल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। खिलाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी। आरोप था कि दिसंबर 2025 में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में नेशनल लेवल की प्रतियोगिता के दौरान कोच ने प्रदर्शन के मूल्यांकन के बहाने उसे होटल बुलाया था। इसके बाद NRAI ने भारद्वाज को सस्पेंड कर दिया था। अंकुश खुद इंटरनेशनल शूटर रहे और उनकी पत्नी अंजुम मोदगिल हैं। जो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 12 दिन पहले मुंबई में मलखंभ के द्रोणाचार्य अवॉर्डी के खिलाफ भी दर्ज हुआ था मामला 12 दिन पहले मुंबई में द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पूरी खबर ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। पूरी खबर
  • कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा

    पूर्व भारतीय ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बेखौफ अंदाज में क्रिकेट खेलने वाला यह युवा बल्लेबाज सही मार्गदर्शन मिलने पर वर्ल्ड क्रिकेट का सुपरस्टार बन सकता है। श्रीकांत ने यह भी बताया कि वैभव की बल्लेबाजी का असर ऐसा है कि उनकी पत्नी भी दलीप ट्रॉफी देखने लगी हैं। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर वैभव को सही तरीके से तैयार किया गया, तो वे विश्व क्रिकेट में बड़ा नाम बन सकते हैं। श्रीकांत बोले- वैभव को हतोत्साहित नहीं करना चाहिए श्रीकांत ने कहा, ‘वे शानदार खेल रहा है। उसे प्रोत्साहित करना चाहिए और कभी हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। अगर उसे सही तरीके से तैयार किया गया, तो वह सुपरस्टार बनने की राह पर है। वे टेस्ट क्रिकेट को फिर उसके गौरव तक पहुंचाएगा।’ श्रीकांत ने आगे कहा, सूर्यवंशी की वजह से लोग दलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट को भी देखने लगे। यहां तक कि मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही थीं। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन बनाए वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रनों की आक्रामक पारी खेली। दूसरी पारी में भी उन्होंने 40 रन बनाए। ईस्ट जोन ने यह मुकाबला चार विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के दौरान वैभव ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। रेड-बॉल क्रिकेट में भी गेंदबाजों पर दबाव बना रहे वैभव श्रीकांत ने वैभव की बल्लेबाजी के तरीके की खास तौर पर तारीफ की। उनका कहना है कि रेड-बॉल क्रिकेट में भी जिस तरह यह युवा बल्लेबाज गेंदबाजों पर दबाव बना रहा है, वह उनकी असाधारण क्षमता दिखाता है। श्रीकांत ने कहा, ‘लोग इस बात पर संदेह कैसे कर सकते हैं कि यह लड़का हाई लेवल क्रिकेट खेल सकता है या नहीं? वह हर स्तर का क्रिकेट खेल सकता है और जल्द ही सभी फॉर्मेट में विश्व क्रिकेट पर राज करने वाला है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘रेड-बॉल क्रिकेट में भी वह मीडियम पेसरों को सीधे छक्के मार रहा है। वह गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहा है।’ IPL 2026 में बनाए 776 रन, जिम्बाब्वे के खिलाफ की वापसी वैभव ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और देश के सबसे कम उम्र के डेब्यूटेंट बने। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव की शुरुआत अपेक्षा के मुताबिक नहीं रही। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में 151 रन बनाकर शानदार वापसी की। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर…
  • भारत जूनियर मेंस हॉकी एशिया कप में 14-0 से जीता:इंडोनेशिया को हराया, प्रभदीप ने 5 और अनमोल ने 4 गोल किए

    भारत की जूनियर मेंस हॉकी टीम ने चीन के मोकी में जूनियर एशिया कप 2026 की शुरुआत 14-0 की बड़ी जीत से की। ग्रुप ए के पहले मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को हराया। प्रभदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 5 गोल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान अनमोल एक्का ने 4, अजीत यादव ने 3, जबकि हरपाल और आशु मौर्य ने 1-1 गोल किया। पहले क्वार्टर में भारत की बढ़त भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और इंडोनेशिया पर लगातार दबाव बनाए रखा। प्रभदीप ने 5वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद हरपाल ने 8वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। इंडोनेशिया भारतीय टीम के तेज हमलों और लगातार मूवमेंट का सामना नहीं कर सका। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 2-0 से आगे था। हाफ-टाइम तक स्कोर 6-0 दूसरे क्वार्टर में कप्तान अनमोल ने 16वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसके चार मिनट बाद अजीत यादव ने गोल कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। प्रभदीप ने 26वें और 30वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। हाफ-टाइम तक भारत 6-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा तीसरे क्वार्टर में अनमोल ने 35वें और 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले प्रभदीप ने एक और गोल किया। इससे स्कोर 9-0 हो गया। आखिरी क्वार्टर में 5 गोल आखिरी क्वार्टर सबसे ज्यादा गोल वाला रहा। अनमोल ने 51वें मिनट में अपना चौथा गोल किया। इसके एक मिनट बाद प्रभदीप ने मैच का पांचवां गोल दागा। अजीत यादव ने 53वें मिनट में 2 गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत की बढ़त 13-0 कर दी। मौर्य ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके स्कोर 14-0 कर दिया। भारत ने मैच में 9 फील्ड गोल, 4 पेनल्टी कॉर्नर और 1 पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किए। अनमोल ने 3 पेनल्टी कॉर्नर और 1 पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। मौर्य ने चौथे सेट-पीस से गोल किया। ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर…
  • मानव सुथार ने काउंटी डिविजन वन में 7 विकेट लिए:वारविकशायर ने हैम्पशायर को पारी और 129 रन से हराया, रॉब येट्स ने जड़ा शतक

    इंग्लैंड के साउथैंप्टन में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-1 के मुकाबले में भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की। वारविकशायर की ओर से खेल रहे सुथार ने हैम्पशायर की दोनों पारियों में कुल 7 विकेट लिए। उनकी टीम ने हैम्पशायर को पारी और 129 रन से हराया। हैम्पशायर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वारविकशायर ने पहली पारी में बनाए 398 रन मुकाबले की शुरुआत में हैम्पशायर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, वारविकशायर के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। वारविकशायर ने अपनी पहली पारी में मजबूत बल्लेबाजी करते हुए 398 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वारविकशायर की ओर से सलामी बल्लेबाज रॉब येट्स ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने 208 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 109 रन बनाए। उनके अलावा सैम हेन ने 90 रन, डैन मौसली ने 77 रन और काय स्मिथ ने 51 रन का अहम योगदान दिया। हैम्पशायर की ओर से गेंदबाजी करते हुए काइल एबोट ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पहली पारी में 115 रन पर सिमटी हैम्पशायर, मानव ने लिए 3 विकेट 398 रनों के जवाब में उतरी हैम्पशायर की पहली पारी भारतीय स्पिनर मानव सुथार और वारविकशायर के तेज गेंदबाजों के सामने ढह गई। पूरी टीम पहली पारी में महज 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। हैम्पशायर के लिए टोबी एल्बर्ट ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। वारविकशायर के लिए पहली पारी में मानव सुतार ने बेहद किफायती और खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 16 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके साथी गेंदबाज इथान बांबर और ओलिवर हानन ने भी शानदार साथ निभाते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। 283 रन की लीड मिलने पर मिला फॉलोऑन, दूसरी पारी में मानव ने चटकाए 4 विकेट पहली पारी के आधार पर वारविकशायर को 283 रनों की विशाल बढ़त मिली, जिसके बाद उन्होंने हैम्पशायर को फॉलोऑन खेलने के लिए मैदान पर उतारा। दूसरी पारी में भी हैम्पशायर के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर के सामने असहाय नजर आए। हैम्पशायर की पूरी टीम दूसरी पारी में केवल 154 रन बनाकर सिमट गई। दूसरी पारी में टीम के लिए जैक लेहमैन ने 42 रन, बेन मायेस ने 31 रन और टोबी एल्बर्ट ने 27 रन बनाए। दूसरी पारी में मानव सुथार की फिरकी का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोला। उन्होंने 23.3 ओवर में 52 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और ओलिवर हानन को 2-2 सफलताएं मिलीं। दोनों पारियों को मिलाकर मानव ने 7 विकेट चटकाकर टीम की बड़ी जीत में मुख्य भूमिका निभाई। ———————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा पूर्व भारतीय ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बेखौफ अंदाज में क्रिकेट खेलने वाला यह युवा बल्लेबाज सही मार्गदर्शन मिलने पर वर्ल्ड क्रिकेट का सुपरस्टार बन सकता है। श्रीकांत ने यह भी बताया कि वैभव की बल्लेबाजी का असर ऐसा है कि उनकी पत्नी भी दलीप ट्रॉफी देखने लगी हैं। पूरी खबर
  • BCCI अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम में गैप चाहता है:SENA टूर से पहले आराम-प्रैक्टिस का समय, 22-23 सितंबर को दुबई में वर्कशॉप

    BCCI अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम में खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त आराम और विदेशी परिस्थितियों में ढलने का समय चाहता है। खासतौर पर SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के टूर से पहले खिलाड़ियों को प्रैक्टिस और फ्रेंडली मैच के लिए समय देने की योजना है। BCCI अपने FTP मैनेजर्स को इसी के अनुसार अगले FTP की योजना बनाने के निर्देश देगा। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने गुरुवार को भारतीय टीम की रिव्यू मीटिंग के बाद यह जानकारी दी। 22-23 सितंबर को दुबई में होगी FTP वर्कशॉप 2027 से 2031 के इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल पर चर्चा के लिए 22 और 23 सितंबर को दुबई में वर्कशॉप होगी। इसमें सभी क्रिकेट बोर्ड की ऑपरेशंस टीमें हिस्सा लेंगी। BCCI भी अपनी टीम भेजेगा। वर्कशॉप में टॉप-8 एसोसिएट देशों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। सैकिया ने कहा, हमारे सामने चुनौती यह है कि साल में बहुत ज्यादा मैच हो रहे हैं। इसलिए अगले FTP में हम कुछ बदलाव और उपाय करेंगे। हमने अपने FTP से जुड़े लोगों को निर्देश दिया है कि ऐसा शेड्यूल तैयार किया जाए, जिसमें खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिले। SENA देशों में किसी बड़ी सीरीज से पहले उन्हें वहां की परिस्थितियों में ढलने का समय या फ्रेंडली मैच भी मिलें।” BCCI के FTP मैनेजर्स को मौजूदा बाइलैटरल सीरीज और ICC टूर्नामेंट्स के बीच शेड्यूल में खाली जगह बनानी होगी। हालांकि, अगले कुछ सालों में भारत का कार्यक्रम पहले से ही काफी व्यस्त है। 2028 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे भारत 2028 की शुरुआत में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट खेले जाएंगे। इसी साल के अंत में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इसके बाद रिटर्न सीरीज होंगी। भारत के 2029 में इंग्लैंड दौरे और 2031 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी का कार्यक्रम बनाया गया है। FTP में ICC टूर्नामेंट और WTC की भी व्यस्तता 2027-31 के FTP के दौरान कई बड़े ICC टूर्नामेंट भी होंगे। 2028 का टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी भारत और 2030 का टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड में होगा। 2031 का वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश में खेला जाएगा। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मुकाबले भी होंगे। भारत को इसके लिए साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का दौरा करना पड़ सकता है, जबकि श्रीलंका और एक अन्य टीम की मेजबानी संभावित है। इन सभी शेड्यूल के बीच खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त गैप बनाना BCCI के लिए बड़ी चुनौती होगी। बाइलैटरल सीरीज की जगह मल्टीलेटरल क्रिकेट पर जोर क्रिकबज के मुताबिक, अगले इंटरनेशनल कैलेंडर में मल्टीलेटरल मैचों की संख्या बढ़ सकती है।ट्राई सीरीज लगभग चलन से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं। फिलहाल नामीबिया में मेजबान टीम, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 ट्राई सीरीज खेली जा रही है। 2019 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक सिर्फ एक वनडे ट्राई सीरीज हुई है। इसमें न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान शामिल थे। यह सीरीज 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खेली गई थी। भारत ने 2011 के बाद चार ट्राई सीरीज खेलीं भारत ने 2011 वर्ल्ड कप के बाद से चार ट्राई सीरीज खेली हैं। 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया में हुई सीरीज में श्रीलंका तीसरी टीम थी। 2013 में वेस्टइंडीज में हुई सीरीज में श्रीलंका तीसरी टीम थी, जबकि 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया में हुई ट्राई सीरीज में इंग्लैंड शामिल था। भारत की सबसे हालिया ट्राई सीरीज 2018 की निदहास ट्रॉफी थी, जिसमें बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल थे। फाइनल में दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी। पहली तीन सीरीज वनडे थीं, जबकि निदहास ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट थी।